Blog

  • Punjab News: 41 कांग्रेसी पार्षदों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: 41 कांग्रेसी पार्षदों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः मेयर चुनाव के बाद से कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार आम आदमी पार्टी को तंज कसे जा रहे हैं। हाल ही में फिर अमृतसर नगर निगम कार्यालय में 41 कांग्रेस पार्षदों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें उन्होंने अहम बैठक में पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर भी सवालिया निशान खड़े किए। अमृतसर से कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार विकास सोनी ने धालीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपना बहुमत साबित करें, वे कभी उसका विरोध नहीं करेंगे।

    मेयर चुनाव के बाद अमृतसर के मेयर को कुर्सी पर बैठने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने अमृतसर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर 41 कांग्रेसी पार्षदों के साथ गरमागरम बैठक की जिसमें उन्होंने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ कई सवालिया निशान खड़े किए। उन्होंने कहा कि पिछले दिन जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने अमृतसर नगर निगम के दफ्तर में तोड़फोड़ की, उसे कोई कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में जो मेयर चुनाव हुए उसके लिए सभी ने चुनाव को लाइव दिखाया, लेकिन पंजाब और खासकर अमृतसर में इसकी सारी खामियां नजर आईं।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर के मेयर को किसी भी तरह से बधाई नहीं दी है क्योंकि उन्हें पता है कि यह मेयर कुछ दिनों के लिए कुर्सी से बाहर रहने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी को अपना बहुमत दिखाना चाहिए क्योंकि कांग्रेस के करीब 41 पार्षद अभी भी उनके साथ हैं और अकाली दल के करीब चार पार्षद धरने पर बैठे हैं और करीब 7 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के हैं और यह बहुमत किसी भी तरह से आम आदमी पार्टी का नहीं लगता है।

    उन्होंने कहा कि जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि उनकी याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है, वो झूठी हैं। यह अफवाहें जानबूझ कर फैलाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अमृतसर मेयर की कुर्सी पर कोई कांग्रेसी बैठेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई आम आदमी पार्टी का नेता या उनका कोई साथी किसी कांग्रेस नेता को डराने की कोशिश करेगा तो हम चट्टान की तरह उस पार्षद के साथ खड़े रहेंगे।

    उल्लेखनीय है कि अमृतसर में मेयर चुनाव के बाद मेयर के चेहरे को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी लगातार अमृतसर में विरोध प्रदर्शन कर रही है और आम आदमी पार्टी पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस के दफ्तर में हुई बैठक में इस बात पर चर्चा हुई है कि कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम में क्या किया है। अब देखना यह है कि क्या कांग्रेस अपने दावे के मुताबिक एक हफ्ते में बैठक करेगी। अमृतसर में मेयर कौन होगा, इसका फैसला तो बाद में जनता करेगी, लेकिन मेयर की कुर्सी को लेकर अमृतसर में विवाद अभी भी जारी है।

  • Jalandhar News : चाइना डोर की चपेट में आए मां-बेटा, अस्पताल में भर्ती

    Jalandhar News : चाइना डोर की चपेट में आए मां-बेटा, अस्पताल में भर्ती

    जालंधर,ens : चाइना डोर की वजह से लगातार हादसे हो रहे है। इन हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। चाइना डोर की वजह से कई बार कीमती जाने गवानी पड़ती है। चाइना डोर की चपेट में रोजाना कहीं न कहीं कोई इसकी चपेट में आ रहा है। जानकारी के अनुसार गत दिवस पिता के साथ बाइक पर जा रहा पांच वर्षीय बच्चा प्लास्टिक डोर की चपेट में आ गया। पीड़ित की पहचान विवांश के तौर पर हुई है।

    गुरु नानकपुरा फ्लाईओवर पर हुए हादसे में विवांश की नाक, आंख और कान जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायल बच्चे को निजी अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बच्चे को 8 टांके लगे है और पत्नी का भी वहीं इलाज किया गया। बाइक पर पीछे बैठी मां सुमन के हाथ पर भी डोर फिर गई। माडल टाउन में सैलून चलाने वाले गुरदीप सिंह ने कहा वो बाइक पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ काम से गया था। बेटा विवांश बाइक पर आगे बैठा और पत्नी सुमन पीछे बैठी थी।

    इसी दौरान दोपहर ढाई बजे वे गुरु नानकपुरा फ्लाईओवर से गुजर रहे थे तो विवांश रोने लगा। जिसके बाद बाइक रोक कर देखा, तो बेटे के चेहरे पर प्लास्टिक डोर लिपटी थी और वो खून से लथपथ था और पत्नी के हाथ पर भी कट लग गया था। जिसके बाद राहगीरों ने बेटे को कार में बिठाकर निजी अस्पताल में पहुंचे। गुरदीप ने कहा अगर वक्त रहते वे बाइक न रोकते तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

  • Budget 2025 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों को दी बड़ी राहत

    Budget 2025 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों को दी बड़ी राहत

    नई दिल्लीः मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक आम बजट आज शुरू हो गया है। बजट 2025 पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 8वां बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में हर सेक्टर का जिक्र करते हुए बताया कि किस क्षेत्र के लिए सरकार की तरफ से आने वाले वित्त वर्ष में कितने पैसे दिए गए हैं। वित्त मंत्री ने देश के अन्नदाताओं के लिए बड़ा उपहार दिया है। खेती किसानी के लिए सरकार की तरफ से कई तौहफे दिए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍थाओं में सबसे आगे है।

    वित्त मंत्री ने किए ये बड़े ऐलान

    • वित्त मंत्री ने कहा कि प्राइम मिनिस्टर धन धान्य योजना का विस्तार होगा। इसमें क्रॉप डायवर्सिफिकेशन पर फोकस होगा। इससे कृषि उत्पादकता बढ़ेगी, जिसका लाभ 7.5 करोड़ किसानों को होगा।
    • सरकार का फोकस ग्रामीण युवा, छोटे किसानों पर है। हमारी सरकार 100 जिलों को बढ़ावा देने का काम करेगी। हमारा लक्ष्य राज्यों के साथ मिलकर कृषि क्षेत्र का विकास करना है।
    • वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि एग्रीकलचर, SME और एक्सपोर्ट सहित हमारा फोकस ग्रोथ के 4 इंजन पर रहा है। एग्रीकल्चर हमारे लिए पहला इंजन है। इसके लिए मैं कुछ खास ऐलान करने जा रही हूं। प्राइम मिनिस्टर धन धान्य योजना का विस्तार होगा।
    • बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार फल और सब्जियों के लिए व्यापक प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। हम प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ ही सप्लाई चेन को बेहतर बनाने पर फोकस करने जा रहे हैं।
    • वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि मखाना बोर्ड का गठन होगा। इससे बिहार के लोगों को ज्यादा लाभ होगा। इसका मकसद मखाना किसानों की स्थिति बेहतर करने के साथ ही मखाना के प्रोडक्शन और मार्केटिंग पर होगा। बिहार में NDA के सबसे बड़े समर्थक JDU की सरकार है और इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी है। इस लिहाज से ये एक बड़ा ऐलान है।
  • Punjab News: बड़े ट्राले और टैक्टर ट्राली में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: बड़े ट्राले और टैक्टर ट्राली में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: पंजाब में घने कोहरे के चलते राज्य में अलग अलग जगहों से सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है, वहीं ताजा मामला अमृतसर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे का सामने आया है। जहां धारीवाल के पास बड़े ट्राले और गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट से अमृतसर जा रहे एक ट्राले की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हुई है।

    हादसे में जहां गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, वहीं ट्राला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान होने की घटना सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्राला नंबर पीबी35 एएम 9863 पठानकोट से अमृतसर जा रहा था। इसी दौरान गन्ने से भरी टैक्टर- ट्राली उक्त ट्राले से टकरा गई, जिससे ट्राली का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं वाहनों को सड़क से हटवाने का काम शुरू कर दिया गया है।

  • Jalandhar News : अज्ञात वाहन ने महिला का मारी टक्कर, मौ’त

    Jalandhar News : अज्ञात वाहन ने महिला का मारी टक्कर, मौ’त

    जालंधर,ens : आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आती रहती है। इस हादसों में कई बार कीमती जानें भी चली जाती है। ऐसा ही मामला जालंधर-अमृतसर मार्ग पर हुआ, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राहगीरों ने पुलिस हैल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। जिसके बाद मनप्रीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।

    जिसके बाद थाना मकसूदां के एसएचओ बलबीर सिंह को सूचित किया। एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि जोगिन्द्र कौर पत्नी महिन्द्र पाल निवासी मखदूमपुरा हाल निवासी गांव लिद्दड़ां दवाई लेने के लिए गई थी। जब वह हाईवे पर पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    पुलिस ने मृतका के पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के नजदीक लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है और जल्द ही अज्ञात वाहन चालक की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • घनी आबादी में प्लेन क्रेश, इलाके में चारों तरफ आग-ही-आग, 6 लोगों की मौत, देखें Video

    घनी आबादी में प्लेन क्रेश, इलाके में चारों तरफ आग-ही-आग, 6 लोगों की मौत, देखें Video

    पेंसिलवेनियाः साल 2025 अमेरिका के लिए कुछ खास अच्छा नहीं लग रहा है। साल के पहले महीने में ही प्लेन क्रेश की 2 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहली घटना को अभी कुछ ही दिन हुए थे। उस भयानक हादसे को लोग अभी भूले ही नहीं थे कि अब फिर से एक और प्लेन के शहर की घनी आबादी में क्रेश होने का मामला सामने आया है।

    आपकों बता दें, अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया में शनिवार सुबह एक छोटा मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बताया जा रहा है कि फिलाडेल्फिया से मिसौरी जा रहे प्लेन में 6 लोग सवार थे। इनमें 2 डॉक्टर, दो पायलट, एक मरीज और एक फैमिली मेंबर शामिल था। हादसे में सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है।

    फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक लियरजेट 55 नाम के इस विमान ने अमरीकी समय के अनुसार शाम 6:30 पर नॉर्थ-ईस्ट फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। महज 30 सेकेंड बाद 6.4 किलोमीटर (4 मील) दूर जाकर यह क्रैश हो गया। यह विमान रिहायशी इलाके में घरों के ऊपर गिरा, जिससे इलाके की कई इमारतों में आग लग गई। फिलहाल रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

    फिलाडेल्फिया की मेयर चेरेल पार्कर का कहना है कि इस हादसे में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल हादसे में कितने लोग मारे गए इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। वहीं विमान का संचालन करने वाली एयर एम्बुलेंस कंपनी जेट रेस्क्यू ने कहा कि इस वक्त हम किसी के भी जिंदा बचने की पुष्टि नहीं कर सकते।

    हादसा रूजवेल्ट मॉल के पास हुआ, जो पेंसिलवेनिया शहर के एक घनी आबादी वाले इलाके में बना तीन मंजिला शॉपिंग सेंटर है। जिस जगह विमान गिरा, वहां कई घर और दुकानें हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान बहुत तेजी से नीचे आया और टकराने के बाद आग का एक बड़ा गोला आसमान में उठा। पुलिस के मुताबिक जमीन पर भी कई लोगों के घायल होने की खबर है।

  • Punjab News: घने कोहरे का कहरः श्री दरबार साहिब की अलौकिक तस्वीरें आई सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: घने कोहरे का कहरः श्री दरबार साहिब की अलौकिक तस्वीरें आई सामने, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के कई जिलों में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं देर रात बठिंडा, गुरदासपुर, जालंधर सहित कई जगहों पर घने कोहरे के चलते सड़क हादसों की घटनाएं भी सामने आई है। अमृतसर में घन कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार को बारिश के आसार हैं। घने कोहरे के बीच सचखंड श्री दरबार साहिब से अलौकिक तस्वीरें भी सामने आईं है।

    जिसमें घने कोहरे की चादर से दरबार साहिब लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन वहीं घने कोहरे में श्रद्धालुओं का सैलाब कम नहीं हुआ, कोहरे में भी लोग दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे है। दूसरी ओर सड़कों पर चलने वाले वाहन रेंगते हुए दिखाई दे है। हालांकि कुछ दिन मौसम साफ रहने से जहां लोगों को ठिठुरन वाली सर्दी से राहत मिली थी, वहीं कोहरे का कहर भी हट गया था, लेकिन आज एक बार फिर से घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद सुबह से ही पंजाब के अधिकतर जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी महीना सूखा रहा। सामान्य से 59 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 29 जनवरी को महीने का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश की संभावना थी, लेकिन आसमान में बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हुई।

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 24 घंटे बाद तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। आज पंजाब में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा। लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों में भी इसका हल्का असर रहेगा। 2 फरवरी को बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन 3 से 5 फरवरी तक पंजाब के कई इलाकों में मध्यम या हल्की बारिश होने के आसार हैं।

     

     

  • Jalandhar News: बाइक सवार लुटेरा महिला की सोने की बालियां झपटकर फरार

    Jalandhar News: बाइक सवार लुटेरा महिला की सोने की बालियां झपटकर फरार

    जालंधरः रामा मंडी-होशियारपुर रोड पर काकी पिंड के पास बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे महिला की सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। दिन-दिहाड़े लूट की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रवीण कौर निवासी गांव चौहक कलां (वार्ड नंबर-5) जिला जालंधर अपने पति सुरिंद्र पाल ढिल्लों के साथ नजदीक ही स्थित रामा मंडी के पूर्व कौंसलर मनदीप कुमार जस्सल के ऑफिस में पहुंची।

    महिला के पति सुरिंद्र पाल ढिल्लों ने बताया कि वह पति-पत्नी किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर गांव चौहक कलां से रामा मंडी बाजार की तरफ जा रहे थे। 4.20 पर घर से निकले थे और पूरे 10 मिनट बाद 4.30 बजे उनके साथ वारदात हो गई। लूट की वारदात को अंजाम देने वाला युवक अकेला ही था और स्प्लैंडर बाइक पर सवार थे।

    महिला के पति ने बताया कि उन्होंने युवक का पीछा भी किया लेकिन वह काफी दूर निकल चुका था। जिसके बाद जस्सल के आफिस में लगे सीसीटीवी की जांच की तो उसमें लूटेरा कैद हो गया। मौके पर पहुंचे दकोहा पुलिस चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर नरिंद्र मोहन को महिला प्रवीण कौर ने मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी थी।

  • Punjab News : हमलावरों ने दुकान पर की फायरिंग, जाने मामला

    Punjab News : हमलावरों ने दुकान पर की फायरिंग, जाने मामला

    जगराओं : हमलावरों द्वारा दुकान पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैेद हो गई। गुरु नानक सैक्चुरी एंड हार्डवेयर स्टोर रूमी के मालिक जतिंदर सिंह रिंकू पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव छज्जावाल ने बताया कि उसकी दुकान गांव रूमी में है।

    जतिंदर सिंह रिंकू ने बताया कि वह रात को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे, तभी रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार में आए कुछ लोगों ने कार की खिड़की से पिस्तौल निकाली और बंद दुकान के शटर पर 11 गोलियां चलाई। घटना की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    रिंकू ने बताया कि उनकी बेटी का अमरीका में तलाक हो गया था, हमें शक है कि इसी वजह से हमारी दुकान पर गोलियां चलाई गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पहुंचे सदर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि मामला काफी हद तक ट्रेस कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: विवादों में आई सेंट्रल जेल, कैदियों में खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में आई सेंट्रल जेल, कैदियों में खूनी झड़प, देखें वीडियो

    लुधियानाः जेल में सेंट्रल जेल आए दिन विवादों में रहती है। इस देर रात फिर से सेंट्रल जेल में विवाद हो गया। जहां कैदियों के दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। जानकारी मुताबिक ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में एक कैदी पर आधा दर्जन हवालातियों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक कैद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद कैदियों ने एक हवालाती के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसके सिर पर कड़े और गिलास से हमल कर दिया। घटना में सिर पर गहरी चोटे आने से पीड़ित का काफी खून बह गया। इस घटना को लेकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और वह तुरंत घायल कैदी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों द्वारा कैदी के सिर पर 8 टांके लगाए गए। घायल हवालाती की पहचान हरदीप सिंह निवासी गुरु अजुर्न देव नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि इस मामले को लेकर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस जांच में जुट गई है। घायल हरदीप सिंह ने बताया कि वह समराला चौक के नजदीक गुरु अर्जुन देव नगर के पास रहता है। थाना डिवीजन 7 की पुलिस ने 2 साल पहले उसे लूट की नीयत के चलते गैंग बनाने के आरोप में पकड़ा था। जिसके चलते वह 2 वर्षों से ही जेल में बंद है। वह अपने बैरक में रात को मौजूद था, तभी वहां पर 8 से 10 हवालातियों ने उसे घेरा डालकर स्टील के गिलास और कड़ों से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके सिर पर गहरी चोट आई। जिसे रात को जेल प्रशासन ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से मेडिकल जांच के बाद उसे वापिस जेल भेज दिया गया। जेल में मारपीट की घटनाएं कही न कही जेल सुरक्षा पर कड़े सवाल खड़े कर रही है।