Blog

  • Punjab News: उद्योगपतियों ने बजट को अर्थव्यवस्था मजबूत करने वाला बताया, देखें वीडियो

    Punjab News: उद्योगपतियों ने बजट को अर्थव्यवस्था मजबूत करने वाला बताया, देखें वीडियो

    लुधियानाः वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश कर दिया गया है। अब इसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उद्योगपतियों ने कहा कि देश के वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आठवें बजट से अर्थव्यवस्था को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण ने बजट में हर वर्ग के लोगों और उद्योग जगत का खास ध्यान रखा है।

    लुधियाना में एमएसएम इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगपतियों ने इस बजट को 100 में से 75 अंक दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद यह बजट काफी अहम हो गया है। यह पहला बजट है और इस बजट से ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती। वित्त मंत्री और सरकार ने बजट में अच्छा कदम उठाया है, जिससे देश की कमजोर अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अब आम आदमी के पास पैसा होगा और बाजार में पैसे का चक्र चलेगा, जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। बजट में एआई, डिजिटलाइजेशन और कंप्यूटर पर ध्यान देने के लिए उठाए गए कदम बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

    सीआईसीयू ओंकार सिंह आहूजा ने कहा कि उद्योग के लिए वैश्विक हब बनाने के लिए राष्ट्रीय योजना तैयार करना एक अच्छी पहल है, जिसके लिए सीआईसीयू केंद्र और पंजाब सरकार के साथ संबंध भी स्थापित करेगा। लुधियाना में खिलौना क्लस्टर हब बनाया जा सके, इसके लिए उन्होंने कहा कि सरकार नए स्टार्टअप के लिए सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन एक सिस्टम न होने से दिक्कत आ रही है लेकिन नई योजनाओं और स्टार्ट-अप उद्योगों से और भी फायदा होगा।

  • Punjab News: केंद्रीय वित्त मंत्री के 8वें बजट की छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग ने की प्रशंसा, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय वित्त मंत्री के 8वें बजट की छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग ने की प्रशंसा, देखें वीडियो

    पठानकोटः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज अपना 8वां बजट पेश किया गया और बजट के पहले दिन मध्यम वर्ग के लोगों के लिए और छोटे व्यापारियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस बजट में टैक्स स्लेब को 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है, मतलब कि अब 12 लाख रुपये तक कमाई करने वालों को टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि इस बजट में ऑटोमोबाइल सस्ते किए गए हैं और इसके साथ ही एक लाख करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी के लिए आबंटित किए गए हैं, जिसकी चारों ओर प्रशंसा की जा रही है।

    इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बजट काफी अच्छा रहा है और पहले दिन देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जो बजट पेश किया गया है वह मध्यम वर्ग के लोगों के लिए काफी लाभदायक है। व्यापारी अनिल महाजन, राम भंडारी, सरपाल महाजन ने कहा कि टैक्स में मिली छूट मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी और साथ ही व्यापारियों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि उन्हें पिछले लंबे समय से सरकार के सामने मांग की जा रही है कि जिस तरह सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन का प्रावधान है, उसी तरह व्यापारियों के लिए भी कुछ किया जाए ताकि देश के खजाने को भरने वाला व्यापारी 58 साल बाद अपने आपको संभाल सके। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में व्यापारियों की पेंशन की मांग को जरूर मंजूरी मिलेगी।

  • Punjab News: बजट 2025-26 को लेकर डॉक्टरों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी प्रतिक्रियाएं, देखें वीडियो

    Punjab News: बजट 2025-26 को लेकर डॉक्टरों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी प्रतिक्रियाएं, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार अपना 8वां बजट पेश किया है। इस बजट के पारित होने के बाद अमृतसर के निवासियों व डॉक्टरों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। कई लोगों ने बजट को बढ़िया बताया। इस दौरान डॉ. जितेंद्र मल्होत्रा ​​ने कहा कि इस बार बजट में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं। कैंसर जैसी बीमारियों के लिए दवाएं सस्ती करने की जो घोषणा की गई है वह एक अच्छा निर्णय है।

    इसके साथ ही बजट में सभी सरकारी अस्पतालों में डे केयर सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। यह भी एक सराहनीय कदम है। इस सुविधा से गरीब लोगों को चिकित्सा सुविधाओं में काफी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी का इलाज बहुत महंगा था और अब केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को इस इलाज में सुविधा देना अच्छा संकेत है। भारत के कई लोग अभी भी विदेश जाकर इलाज करवाते हैं जिस पर मेडिकल खर्च काफी आता है और लेकिन अब बजट में वीजा जल्दी मिलना की बात से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

    सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर पवन शर्मा ने कहा कि सरकार ने इस बार 12 लाख रुपये तक की टैक्स में छूट दी है जोकि बहुत अच्छा और सराहनीय कदम है। इसके साथ ही इससे आम लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी और लोग तो किसी तरह अपना काम चला लेते हैं, लेकिन गरीब लोगों को टैक्स भरने में दिक्कत होती थी, अब 12 लाख रुपये तक टैक्स फ्री होना बहुत अच्छा कदम है।

    शहर निवासी कवलजीत सिंह ने कहा कि इस बार बजट में किसानों के लिए भी खुशी की लहर देखने को मिली है, लेकिन पंजाब के किसानों द्वारा की गई मांगों पर अभी तक ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बजट में किसानों के लिए यूरिया प्लांट लगाने की बात की गई है और किसानों को सस्ते ब्याज दरों पर 5 लाख रुपये तक का ऋण देने की भी बात की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात पर विचार किया जा रहा है कि पंजाब के लिए विशेष पैकेज रखा जा सकता है, क्योंकि पंजाबी हर बार विशेष पैकेज की मांग करते हैं।

  • Toilet की दीवार गिरने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

    Toilet की दीवार गिरने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

    कोटाः सरकारी स्कूल के टॉयलेट की दीवार गिरने से पहली क्लास की बच्ची की मौत होने का मामला सामने आया है। घरवालों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीबीईओ गायत्री मीणा ने कहा कि जिम्मेदारों से जवाब मांगा गया है। घटना को लेकर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए सोनू वैष्णव ने बताया कि उनके 3 बच्चे हैं। तीनों ही घर से 150 मीटर दूर सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। 7 साल की रोहिणी सबसे छोटी थी जो आज सुबह 10 बजे स्कूल गई थी। दोपहर में उसके पास दोस्त का कॉल आया कि रोहिणी पर टॉयलेट की दीवार गिर गई है। वह मौके पर गया तो बच्ची लहूलुहान पड़ी थी। बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से कोटा रेफर कर दिया।

    कोटा में प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घरवाले बिना पोस्टमॉर्टम के शव ले गए। सोनू वैष्णव ने बताया कि सबसे बड़ी बात यह है कि जब दो टॉयलेट नए बने हुए थे तो जर्जर टॉयलेट को बंद क्यों नहीं किया गया और हादसा होने के बाद भी स्कूल प्रशासन बच्ची को अस्पताल लेकर क्यों नहीं गया? अगर स्कूल प्रशासन बच्ची को समय पर अस्पताल ले जाते तो शायद मेरी बच्ची की जान बच जाती।

    स्कूल प्रिंसिपल अशोक पोरवाल ने बताया कि आज लास्ट वर्किंग डे था। लंच के बाद खाना खिलाकर 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी कर दी थी। छुट्टी होने के बाद भी कुछ बच्चे स्कूल परिसर में खेलने लग गए। खेलते-खेलते बच्ची टॉयलेट गई होगी। टॉयलेट पुराना था। क्या पता हादसा कैसे हुआ, दीवार बच्ची पर गिर गई। बच्ची को उठाकर लाए और पिता को सूचना दी। पिता ने स्कूल में आकर बच्ची की हालत देखी, फिर गाड़ी लेने घर चले गए और बाद में वापस आकर बच्ची को हॉस्पिटल ले गए। सीबीईओ गायत्री मीणा ने बताया कि हादसे के बाद स्कूल प्रशासन से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता लगेगा।

  • बस्ती में लगी भीषण आग, झुग्गी में सो रहा व्यक्ति जिंदा जला

    बस्ती में लगी भीषण आग, झुग्गी में सो रहा व्यक्ति जिंदा जला

    भरतपुरः यहां की झुग्गी बस्ती में आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते आग ने 3 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक झोपड़ी में सो रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    राजस्थान के भरतपुर की बयाना कस्बे के सुभाष चौक स्थित रैन बसेरा के पास झुग्गी बस्ती में सुबह अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड भी पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

    आगजनी की इस घटना में झोपड़ी में सो रहे 60 वर्षीय भारत साहू पुत्र झम्मन लाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। अचानक लगी आग के कारण वह झोपड़ी से बाहर नहीं निकल सके और वहीं जलकर उनकी मौत हो गई। स्थानीय निवासी सोनू गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे रैन बसेरा के पास बनी झुग्गी बस्ती में रहने वाले भारत, बत्तो देवी और अशोक कुमार की झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। भारत अपनी झोपड़ी के अंदर सो रहा थे और आग की लपटों में फंस गए। वे ट्रेनों और बसों में कानों की सफाई करने का काम करते थे।

    आग की चपेट में आई तीनों झोपड़ियों में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।थाना प्रभारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि झुग्गी बस्ती में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। यह झुग्गी बस्ती रेलवे स्टेशन के ठीक पीछे स्थित है। घटना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के मामले में 6 सदस्यीय कमेटी का गठन

    Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के मामले में 6 सदस्यीय कमेटी का गठन

    मोहालीः 26 जनवरी को अमृतसर में डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के हुए अपमान को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निंदा की है। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए राज्य सभा सदस्य व उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल की अगुवाई में 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। घटना को राजनीतिक पार्टियों की साजिश का हिस्सा माना जा रहा है।

    कमेटी में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण और श्रीमति बंतो देवी कटारिया को शामिल किया गया है। यह कमेटी इस घटना की जांच करके अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगी। अहम बात यह है कि भाजपा इसे अन्य राजनीतिक पार्टियों की तरफ साजिश का हिस्सा मान रही है।

    यही कारण हैं कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने एक दिन पूर्व अमृतसर का दौरा किया था। बीते दिन आठवले ने बयान जारी कर कहा कि अमृतसर में बाबा साहिब की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश की घटना के लिए आप पार्टी की सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य की जिम्मेदारी छोड़कर दिल्ली के चुनाव प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं और पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह की धारा के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • महाकुंभ से लौट रहे Head Constable की दिमाग की नस फटी, दर्दनाक मौत

    महाकुंभ से लौट रहे Head Constable की दिमाग की नस फटी, दर्दनाक मौत

    कोटाः यहां एक दर्दनाक मामला सामने आया है। महाकुंभ से लौट रहे कोटा के हेड कॉन्स्टेबल की बीच रास्ते में मौत हो गई। मौत का कारण उनका बीपी बढ़ने से दिमाग की नस फटना बताया जा रहा है। घटना के बाद उनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में अब उनका पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

    जानकारी देते मुताबिक, मृतक इंद्रजीत सिंह वर्मा (56) के बेटे हेमंत ने बताया कि उनके पिता जो कोटा पुलिस लाइन में तैनात थे, 27 जनवरी को मम्मी, बुआ और रिश्तेदारों के साथ महाकुंभ में गए थे। 29 जनवरी को महाकुंभ से लौट रहे थे। ट्रेन के कटनी पहुंचने से 40 किमी पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई। बीपी की शिकायत होने पर परिजनों ने उन्हें संभाला। रात को जैसे ही कोटा पहुंचे उन्हें निजी हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर ने चेक करके बीपी की वजह से दिमाग की नस फटना बताया।

    पिछले दो दिन से उनका निजी इलाज चल रहा था। आज सुबह उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज के कारण मौत होना बताया। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। जवाहर नगर थाना हेड कॉन्स्टेबल राजू लाल ने बताया कि इंद्रजीत उद्योगनगर इलाके में डीसीएम इलाके में रहते थे। साल 1989 से पुलिस में थे।

  • Jalandhar News: बजट को लेकर कारोबारियो में बनी असमंजस की स्थिति, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बजट को लेकर कारोबारियो में बनी असमंजस की स्थिति, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में देश का आम बजट पेश किया गया। वहीं इस बजट को लेकर स्पोर्ट्स कारोबारियों के बयान सामने आए है। मामले की जानकारी देते हुए प्रेम उप्पल ने कहा कि पंजाब के कारोबारियों को कोई राहत नहीं मिली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक तरफ तो 12 तक टैक्स ना देने का कहा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर 12 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स है।

    स्पोर्ट्स कारोबारी पर कोई बात नहीं हुई। इस बजट में बिहार और पटना के लिए ही राहत दी गई। शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। वहीं इलेक्ट्रानिक समान पर छूट मिलने को लेकर कहा कि टीवी पर छूट जरूर केंद्र सरकार द्वार दी गई है। रमेश ने कहा कि स्पोर्ट्स के लिए हर बार की तरह इस बार भी हाथ खाली मिले। उन्होने कहा कि इनकम टैक्स में छूट को लेकर असंमज की स्थिति बनी हुई है।

    इस बार आम बजट में गुजरात और बिहार को राहत मिली है, आम बजट में पंजाब पहले भी खाली था और आज भी खाली है। संजय मेहंदी ने कहा कि बजट ठीक-ठाक रहा है। इसे ना तो ज्यादा अच्छा कहा जा सकता है और ना ही ज्यादा बुरा कहा जा सकता है। व्यापारियों की बात करें तो अपर ग्रेड के व्यापारियों को राहत मिली है। इस बजट में गुजरात, बिहार सहित दिल्ली के चुनावों पर फोकस रहा है। वहीं टैक्स पर 12 लाख तक दी गई छूट को लेकर असमंज की स्थिति में व्यापारी चल रहा है।

    आम बजट को लेकर गुरप्रीत सिंह सचदेवा ने कहा कि आज जारी हुए बजट में 12 लाख तक टैक्स में छूट दी गई है। उन्होेंने कहा कि इसमें 4 लाख तक ही छूट दी गई है। 4 लाख के बाद 5 प्रतिशत टैक्स के हिसाब से स्लैब बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जब तक 12 लाख टैक्स की छूट का नोटिफिकेश जारी नहीं होता, तब तक केंद्र द्वारा टैक्स में फायदा देने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। गुरप्रीत ने कहा कि अगर नोटिफिकेशन में 12 लाख टैक्स में सही मायने में छूट की गई तो इसका फायदा कारोबारियों को काफी हो सकता है, अगर इसमें कोई दिक्क्ते पाई गई तो यह बजट कारोबारियों के लिए निराशा वाला बजट होगा।

    वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब का व्यापार काफी निचे स्तर पर जा रहा है। इस दौरान गुरप्रीत ने अपील की है कि केंद्र को पंजाब के लिए स्पेशल पैकेज जरूर देने चाहिए, जिसमें एग्रीकल्चर और बॉर्डर एरिया शामिल होने चाहिए। किसानी मसले को केंद्र को जल्द से जल्द हल करना चाहिए। वहीं जीएसटी के रेट कुछ आइटम पर कम करने चाहिए, व्यापारी ने कहा कि लोग कुछ आईटम पर जीसएटी ज्यादा होने के चलते उस आइटम की रकम अदा नहीं कर पाते, जिसके चलते वह कच्चा बिल लेकर काम कर रहे है। अगर जीएसटी की दर में कटौती होगी तो कच्चे बिलों पर रोक लग सकती है और इस टैक्स का पैसा सरकारी खजाने में जाने से सरकार को भी फायदा होगा।

    राजिंदर सिंह ने कहा सरकार जो भी उपराला करती है वह लोगों के हित के लिए करती है। लेकिन सरकार को छोटे कारोबारियों व गरीब वर्ग के इस बजट में काफी उम्मीदें थी, लेकिन इस बार भी बजट में कोई राहत देखने को नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि 12 लाख से टैक्स की छूट में बड़े लोगों को ही फायदा होगा, जबकि गरीब वर्ग को कोई फायदा नहीं है। टैक्स में कटौती और बढ़ौतरी से बड़े कारोबारियों को ही फायदा और नुकासन होगा। राजिंदर ने कहा कि उसे दुकान करते हुए 40 साल हो गए, गरीब वर्ग के लोगों को सरकार से काफी उम्मीदें थी, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी निराशा हाथ लगी है।

  • Punjab News: हेरोइन, कार और ड्रग मनी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन, कार और ड्रग मनी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर नशा तस्करों को पर लगाम कस रही है। वहीं मोगा पुलिस ने शहर में बने थाना सिटी वन और थाना सिटी साउथ में 2 मामले दर्ज किए हैं। वहीं थाना सिटी वन ने बोहड़ सिंह पुत्र बूटा सिंह को 225 ग्राम हैरोइन, मोबाइल और स्विफ्ट कार हरियाणा नंबर को बरामद किया है। वही बोहड़ सिंह के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के 2 मामले दर्ज हैं।

    वहीं दूसरे मामले में आरोपी शिंदर पाल सिंह उर्फ जैन को 81 ग्राम हैरोइन और साथ में 65980 ग्राम ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। शिंदर पाल पर भी पहले से 4 मामले दर्ज हैं। बोहड़ सिंह फिरोजपुर जिले का रहने वाला है और शिंदर सिंह मोगा का ही रहने वाला है। इसकी जानकारी मोगा के डीएसपी रविंद्र सिंह ने दी।

  • इस इलाके में फैला Bird Flu, 5000 मुर्गियों और 12000 चूजों को किया नष्ट

    इस इलाके में फैला Bird Flu, 5000 मुर्गियों और 12000 चूजों को किया नष्ट

    रायपुरः सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है। इसके बाद से रात में ही विभाग अर्ल्ट हो गया और यहां की 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया।

    जानकारी अनुसार, शासकीय कुक्कुट पालन क्षेत्र से पक्षी शव का नमूना भेजा गया था जिसकी जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा रायगढ़ से भेजे गए कुक्कुट पक्षी शव के नमूनों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की जैसे ही कलेक्टर कार्तिकेया गोयल को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई। रात 11 से साढ़े 12 बजे तक एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का फैसला लिया गया।

    पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। इसके लिए मुर्गियों और चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। पोल्ट्री फार्म परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नमक और चुने की लेयर बिछाकर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया। इसके अलावा ऊपर से फिर नमक और चुने की लेयर डाली गई। इसी प्रकार अंडों को भी नष्ट किया गया जिससे संक्रमण न फैले।