Blog
-

कांग्रेस सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का भाजपा नेताओं ने लगाया आरोप
ऊना/सुशील पंडित: ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, पूर्व विधायक राकेश ठाकुर एवं एचपीएसआईडीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामकुमार ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के पहले दिन से लेकर आज दिन तक माफिया सरकार और प्रशासन के सिर पर बैठकर हर तरह की गोरखधंधे को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि बात चाहे नकली शराब कांड की हो या फिर अवैध खनन की इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार की तस्करी की, सरकार और पुलिस माफिया पर लगाम लगाने में नकारा साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के नुमाइंदे माफिया पर लगाम कसने के झूठे दावे करते फिर रहे हैं लेकिन वह जनता को यह क्यों नहीं बताते कि उनकी नाक तले से प्रदेश में नकली शराब का गोरख धंधा चलता रहा और नकली शराब बनाने के लिए स्प्रिट जैसी चीजें अवैध रूप से हिमाचल में सप्लाई की जाती रहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप होकर रह गए हैं और सरकार केवल मात्र आंकड़ों का मायाजाल पेज करके जनता को गुमराह करने में लगी है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा और पेंशनर पेंशन के लिए दर-ब-दर की ठोकरें खा रहे हैं। लेकिन सरकार सारे काम छोड़ कर केंद्र सरकार को कोसने में लगी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में यदि कोई काम विकास का हो रहा है तो वह केवल मात्र केंद्र सरकार की प्रायोजित योजना मात्र है, जबकि मौजूदा प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए न तो कोई विज़न है और न ही उन कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए सरकार की जेब में कोई पैसा। भाजपा नेताओं ने कहा कि अवैध खनन का धंधा जोर-शोर से फल फूल रहा है हालत यह है कि नालागढ़ से एक अधिकारी के मित्र की जेसीबी को छुड़ाने के लिए खुद अधिकारी को जोड़-तोड़ करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह पर पंजाब की लॉटरी की दुकान में अवैध रूप से खुलवा दी गई हैं, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से अवैध शराब के धंधे में माफिया चल जुड़े लोगों ने खूब पैसा कमाया है। -

सामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर, देखें वीडियो
अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में उपस्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में शिवलिंग ने आकार ले लिया है। अमरनाथ गुफा में बनने वाली प्रत्येक वर्ष की शिवलिंग के आकार की पहली फोटो सामने आई है। इस वर्ष होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जम्मू कश्मीर प्रशासन जुटा हुआ है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1 जुलाई 2023 से यात्रा आरम्भ होगी। यह यात्रा 62 दिनों तक चलेगी।
वही अमरनाथ यात्रा को लेकर सरकार ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यात्रा के लिए 17 अप्रैल 2023 से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड के जरिए पंजीकरण आरम्भ कर दिए गए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को लेकर सुरक्षा की समीक्षा की थी। इस मीटिंग में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और अन्य वरिष्ठ अफसर उपस्थित थे। एसएएसबी की 44वीं बैठक के चलते सदस्यों और अफसरों ने श्री अमरनाथजी यात्रा-2023 के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की थी, जिसमें पंजीकरण, हेलीकाप्टर सेवाओं का प्रावधान, सेवा प्रदाता, शिविर, लंगर एवं यात्रियों के लिए बीमा कवर सम्मिलित हैं।
बता दें, यात्रा पहलगाम ट्रैक से और गांदरबल जिले के बालटाल से एक साथ आरम्भ होगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड विश्व भर के शर्धालुओं के लिए सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण करेगा। यात्रा, मौसम और कई सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाने के लिए श्री अमरनाथ जी यात्रा का ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है।
-

पंजाबः घल्लूघारा सप्ताह को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोल: घल्लूघारा सप्ताह को लेकर पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रबंध पुख्ता कर दिए गए हैं। जिला पठानकोट की बात करें तो जिला पठानकोट के साथ लगते इंटरस्टेट नाकों पर जहां पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की है वही जगह जगह पर पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च भी निकाले जा रहे हैं, जिसके चलते आज भी पठानकोट शहर में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि लोगों मैं पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे और शरारती आंसरों पर भी नकेल कसी जा सके।
इस बारे में जब एसपी ऑपरेशन मनोज ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पठानकोट के जगह-जगह पर फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं इसके अलावा उन्होंने होटल ढाबे ओर लोगों से भी अपील की है कि अगर कोई भी शरारती आंसर या फिर कोई संदिग्ध चीज दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए ताकि मौके पर पहुंचकर पुलिस बनती कार्रवाई कर सकें।
-

जालंधरः देसी रिवाल्वर, पिस्तौल सहित आरोपी गंजा गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर/वरुण: थाना 7 की पुलिस ने अवैध हथियार ओर जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिव्यम बबर उफ गंजा पुत्र सतिंदर कुमार वासी मकान नं. 108, नज़दीक रामलीला पार्क सोढल नगर के रुप में हुई है। एडीसीपी आदित्य ने बताया कि एसीपी गुरमीत सिंह की निगरानी में पुलिस ने चीमा चोंक पर नाकेबंदी हुई थी तभी थान प्रभारी पलविंदर सिंह को सुचना मिली की आरोपी.गाड़ी नं. एच.आर. 10 यू. 3575 में उनके इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घुम रहा है ओर उसके पास अबैध हथियार भी है। जिसपर कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गंजा को देसी रिवालवर, पिस्टल ओर जिंदा कारतुस सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के उपर असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

नई दिल्ली के विभिन्न एतिहासिक स्थलों का किया अवलोकन
दिल्ली पहुंच कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा को प्रेस क्लब बददी के सदस्यों ने किया सम्मानित
बददी/सचिन बैंसल: प्रेस क्लब बददी बरोटीवाला (पंजी) के सदस्यों ने नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर स्थित संगठन के कार्यालय का दौरा किया। उन्होने वहां जाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाले हिमाचल के पत्रकार रणेश राणा को बधाई दी। बददी से पत्रकारों का एक दल प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में नई दिल्ली गया। प्रेस क्लब के प्रधान राजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सचिन बैंसल व कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे क्लब का संस्थापक अध्यक्ष अब देश को चलाने वाली श्रेणी में शामिल हुआ है। गौरतलब है कि एनयूजे इंडिया के 1972 के गठन के बाद पहली बार हिमाचल को अहम ताजपोशी में स्थान मिला है। प्रेस क्लब के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हम दो दशक से पत्रकारिता से जुडे हैं और आज से पहले हिमाचल से जो कर्ता धर्ता एनयूजे इंडिया में जुडे थे उन्होने संस्था को सिर्फ अपन तक व सैर सपाटे तक सीमीत रखा और किसी पत्रकार को बताया तक नहीं कि हमारा हैड आफिस कहां है और संस्था का उदेश्य क्या है। न हिमाचल में संगठन का विस्तार किया और न नए लोगों को जोडा।जब रणेश राणा हिमाचल के प्रधान बने थे तो उन्होने सदस्यता को 40 से 400 तक पहुंचाया। और राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनकी इसी कार्यप्रणाली के चलते उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से नवाजा जो कि हिमाचल व बददी के लिए गर्व की बात है। इससे पहले विशेष तौर पर दिल्ली पहुंचे प्रेस क्लब बददी के तमाम सदस्यों राजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र अत्री, ज्योति गिरी, सचिन बैंसल व जितेेंद्र शर्मा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा के कक्ष में जाकर उनको हिमाचल से लाया गया स्मृति चिन्ह भेंट किया। सभी सदस्यों ने कहा कि आज उनकी बदौतल ही हम दिल्ली भ्रमण करने व एनयूजे इंडिया का कार्यालय देखने में सफल हुए। इसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बददी से पधारे पत्रकारों को वहां के प्रमुख स्थल इंडिया गेट, जंतर मंतर, लाल किला, नई संसद मार्ग व राष्ट्रपति कार्यालय मार्ग तथा अशोका व सम्राट होटल का भ्रमण करवाया। सचिन ने बतायो वो पहली बार रेलगाडी से दिल्ली पहुंचे थे और बहुत रोमांचित थे। इससे पहले राणेश राणा के नेतृत्व में प्रेस क्लब बददी के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी से मुलाकात की व उनको हिमाचल आने का न्यौता दिया। रास बिहारी ने बताया कि हम पत्रकारों की मांगों को लेकर शीघ्र ही संसद का घेराव करेंगे और उसके लिए पूरी भारत के पत्रकार तैयार रहें। -

ਪੰਜਾਬ : ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਹਫਤੇ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਐਸਐਸਪੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਗੁਰਮੇਰ ਸਿੰਘ ਤੇ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਐੱਸ. ਐੱਚ.ਓ. ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਆਪਣੀਆਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਇਕ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ। ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰਾਂ ਦੀਆਂ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਦੁਆਉਣ ਦੇ ਲਈ ਇਹ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ।
ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਵਿਚਾਲੇ ਖੜ੍ਹੇ ਵਹੀਕਲਾ ਤੇ ਰੇਹੜੀਆਂ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਕੀ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਨੂੰਨ ਦੇ ਦਾਇਰੇ ਵਿਚ ਹੀ ਰਹੀਣ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਖਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸਾਬ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿਤੇ ਵੀ ਕੋਈ ਵੀ ਕੁਝ ਗਲਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਉਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਸਾਨੂੰ ਦੇਣ। ਸੂਚਨਾ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਦਾ ਨਾਮ ਗੁਪਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੌ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਾਜਿਕ ਬੁਰਾਈਆਂ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ।
-

बद्दी में एक महिला से पकड़ी 990 ग्राम अफीम
बददी/सचिन बैंसल: बददी में एसआईयू विंग ने एक महिला से 990 ग्राम अफीम बरामद की है वही नालागढ़ में एसआईयू विंग ने वार्ड नंबर सात के एक व्यक्ति से 4.51 ग्राम चिट्टा पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरप्तार कर लिया है। विंग के प्रभारी नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम वार्ड सात के रहने वाले अक्कू कुमार पुत्र बाबू राम से चिट्टा पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं एसआईयू विंग ने बदद्ी से सनसिटी मार्ग पर 990 ग्राम अफीम पकड़ी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला यूपी के बरेली जिले के अलीगंज की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -

बद्दी में रिलीज हुई लघु हिदी फिल्म हक
फिल्म को देख कर भावुक हुई दर्शक
बददी/सचिन बैंसल: एलकेएम फाउंडेशन के बैनर तले बनी लघु हिंदी फिल्म हक बद्दी के मेक्स थियेटर में रिलीज की गई। माईल स्टोन के ग्रुप प्रेजीडेंट(एचआर) एमके श्रीवास्तव ने मंत्रोच्चारण के साथ इस फिल्म का शुभारंभ कराया। बच्चों द्वारा अपने माता पिता के प्रति संवेदनहीनता पर बनाई गई इस समाजिक फिल्म को भारत सरकार की ओर से कला विद पुरस्कार से सम्मानित बालीवुड की सिने तारिका लीला सैणी ने इसमें नायिका का भूमिका निभाई है। लैला सैणी ही इस फिल्म की निर्माता निर्देशक भी है। फिल्म में नायक के रूप में संजीव बस्सी ने बच्चों के पिता के किरदार को बखूबी निभाया। बिरला टैक्स टाईल मिल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा ने इस फिल्म में एक अधिवक्ता का रोल किया। जिसके आधार पर उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी दिया गया। ईएसआईसी से सहायक निदेशक के पद से सेवानिवृत हुए देवव्रत यादव ने माया राम के रोल में खूब जचे और अपने कलाकारी से दर्शकों की तालियां बटौरी। कामगार नेता मेला राम चंदेल ने एक सरपंच की भूमिका में नजर आए। कुल मिला कर फिल्मअपनी छाप छोडऩे में सफल रही।
फिल्म का शौ शुरू क करने से पहले थियेटर में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मेक्स थियेटर के संचालक दिपेंद्र सिंगला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। जबकि लाज मोटर के एमडी महेश कौशल, रामदेव स्वीट के संचालक भगा राम सैणी, वाईन कंोट्रेक्टर जितेंद्र राणा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने स्थानीय लोगों की ओर से बनाई हिंदी लघु फिल्म हक में काम करके बेहतर प्रयास करने की सहारहना की। उन्होंने कहा कि यह अभी शुरूआत है आगे चल कर यह स्थानीय कलाकार बड़ी फिल्म में भी नजर आ सकते है। फिल्म देखने के बाद सभी ने फिल्म की काफी तारिफ की। इस मौके पर बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा, सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव, कलर्स इंडिया कंपनी के प्लांट हैड राधा गोबिंद मंत्री, दून भाजपा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशल, मुकेश मल्होत्रा, ल्यूमिनस कंपनी के सुनील और त्यागी, टोरेक कंपनी से सोनू चंदेल और विष्णु शर्मा, फिल्म की नायिका लीला सैणी, नायक संजीव बस्सी, मेला राम चंदेल, ऋषि ठाकुर, डीआर चंदेल, टेक चंद कौशल, सतीश कौशल, ममता देवी, प्रदीप कुमार, हसराज भारद्वाज, ईएसआईसी के सहायक निदेशक छेरिंग सेंफेल उमेश कुमार मीणा, बाबू राम, सूरजभान, दीपक कुमार, बरोटीवाला पंचायत के उपप्रधान हितेंद्र सोनू, हंरबंस ठाकुर, विक्रम ठाकुर, जसविंद्र ठाकुर, सीमा बस्सी समेत गणमान्य मान्य लोग उपस्थित रहे।
-

पेखुबेला मे एन सी सी कैडेटों ने सीखे आपदा से लड़ने का गुर
ऊना/सुशील पंडित: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में शुरू हुए एनसीसी कैंप में अग्निशमन विभाग व होमगार्ड वाहिनी के जवानों ने संयुक्त तौर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मौके पर होमगार्ड वाहिनी अधिकारी धीरज शर्मा , ऊना के कंपनी कमांडर अवतार सिंह, अग्निशमन विभाग से लीडिंग फायरमैन राज कुमार पर आधारित टीमों ने कैडेट्स को आपदा से बचने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जवानों ने मॉक ड्रिल करके आपदा की स्थिति अपने आप का बचाव करते हुए अन्य लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बारे में प्रेक्टिकल करके दिखाया गया । आग बुझाने के तरीके बताए गए । वताया गया की आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है। वाहिनीं अधिकारी धीरज शर्मा ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि आपदा घटित ही ना हो लेकिन यदि घटित होती है तो ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर होना सबके लिए जरूरी है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को आपदा की स्थिति से निपटने के विभिन्न उदाहरण देकर टिप्स दिए। कम्पनी कमांडर अवतार सिंह ने शिवर मे एनसीसी कैडेट्स को आपदा के बारे में विस्तार से जानकारी दी ओर आपातकालीन सेवाओं के कार्यो के बारे में विस्तार से बताया गया। लीडिंग फायरमैन राज कुमार ने आग के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इस मौके पर एनसीसी के ऑफिसर अधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे। -

पंजाबः 3 साल बाद पाकिस्तान की जेल से वापिस आया नौजवान
गुरदासपुरः गुरदासपुर के गांव कामलपुर का नौजवान हरजिंद सिंह 3 साल के बाद पाकिस्तान की जेल से वापिस अपने गांव आया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान लाहौर जेल से 3 साल बाद रिहा होकर गुरदासपुर का रहने वाला हरजिंदर नामक नौजवान वापिस अपने घर जिला गुरदासपुर के गांव कामलपुर पहुचा है। नौजवान के मन में अभी भी खौफ देखा जा सकता है। जेल से वापिस अपने घर आए नौजवान ने कहा कि पाकिस्तानी जेल से रिहा होकर उसे दूसरा जन्म मिला है। उसने कहा कि पाकिस्तानी जेल में अभी भी 15 के करीब नौजवान बंद है जिनमें से 5 नौजवान अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं।