Blog

  • जालंधरः एक्टिवा सवार जोड़े को चालान से बचना पड़ा भारी, हुआ हादसा, देखें CCTV

    जालंधरः एक्टिवा सवार जोड़े को चालान से बचना पड़ा भारी, हुआ हादसा, देखें CCTV

    जालंधरः ट्रैफिक पुलिस ने शहर में जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई है। इस दौरान हुल्लड़ बाजों पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं मॉडल टाउन में पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान एक्टिवा सवार एक जोड़े को रोकने की कोशिश की गई।

    इस दौरान एक्टिवा सवार ने गाड़ी साइड से निकाल कर भागने की कोशिश की। इस दौरान एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों बुरी तरह नीचे गिरे। जिसके बाद नाके पर खड़े पुलिस वालों ने दोनों को उठाया। उक्त घटना की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

  • NIA ने इन 8 गैंगस्टरों पर रखा लाखों रुपए का इनाम

    NIA ने इन 8 गैंगस्टरों पर रखा लाखों रुपए का इनाम

    नई दिल्ली : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने हरियाणा और पंजाब के 8 गैंगस्टर्स को वांटेड सूची में डालते हुए उन पर 1 से 5 लाख रुपए का तक का इनाम घोषित कर दिया है। इनमें बंबीहा सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहे लक्की पटियाल के अलावा गैंगस्टर कौशल चौधरी का खास गुर्गा संदीप उर्फ बंदर भी शामिल है। ये सभी गैंगस्टर्स लंबे समय से फरार चल रहे हैं। इनमें कुछ विदेश में छुपकर पूरे नेटवर्क को चला रहे हैं।

    NIA ने गुरुग्राम में शिवाजी नगर के रहने वाले दिनेश शर्मा उर्फ गांधी, नीरज उर्फ पंडित, गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा निवासी संदीप उर्फ बंदर, करनाल में असंध के रहने वाले दलेर सिंह उर्फ दलेर सिंह उर्फ कोटिया, पंजाब में लुधियाना के गुरपिन्द्र सिंह उर्फ बाबा दल्ला, मोगा निवासी सुखदूर सिंह उर्फ सुखा दुनेके पर 1-1 लाख रुपए और आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और गौरव पटियाल उर्फ सौरव ठाकुर उर्फ लक्की पटियाल पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। इन सभी मोस्ट वांटेड अपराधियों की इश्तहार के साथ उन पर इनाम की राशि घोषित करने के बाद सार्वजनिक कर दिया गया है।

    NIA ने कहा कि इनसे संबंधित किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले तो वह एजेंसी को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पिछले एक साल से गैंगस्टर्स और आतंकियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और अन्य राज्यों में रेड कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, इनमें ज्यादातर गैंगस्टर्स भारत छोड़कर विदेशों में छुपे हुए हैं। अर्शदीप उर्फ डल्ला कनाडा और लक्की पटियाल अर्मेनिया में बैठकर पूरे नेटवर्क को चला रहा है।

  • दर्दनाक हादसा : खाई में SUV गिरने से 9 की मौत

    दर्दनाक हादसा : खाई में SUV गिरने से 9 की मौत

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में एक SUV कार खाई में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हैं। कुमांऊ IG नीलेश आनंद ने बताया कि बोलेरो कार में कुल 11 लोग सवार थे। दोनों घायलों की भी हालत गंभीर है। हादसा पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी ब्लॉक के होकरा में हुआ। कार सवार लोग बागेश्वर जिले के शामा गांव से होकरा में कोकिला देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

    कुमांऊ IG नीलेश आनंद ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। CM धामी ने कहा- बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूँ।

  • जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

    जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

    जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्रबोस केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी की तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। कैदी की मौत की खबर लगते ही परिजन बड़ी संख्या में जेल के गेट पर पहुंचे और जेल प्रबंधन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दरअसल 18 जून को अधारताल थाने की पुलिस ने मारपीट और अवैध शराब जैसे कई मामलों के वारंटी मोनू विश्वकर्मा को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया था, जिसके बाद मोनू की तबियत बिगड़ गई और उसे जेल अस्पताल में भर्ती करने के बाद हालात गंभीर होने पर बुधवार को मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां कैजुअल्टी में ही मोनू की मौत हो गई।

    मोनू की मौत की खबर लगते ही मोनू के परिजन जेल पहुंचे और जेल के गेट पर जेल प्रबंधन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मोनू के पिता का कहना था कि तबियत बिगड़ने की सूचना हम लोगों को नहीं दी गई और हमको सीधे लड़के की मौत की खबर दी गई। वहीं परिजनों के आरोप पर जेल प्रबंधन का कहना है कि मोनू विश्वकर्मा को कई मामलों में चौथी बार जेल भेजा गया था और मोनू पहले ड्रग एडिक्ट था।

    साथ ही जेल में आने के बाद से ही उसकी तबियत खराब थी। मामले पर उप जेलअधीक्षक ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम जेलप्रबंधन की निगरानी और परिजनों के सामने कराया जा रहा है और पूरे मामले की न्यायिक जांच की जायेगी।

  • पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में डाक्टर की मौत

    पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में डाक्टर की मौत

    कपूरथला:  ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. अमन कपिला का हरियाणा में जगाधरी में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। उनकी कार का एक ट्राले के साथ एक्सीडेंट हुआ। कार में मौजूद डॉ. अमन कपिला ने उपचार के दौरान पीजीआई में दम तोड़ा वहीं हादसे में घायल उनकी पत्नी और ड्राइवर का इलाज चल रहा है।

    जगाधरी थाने के जांच अधिकारी रंजीत सिंह ने कहा कि बुधवार सुबह अंबाला-यमुनानगर हाईवे पर एक सियाज कार (पीबी08ईए3572) का ट्राले से एक्सीडेंट हो गया था। कार अंबाला से यमुनानगर की तरफ जा रही थी। उसमें सवार तीनों घायलों को पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां दोपहर बाद डॉ. अमन कपिला की मौत हो गई। ड्राइवर तथा डॉक्टर की पत्नी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। 

    डॉ. अमन कपिला दोआबा क्षेत्र में अपने शालीन स्वभाव के कारण जाने जाते थे। सिविल अस्पताल से रिटायरमेंट लेने के बाद कई संस्थाओं में अपनी मुफ्त सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन पर दोआबा की कई समाजसेवी, धार्मिक संस्थाओं और मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने दुःख प्रकट किया है। 

     

  • जालंधर: दड़ा सट्टा के मामले में एक गिरफ़्तार, 2 फरार 

    जालंधर: दड़ा सट्टा के मामले में एक गिरफ़्तार, 2 फरार 

    जालंधरः थाना नूरमहल की पुलिस ने दड़ा सट्टा के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्जे से 1 लाख 41 हजार रुपए, सात ताशे और तीन नोटबुक बरामद की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मंगल गुप्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि परशोतम लाल उर्फ सोनू निवासी मुहल्ला परैचीआ नूरमहल, विशाल उर्फ रिक्की और दीपू जीटी रोड जालंधर शराब के ठेके पर के पास दड़ा सट्टा लगाने का काम कर रहे है।

    मंगत गुप्ता ने रेड कर आरोपी परशोतम लाल उर्फ सोनू को गिरफ़्तार कर लिया और उसके दोनों साथी भागने में क़ामयाब हो गए जिनकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ गैंबललिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • दिनदहाड़े स्कूटी सवार से लुटेरे 31 लाख रुपए लूट हुए फरार, देखें CCTV

    दिनदहाड़े स्कूटी सवार से लुटेरे 31 लाख रुपए लूट हुए फरार, देखें CCTV

    कोटा : जिले में एक युवक से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। युवक जितेंद्र (34) स्क्रैप व्यापारी विनय गोयल के पास काम करता था। विनय के कहने पर वह मोबाइल व्यापारी नितेश जिंदल के पास 31 लाख रुपए लेने आया था। रुपए लेकर स्कूटी पर वापस जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने चलती स्कूटी से युवक को गिरा दिया। फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, जिंदल सेल्स नाम से मोबाइल एसेसरीज की गुमानपुरा (मोबाइल मार्केट) में दुकान है।

    दोपहर में दुकान मालिक के पास स्क्रैप व्यापारी का कर्मचारी जितेंद्र 31 लाख रुपए लेने आया था। जितेंद्र रुपए लेकर लौट रहा था। करीब साढ़े तीन बजे रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने चलती स्कूटी से युवक का बैग छीना। छीना-झपटी में युवक नीचे गिर गया। उसने बैग नहीं छोड़ा। बदमाशों ने उस पर हमला किया। करीब 20-30 सेकेंड तक युवक ने बदमाशों का मुकाबला किया।

    आखिर में बदमाश बैग छीनकर भाग गए। घायल जितेंद्र ने बताया- वह गुमानपुरा रावतभाटा रोड से आ रहा था। रास्ते में दो बाइक पर 6 बदमाश आए। उन्होंने पीछे से गर्दन पकड़ी और चाकू मारे। इसके बाद रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर लूट की वारदात की। संभावना जताई जा रही है कि बदमाश लंबे समय से रैकी कर रहे थे।

    बदमाशों को पता था कि व्यापारी का कर्मचारी पैसा लेकर आ रहा है। इतनी बड़ी रकम मोबाइल व्यवसायी के पास कहां से आई। इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। डीएसपी अमर सिंह ने बताया- व्यापारी ने अपने कर्मचारी को 31 लाख रुपए लेने भेजा था। कर्मचारी बैग में रुपए लेकर जा रहा था। पीछा कर रहे पांच-छह नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच कर रहे हैं। CCTV फुटेज भी सामने आया है। शहर में नाकाबंदी करवाई है।

  • पंजाब : 40,000 रुपए रिश्वत लेते PSPCL का लाइनमैन गिरफ्तार

    पंजाब : 40,000 रुपए रिश्वत लेते PSPCL का लाइनमैन गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के खुई खेड़ा में तैनात पीएसपीसीएल लाइनमैन मोहिंदर कुमार को 40,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी लाइनमैन को गांव बाजिदपुर कट्टियांवाली निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जो अपने गांव में बालाजी मिल्क सेंटर चलाता है।

    विजिलेंस के एक आधिकारिक ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने विजिलेंस फिरोजपुर रेंज की वीबी यूनिट, फाजिल्का में शिकायत दर्ज कराई थी कि लाइनमैन मोहिंदर कुमार ने बालाजी मिल्क सेंटर के अप्रैल माह के बिजली बिल 73790 के निपटान के लिए 40000 की रिश्वत की मांग की थी।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे इस साल फरवरी में 52,360 का बिजली बिल मिला था और उक्त लाइनमैन ने सेटलमेंट के लिए उससे 21,000 रुपये लिए थे, लेकिन जब अप्रैल में उसे 73,790 का बिल मिला। बाद में पता चला कि अप्रैल के बिल में फरवरी का बिल भी शामिल था इसलिए उसने दोबारा लाइनमैन से संपर्क किया तो उसने अतिरिक्त 40 हजार की मांग की।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद वीबी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 40,000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में फिरोजपुर रेंज के पुलिस स्टेशन वीबी में आरोपी लाइनमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब : BJP के जिला प्रधान व 4 बार पार्षद रहे इस नेता ने दिया इस्तीफा

    पंजाब : BJP के जिला प्रधान व 4 बार पार्षद रहे इस नेता ने दिया इस्तीफा

    फिरोजपुर:  जिले से भाजपा नेता और पूर्व जिला प्रधान देविंदर बजाज ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वे पार्टी वर्कर के रूप में काम करते रहेंगे। देविंदर ने बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा को इस्तीफा भेजा, जबकि मंगलवार को ही प्रदेश प्रधान फिरोजपुर आए थे और सरकार की बड़ी-बड़ी उपलब्धिया गिना कर वर्करों में जोश भरकर एकजुट होने का संदेश देकर गए थे। भाजपा प्रधान के जाने के बाद बुधवार को देविंदर ने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया।

    देविंदर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे और पार्टी की मुहिम 9 साल बेमिसाल

    में फिरोजपुर संसदीय हलके में श्वेत मलिक के साथ सह प्रभारी थे। साथ ही गुरु हरसहाय विधानसभा के प्रभारी भी थे। लेकिन पिछले कई महीनों से वे अपने आपको पार्टी से उपेक्षित महसूस कर रहे थे, जिसका कारण पार्टी में स्थानीय स्तर पर धड़ेबंदी है।

    अब जबकि देविंदर द्वारा पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया गया है तो देखने वाली बात होगी कि उनका अगला कदम क्या होगा। बजाज ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि पारिवारिक व्यवस्तता के चलते वह पार्टी की जिम्मेदारी से मुक्त हो रहे हैं, परंतु फिरोजपुर की राजनीति को समझने वाले माहिरों का कहना है कि बजाज पिछले कुछ समय से लगातार बैकफुट पर थे, जिसका कारण पार्टी में दूसरे दलों का बढ़ता वर्चस्व है।

    ऐसे में भाजपा के पुराने टकसाली नेताओं की पार्टी कार्यक्रमों के मंच पर पूछ न होने से और भी कई लोग नाराज चल रहे है। भाजपा के प्रदेश के नेता पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन 21 साल से पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभा रहे बजाज के जाने से निश्चित रूप से बड़े नुकसान की आशंका है। बजाज 2002 में युवा मोर्चा के जिला प्रधान, 2003 से लगातार 4 बार पार्टी की टिकट पर कौंसिलर बने। 2014 से 2019 तक भाजपा के जिला प्रधान रहे।

  • पंजाब : पद छोड़ने के बाद वल्टोहा पर भड़के ज्ञानी हरप्रीत सिंह

    पंजाब : पद छोड़ने के बाद वल्टोहा पर भड़के ज्ञानी हरप्रीत सिंह

    अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब का पद छोड़ने के बाद ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मीडिया के सामने आकर खुद पद छोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं, वह तो ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले दोनों तख्तों का पदभार छोड़ने की बात कह कर गए थे। वहीं बीते दिनों विरसा सिंह वल्टोहा के श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पद पर की गई टिप्पणी पर वह काफी गुस्से हुए।

    जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने उनसे यह पद नहीं छीना है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले चीफ सेक्रेटरी से पद छोड़ने की बात कही थी। वह दमदमा साहिब का तख्त छोड़ने के लिए भी तैयार थे और दोनों तख्तों पर योग्य गुरसिख को बैठने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि वे अब भी तख्त श्री दमदमा साहिब का पदभार छोड़ने को तैयार हैं। वहीं ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने स्पष्ट किया कि राघव चड्ढा की इंगेजमेंट में जाने से कोई दूरियां नहीं बढ़ी हैं। राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा की सगाई में जाना कोई बड़ी बात नहीं थी।

    ज्ञान हरप्रीत सिंह ने इस दौरान अकाली दल के सीनियर नेता विरसा सिंह वल्टोहा के बयान की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि उन्हें वल्टोहा के बयान की जानकारी मिली थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार बनने के लिए कथावाचक, ग्रंथी या विद्वान होना जरूरी नहीं है । जत्थेदार को सिर्फ दिलेर होना चाहिए। उन्होंने SGPC से मांग की कि विरसा सिंह वल्टोहा को ही श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार बना दें। वह बहुत दिलेर हैं।

    ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस दौरान ज्ञानी रघबीर सिंह को कार्यभार संभालने व श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तकरीबन पौने 5 साल उन्होंने इस तख्त की सेवा की है और गुरुओं ने अब उन्हें यह मौका दिया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा एक्ट 1925 में सरकारों का दख्त देना ठीक है या नहीं, यह कानून के विद्वान ही बता सकते हैं, लेकिन जितना उन्हें पता है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू व एसजीपीसी मास्टर तारा सिंह के बीच एक समझौता हुआ था। जिसमें साफ कहा गया था कि एसजीपीसी की अप्रूवल के बिना इस एक्ट में संशोधन नहीं किया जा सकता।