Blog

  • जालंधरः नाबालिग से जिम मालिक द्वारा दुष्कर्म मामले में पुलिस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः नाबालिग से जिम मालिक द्वारा दुष्कर्म मामले में पुलिस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर देहात के करतारपुर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। जहां करतारपुर के ही एक जिम मालिक ने सोढल के पास एक होटल में नशा देकर एक 16 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म किया। जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया है।

    जिसकी पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सोढल के नजदीक होटल में नाबालिग युवक के साथ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया गया है। जिसमें जांच के दौरान उन्होंने प्रवीण को अपनी हिरासत में ले लिया है। बता दे सोशल मीडिया पर एक इंसानियत शर्मसार करने वाली वीडियो वायरल हो रही थी। 

    जिसमें एक व्यक्ति नाबालिग युवक के साथ दुष्कर्म कर रहा था और एक व्यक्ति वीडियो बना रहा है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में जो व्यक्ति नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह हैमर जिम के मालिक गिरीश अग्रवाल उर्फ टोनू बताया जा रहा है। इस मामलेे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता करके बड़ा खुलासा कर सकती है।

  • पंजाबी रैपर व सिंगर Yo Yo Honey Singh को Goldy Brar ने दी धमकी

    पंजाबी रैपर व सिंगर Yo Yo Honey Singh को Goldy Brar ने दी धमकी

    नई दिल्ली: कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा मशहूर पंजाबी सिंगर व रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वॉइस नॉट भेजकर गोल्डी बराड़ द्वारा हनी सिंह को धमकी दी गई है। इस मामले की शिकायत सिंगर ने पुलिस को दी है और पुलिस ने वॉइस नॉट की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः इंसानियत शर्मसार, व्यक्ति ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

    जालंधरः इंसानियत शर्मसार, व्यक्ति ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

    जालंधर, ANS: देहात के करतारपुर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। करतारपुर के ही एक जिम मालिक ने नशा देकर एक 15 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं उसने बाकायदा अश्लील वीडियो भी बनाई। उक्त वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाबालिग युवक बैड पर बेसुध पड़ा है और जिम मालिक उसके साथ गलत काम कर रहा है।

    कमरे में एक और शख्स भी है, जो वीडियो बना रहा है। वीडियो बनते देखकर जिम मालिक खुश भी बहुत होता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद करतारपुर में लोगों के अंदर रोष का माहौल है। बताया जा रहा है कि जिम मालिक ने उक्त युवक के साथ मारपीट की है, ताकि वह पुलिस में शिकायत ना दे सके।

  • पंजाब : गवर्नर बनवारीलाल ने सरकार पर निकाली भड़ास, दी ये नसीहत

    पंजाब : गवर्नर बनवारीलाल ने सरकार पर निकाली भड़ास, दी ये नसीहत

    चंडीगढ़ : पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित व पंजाब सी.एम. के बीच तकरार एक बार फिर से तेज हो गई है। इसी संदर्भ में गवर्नर ने आज चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान पुरोहित ने मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि राज्य में सरकार सही ढंग से चले, लेकिन राज्य सरकार उसमें सहयोग नहीं दे रही। राज्य के सी.एम. को गवर्नर के आदेशों का पालन करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि राज्य सी.एम. भगवंत मान द्वारा उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सही नहीं है। मैं उनके बराबर जवाब नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि गवर्नर के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं। मैं उनके जैसी भाषा इस्तेमाल नहीं कर सकता। मैं अपनी मर्यादा का ख्याल रखता हूं। पंजाब सी.एम. के ‘लव लैटर’ वाले बयान पर भी गवर्नर ने कहा कि उनके पत्रों का विधानसभा में इस तरह से मजाक उड़ाना सही नहीं है। पूरी विधानसभा में मेरा मजाक उड़ाया गया।

    उन्होंने कहा कि मेरा काम संविधान की रक्षा करना है। मेरी चिट्ठियों का जवाब तो देना ही पड़ेगा। पुरोहित ने कहा कि पंजाब सरकार उन पर राज्य से पक्षपात करने के आरोप लगा रही है। पंजाब सरकार कह रही है कि गवर्नर हरियाणा को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं तथा पंजाब को नजरंदाज कर रहे हैं, जोकि सही नहीं है। 

  • खालिस्तानी आतंकी की हत्या के बाद 60 घंटे से अंडरग्राउंड हुआ गुरपतवंत पन्नू

    खालिस्तानी आतंकी की हत्या के बाद 60 घंटे से अंडरग्राउंड हुआ गुरपतवंत पन्नू

    नई दिल्ली : खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद करीब 60 घंटे से खालिस्तान आतंकवाद का मोहरा गुरपतवंत सिंह पन्नू अंडरग्राउंड हो गया है। खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक पिछले 4 महीनों में 5 बड़े खालिस्तानी आतंकियों की विदेश में हत्या या फिर संदेहास्पद मौत के बाद फर्जी प्रोपागेंडा की चाल में माहिर पन्नू को अपनी मौत का डर सता रहा है। इस बीच अब जब निज्जर की हत्या होने से पन्नू के होश उड़ गए हैं, जो पन्नू कभी सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़कर भारत विरोधी एजेंडे को खालिस्तान समर्थन की आड़ में हवा देता था। वह पिछले 60 घंटे से खामोश है।

    पन्नू बिल्कुल अलग-थलग पड़ चुका है. इस वक्त भारत की जांच एजेंसियों ने उसके ऊपर पिछले 6 महीनों में शिकंजा कसा है। एक ओर भारत में उसके गुर्गों पर कार्रवाई और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ विदेश में भी खालिस्तानी समर्थकों पर नकेल कसी जा रही है। आतंकी पन्नू इसलिए भी डरा हुआ है। क्योंकि इस वक्त लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हिंसक प्रदर्शन मामले में एनआईए टीम ब्रिटेन में है और उसके मारे गए सहयोगी खांडा की सीधी मूमिका के बारे में जांच हो रही है।

    पन्नू बिल्कुल डरा हुआ है। उसके छुपने से फिलहाल उसके अन्य गुर्गे भी खामोश रहेंगे और आईएसआई के अगले निर्देश का इंतजार करेंगे। 4 महीने में मारे गए पांचों आतंकी पन्नू के सिख फॉर जस्टिस भारत विरोधी संगठन से किसी न किसी तरीके से जुड़े हुए थे। दरसल पिछले 4 महीने से एनआईए समेत पंजाब पुलिस और देश की अलग-अलग एजेंसियों ने गैंगस्टर के अलावा खालिस्तानी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। इन कार्रवाई में प्रमुख है पिछले महीने खालिस्तान टाइगर फोर्स, जिसका प्रमुख आतंकी निज्जर मारा गया। भारत में उसके ठिकानों पर और उसके गुर्गों पर छापेमारी चल रही है। इसके अलावा अमृतपाल पर कार्रवाई के दौरान सिख फार जस्टिस के कई गुर्गों को पर नकेल कसी गई थी।

  • पंजाब : विजिलेंस द्वारा लिस्ट जारी होने के बाद तहसीलदार नायब तहसीलदारों की हड़ताल

    पंजाब : विजिलेंस द्वारा लिस्ट जारी होने के बाद तहसीलदार नायब तहसीलदारों की हड़ताल

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के विजिलेंस विभाग द्वारा कथित भ्रष्ट राजस्व अधिकारियों की सूची सार्वजनिक करने के रोष स्वरूप सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे प्रदेश भर में राजस्व से संबंधित सभी कार्य ठप होकर रहे गए हैं। अबोहर में भी राजस्व अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    लोगों को बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ा। वहां मौजूद एक किसान नेता ने कहा कि मान सरकार का यह प्रशंसनीय कदम है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि यह बात किसी से छिपी नहीं है कि तहसीलों में किस तरह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कहा कि अगर यह अधिकारी अपनी जगह पर ठीक हैं और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं तो उन्हें हड़ताल पर जाने की बजाय लोगों के काम करने चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अगर यह आरोप गलत होंगे तो उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उधर, इस सूचि में कथित रूप से अबोहर के वर्तमान तहसीलदार मनिंदर सिंह का नाम शामिल होने के साथ साथ तीन वसीका नवीसों के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिनमें एक वसीका नवीस की मौत को तीन साल हो चुके हैं। हालांकि उसके नाम का बोर्ड बुधवार को ही उतारा गया। गौरतलब है कि पंजाब सरकार के विजिलेंस विभाग ने तहसीलों की जांच के बाद 48 राजस्व अधिकारियों के नामों का खुलासा किया है, जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उनके एजेंट शामिल

    हैं।

  • पंजाब : पुल पार करते समय बेईं में गिर स्कूटी चालक, देखें वीडियो

    पंजाब : पुल पार करते समय बेईं में गिर स्कूटी चालक, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधी : तलवंडी पुल को पार करते समय एक स्कूटी चालक युवक स्कूटी सहित पवित्र बेईं नदी में जा गिरा। इस घटना को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुल के ऊपर चढ़ते समय स्कूटी चालक युवक गिरने के बाद नदी की तरफ लुढ़कता हुआ दिखाई दे रहा है। गनीमत यह रही कि वह और स्कूटी किनारे से गहराई में तो उतरी लेकिन मौके पर ड्राई क्षेत्र में जा अटकी।

    मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त युवक के साथ-साथ स्कूटी को रस्सी की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला। युवक को हल्की चोटें आई हैं। वहीं राहगीरों की माने तो यह हादसा मोबाइल फोन चलाने की वजह से घटित हुआ है। इस घटनाक्रम के बाद लोगों ने सरकार से मांग की है कि बेईं रकबे के रास्ते को उसकी निशानदेही के अनूरुप चौड़ा कर बेईं की ओर रेलिंग लगाई जाए।

  • एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मचारियों ने यात्री को पीटा, वीडियो वायरल

    एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मचारियों ने यात्री को पीटा, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः इंडिगो के कर्मचारियों द्वारा एक यात्री के साथ बदतमीजी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद एयरलाइन ने इस घटना के लिए माफी मांगी और कहा कि दोषी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। वीडियो में एक यात्री को पहले एक कोच में घुसने से रोका जाता है, फिर ग्राउंड स्टाफ द्वारा वापस खींच लिया जाता है। एयरलाइन का एक अन्य कर्मचारी यात्री को रोकता हुआ नजर आ रहा है। जैसे ही यात्री ने विरोध किया, वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना कब हुई इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। इंडिगो के अध्यक्ष और निदेशक आदित्य घोष ने इस घटना के लिए माफी मांगी और कहा कि यात्री के साथ बदतमीजी करने के लिए एयरलाइन के एक कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

    यात्री ने बताया कि “मैं एक विमान की छाया में खड़ा था जब एक ग्राउंड स्टाफ ने मुझ पर बहुत अशिष्ट तरीके से चिल्लाना शुरू कर दिया। मैंने उनसे पूछा कि आप तीसरी बस की व्यवस्था क्यों नहीं करते जिसका हम इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, जब बस आई तो दो लोगों ने कहा कि चलो उसे सबक सिखाते हैं और उनमें से एक ने मुझे बस से बाहर खींच लिया। यात्री का नाम राजीव कटियाल बताया जा रहा है।

    वहीं इंडिगो के एक बयान में घोष के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने यात्री से माफी मांगी थी। इंडिगो के एक बयान के हवाले से कहा गया है, “मैं स्वीकार करता हूं कि दिल्ली हवाई अड्डे पर हमारे कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान हमारे यात्री को खराब अनुभव हुआ। मैं व्यक्तिगत रूप से माफी मांगता हूं क्योंकि यह हमारी संस्कृति को नहीं दर्शाता है। मैंने व्यक्तिगत रूप से यात्री से बात की थी और माफी मांगी थी।

  • जालंधरः इस मेन चौक के पास चलती गाड़ी को लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधरः इस मेन चौक के पास चलती गाड़ी को लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  गर्मी बढ़ते के कारण वाहनों में आग लगने के मामलों में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। वही ताजा मामला नकोदर चौक के  पास से सामने आया है। जहां चलती कार में आग लग गई। आग लगने से वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार रविदास चौक से नकोदर चौक की तरफ आ रही टाटा इंडिगो की गाड़ी से अचानक धुंआ निकलने लग पड़ा।

    ड्राइवर ने बाहर आकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां पर मौजूद ट्रैफिक कर्मियों की मुस्तैदी से दिखाई। कर्मचारियों ने वहां आस-पास मौजूद दुकानों से बाल्टियां लेकर मिट्टी भरी और कार के बोनट में डाली। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि किसी तरह के जानी नुक्सान से बचाव रहा। वहीं आग पर काबू पाने के बाद चालक ने राहत की सांस ली

  • जालंधर: नगर निगम ने इस कॉलोनी पर चलाया पीला पंजा

    जालंधर: नगर निगम ने इस कॉलोनी पर चलाया पीला पंजा

    जालंधर, ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच द्वारा अवैध निर्माण पर शक्ति से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज निगम अधिकारियों ने देहात हलके में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की है। जहां एटीपी ढींगरा के नेतृत्व में पुड्डा ने कार्रवाई तड़के सुबह पतारा के समीप गांव जैतेवाली में बन रही अवैध कॉलोनी पर डिच चलवा दी।

    उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी के खिलाफ सरकार के आदेश अनुसार कार्रवाई की गई है। इससे पहले इस निर्माण को लेकर नोटिस भी दिए जा चुके थे। जिसके बाद जवाब ना मिलने के कारण यह कार्रवाई की गई है।