Blog

  • NEET की छात्रा ने की आत्महत्या

    NEET की छात्रा ने की आत्महत्या

    नई दिल्ली : राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही 16 साल की कोचिंग छात्रा के द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। छात्रा का नाम रिचा सिंह है। वहीं छात्रा की उम्र 16 साल है। बताया जा रहा है कि छात्रा रांची झारखंड के निवासी रविंद्र कुमार सिंह की बेटी थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतका रिचा सिंह रांची की रहने वाली थी। वो कोटा के ब्लेज हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रही थी।

    बताया जा रहा है छात्रा 5 महीने पहले ही कोचिंग के लिए आई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि रिचा की करीब एक महीने से अपने पिता से बात नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि  पुलिस को सूचना मिली थी कि तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में किसी छात्रा को इलाज के लिए लाया गया है। अस्पताल में पहुंचने से पहले ही छात्रा की मौत हो चुकी थी।

    पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में पता चला है कि छात्रा देर शाम से अपने रूम से बाहर नही निकली थी। मृतका की कई साथी छात्राओं ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नही आया। इसके बाद हॉस्टल संचालक को इसके बारे में जानकारी दी गई।  दरवाजा तोड़कर देखा कि छात्रा पंखे से चुन्नी बांधकर फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी है।

  • ऊना कॉलेज में पी.टी.ए. की बैठक 16 सितम्बर को

    ऊना कॉलेज में पी.टी.ए. की बैठक 16 सितम्बर को

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पी०टी०ए०) की सामान्य बैठक 16 सितम्बर शनिवार को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय परिसर स्थित अध्यापक कक्ष में होगी। इस बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नई पी०टी०ए० कार्यकारणी का गठन भी किया जाएगा।
    महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सतीश कुमार बंसल ने अविभावकों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि और समय पर महाविद्यालय में पहुँच कर बैठक में भाग लेकर नई कार्यकारिणी का गठन करें। साथ ही छात्र हित में अपने सुझाव महाविद्यालय प्रशासन को दें, जिससे जिले के सबसे पुराने एवं बड़े महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास किया जा सके।
  • पंजाबः सेंट्रल जेल में कैदियों ने वार्डन पर किया हमला, सिर पर मारी कुर्सी

    पंजाबः सेंट्रल जेल में कैदियों ने वार्डन पर किया हमला, सिर पर मारी कुर्सी

    लुधियानाः सेंट्रल जेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेल में कैदियों ने वार्डन के साथ हाथापाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान हवालाती ने वार्डन के सिर पर ने कुर्सी मारी। घायल वार्डन को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जेल वार्डन हवालातियों की संख्या गिनकर उन्हें बैरक से बाहर ला रहा था। इस दौरान हवालाती मनदीप सिंह उर्फ दीपा व उसके कुछ साथियों ने बैरक से बाहर आने पर मना कर दिया और उससे बहसबाजी की। इसके बाद एडिशनल सुपरिंटेंडेंट के आदेश पर सेल ब्लॉक में दीपा और उसके साथियों को बंद कर दिया गया।

    कुछ देर बाद दीपा ने वार्डन अमनदीप के साथ बहस करनी शुरू कर दी। दोनों में विवाद इतना बढ़ा गया कि बात हाथापाई तक जा पहुंची। इसके बाद दीपा ने अपने साथियों को बुलाकर अमनदीप के सिर पर कुर्सी मारी। कुर्सी लगने के कारण अमनदीप की पगड़ी उतर गई। इसके बाद दीपा उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट गगनदीप शर्मा की शिकायत पर आरोपी गुरमुख सिंह उर्फ गोरा, गौरव कुमार, खड़क सिंह उर्फ जग्गू, सरबजीत सिंह उर्फ साबी, मनदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ धारा IPC 332, 353, 186, 506,149 और 52-A प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

  • पंजाबः जंगली सूअर ने मचाया आतंक, 5 को किया घायल, एक की मौत, देखें CCTV

    पंजाबः जंगली सूअर ने मचाया आतंक, 5 को किया घायल, एक की मौत, देखें CCTV

    मोगाः क़स्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव आमी वाला में एक जगंली सूअर ने आंतक मचाया हुआ है। जंगली सूअर ने गाव के 5 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया गया है। जिसमें 2 महिलाये 2 बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल है। वहीं जंगली सूअर के हमले में एक बजुर्ग चमकौर सिंह की मौत हो गई है। वहीं घायलों में से 3 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है वही एक महिला शिंदर कौर का मोगा सरकारी अस्पताल में इलाज चल चल रहा है। गांव में भागते हुए सूअर की सीसीटीवी की वीडियो भी सामने आई है। जंगली सूअर के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

    वहीं घायल महिला और उसकी बहन ने बताया कि हमारे गांव आमी वाला में एक जंगली सूअर आ गया था और उसने उस पर उस समय हमला कर दिया। जब वह दूध लेने के लिए पड़ोस के घर जा रही थी। वहीं सूअर ने मेरे साथ 2 बच्चो को भी चपेट में ले लिया। जिससे उनको मामूली चोट लगी है और मेरे देवर को बुरी तरह घायल कर दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई है, जबकि घायल महिला का अस्तपाल में ईलाज चल रहा है। 

    वही मोगा सरकारी हस्पताल के एसएमओ डाक्टर सुखप्रीत बरार ने बताया कि यह घटना धर्मकोट के गाव आमी वाला की है। जहां पर जंगली सूअर के हमले में 5 लोग घायल गए थे और चमकोर सिंह की हादसे में मौत हो गई। अभी हमारे पास एक महिला दाखिल है, जिसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

  • पंजाबः पाकिस्तानी व्यक्ति को किया काबू

    पंजाबः पाकिस्तानी व्यक्ति को किया काबू

    तरनतारनः गांव राजोके बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी व्यक्ति भारत सरहद में घुस आया। जिसे बीएसएफ ने काबू कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए बीओपी राजोके बीएसएफ 103 बटालियन ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक ने बीओपी राजोके बीएसएफ 103 बटालियन अमरकोट के एरिया में वुरजी नंबर 143/13 14 के बीच आईबी को पार करता हुआ यहां पहुंच गया। घुसपैठिए को किसान गार्ड ने चुनौती देते हुए पकड़ लिया। काबू किए गए व्यक्ति की पहचान 17 वर्षीय मोहम्मद नोमान पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी मुस्तफाबाद पाकिस्तान के रूप में हुई है। बीएसएफ के जवानों द्वारा व्यक्ति से पूछताच की जा रही है।

  • जालंधरः जिला मुख्यालय और तहसील कार्यालयों के 14 कर्मचारियों की हुई Transfer

    जालंधरः जिला मुख्यालय और तहसील कार्यालयों के 14 कर्मचारियों की हुई Transfer

    जालंधर, ENS: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आगमन से ठीक पहले डिप्टी कमिश्नर जालंधर विशेष सारंगल ने जिला मुख्यालय और तहसील कार्यालयों में तैनात 14 कर्मचारियों को बदल दिया है। प्रबंधन एवं लोगों के हित को मद्देनजर रखते डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जिला मुख्यालय और तहसील कार्यालयों में तैनात 14 कर्मचारियों के तबादला किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आगमन से ठीक एक दिन पहले किए गए तबादलों की सूची के मुताबिक प्रभजोत सिंह सीनियर सहायक को रीडर टू एसडीएम फिल्लौर, राकेश कुमार अरोड़ा सीनियर सहायक को एएसडीए एसडीएम फिल्लौर, सुखविंदर कुमार सीनियर सहायक को तहसील जालंधर-एक के साथ तहसील आदमपुर के असिस्टेंट का अतिरिक्त कार्यभार, रमारानी सीनियर सहायक को राहत एवं पुनर्वास शाखा आवंटित की गई है।

    बलविंदर कौर सीनियर सहायक को आरआईए शाखा, राजबीर कौर सीनियर सहायक को एएसडीए एसडीएम आदमपुर कार्यालय, तेजिंदर सिंह सीनियर सहायक को नकल शाखा के साथ विकास सहायक का अतिरिक्त कार्यभार, अशोक कुमार सीनियर सहायक को डीआरएएमटी शाखा के साथ नाजर शाखा का अतिरिक्त कार्यभार नियुक्त किया गया है। अमित चंद जूनियर सहायक को रजिस्ट्री क्लर्क नकोदर, कुलदीप चंद को नाजर शाखा, जितेंद्र कुमार को अदालत एडीसी (जनरल), मक्खन सिंह एसडीएम आदमपुर कार्यालय, अमनदीप कौर को फुटकल शाखा एक और सेवादार हरजोत सिंह को अमला शाखा में लगाया गया है।

  • पंजाबः इस इलाके में मारपीट और फायरिंग मामले में हथियारों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो  

    पंजाबः इस इलाके में मारपीट और फायरिंग मामले में हथियारों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो  

    लुधियानाः थाना शिमलापुरी पुलिस ने चौपाई के बाहर हुए झगड़े दौरान की गई फायरिंग मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने काबू किए व्यक्तियों से 32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई है। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका खुलासा किया है।

    इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए जसकरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि शिमलापुरी इलाके में फूड चोपाटी के बाहर हुए झगड़े के बाद आरोपियों द्वारा व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया था। जिस संबंध में मुकद्दमा नंबर 90 केस दर्ज कर 10 से 12 लोगों के खिलाफ जांच की जा रही थी।

    उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में आरोपी नवदीप मुख्य सरगना बताया जा रहा है, जिसके चलते अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 2 की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने यह हथियार किसी बाहरी राज्य से खरीदा था और इस मामले की जांच जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਆਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਅਰਦਾਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਆਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਅਰਦਾਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ 79 ਵੇਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਆਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਚ ਅਰਦਾਸ ਹੋਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵਲੋ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪੰਥ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀਕਲਾ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ I ਭਾਈ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਅਤੇ ਅਮਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਢੋਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪੰਥ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ,

    ਖ਼ਾਲਸਾ ਜੀ ਦੇ ਬੋਲ ਬਾਲੇ, ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਅਤੇ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਹਰਿਆਵਲ ਦਸਤੇ ਵਜੋਂ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਭਵਿੱਖ ਵਿਚ ਵੀ ਸਿੱਖੀ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਪ੍ਰਸਾਰ ਲਈ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਜਾਰੀ ਰੱਖੇਗੀ। ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਿੱਖ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ

  • जालंधरः सरेआम बिक रहे गौं मास मामले में एक्शन में आई पुलिस, 2 को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः सरेआम बिक रहे गौं मास मामले में एक्शन में आई पुलिस, 2 को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, गणेश शर्मा: आदमपुर के गांव चौंमो से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरेआम भारी मात्रा में 500-500 रुपए में गाय का मास बिक रहा था। जिसके बाद एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की अगुवाई में आदमपुर के डीएसपी विजय कंवर पाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में 2 व्यक्तियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान अबू टक्कर सद्दीकी और अनवरी अली के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तालाश के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

    बता दें कि देर रात आदमपुर गौशाला के कर्मी मीडिया को लेकर गांव में पहुंचे थे। जहां पर पाया गया था कि लोग घरों में गाय का मास बना रहे थे। जब गांव में महिला से पूछताछ की गई कि वह कहां से खरीद कर लेकर आते है तो उन्होंने इस मामले में किसी का नाम बताने से गुरेज किया। जिसके बाद गौशाला के कर्मी भड़क गए और उन्होंने घटना संबंधी पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने गांव चौंमो का बुरा हाल किया हुआ है। जहां सरेआम गाय का मास पकाया जा रहा है। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि गांव में 500-500 रुपए में गाय का मास मिलता है।

    वहीं जिस घर में गाय का मास पकाते हुए लोगों को पकड़ा तो पता चला कि वह यहां पर किराये पर रहते है। कहा जा रहा है कि गांव में देर रात गाय की हत्या कर उसका मास पकाया गया। जिसके बाद एक व्यक्ति से सख्ती में पूछताछ भी की गई। लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच कर अन्य लोगों को काबू करने के लिए टीमे गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा इस मामले में जिस भी व्यक्ति का नाम सामने आता है उसे बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी ने कहा जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः सरकार ने किसानों के लिए नए फरमान किए जारी, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकार ने किसानों के लिए नए फरमान किए जारी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने वन्य जीवों द्वारा किसानों की फसल बर्बाद किया जाने को लेकर पंजाब राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में कई फैसले लिए। उनमें से एक फैसला वन्य जीव यानी नीलगाय का शिकार ना होने देने का भी लिया है। जिसमें फसलों को खराब करने के कारणों में वन्य जीव नीलगाय के शिकार को लेकर पिछली सरकारों के नियमों में बदलाव करते हुए 12 बोर की बंदूक की बजाए अब 315 बोर की बंदूक से ही शिकार करने की अनुमति के निर्देश जारी किए गए है। अवैध शिकार को पूर्ण रूप से रोकने हेतु बंदूक का लाइसेंस लेने के नियमों में भी बदलाव किए गए है। जिसके तहत अब जमीन के मालिक के नाम पर ही विभाग द्वारा उसे शिकार की अनुमति हेतु लाइसेंस जारी किया जाएगा।

    इन आदेशों के तुरंत बाद से वन्य एवं जीव संरक्षण विभाग द्वारा 315 बोर की बंदूक के लाइसेंस के आवेदन आनलाइन/ऑफलाइन खोल दिए गए है। जिनमें विभागीय शर्तों को पूरा करने वाले जमीन मालिकों को ही एक वर्ष के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। वाइल्ड लाइफ के डीएफओ परमजीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नए आदेश जारी करने की वजह यह भी है कि फसलों की बर्बादी के कारण बनने वाले वन्य जीव जैसे कि नीलगाय, सूअर के शिकार के लिए पहले 12 बोर की बंदूक का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाती थी।

    इन हालातों में शिकार के समय कई बार उक्त वन्य जीव नही मरते थे और केवल भयानक चोट के बाद काफी समय दर्द में रहने के बाद उनकी मौत होती है। अब मकसद यह है कि अगर जान-माल को नुकसान पहुंचाने वाले जानवर को मारना हो तो उसे एक ही गोली में मार दी जाए। इसलिए 315 बोर की बंदूक का अब शिकार के लिए इस्तेमाल करने की आदेश जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि इस नए आदेश में अब जमीन के मालिकों को उनके नाम पर ही लाइसेंस मिलेगा।