Blog

  • सब मिलकर राष्ट्र भक्ति की अलख जगायेंगे, हर-घर तिरंगा हम फहराएंगे : डॉ लाल सिंह

    सब मिलकर राष्ट्र भक्ति की अलख जगायेंगे, हर-घर तिरंगा हम फहराएंगे : डॉ लाल सिंह

    ऊना/सुशील पंडित: नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के प्रमुख भाग के रूप में देश के कोने-कोने में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से जन समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक एनवाईके डाॅ लाल सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा श्रृंख्लाबद्ध कार्यक्रमों का आयोजन जिला में कार्यरत स्वयंसेवियों तथा युवा संस्थाओं के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभिन्न बैठकों का आयोजन, स्वछता के प्रति जन सहभागिता के लिए स्वछता पखवाड़ा 1 से 15  अगस्त सहित कोविड -19  के प्रति संवेदनशील व्यवहार आदि प्रमुख गतिविधियां हैं जिसके तहत नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा जिला स्तरीय बैठक और गांव टटेहडा  में फोकस गु्रप डिस्कशन का आयोजन किया। डॉ लाल सिंह ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवामण्डल विकासार्थ कार्यक्रम के अंर्तगत ब्लॉक स्तर पर युवा स्वयंसेवियों व यूथ लीडर्स की 10  टीमें  गांव-गांव जाकर युवाओं से युवक मण्डल बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कर रहे हैं। उन्होंने  कहा की हर माता -पिता का कर्तव्य है की वे अपनी संतान को भारतीय संस्कृति व् संस्कारों से  अलंकृत करें व  लड़का लड़की को एक समान नजर से देखते हुए देश के प्रति उनके कर्तव्यों का पालन करने के संस्कार प्रदान करंे।

    इस अवसर पर राजकीय हाई स्कूल में पौधा रोपण भी किया गया। इस मौके पर सरदार पूर्ण सिंह, पंचायत समिति सदस्य तरसेम चंद, प्रधान रेखा रानी,  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, ऋषभ चैधरी, यूथ लीडर प्रिंस, अखिल, हेम रजत, मनीष, जस्सल युवक मंडल, महाराणा प्रताप युवक मंडल, कोआॅर्डिनेटर आरसेटी आकाश भारद्वाज, युवामण्डल सदस्यों के अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि विशेष रूप से  मौजूद रहे।

  • इतिहास का ऐतिहासिक दस्तावेज है ऊना जनपद एक परिचय पुस्तकः डीसी

    इतिहास का ऐतिहासिक दस्तावेज है ऊना जनपद एक परिचय पुस्तकः डीसी

    कहा, रिसर्च व नॉलेज में होगा बढ़ावा, हर लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी पुस्तक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के इतिहास पर प्रकाशित पुस्तक ऊना जनपद संस्करण- 2 एक ऐसा ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो जिला ऊना के इतिहास को प्रदर्शित करेगा और पुस्तक में ऊना को लेकर हर जानकारी मिलेगी। यह बात जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने ऊना जनपद एक परिचय संस्करण-2 को लेकर मीडिया से रूबरू होते हुए कही।

    राघव शर्मा ने कहा कि इससे पहले जिला प्रशासन ने ऊना जनपद संस्करण- एक का संकलन किया था, जिसे अब आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत दूसरा संस्करण प्रकाशित किया गया है। नए संस्करण में जिला से जुड़ी कुछ नई जानकारियां दी गई हैं। कोरोना काल के काम को भी पुस्तक में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दस्तावेज रिसर्च व नॉलेज बढ़ाने के काम भी आएगा। ऊना को जो लोग जानना चाहते हैं, उनके लिए यह पुस्तक बहुमूल्य दस्तावेज रहेगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जिला के सभी लाइब्रेरी व स्कूल में उपलब्ध रहेगी। जिलाधीश कार्यालय की रेडक्रॉस शाखा में इस पुस्तक को आम लोगों की खरीददारी के लिए रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग जो इतिहास में रुचि रखते हैं, वह इसे पढ़ें और विषय में क्या सुधार होना है, क्या जोड़ा जाना है, उसको लेकर के अपने सुझाव भी दे सकते हैं, क्योंकि यह निरंतर चलने वाला क्रम है, जिसे और सुधार करते हुए आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत रहेगी। 

    जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि मीडिया कर्मियों ने भी इतिहास के संकलन में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया है, उसके लिए सबका आभार है। उन्होंने कहा कि पूर्व में तत्कालीन उपायुक्त केआर भारती ने इस पुस्तक को प्रथम संस्करण प्रकाशित करने के लिए प्रयास किए, जिसे मुझे आगे बढ़ाने का सौभाग्य मिला है और मैं चाहूंगा कि इस में और निखार आता रहे ताकि उनका इतिहास संस्कृति सभ्यता का एक पहचान सबके सामने रहे। 

    जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना अरुण पटियाल के प्रयास को भी सराहा और कहा कि इस पुस्तक के प्रकाशन में डीपीआरओ अरुण पटियाल का बहुमूल्य सहयोग मिला है। 

    इस दौरान डीसी राघव शर्मा ने मीडिया कर्मियों को पुस्तक की एक-एक प्रति भी भेंट की। इस पुस्तक का विमोचन गत दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में किया था।

  • पंजाब फिरौती के लिए आरोपियों ने बैंकों में खुलवाए 100 से ज्यादा फर्जी खातेः पुलिस

    पंजाब फिरौती के लिए आरोपियों ने बैंकों में खुलवाए 100 से ज्यादा फर्जी खातेः पुलिस

    चंडीगढ़ः पंजाब में फिरौती और रंगदारी मांगने के मामलों में गिरफ्तार किेए गए आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अंतरराज्यीय जबरन वसूली गिरोह के सदस्यों ने हाल के दिनों में डॉक्टरों, राजनेताओं और व्यापारियों से पैसे वसूलने के बाद उसे ठिकाने लगाने के लिए लगभग 150 बैंक खाते खुलवाए थे। ये खाते दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों सहित पूरे देश में शाखा वाले विभिन्न बैंकों में खोले गए थे। हालांकि पंजाब पुलिस ने दूसरे राज्यों की पुलिस की मदद से इनमें से अधिकांश खातों को अब फ्रीज करवा दिया है और बाकी खातों की जांच चल रही है।

    पीड़ितों में व्यापारी, डॉक्टर और राजनेता शामिल

    प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े हत्या के बाद हाल के दिनों में अमृतसर पुलिस के पास रंगदारी की शिकायतों का ढेर लग गया था। पीड़ितों में व्यापारी, डॉक्टर और यहां तक कि राजनेता भी शामिल हैं। इससे चिंतित होकर शहर पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रभजोत सिंह विर्क और सहायक पुलिस आयुक्त वरिंदर सिंह खोसा भी शामिल हैं।

    बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आईडी हुई बरामद

    पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में बिहार के दो निवासियों की गिरफ्तारी की थी। बिहार के सिसवा मौजे गांव के प्रिंस कुमार और पूर्वी चंपारण जिले के लुकारियान तहसील के सेवाराहन गांव के विकास कुमार की गिरफ्तारी हुई थी। इनसे मोबाइल फोन और फर्जी आईडी बरामद की गई थी। जांच में पता चला कि साइबर अपराधी फिरौती के लिए कॉल कर रहे थे, जो गैंगस्टर बनकर डॉक्टरों से रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे थे।

    जांच के लिए बिहार रवाना हुई पुलिस

    जांच दल का नेतृत्व करने वाले पुलिस उपायुक्त मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया है कि 150 बैंक खातों में से आधे बैंक खातों को दिल्ली में अपने समकक्षों की मदद से पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। उन्होंने कहा कि शेष बैंक खातों की जांच अभी जारी है। एएसआई मल्कियत सिंह के नेतृत्व में 4 पुलिसकर्मियों की एक टीम को अन्य आरोपियों का पता लगाने और गिरफ्तार करने के लिए बिहार भेजा गया है। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर लाया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए उनकी पुलिस हिरासत की मांग करते हुए अदालत में पेश किया जाएगा।

    पाकिस्तान से जुड़े हैं आरोपियों के तार

    पुलिस उपायुक्त भुल्लर ने कहा कि आरोपियों के देश के अन्य हिस्सों के अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी संबंध थे। उनके तौर-तरीकों के बारे में उन्होंने कहा कि वे एक व्हाट्सएप आईडी बनाते थे और फिर इंटरनेट के जरिए कॉल करते थे। वे कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया के सहयोगी के रूप में अपनी पहचान बनाते थे। मूसेवाला हत्याकांड की जांच के दौरान पंजाब पुलिस ने बिश्नोई और भगवानपुरिया को गिरफ्तार किया था। साइबर जालसाजों ने इसका फायदा उठाया और इंटरनेट पर पीड़ितों के कॉन्टैक्ट नंबर ढूंढ़कर जबरन वसूली करने लगे।

  • सत्ती ने कुठारखुर्द में महिलामंडल भवन के सुधारीकरण कार्य का किया लोकार्पण

    सत्ती ने कुठारखुर्द में महिलामंडल भवन के सुधारीकरण कार्य का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में 6.50 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किए गए महिलामंडल भवन के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया। सुधारीकरण कार्य के तहत भवन में शौचालयों का निर्माण किया गया जबकि बरामदे में टाईल्स और परिसर में पेवरज़ ब्लॉक लगाए गए। 

    इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश के हर गांव में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ आधारभूत ढांचों को मजबूत करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुठारखुर्द में 14वें वित्तायोग के तहत विभिन्न विकास कार्यां पर 14.50 लाख रुपये खर्च किए गए हैं जबकि 15वें वित्तायोग के तहत 6.50 लाख रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा मनरेगा के तहत विकास कार्यों पर लगभग 25 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। सत्ती ने बताया कि किसान सम्मान निधि, गृहिणी सुविधा योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का पात्र लोगों को सीधे उनके बैंक खातों में लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के 155 लोग किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हुए हैं तो वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 72 व हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 51 परिवारों को निशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हृं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 70 व 70 प्लस आयु वर्ग में 45 लाभार्थियों और 60 व 60 प्लस श्रेणी में 21 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन मिलनी शुरु हुई। जल जीवन मिशन के तहत 215 घरों को पेयजल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत घर की चारदीवारी के निर्माण के लिए 9 लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जिसकी स्वीकृति मिलने पर चारदीवारी का कार्य आरंभ किया जाएगा। 

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार धीमान, प्रधान रचना देवी, उपप्रधान चमन लाल, वार्ड सदस्य आशा, संतोष, कमलेश, शविन्द्र, रुप रानी, समाजसेवी मोहन लाल, पूर्व प्रधान मलकीत सिंह, पंचायत सचिव बलबीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • उपायुक्त ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में किया पौधा रोपण

    उपायुक्त ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में किया पौधा रोपण

    हर्बल गार्डन में लगाए जाएंगे 3250 औषधीय पौधे

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में हर्बल उद्यान को विकसित करने के लिए आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। विद्यालय परिसर में उपायुक्त द्वारा गम्भारी का पौधा रोपित किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में हर्बल गार्डन को विकसित करने के लिए आयुष विभाग के माध्यम से लगभग 3250 पौधे रोपित किए जाएंगे। राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक मानव का यह नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करे। पौधे हमें न सिर्फ आक्सीजन देते बल्कि फूल, फल, औषधि व इमारती लकड़ियां भी देते हैं।

    इस मौके पर आयुष विभाग से डॉ. आनंदी शैली व डॉ. जगजीत सिंह ने औषधीय पौधों की विशेषता व इनके उपयोग बारे विस्तृत जानकारी दी।
    इस अवसर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सुरेंद्र ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, प्रधानाचार्य डाईट देवेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य संजीव पराशर, सेवानिवृत प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज, विवेक दत्ता सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

  • गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला में 23 हजार से अधिक फ्री गैस कनेक्शन दिएः कंवर

    गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला में 23 हजार से अधिक फ्री गैस कनेक्शन दिएः कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना में में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले झलेड़ा, रैनसरी, कोटला खुर्द, टक्का, लोअर कोटला कलां, अप्पर कोटला कलां, अजनोली, डंगोली, नारी, चलोला, लोअर बसाल, अप्पर बसाल, नंगल सलांगडी, संझोट, धमांदरी, डठवाड़ा, बडसाला, पनोह तथा भलोला इत्यादि गांवों की 110 महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित किए गए।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत ऊना जिला में 23 हजार से अधिक गृहिणियों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें से 8 हजार लाभार्थी कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हैं। जबकि प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना तथा उज्ज्वला योजना के तहत सरकार ने 3 लाख 25 हजार महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना ने महिला सशक्तिकरण को नया आयाम दिया है तथा रसोई को धुएं से मुक्त करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेकों जन कल्याणकारी निर्णय लिए हैं, जिससे समाज को बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हुआ है। बुढ़ापा पेंशन की आयु सीमा 60 वर्ष कर दी है, बसों में महिलाओं के लिए किराया आधा माफ किया गया है। इसके अतिरिक्त 125 यूनिट तक बिजली फ्री कर दी है और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की बिल भी पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। अब प्रदेश सरकार ने न्यूनतम बस किराए को 7 रुपए से घटाकर 5 रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी फैसलों से किसानों, कर्मचारियों सहित समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। 

    इस अवसर पर ऊना जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल व उपाध्यक्ष गुरदयाल सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा व निरीक्षक रजनी कालिया, कमल गैस एजेंसी के प्रबंधक नरेंद्र कुमार, विभिन्न गांवों से आई लाभार्थी महिलाएं तथा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल से ढाई क्विंटल जिम का सामान लेकर फरार हुए चोर

    पंजाबः सरकारी स्कूल से ढाई क्विंटल जिम का सामान लेकर फरार हुए चोर

    गुरदासपुरः सरकार द्वारा बच्चों को व्यायाम के लिए दिया जिम के करीब ढाई क्विंटल सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। इसी के साथ खेल का सामान जो गांव के सरपंच ने गांव के प्राइमरी स्कूल में रखवाया था, चोर स्कूल में ताला तोड़कर वह सामान भी चोरी करके ले गए।

    गांव के सरपंच ने बताया इस मामले के बाद एक बार फिर चोर इस स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर चुराने आए, लेकिन लोगों को पता चला और महिला सरपंच के पति और गांव के लोग एक साथ इकट्ठे होकर वहां आ गए। हालांकि चोर स्कूल की पिछली दीवार पर चढ़कर भागने में सफल रहे, लेकिन दोनों की पहचान कर ली गई है और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    मामला गांव की महिला सरपंच के पति कमालपुर निवासी करनैल सिंह पुत्र निशान सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में निशान सिंह ने बताया है कि उनकी पत्नी हरप्रीत कौर गांव कमालपुर की सरपंच हैं। पंजाब सरकार ने गांव के छोटे बच्चों को व्यायाम के लिए जिम उपकरण, वेट, प्लेटें, वॉलीबॉल, क्रिकेट उपकरण आदि दिए थे। उन्होंने इन सामानों को बंद पड़े प्राथमिक स्कूल के एक कमरे में बंद कर रखा था। एक अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर 2 क्विंटल 35 किलो वजन का लोहा चुराकर ले गया। 

  • कायाकल्प मूल्यांकन कार्यक्रम में सिविल अस्पताल अंब ने हासिल किया दूसरा स्थान: सीएमओ

    कायाकल्प मूल्यांकन कार्यक्रम में सिविल अस्पताल अंब ने हासिल किया दूसरा स्थान: सीएमओ

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 का कायाकल्प मूल्यांकन परिणाम घोषित कर दिया गया है सिविल अस्पताल अंब ने प्रदेश भर में दूसरा व सिविल अस्पताल हरोली ने आठवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के लिए अंब अस्पताल को 5 लाख जबकि हरोली अस्पताल को 1 लाख रूपये की धनराशी इनाम के रूप में प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकवाह प्रथम स्थान पर रहा जिसके लिए 2 लाख रूपये की धनराशी घोषित की गई। उन्होंने बताया कि जिला ऊना के 23 स्वास्थ्य संस्थानों को पुरस्कृत किया गया है। डाॅ मंजू बहल ने इस उपलब्धि के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह, जिला गुणवत्ता आश्वासन सलाहकार डॉ रमन संदल व गुणवत्ता आश्वासन सहायक वनिता कुमारी को बधाई दी।

    सीएमओ डाॅ मंजू बहल ने बताया कि कायाकल्प गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम का मूल्यांकन 25 से 30 अप्रैल को बाहय मूल्यांकन टीम डाॅ विक्रांत, डाॅ योगेश व डाॅ अरविंद धीमान द्वारा किया गया था। टीम द्वारा जिला के चयति स्वास्थ्य संस्थानों का विभिनन मानकों पर आकलन किया गया था।

  • पंजाबः सरकार ने कच्चे अध्यापकों को ETT की भर्ती के लिए दी राहत

    पंजाबः सरकार ने कच्चे अध्यापकों को ETT की भर्ती के लिए दी राहत

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज शिक्षा प्रदाताओं/शिक्षा प्रदाताओं/शिक्षा स्वयंसेवकों/ईजीएस/एआईई और एसटीआर वालंटियर को शिक्षा विभाग में ईटीटी अध्यापकों की सीधी भर्ती को लेकर अप्लाई करने के लिए आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया गया है। सरकार के इस फैसले के साथ अध्यापक अब सीधी भर्ती के लिए होने वाले एग्जाम में भाग ले सकेंगे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत शिक्षा प्रदाता/एजुकेशन प्रदाता/शिक्षा वालंटियर/ईजीएस/एआईई. और एसटीआर स्वयंसेवक पंजाब के सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उन्होंने सीधी भर्ती के लिए पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित आयु सीमा को पार कर चुके है, इसलिए उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आयु सीमा बढ़ौतरी की मांग की जा रही थी।

    मंत्री बैंस ने बताया कि उन्होंने यह मामला सीएम पंजाब के पास बहुत गंभीरता के साथ उठाया था और सीएम भगवंत मान ने इस मामले पर विचार करते हुए पंजाब सिविल सेवा (सामान्य और सामान्य सेवा शर्तें) नियम, 1994 के नियम 19 (छूट की शक्ति) के तहत, इन नियमों के नियम 5 से छूट के अधीन, शिक्षा प्रदाता / शिक्षा प्रदाता / शिक्षा स्वयंसेवक / ईजीएस / प्रशासनिक विभाग में। एआईई और एसटीआर वॉलंटियर्स के पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को प्रशासनिक विभाग में भविष्य में आने वाली 5994 ईटीटी के पदो के लिए अप्लाई करने के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट की अनुमति दे दी है।

    उन्होंने कहा कि माननीय सरकार के इस निर्णय से शिक्षा विभाग में कार्यरत लगभग 12 हजार शिक्षा प्रदाता/शिक्षा प्रदाता/शिक्षा स्वयंसेवक/ईजीएस/एआईई और एसटीआर स्वयंसेवक आवेदन कर सकते हैं और उनकी ओर से जितने साल/ महीने टेके के आधार पर शिक्षा विभाग में काम किया गया है/ उतने साल/महीनों की ऊपरी आयु सीमा में छूट के पात्र होंगे। बैंस ने कहा कि यह छूट केवल भविष्य के प्रशासनिक विभाग में 5994 ईटीटी के पदों पर भर्ती के लिए यह केवल एक बार मिलेगी।

  • पशुओं को चरम रोग से बचाने हेतू साफ-सफाई का रखें ध्यान: डाॅ सेन

    पशुओं को चरम रोग से बचाने हेतू साफ-सफाई का रखें ध्यान: डाॅ सेन

    ऊना/सुशील पंडित: उप निदेशक पशु पालन ऊना डाॅ जय सिंह सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिला ऊना के पालतु-पशु चरम रोग की बीमारी से ग्रसित पाए गए है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के लक्षण लंपी स्कीन बीमारी की तरह है। जय सिंह सेन ने बताया कि इस बीमारी को मध्यनज़र रखते हुए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है और सभी अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिदिन इस बीमारी से ग्रसित पशुओं की जानकारी देने बारे दिशा-निर्देश जारी कर दिऐ गये है। 

    डाॅ जय सिंह सेन ने बताया कि पशु पालन विभाग द्वारा गठित टीम ने गांव टटेहड़ा व धमान्दरी में बीमार पशुओं के खून व चमड़ी के नमूने एकत्रित किए गए हैं और इन्हें जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। इसके अलावा संक्रमित पशुआंे को स्वस्थ पशुओं से अलग रखा गया है। उन्होंने बताया कि बीमारी से पशुओं को तेज बुखार, शरीर पर बडे गुमड़ और फोडे़ आदि लक्षण देखने को मिले हैं। यह बीमारी एक वायरस जनित रोग है। मच्छर, मक्खी और चीचड़ द्वारा संक्रमित पशु को काटने के बाद स्वस्थ पशुओं में फैलता है। उन्होंने कहा कि अगर पशुओं में इस तरह के लक्षण पाए जाते है तो ईलाज के लिए स्थानीय पशु चिकित्सा संस्थान में सम्पर्क करें व बीमार पशुओं को दूसरे पशुओं से अलग रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे।