जिसके बाद अन्य लोग मौके पर इकट्ठा होने शुरू हो गए और बाबे की पोटली की तालाशी लेनी शुरू कर दी। तालाशी के दौरान बाबे की पोटली से कुछ कपड़े मिले। इस दौरान लोगों ने जब बाबे के कपड़े उतारने शुरू किए तो यह देखकर सब लोग हैरान रह गए। दरअसल, बाबे ने नीचे दूसरे वस्त्र पहने हुए थे और ऊपर से साध का वेष धारण किया हुआ था। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोगों ने नकली बाबे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाई बल्कि उसकी जमकर नकली बाबे को लताड़ लगाते हुए बाबे को मौके से भगा दिया।इलाके में लोगों ने नकली बाबे को किया काबू MORE INFO :https://t.co/CaQRIzLWmg#FakeBaba #CrimeNews #ViralNews #Sikandar #MannaraChopra #GautamGambhir pic.twitter.com/vSPaLdTbsI
— Encounter India (@Encounter_India) February 3, 2025
Blog
-

Punjab News: इलाके में लोगों ने नकली बाबे को किया काबू, देखें वीडियो
जीरकपुरः जिले के बलटाना में आज एक साधु के वेष में नकली बाबे को मोहल्ला वासियों ने पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार बाबा लोगों के घरों में जाकर पैसे मांग रहा था। इस दौरान वह रास्ते में आने जाने वाले लोगों को रोक रहा था और उनसे भी पैसे मांग रहा था। जिसके बाद इलाका निवासियों ने शक के आधार पर बाबे को पकड़ा और उससे गहनता से पूछताछ करनी शुरू कर दी। लोगों द्वारा काबू किए नकली बाबे द्वारा सवालों के जवाब टाल मटौल कर दिए जाने लगे। -

Punjab News: सिद्धू मूसेवाला के दोस्त के घर पर चली गोलियां, दी जान से मारने की धमकी, देखें CCTV
लारेंस के नाम पर हमलावारों ने मांगी फिरौती
मानसाः पंजाबी दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के नजदीकी साथी के घर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मूसेवाला के साथी परगट सिंह के घर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बाइक सवार घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 नौजवान रात समय घर के बाहर फायर करके फरार हो जाते हैं। जिसके बाद परगट सिंह को इंग्लैंड के नंबर से फोन किया जाता है, मगर वह फोन नहीं उठाते। जिसके बाद परगट सिंह को मैसेज आता है, जिसमें उससे 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इस दौरान मैसेज में कहा गया कि वह 30 लाख रुपए दें, वरना अगला नबर उसका होगा, बदमाशों ने मैसेज में कहा कि वह बेशक गनमैन लें ले या फिर गाड़ी बुलेट प्रूफ करवा लें। इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया गया है। बता दें कि परगट सिंह ने सिद्धू मूसेवाला के गीत मेरा नाम में काम किया था, बह एक ट्रांसपोर्टर है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। -

Punjab News: ट्राले और XUV में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब में घने कोहरे का कहर एक बार फिर से शुरू हो गया है। वहीं कोहरे के चलते सड़क हादसों में बढ़ौतरी हो गई है। जिसके चलते फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर स्थित बस स्टैंड सोढ़ीवाला पर एक ट्राले और एक्सयूवी गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार घटना में एक्सयूवी के चालक को काफी गंभी चोटे आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। हादसे में घायल एक्सयूवी चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
-

Jalandhar News: मंगलवार और बुधवार को बंद रहेंगी मांस व शराब की दुकानें
जालंधर, ENS: महानगर में मंगलवार और बुधवार को मांस व शराब की दुकानें बंद रहेंगी। ये आदेश डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा जारी किए गए है। जारी आदेशों के अनुसार 11 फरवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा निकाले जाने वाली शोभा यात्रा और 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव के मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कानून और व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023, बीएनएस सीआरपीसी की धारा 163 के तहत उन्हें निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जालंधर जिले में उक्त आयोजन के दौरान शोभा यात्रा के मार्ग और धार्मिक समागम स्थल के पास 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव और इस संबंध में 11 फरवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा के मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जालंधर जिले में उक्त आयोजन के दौरान शोभा यात्रा के मार्ग और धार्मिक समारोह के स्थान के पास 11 और 12 फरवरी, 2025 को मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
-

Punjab News: Police Firing में जख्मी संदीप मसीह के पिता का आया बयान, देखें वीडियो
गुरदासपुरः शाहपुर जाजन में मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर के 2 गुर्गे जख्मी हुए थे। पुलिस इन्हें हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर गई थी। जानकारी के मुताबिक डेरा बाबा नानक की मनियारी की दुकान के मालिक से रंगदारी मांगने और दुकान पर गोली चलाने के बाद एक हमलावर जालंधर में धार्मिक स्थान और दूसरा 1228 किलोमीटर दूर गुजरात में छिप गया था।
बटाला पुलिस ने कार्रवाई करते 29 जनवरी को जालंधर के धार्मिक स्थान से सरबजीत सिंह और 1 फरवरी को गुजरात के एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे सुनील मसीह को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि यह दोनों कुख्यात गैंगस्टर जीवन फौजी के गुर्गे हैं।
दूसरी और संदीप मसीह के पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनका बेटा गलत काम करता था। उनका बेटा स्लून चलाता था। उसका एक साथी जो उसे अपने साथ लेकर जाता था, उन्हें नहीं पता था कि उनके बेटे का एनकाउंटर हो गया है। मेरे दो बेटे है दोनों अपनी-अपनी दुकान चलाते थे।
-

Jalandhar News: नशे के चलते युवक की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: बस्तियात इलाके नशे की चपेट मे आने से एक परिवार ने घर के चिराग को खो दिया। मृतक की पहचान पारस भगत के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने हिंदू नेताओं के साथ मिलकर आज बस्तीयाद नहर के पास धरना लगाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले काजी मंडी नशे को लेकर चर्चा में रहता था, लेकिन अब भार्गव कैंप नशे का गढ़ बन गया है। लोगों का आरोप है कि पिछले 6 दिनों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के चलते देर रात 20 वर्षीय युवक की नशे के चलते मौत हो गई।
लोगों का कहना है कि पहले दूसरी सरकारों के चलते नशे से लोग परेशान थे, जिसके बाद इस बार लोगों ने आप पार्टी को समर्थन देकर सरकार बनाई। उन्होंने प्रशासन से अब नशे को खत्म करने की अपील की है, उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर करने के लिए किसी ना किसी तो कदम उठाना पड़ेगा, जिसके चलते अब इलाका निवासियों सहित विभिन्न पार्टियों के बिना किसी सत्ता विरोधी के चलते नशे के मुद्दे पर इकट्ठे हुए है। उन्होंने कहा कि यह भार्गव कैंप का मुद्दा नहीं बल्कि यह पंजाब का मुद्दा है। लोगों ने कहा कि पुलिस चाहे तो नशे पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए खत्म कर सकती है। आरोप है कि कुछ काली भेडे प्रशासन से साथ मिलकर नशे का कारोबार कर रही है।
ऐसे में आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए नशे को खत्म करने के लिए आज से हमें शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप पार्टी भी सत्ता में नशे को खत्म करने के वादे को लेकर सत्ता में आई थी। आजाद पार्षद लकोतरा ने कहा कि हाल ही में 3 हजार करोड़ रुपए का नशा गुजरात में पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि आए दिन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, लेकिन नशे के खिलाफ क्या प्रशासन को नहीं पता कि किस इलाके में नशा बिक रहा है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि मंगू बस्ती और भार्गव कैंप में सरेआम नशा बिक रहा है।
इसको लेकर व्यक्ति ने कहा कि उसके इलाके में ऐसे बाप बेटा है जो रोजाना नशे करते है। व्यक्ति ने कहा कि इस मामले को लेकर वह 10 बार थाने जाकर शिकायत दे चुका है कि दोनों घर में नशा ना मिलने के कारण तोड़फोड़ करते है, उन्हें किसी अस्पताल में भर्ती करवा दिया जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं एक अन्य मामले को लेकर कहा कि महिला विधवा है और बेटा नशे का आदी है। मोहल्ले में आए दिन कुछ नौजवान आते है जो नशा करते है और नशा बेचते है। इलाका निवासी इतने परेशान हो गए है कि वह खुद अपने परिजनों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की गुहार लगा चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
-

Punjab News: Gun Point पर पेट्रोल पंप कर्मी से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV
गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन लुटेरों द्वारा पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं बीते दिन कस्बा घुमान में गुरहिन्दर सिंह श्री हरकृष्ण फिलिंग स्टेशन को लुटेरों ने निशाना बनाया है। जहां गन प्वाइंट पर पंप के कर्मी से नगदी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार लुटेरे बाइक पर पेट्रोल डलवाने के लिए आए।
इस दौरान जैसे ही पंप के कर्मी ने पेट्रोल डालकर पैसे लिए तो बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने पंप के कर्मी पर पिस्तौल तान दी और उससे नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना काहनूवान थाने के सठियाली के पेट्रोल पंप की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार लुटेरों के मुंह ढके हुए थे। पेट्रोल पंप कर्मी ने बताया कि उससे बाइक सवारों ने 50 रुपये का तेल डालने को कहा। पेट्रोल डालकर जैसे ही उसने पैसे लिए तो दूसरे व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपट्टी पर तान दी और धमकाने लगा। जिसके बाद उससे 3600 रुपए और फोन छीनकर दोनों लुटेरे कोट डोडरमल की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।Punjab News: Gun Point पर पेट्रोल पंप कर्मी से नगदी छीनकर लुटेरे फरार#Punjab #News #GunPoint #Kannappa #Sikandar #SandeepReddyVanga pic.twitter.com/UuTGhPOZjE
— Encounter India (@Encounter_India) February 3, 2025 -

Punjab News: विवाहिता ने लगाए पति और ननंद पर दहेज के लिए मारपीट करने के आरोप, देखें वीडियो
अमृतसरः थाना मोहकमपुरा के इलाके धर्मपुरा की एक विवाहिता ने पति और ननंद पर दहेज की मांग लेकर मारपीट के आरोप लगाए है। पीड़ित महिला सपना ने बताया कि उसका विवाह 8 महीने पहले मोहकमपुरा के इलाके धर्मपुरा के रहने वाले राजन पुत्र धर्मपाल के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय के बाद ही पति दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगा। जिसके बाद परिवार की ओर से समझाया गया, लेकिन बाद में फिर दहेज को लेकर मारपीट शुरू कर दी।
जिसके बाद ननंद भी उससे मारपीट करने लगी। कल शाम वह घर पर थी, पति बाहर से आया और ननद के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। इस दौरान मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। जब शोर मचाया तो मोहल्ले के लोगों ने मुझे आकर बचाया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौक पर पहुंची पुलिस ने पति को काबू कर लिया। वहीं थाना मोहकम पुरा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवाहिता सपना की शिकायत पर पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के इकलौते बेटे की मौत
पटनाः कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के इकलौते बेटे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अहमद खान के बेटे ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 17 वर्षीय आयान के रूप में हुई है। आयान का शव सरकारी आवास पर ही फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, वहीं मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।
इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर छा गई, दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई। शकील अहमद खान की एक बेटी भी है जो इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि शकील अहमद खान फिलहाल बिहार से बाहर हैं। सचिवालय थाना क्षेत्र में शकील अहमद खान का सरकारी आवास है। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता शकील अहमद खान की आवास पर कांग्रेस नेता पहुंचने शुरू हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि रविवार रात बेटा आयान खाना खाकर सो गया था। आज सोमवार की सुबह जब लोगों ने देखा तो कमरे में उसका फंदे से शव लटका हुआ था। आयान ने सुसाइड क्यों किया, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। 18 जनवरी को राहुल गांधी के पटना दौरे के दौरान शकील अहमद खान ने अपने बेटे को मंच पर लाकर राहुल गांधी से मिलाया था। आयान ने राहुल गांधी को एक पेंटिंग भी दी थी। राहुल गांधी ने पेंटिंग की तारीफ भी की थी।
-

Jalandhar News: 4 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, घटना CCTV में कैद
जालंधरः गांव कल्याणपुर के अड्डे पर चोरों ने 4 दुकानों के शटर तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों ने इस संबंधी सूचना थाना लाम्बड़ा पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमन करना स्टोर के मालिक अमन वेद ने बताया कि उनकी दुकान के काउंटर में 10000 थे, जो चोरों ने चोरी कर लिए, जाते समय सीसीटीवी भी तोड़ घए।
अड्डे पर स्थित दूसरी दुकान अरोड़ा डेयरी के जगदीश कुमार सोनू ने बताया किशोर उनकी दुकान में से 10000 नकदी, 3 किलो पनीर तथा कैरी बैग चोरी कर ले गए। तीसरी चोरी कल्याणपुर के अड्डे पर स्थित चिराग मिल्क बार की दुकान में की। जिसमें चोर कुछ नकदी ले गए। चौथी चोरी इसी दुकान के समीप लाली बूट हाऊस में की गई जिसके मालिक हुसैन लाल ने बताया कि कर उनकी दुकान में से बूट चोरी करके ले गए। दुकानदारों ने एसएसपी जालंधर हर कमलप्रीत सिंह खाक से मांग की कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।