Blog

  • Punjab News: 10 वर्षीय बच्चे को पीटा और प्रेस से जलाया, Child Commission ने जारी किया Notice

    Punjab News: 10 वर्षीय बच्चे को पीटा और प्रेस से जलाया, Child Commission ने जारी किया Notice

    पटियालाः पंजाब राज्य बाल संरक्षण आयोग ने 10 साल के बच्चे को प्रताड़ित करने के मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में पटियाला के डीसी और एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अब गोद लेने की प्रक्रिया की जांच की जाएगी। हमारी टीम पटियाला जा रही है। मामले में जुवेनाइल एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा कई विभागों से जवाब मांगा गया है।

    पटियाला की ऋषि कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहने वाली युवती द्वारा अपने पास रखे 10 वर्षीय बच्चे जसकरण को बुरी तरह से पीटने, बिना छत्त वाले कमरे में रखने और गर्म प्रेस से उसका चेहरा जलाकर यातना देने का मामला सामने आया था। आरोप सिर्फ इतना था कि बच्चे ने गैस का रेगुलेटर जलाकर छोड़ दिया था। अपना फर्ज सेवा सोसाइटी के प्रमुख सेवादार सतपाल सिंह के बयानों पर थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने युवती मनी शर्मा निवासी महावरी पार्क जैतों पर केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। संस्था को इस बारे में सूचना मिली थी।

    पता चला है फरीदकोट से पटियाला आकर बसी मनी शर्मा नामक महिला ने एक साल पहले बच्चे को गोद लिया था। शुरुआत में मां की तरह प्यार का वादा करने वाली महिला ने बाद में बच्चे पर अत्याचार शुरू कर दिए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने बच्चे को स्कूल दाखिल नहीं कराया, बल्कि उससे घरेलू काम भी करवाती थी। काम न करने पर बच्चे को बेल्ट से पीटा जाता था। स्थिति तब और भयावह हो गई जब कुत्ते के भौंकने की पड़ोसियों की शिकायत पर महिला ने बच्चे के गाल पर गर्म प्रेस लगा दी।

    इतना ही नहीं, पीटते समय बच्चे का सिर दीवार से टकरा गया, लेकिन उसका इलाज तक नहीं करवाया गया। बच्चे ने बताया कि वह काफी समय से उक्त युवती के पास रहता है और मूल रूप से हरिके पतन का रहने वाला है। उसके पिता ड्राइवर हैं और वह दो भाई हैं, जिनमें वह बड़ा है। उसके पिता ने उसे आरोपी मनी शर्मा की मां के पास यह कहकर छोड़ा था कि वह पालन-पोषण नहीं कर सकता। इसके बाद चार दिन अपने पास रखने के बाद उसकी मां ने उसे पटियाला में अपनी बेटी के पास छोड़ दिया और तब से वह इसके पास रह रहा है।

    बच्चे ने बताया कि आरोपी मनी उससे घर का झाडू-पोचा, कपड़े धोना आदि काम देर रात तक करवाती है। काम करने के बावजूद उसे बेल्ट से तो कभी डंडे से पीटती है। बच्चे ने बताया कि उसने घर का सारा काम किया था, बावजूद गर्म प्रेस उसके चेहरे पर लगा दी। वह उसे खाना तक नहीं देती और कमरे के पीछे बिना छत की खुली जगह में रखा था।

  • Rahul Gandhi ने AAP Party और BJP पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Rahul Gandhi ने AAP Party और BJP पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के लोगों को धोखा देने और निराश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के समय कहती थी कि अगर उसे 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी तो वह संविधान बदल देगी, लेकिन जनता ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। कांग्रेस संविधान को कभी बदलने नहीं देगी। संविधान देश के हर वर्ग की रक्षा करता है।

    वहीं, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल हैं, जो नई तरह की राजनीति और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सत्ता में आए थे, लेकिन सबसे बड़ा घोटाला कर बैठे। वैगन आर कार से आकर बिजली के खंभे पर चढ़ने वाले केजरीवाल अब करोड़ों के शीशमहल में पहुंच गए हैं। साथ ही उन्होंने यमुना के पानी से भरी बोतल दिखाते हुए आप सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल को यमुना का पानी पीने का खुला चैलेंज दिया है। रविवार को बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र के हौजकाजी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

    आरएसएस प्रमुख ने कहा कि देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को नहीं मिली, बल्कि तब मिली जब मोदी प्रधानमंत्री बने। उनका ‘यह बयान स्पष्ट रूप से दिखाता है कि आरएसएस प्रमुख संविधान में विश्वास नहीं करते हैं और इसे खत्म करना चाहते हैं।’ ‘मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी के माध्यम से छोटे व्यवसायों को नष्ट कर दिया।’ मोदी की हर योजना का उद्देश्य अरबपतियों की मदद करना है, जबकि देश के युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं।

  • Punjab News: चलती BMW गाड़ी को लगी आग, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: चलती BMW गाड़ी को लगी आग, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर चलती BMW कार में आग लगने की घटना सामने आई है। हादसे में गनीमत यह रही परिवार बाल-बाल बच गया। दरअसल, घटना के दौरान कार में बैठे लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की चपेट में आने से कार जलकर राख हो गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है।

    वहीं आग लगने से गाड़ी के टायर भी जलकर राख हो गए। घटना के दौरान लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। कार में आग के दौरान लोगों को दूर घटना स्थल से दूर किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बीएमडबल्यू गाड़ी हादसे में बुरी तरह से जलकर राख हो गई। आग लगने के पर्याप्त समय तक दमकल विभाग की टाम मौके पर हीं पहुंची, जिसके चलते लोगों द्वारा पानी की बाल्टियां डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

  • चुनावी रैली में पहुंचे Sidhu Moose Wala के पिता बलकौर सिंह, निकाला Road Show

    चुनावी रैली में पहुंचे Sidhu Moose Wala के पिता बलकौर सिंह, निकाला Road Show

    चंडीगढ़ः दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है। विधानसभा चुनावों को लेकर आप, भाजपा, कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने दिल्ली में डेरा लगाया हुआ है। वहीं पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह राजनीति में अब पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं। बलकौर सिंह दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में भी चुनाव प्रचार करते नजर आए।

    उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौजूद हैं। राजा वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया से बलकौर सिंह की चुनाव प्रचार करते समय की वीडियो शेयर की है। बलकौर जिस गाड़ी में खड़े होकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं, उस गाड़ी में सिद्धू मूसेवाला का गीत लगाया हुआ है। कांग्रेस दिल्ली चुनाव में कहीं न कहीं सिद्धू मूसेवाला के नाम से भी वोट बटोरने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक बलकौर सिंह ने दिल्ली के कस्तूरबा गांधी नगर से कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक दत्त के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है।

    कांग्रेस ने मूसेवाला को मानसा से विधानसभा चुनाव में भी उतारा था। कांग्रेस से नजदीकियों के कारण ही बलकौर सिंह अक्सर राहुल गांधी से भी मिलते रहते हैं। बता दें कि, पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लगातार बलकौर सिंह के निशाने पर आम आदमी पार्टी रही है। बलकौर सिंह का आरोप रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस का इंटरव्यू सरकारी तंत्र की मिलीभगत से हुआ है। बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू के लिए वह लगातार सरकार से इंसाफ की गुहार भी लगा रहे हैं।

  • भव्य-दिव्य होगा राज्य स्तरीय हरोली उत्सव

    भव्य-दिव्य होगा राज्य स्तरीय हरोली उत्सव

     27, 28, 29 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्याएं, माहभर चलेगा ट्रेड फेयर

     उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली 

    ऊना/सुशील पंडित: लंबे इंतजार के बाद, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव एक बार फिर अपनी पूरी भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है। यह उत्सव हरोली क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर को नई ऊर्जा देने का अवसर होगा। जिला प्रशासन ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसे यादगार बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। इसी क्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को हरोली के बीडीओ कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    कांगड़ मैदान में होगा उत्सव, 27 अप्रैल को शोभायात्रा के साथ शुभारंभ

    उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय हरोली उत्सव हरोली के कांगड़ मैदान में पूरे भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री के दिशा निर्देशों के अनुरूप इस उत्सव को यादगार और जनसहभागिता से भरपूर आयोजन बनाने पर जोर रहेगा।27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ उत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। 27, 28 और 29 अप्रैल की सांस्कृतिक संध्याएं इस महोत्सव का आकर्षण होंगी, जहां दिन में स्थानीय शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक समूहों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं, संध्या समय स्थानीय कलाकरों व हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर की दिग्गज हस्तियां अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत करेंगी।

     महीनेभर चलेगा ट्रेड फेयर

    उपायुक्त ने बताया कि यह उत्सव एक माह तक चलेगा, जिसमें कांगड़ मैदान में पूरे महीनेभर ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा। इस मेले में प्रदेश और देशभर के स्वयं सहायता समूहों एवं व्यावसायिक संस्थानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय उद्यमिता और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

     

    खेलों और रोमांचक गतिविधियों का होगा आयोजन

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताएं बड़े स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, साहसिक मनोरंजन गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें हॉट एयर बैलूनिंग सहित अन्य रोमांचक गतिविधियां शामिल रहेंगी।

     विभिन्न आकर्षणों से सजेगा मेला 

    उत्सव में पशु मेला, डॉग शो और बेबी शो जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा, विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

     

     सफल आयोजन के लिए बनाई समितियां

    उपायुक्त ने बताया कि उत्सव की तैयारियों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग समितियों को सौंपी गई है।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्सव आयोजन की लेआउट योजना जल्द से जल्द तैयार की जाए और संबंधित टेंडर प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।

    बैठक में एसडीएम हरोली विशाल ठाकुर ने आश्वस्त किया कि उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला और हरोली उपमंडल कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे।बैठक के उपरांत उपायुक्त ने एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों के साथ उत्सव आयोजन को लेकर कांगड़ मैदान का निरीक्षण किया।

  • Punjab News: AAP Party के सरपंच ने MLA पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP Party के सरपंच ने MLA पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः अटारी हलके के नवनिर्वाचित सरपंच ने अपने विधायक पर आरोप लगाए। दरअसल, सरपंच ने पंचायत विभाग के अधिकारियों का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद घरिंडा थाना पुलिस ने सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सरपंच गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि विधायक और पंचायत विभाग गांव के विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्हें जनता ने इसलिए चुना है कि गांव में विकास हो, लेकिन विभाग विधायक के आदेश पर काम नहीं होने दे रहा है।

    इसीलिए उन्होंने पंचायत विभाग में जाकर अधिकारियों का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होने के बाद विभाग के अधिकारियों ने शिकायत दर्ज करवाई कि सरपंच ने सरकारी दफ्तर में जाकर गलत भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके चलते थाना घरिंडा पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद किसान संगठनों और ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गुरप्रीत सिंह ने सिर्फ गांव के विकास को लेकर आवाज उठाई थी, लेकिन विभाग ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। उन्होंने मांग की कि सरपंच पर दर्ज मामला तुरंत रद्द किया जाए। थाना घरिंडा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरपंच गुरप्रीत सिंह ने सरकारी दफ्तर में जाकर वीडियो बनाई और उसे फेसबुक पर अपलोड किया, जिसमें गलत शब्दों का प्रयोग किया गया था। इसी वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी अटारी द्वारा की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी।

     

     

  • Punjab News: Teacher के घर में लूट की सुलझी गुत्थी, 2 गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    Punjab News: Teacher के घर में लूट की सुलझी गुत्थी, 2 गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    फाजिल्काः जिले के अबोहर में पुलिस ने लूट की वारदात में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महज 24 घंटों में दोनों को गिरफ्तार करके पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, कॉलेज टीचर के घर हुई लूट का मास्टरमाइंड उसका अपना रिश्तेदार निकला। दरअसल, भाग सिंह खालसा कॉलेज में कार्यरत टीचर ज्योति चुघ दोपहर साढ़े 3 बजे अपने जैन नगरी स्थित घर पहुंची। इसी दौरान दो युवक जबरन घर में घुस गए और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को चाकू दिखाकर धमकाया और बेहोश करने वाली दवा सुंघाकर उसे काबू में कर लिया। इसके बाद घर से लगभग सोना और साढ़े 3 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए।

    एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में सिटी वन के थाना प्रभारी मनिंदर सिंह और सीआईए स्टाफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लूट का मास्टरमाइंड पीड़िता के पति का चचेरा भाई ही था, जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर आईपीसी की धारा 307 और 333 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे उनसे पूछताछ कर अन्य संभावित अपराधों का भी खुलासा किया जा सके। एसएसपी ने बताया कि दोषियों को पकड़ने के लिए सिटी वन प्रभारी व सीआईए टू के इंचार्ज के नेतृत्व में टीमें बनाई गई।

    सीसीटीवी कैमरों की मदद व टेक्निकल स्पोर्ट से अश्विनी कुमार उर्फ बिटटू पुत्र जगदीश कुमार के पंजपीर नगर गली नंबर 2 व उसके साथी जसमिंदरपाल सिंह पुत्र केहर सिंह गली नंबर पंजपीर नगर अबोहर को चौबीस घंटों में ही ट्रेस कर उनके पास से लूटी गई रकम व गहने बरामद कर लिए। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से 55 हजार रुपए की नगदी व सोने की बालियां ही बरामद हुई है।

    उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल करने के बाद पीड़िता ने दोबारा बयान लिखाया कि उसके घर में पड़ी अलमारी की सेफ की चाबी मिलने पर जब उन्होंनें अच्छी तरह से चैक किया तो सिर्फ एक जोडा सोने के टोपस वजन करीब 2.760 ग्राम व 60 हजार रुपए की चोरी हुए थे, जबकि बाकी सामान घर के अंदर से ही मिल गया। एसएसपी ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि दोषी अश्विनी कुमार पीड़िता सोनी चुघ के सगे ताऊ का बेटा है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामला दर्ज हैं। अश्विनी के खिलाफ वर्ष 2022 में सिटी वन में 304 का मामला तथा वर्ष 2019 व 2015 में थाना सदर में एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं, जबकि जसमिंदरपाल सिंह के खिलाफ वर्ष 2021 मे एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है।

  • Punjab News: कोर्ट परिसर में बने चैंबरों में घुसे 5 चोर, चौकीदार ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट परिसर में बने चैंबरों में घुसे 5 चोर, चौकीदार ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले में चोरी और लूटपाट की वारादाते इस कदर बढ़ गई है कि बेखौफ लुटेरे अब कोर्ट परिसर को निशाना बनाने मेें लग गए है। वहीं कोर्ट परिसर में लूट की वारदात को नाकाम करने में एक चौकीदार की बहादुरी की मिसाल सामने आई है। दरअसल, 3 वकीलों के चैंबरों से एसी चोरी कर रहे 5 बदमाशों का एक चौकीदार ने अकेले ही सामना किया।

    चौकीदार सुरेश कुमार ने न केवल चोरों से भिड़ंत की, बल्कि उनमें से दो को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। घटना के दौरान पांच चोरों में से तीन एसी चोरी कर रहे थे, जबकि दो चोरी का माल लेकर भागने की फिराक में थे। चौकीदार ने जैसे ही चोरों को देखा, उनका पीछा किया। चोरों ने चौकीदार के साथ मारपीट की, लेकिन चौकीदार ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। इस दौरान चौकीदार के शोर मचाने पर कोर्ट परिसर के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि तीन मौके से फरार हो गए।

    जिला बार एसोसिएशन फाजिल्का के सचिव चंद्रदीप मग्गू ने बताया कि पिछले कुछ समय से वकीलों के चैंबरों से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। चौकीदार की इस बहादुरी को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। चौकीदार सुरेश कुमार लंबे समय से वकीलों के चैंबरों की सुरक्षा में तैनात हैं और उनकी सतर्कता ने बड़ी चोरी को नाकाम कर दिया।

  • Punjab News: किसानों का ऐलान, SSP दफ्तर का करेंगे घेराव

    Punjab News: किसानों का ऐलान, SSP दफ्तर का करेंगे घेराव

    फिरोजपुरः किसानों द्वारा एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान 11 फरवरी से 13 फरवरी तक होने वाली महापंचायतों को सफल बनाने के लिए पूरी रणनीति के साथ जुटे हुए हैं। दूसरी ओर 3 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक के मामले में किसानों पर धारा 307 लगाने का मुद्दा गरमा गया है। किसानों ने 11 फरवरी को फिरोजपुर एसएसपी दफ्तर घेरने की तैयारी कर ली है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल आज (सोमवार) 70वें दिन में प्रवेश कर गई है।

    उनके कान का दर्द अब ठीक हो गया है। दूसरी ओर, संयुक्त किसान मोर्चा और दोनों मोर्चों की एकता के लिए भी प्रयास जारी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों पक्षों के बीच बैठक होगी। पंजाब में विधानसभा 2022 चुनाव से ठीक पहले पांच जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक मामले में किसानों पर धारा 307 लगाए जाने का किसान विरोध कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चे गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा में शामिल क्रांतिकारी यूनियन ने इस मामले में संघर्ष का ऐलान किया।

    यूनियन के नेताओं ने बठिंडा में मीटिंग कर बताया है कि किसानों पर झूठा केस दर्ज किया है। प्रधानमंत्री के नजदीक कोई किसान नहीं गया था। किसी तरह काेई विवाद नहीं हुआ था। केवल बीजेपी के कार्यकर्ता उनके पास गए थे। पंजाब सरकार ने किसानों पर गलत धाराएं लगाई। सरकार इस केस को पास ले, वरना 11 फरवरी को किसानों द्वारा फिरोजपुर जिला प्रशासन के बाहर पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, शादी से लौट रहे व्यक्ति को किया घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, शादी से लौट रहे व्यक्ति को किया घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में आवारा कुत्तो का आतंक काफी बढ़ गया हैं। वहीं गांव जस्सी बाग वाली में शादी से लौट रहे प्रवासी व्यक्ति पर 4 से 5 आवारा कुत्तो ने हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में व्यक्ति की टांगों और सिर में कुत्तो ने हमला करके घायल किया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे एम्स अस्पताल में रैफर कर दिया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने कहा कि मरीज पर सिर से लेकर पैर तक कुत्ते के काटने के निशान थे। मरीज को प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे एम्स अस्पताल में रैफर कर दिया गया। डॉक्टर ने कहा कि मरीज के सिर की चमड़ी, छाती की चमड़ी और टांगों की चमड़ी को उतारकर कुत्ते ले गए, जिसके चलते मरीज के शरीर पर कुत्ते के काटने के गहरे घाव थे और वह बेहोशी की हालत में था। दूसरी ओर पीड़ित के दोस्त ने कहा कि वह शादी से लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे आवारा कुत्तो ने काट लिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।