Blog

  • मौसम विभाग ने Heavy Rain का अलर्ट किया जारी

    मौसम विभाग ने Heavy Rain का अलर्ट किया जारी

    नई दिल्ली – मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र पर भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले दो दिन में इसके और तीव्र होने तथा पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र, उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है। गुजरात में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। कोंकण और गोवा के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में दोनों राज्यों के अलावा गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड में भी अगले दो दिन में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। 27 अगस्त को दक्षिण राजस्थान में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।  
  • Punjab : लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    9 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल और तेजधार हथियार बरामद 

    फिरोजपुर – पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कप्पा गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कापा गैंग के सदस्य एक पेट्रोल पंप को लूटने की साजिश रच रहे हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ और पुलिस ने उक्त गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने आरोपियों से 9 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन और तेजधार हथियार बरामद किए है। पुलिस गिरफ्तार किए कापा गैंग के आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि इस गैंग से और कितने लोग जुड़े है, जो लूट की वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस उनके संपर्कों की भी तलाश कर रही है कि वह लूट का सामान कहां बेचते है।

  • Punjab: 10 किलो अफीम सहित 2 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab: 10 किलो अफीम सहित 2 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की और से नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कारवाई करते हुए खरड़ पुलिस के सीआईए स्टाफ की और से दो नशा तस्करों को काबू किया गया है। इन नशा तस्करों के पास से 10 किलो अफीम बरामद की गई है। इन आरोपियों का दो दिन का रिमांड लिया गया है।

    |

    इस मामले कि जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हैं सूचना मिली थी कि आरोपी यूपी और झारखंड से अफीम लाकर पंजाब के अलग-अलग जगह पर बेचते हैं, जो अफीम लेकर पंजाब की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने इसपर करावाई करते हुए दप्पर टोल प्लाजा के निकट नाकाबंदी कर इन दोनों तस्करों को अफीम के साथ काबू कर लिया। इस आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है। दोनों आरोपी तरनतारन रहने वाले हैं। इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई और बड़े खुलासे कर सकती है।

  • Punjab : सड़क हादसे में डेढ़ साल की मासूम की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : सड़क हादसे में डेढ़ साल की मासूम की मौत, देखें वीडियो

    मोगा: भाग सिनेमा के पास एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान रिया के तौर पर हुई है। ये हादसा गत रात हुआ, जिसमें एक कैंटर ने डेढ़ साल की बच्ची को टक्कर मार दी।जानकारी के अनुसार यह हादसा दाना मंडी में झुग्गियों के पास हुआ है। समाज सेवा समिति ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के माता पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कैंटर ने बच्ची को टक्कर मारी है। जिस कारण उसकी मौत हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज सेवा समिति के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सन्यासी ने बताया कि उन्हें पुलिस ने फोन किया कि डेढ़ साल की बच्ची के साथ हादसा हो गया है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच शुरु कर दी है।
  • पार्क में सैर कर रहे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

    पार्क में सैर कर रहे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

    हरियाणा – करनाल के थाना बुटाना क्षेत्र के गांव समाना बाहू में एक युवक पर हमला किया है। पीड़ित अपने घर के पार्क में सैर कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने गेट खुलवाया और तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। पीड़ित की पहचान युवराज के तौर पर हुई है। पीड़ित युवराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने घर के पार्क में ही सैर कर रहा था।

     इसी दौरान जोगिन्दर सिंह, उनके बेटे गुरकीरत सिंह और उनके नौकर ने मिलकर मुझे घर के गेट पर बुलाया और गंडासी और डंडों से उन पर जानलेवा हमला किया। युवराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावरों ने खुद को लोरेंस गैंग का आदमी बताते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

    पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को की है और अस्पताल में अपना मेडिकल करवाया। घटना की यह सारी वारदात वहां लगे लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

  • बाढ़ ने मचाई तबाही, कई लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

    बाढ़ ने मचाई तबाही, कई लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

    नई दिल्लीः सियासी संकट से उभर रहे बांगलादेश में एक ओर संकट खड़ा हो गया है। बांगलादेश में अब बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बांगलादेश में हो रही लगातार बारिश और नदियों में उफान की वजह से बांग्लादेश के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। इस बाढ़ से 20 लोगों के मरने की खबर भी सामने आई है, जबकि 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। वहां लोगों को खाना और साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है।

    बांग्लादेश मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर मानसून की बारिश जारी रही तो बाढ़ की स्थिति और भयानक हो सकती है। उनका कहना है कि बाढ़ प्रभावित 11 जिलों में लगभग 3,500 राहत शिविरों में चार लाख से ज्यादा लोगों ने शरण ली है। राहत शिविरों में इलाज के लिए लगभग 750 मेडिकल टीमें मौजूद हैं। सेना, वायुसेना, नौसेना और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश बचाव कार्यों में सहायता कर रहे हैं।

  • Punjab : पुलिस होमगार्ड के परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस होमगार्ड के परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना – चीमा चौक नजदीक घोड़ाछाप कालोनी में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। बीती रात पुलिस होमगार्ड, उसके बेटे और भाभी पर इलाके के कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायलों की पहचान साजन कुमार, लवसागर और मंजीत के तौर पर हुई है। साजन कुमार ने बताया कि वह लुधियाना की सेंट्रल जेल में पुलिस होमगार्ड तैनात है। वह डॉ अंबेडकर नगर में तीसरी मंजिल पर रहता है। 

    गत रात करीब 8 बजे वह बाजार से सामान लेकर घर लौटा। जैसे ही वह सीढ़ियां चढ़ने लगा तो उसने देखा कि सीढ़ियों में इलाके के युवक नशे का सेवन कर रहे थे। उसने उन्हें नशा करने से मना किया, तो उन लोगों ने अपने साथियों को बुलाकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

     मामला शांत करवाने आए उसके बेटे लवसागर व छोटे भाई की पत्नी मंजीत भी बुरी तरह से घायल हो गये। साजन ने कहा कि उसके सिर में ज्यादा गहरी चोट आई है। खून से लथपथ परिवार सदस्यों का सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाया गया। पुलिस को इस मामले में शिकायत दे दी है।

  • Punjab : निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूर झुलसे, जाने मामला

    Punjab : निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूर झुलसे, जाने मामला

    बठिंडा – मलोट रोड पर अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग पर काम कर रहे दो मजदूर करंट लगने से गंभीर रुप से झुलस गए। झुलसे मजदूरों की पहचान 22 वर्षीय दिलखुश पुत्र प्रकाश निवासी खेता सिंह बस्ती लाल क्वार्टर और रामपाल पुत्र राम लखन के रुप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मलोट रोड पर स्थित निर्माणाधीन भवन में दो मजदूर युवक काम कर रहे थे। इस दौरान बिल्डिंग में लगे एक पाइप में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों गंभीर रुप से झुलस गए। मामले की जानकारी पाकर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के मेंबर विक्की कुमार और सनी कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

  • अंतिम संस्कार करके लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, 5 की मौत

    अंतिम संस्कार करके लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, 5 की मौत

    नई दिल्ली – आंध्र प्रदेश के कडप्पा में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है।हादसा कडप्पा-रायचोटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुव्वालचेरुवु घाट रोड पर हुआ।  इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया है।

    यह दुर्घटना तब हुई जब एक कंटेनर ट्रक कडप्पा से गुव्वालचेरुवु जा रही एक कार से टकरा गया।  इस हादसे में कार में सवार चार लोगों सहित कंटेनर चालक की मौके पर मौत हो गई। कार सवार लोग अपने रिश्तेदार का अंतिम संस्कार करके घर लौट रहे थे।

    हादसे का कारण अभी तक नहीं पता चल सका है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि कंटेनर चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • भारी बारिश के बाद टूटा बांध, 132 की मौत, कई लापता

    भारी बारिश के बाद टूटा बांध, 132 की मौत, कई लापता

    नई दिल्ली – सूडान में भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। सूडान जो पहले से ही सबसे लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध और हाल ही में एमपॉक्स मामलों में वृद्धि से जूझ रहा है, अब मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के रूप में विनाशकारी प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। जिसमें कम से कम 132 लोगों की जान चली गई है और हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारी बारिश के बाद अरबात बांध टूट गया था। हालात भयावह हैं और फंसे हुए लोगों की मदद के लिए पुलिस बल समेत अन्य संसाधनों को क्षेत्र में तैनात किया गया है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 100 से अधिक लोग लापता हैं, तथा कई अन्य ग्रामीण बढ़ते पानी से बचने के लिए पहाड़ियों की चोटियों पर चले गए हैं।

    यह बांध पोर्ट सूडान शहर से 40 किलोमीटर उत्तर में हैं। अरबात बांध द्वारा निर्मित जलाशय शहर को पीने का पानी उपलब्ध कराता था। सूडान के बांध मौसमी बाढ़ के पानी को प्रबंधित करने में मदद करते हैं। देश में नील नदी की दो ऊपरी शाखाएं मिलती हैं।