Blog

  • Punjab: थाने में हुई मौत की जांच करने पहुंची CBI, देखें वीडियो

    Punjab: थाने में हुई मौत की जांच करने पहुंची CBI, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के डुगरी थाना में 2017 में धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति और एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस मामले में हिरासत में ली गई लड़की की रात के समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि लड़की ने आत्महत्या की है।

    लेकिन लड़की के मंगेतर ने इस मामले में मानवाधिकार आयोग और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की और 2018 में जिला अदालत में याचिका दायर करने पर अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और जून 2019 में थाना प्रभारी एसआई दलबीर सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह और महिला पुलिसकर्मी राजविंदर कौर और महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन इसके बाद इस मामले में पीड़ित मुकल गर्ग ने माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और मामले की सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने 10 मई 2024 को मामला सीबीआई को भेज दिया।

    10 मई 2024 को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की ओर सीबीआई की टीम दुगरी पुलिस स्टेशन पहुंची है जहां उन्होंने सेंटर फॉरेंसिक की टीम के सदस्यों के साथ जहां उन्होंने 3 से 4 घंटे तक जांच हुई ओर पूरी घटना का सीन तैयार किया गया। सीबीआई टीम के पहुंचने के बाद थाने में पब्लिक डीलिंग बंद कर दी गई। पीड़ित ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में उन्हें उम्मीद है कि सीबीआई के कर्मचारियों से न्याय मिलेगा। उसने कहा कि जब 2017 में उनको घर से ज़बरदस्ती उठा कर थाने ले आए ओर उसके बाद उनसे मारपीट की गई। जिसके बाद उसकी मंगेतर बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि उसने आत्महत्या कर ली है। पीड़ित मुकुल ने बताया कि इसके बाद उसके खिलाफ झूठा केस बना दिया गया।

  • ED का एक्शनः कांग्रेस विधायक को किया गिरफ्तार

    ED का एक्शनः कांग्रेस विधायक को किया गिरफ्तार

    सोनीपतः जिले से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, देर रात ईडी की टीम ने एक्शन लेते हुए कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अवैध खनन मामले में कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार करने के बाद ईडी की टीम उसे अंबाला के दफ्तर में लेकर आई है, जहां विधायक से पूछताछ जारी है।

    हालांकि कहा यह भी जा रहा हैकि कुछ देर तक ईडी की टीम कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार को कोर्ट में पेश कर सकती है। वहीं कांग्रेस विधायक के अन्य ठिकानों पर ईडी की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों अवैध खनन से जुड़े मामले में सुरेंद्र पंवार, यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के यहां पर छापेमारी की गई थी।

  • School की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, आधा दर्जन बच्चे घायल, देखें वीडियो

    School की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, आधा दर्जन बच्चे घायल, देखें वीडियो

    वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में प्राइवेट स्कूल श्री नारायण विद्यालय में दीवार गिरने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जब घटना हुई उस दौरान स्कूल में बच्चे लंच ब्रेक के दौरान खाना खा रहे थे। दीवार गिरने से आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि बच्चों को मामूली चोटें आई है, हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। घटना में घायल हुए बच्चों को मेडिकल ट्रीटमेंट दिलवाया गया। लेकिन इस बच्चों पर दीवार के बाद से बच्चे बच्चे बुरी तरह से कांप गए, वहीं दूसरी कक्षाओं के बच्चों में डर का माहौल पाया गया।

    बता दें कि इस प्राइवेट स्कूल की बिल्डिंग चार मंजिल की है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कुछ सेकेंड पहले तक बच्चे आराम से लंच ब्रेक में खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई। घटना से बच्चे बुरी तरह सहम कर दूसरी तरफ भाग खड़े होते हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान वडोदरा के प्रभारी और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी शहर के दौरे पर ही थे और वह वार्ड-2 के कॉरपोरेटर के फंक्शन में पहुंचे थे। गौर हो कि वडोदरा में इससे पहले हरनी नाव हादसे में 12 बच्चों की मौत हो गई थी।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूल की बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर है, हालांकि स्कूल मैनेजमेंट का दावा है उसके पास तमाम जरूरी सर्टिफिकेट और दस्तावेज हैं। पुलिस ने घायल बच्चों के परिजनों के साथ स्कूल प्रबंधन से बयान दर्ज किया। पुलिस ने अनुसार पूर मामले की जांच की जाएंगी, हालांकि इस घटना के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • Punjab: सरहद पार खेती करने वाले किसानों से मिले Cabinet मंत्री, देखें वीडियो

    Punjab: सरहद पार खेती करने वाले किसानों से मिले Cabinet मंत्री, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारत-पाक सीमा पर स्थित रावी दरिया के पार खेती करने वाले किसानों की समस्याएं सुनने के लिए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल विशेष तौर पर पंज गराई गांव पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने रावी नदी का भी दौरा किया।

    इस मौके कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है, पंजाब सरकार ने उन नदियों को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं जो पिछले दिनों बाढ़ की स्थिति में थीं। इस दौरान आज हम किसानों से बात करने आए हैं। इस मानसून सीजन में किसानों की फसलों को नुक्सान न पहुंचे इसलिए उनकी समस्या सुनने पहुंचे और उनकी राय के साथ किनारों को मजबूत किया जाएगा। साथ ही मंत्री धालीवाल ने किसानों से अपील की कि वह सरकार का सहयोग करें और बांधों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें, जिससे भविष्य में बाढ़ की स्थिति पैदा हो।

  • Punjab : लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : महिला से पर्स झपटने वाले को बाघापुराना पुलिस ने कुछ ही घंटो में काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार 2 लुटेरे एक महिला से पर्स छीन कर फरार हो गए थे। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के अधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जिले की बाघापुराना पुलिस ने दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटो में गिरफ्तार कर लिया। इन लुटेरों ने एक महिला का पर्स झपटा था। जानकारी के अनुसार महिला के पर्स में पांच हजार रुपए और कुछ जरूरी कागज थे। वह भी पुलिस ने बरामद कर लिए है। इसकी जानकारी बाघापुराना के SHO जसविंदर सिंह ने मीडिया को दी।

  • आज का राशिफल, 20 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 20 जुलाई 2024

    नया हफ्ता आरंभ होने जा रहा है। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अहम रहेगा।

    मेष: इस सप्ताह, मेष राशि, अपने रास्ते में आने वाले वित्तीय अवसरों का लाभ उठाएँ और अपनी वित्तीय स्थिरता बढ़ाने के लिए स्मार्ट विकल्प चुनें। अप्रत्याशित खर्च हो सकते है।

    वृषभ: आपकी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प आपको अपने रास्ते में आने वाली किसी भी वित्तीय चुनौती से निपटने में मदद करेगा। आपको अपने काम के माध्यम से वित्तीय अवसर भी मिल सकते हैं, जैसे कि आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बोनस या अप्रत्याशित पुरस्कार।जोखिम भरे उपक्रमों से सावधान रहें और बचत और ऋण में कमी को प्राथमिकता दें।

    मिथुन: यह आपके दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा करने और ज़रूरत पड़ने पर समायोजन करने का एक अच्छा समय है। भविष्य के लक्ष्यों के लिए बचत करके एक ठोस वित्तीय आधार बनाना जारी रखना आवश्यक है। धन प्रबंधन के लिए अधिक संरचित दृष्टिकोण के लिए वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने पर विचार करें।

    कर्क: यदि आप निवेश करने पर विचार कर रहे हैं, तो निर्णय लेने से पहले गहन शोध करें और विशेषज्ञ की सलाह लें। वित्तीय प्रयासों में धैर्य रखें, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय विफलता का कारण बन सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं, इसलिए आपातकालीन निधि रखना महत्वपूर्ण है।

    सिंह: अपनी बचत बढ़ाने के लिए बजट बनाने और अनावश्यक खर्चों में कटौती करने पर ध्यान दें। पैसों के मामलों में संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखें और आप पाएंगे कि आपकी वित्तीय स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।यह सप्ताह अप्रत्याशित वित्तीय लाभ या पुरस्कार ला सकता है, इसलिए नई संभावनाओं के लिए खुले रहें।

    कन्या: अनाथालय के वित्तीय लक्ष्यों और निवेश पोर्टफोलियो पर विचार करने के लिए यह एक उत्कृष्ट समय है, लेकिन रचनात्मक होने से पहले अपना शोध अच्छी तरह से करें। यदि आप वित्तीय सलाह लेने पर विचार कर रहे हैं, तो इसे लेने का यही समय है। आध्यात्मिक खरीदारी बचत और भविष्य की स्थिरता के लिए बचत पर केंद्रित है।

    तुला: स्थिर अवसर उत्पन्न हो सकते हैं, जो निवेशकों को वित्तीय लाभ पहुंचाएंगे। ट्यूशन खर्चों से बचत करने और भविष्य के लक्ष्यों के लिए बचत करने पर ध्यान दें। हालांकि, महत्वपूर्ण वित्तीय कदम उठाने से पहले सतर्क रहें और गहन शोध करें।

    वृश्चिक: ऐसे क्षेत्रों की तलाश करें जहां आप अनावश्यक खर्चों में कटौती कर सकें और अपनी बचत बढ़ा सकें। बिना सोचे-समझे खर्च करने की प्रवृत्ति से सावधान रहें और दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता पर ध्यान दें।

    धनु: इस सप्ताह निवेश या वित्तीय वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण वित्तीय कदम उठाने से पहले गहन शोध करना और यदि आवश्यक हो तो सलाह लेना महत्वपूर्ण है।यदि आवश्यक हो तो किसी विश्वसनीय वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

    मकर: जोखिम भरे उपक्रमों से बचें और अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए अपने वित्त के प्रति रूढ़िवादी दृष्टिकोण को प्राथमिकता दें। कुल मिलाकर, वित्तीय अनुशासन और मितव्ययी मानसिकता बनाए रखने से आपका वित्तीय भविष्य अधिक सुरक्षित होगा।

    कुंभ: अपने रास्ते में आने वाले अवसरों के लिए खुले रहें, ख़ास तौर पर तकनीक या अपरंपरागत उपक्रमों से संबंधित। यह आपके बजट और बचत लक्ष्यों का पुनर्मूल्यांकन करने का भी एक अच्छा समय है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करके भविष्य के वित्तीय प्रयासों के लिए संसाधन मुक्त किए जा सकते हैं।

    मीन: यह आपके बजट की समीक्षा करने और फिजूलखर्ची को कम करने के तरीकों की तलाश करने का एक बढ़िया समय है। अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यूएसए निवेश और बचत अनुदान पर विचार करें।

  • Jalandhar: चुनावों से पहले एक्शन में आया नगर निगम, कई दुकानें की सील

    Jalandhar: चुनावों से पहले एक्शन में आया नगर निगम, कई दुकानें की सील

    जालंधर, ENS: नगर निगम के चुनाव शुरू होने से पहले नगर निगम की टीम एक्शन मोड में आ गई है। बीते दिन नगर निगम की टीम ने प्रॉपर्टी टैक्स पर बढ़ौतरी की है। वहीं नगर निगम की टीम ने सिटी में बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने वाले निर्माण पर एक्शन लिया है। इस मामले में एटीपी सुखप्रीत सिंह तथा इंस्पेक्टर अजय कुमार ने सीलिंग की कार्रवाई की है।

    बताया जा रहा है कि विनय नगर में 2 दुकानें सील की गईं। इसके साथ ही नंगलशामा में 10 दुकानें सील की गईं। इंडस्ट्रियल एरिया में सेठी इंडस्ट्री के पास 5 दुकान सील की गई हैं। दूसरी तरफ निगम ने मोहल्ला गोबिंदगढ़ में कॉलेज के पास 2 दुकानों का निर्माण रुकवा दिया है। आरोप है कि इनकी निगम से मंजूरी नहीं ली गई है। अब इनके मालिकों को निगम के नियमों का पालन करना होगा। इसके बाद आगे का काम हो सकेगा।

  • Punjab: नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab: नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीते रात मॉडल टाउन इलाके में एक किशोरी ने कारोबारी के घर फंदा लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौत के असल कारणों का अभी कुछ पता नहीं चला। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के परिजनों को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ महीना पहले ही वह मॉडल टाउन इलाके की लाल कोठी में काम करने के लिए नौकरी पर लगी थी। पिछले डेढ़ महीने से वह उसी कोठी में रह रही थी। इलाके की रहने वाली सपना नाम की महिला ने उसे माडल टाउन फ्लैट में काम पर लगवाया था। सपना खुद कनाडा चली गई। जानकारी देते हुए मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी के जिला उन्नाव के गांव खेरिचन्देला के रहने वाले है। मृतका पिछले करीब डेढ़ महीने पहले मॉडल टाउन स्थित फ्लैट्स में काम करने के लिए आई थी। जिसे फ्लैट के मालिक आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर तंग परेशान करते थे और ना ही उसे अपने परिजनों से बात करने देते थे। जिसने शुक्रवार की दोपहर उसे फोन कर उसे ले जाने को कहा। बड़ी बहन ने उसे समझाया कि वह उसे शाम को लेने आ जाएगी। शाम करीब 6 बजे उसे उसकी माता सुमन ने फोन कर बताया कि नाबालिग ने फंदा लगा लिया है। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो उनके जाने से पहले ही पुलिस ने मृतका को पंखे से उतार लिया था। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को मारा गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन, थाना डिवीजन 2 व पुलिस चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस मौके पर पुहंची। जिन्होंने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर बनती करवाई करेंगी। SHO अवनीत कौर ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
  • Jalandhar: आर्मी के ट्रक की दूसरे ट्रक से हुई टक्कर, कई घायल, देखें Live

    Jalandhar: आर्मी के ट्रक की दूसरे ट्रक से हुई टक्कर, कई घायल, देखें Live

    जालंधर, ENS: सुच्ची पिंड पर स्थित इंडियन ऑयल के पास आर्मी के ट्रक की दूसरे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए है। बताया जा रहा हैकि आर्मी का ट्रक लुधियाना की ओर जा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर फटने से आर्मी के ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान लंबा जाम लग गया है।

    पुलिस के मुताबिक इस घटना में 5 आर्मी के कर्मी घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 6 बजे हुई है। वहीं हादसे में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि घटना में ट्रक ड्राइवर का बचाव रहा। वहीं पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है। जबकि ट्रक ड्राइवर घटना स्थल से फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

  • छात्रों की भीड़ ने जेल पर धावा बोल लगाई आग, कैदी फरार

    छात्रों की भीड़ ने जेल पर धावा बोल लगाई आग, कैदी फरार

    ढाका। बांग्लादेश में स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को आरक्षण देने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने नरसिंगडी जिले में एक जेल पर धावा बोल दिया। उन्होंने सैकड़ों कैदियों को जेल से छुड़ाने के बाद वहां पर आग लगा दी। पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि उन्हें कैदियों की संख्या के बारे में पूरा नहीं पता है लेकिन यह संख्या सैकड़ों में हो सकती है। इससे पहले गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के एक मुख्य सरकारी टीवी चैनल के मुख्यालय में आग लगा दी थी। सैकड़ों प्रदर्शनकारी ऑफिस के कैंपस में घुस आए और 60 से ज्यादा गाड़ियां फूंक दी।

    प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कल ही इंटरव्यू दिया था। समाचार एजेंसी ने अस्पतालों से मिली जानकारी के आधार पर बताया है कि इस हफ्ते अब तक कम-से-कम 64 लोग मारे जा चुके हैं। 2500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 18 जुलाई का दिन सबसे अधिक हिंसक रहा। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस दिन 30 से अधिक लोगों की मौत हुई।