Blog

  • MP Kangana Ranaut से मिलने के लिए लेकर आए Aadhar Card, इस बयान पर मचा बवाल, देखें वीडियो

    MP Kangana Ranaut से मिलने के लिए लेकर आए Aadhar Card, इस बयान पर मचा बवाल, देखें वीडियो

    मंडी: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीतकर सांसद बनी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने कार्यालय में पूजापाठ के बाद कामकाज शुरू किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कंगना ने कहा कि उनसे मिलने आने वाले लोगों को अपने आने का मकसद कागज पर लिखकर लाना होगा ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बहुत सारे पर्यटक आते हैं, इसलिए मंडी क्षेत्र का आधार कार्ड होना जरूरी है। आपके संसदीय क्षेत्र से संबंधित काम के बारे में भी पत्र में लिखा होना चाहिए ताकि आपको असुविधा का सामना न करना पड़े।

    आधार कार्ड साथ लेकर आएं: कंगना

    उन्होंने आगे कहा कि यहां पर्यटक इतने आते हैं कि आम लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। कंगना ने यह भी बताया कि हिमाचल के उत्तरी क्षेत्र के लोग अगर उनसे मिलना चाहते हैं तो वे मनाली स्थित उनके घर आ सकते हैं, जबकि मंडी के लोग शहर में उनके कार्यालय आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने काम के सिलसिले में अगर आप खुद आकर मिलते हैं तो बेहतर होता है। अगर वे उनसे मिलना चाहते हैं तो उन्हें अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा। कंगना रनौत के इस बयान पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।

    विक्रामादित्य सिंह ने की आलोचना

    हिमाचल के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उनसे मिलने के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य करने के लिए उनकी आलोचना की। विक्रमादित्य ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के लिए यह उचित नहीं है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से कहे कि अगर वे उनसे मिलना चाहते हैं तो उन्हें अपना आधार कार्ड लाना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते, राज्य के किसी भी हिस्से से कोई भी उनसे मिलने आ सकता है। पहचान दिखाने की कोई आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कोई भी जनप्रतिनिधि से मिलने जाता है तो उसके पास एक जायज कारण होता है।  
  • Punjab: विदेश में सड़क हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत

    Punjab: विदेश में सड़क हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत

    फरीदकोटः कनाडा में सड़क हादसे में पंजाब के एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक जैतो सब डिवीजन के गांव रोड़ीकपुरा के रहने वाले थे। मृतकों में दंपती, बेटी और रिश्तेदार शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुखवंत सिंह सुख बराड़, राजजिंदर कौर, छिंदर पाल कौर और एक अन्य रिश्तेदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुखवंत सिंह बराड़ पिछले बीस साल से कनाडा के एबट्सफोर्ड, बीसी में रह रहे थे। बुधवार शाम वे अपनी पत्नी, बेटी और रिश्तेदार के साथ कार में सवार होकर दोस्त के घर जा रहे थे।

    कैनोला के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी मुश्किल से उन्हें कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह सूचना फरीदकोट पहुंची, लोग बेहद दुखी हो गए। जानकारों के मुताबिक खुखवंत सिंह गांव में सामाजिक कार्यों में हाथ बंटाते थे। वह हमेशा अपने गांव से जुड़े रहते थे, कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि वह अब नहीं रहे।

     

  • Punjab :  पानी की समस्या से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    Punjab : पानी की समस्या से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    मोहाली : शहर में काजौली जल संयंत्र की पाइप लाइन टूटने का मामला सामने आया है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार लोग दो दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है। पानी न होने की वजह से स्कूल में मीड-डे-मील बनाने में मुश्किल आ रही है। स्कूल के कर्मचारियों को लोगों के घरों से पानी मांगना पड़ रहा है।

    स्कूल के कर्मचारियों को लोगों के घरों से पानी मांगना पड़ रहा है।  एक बाल्टी पानी के लिए प्रशासन से बार-बार आग्रह करने के बाद भी स्कूलों और घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है और न ही किसी टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिससे शहरवासी परेशान हो रहे है। लोग वाटर वाकस के नल से लोग पानी लेने पहुंच रहे हैं।

  • Punjab: School के पास Car चालक ने टेंपू को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab: School के पास Car चालक ने टेंपू को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्माः मटोर स्कूल के सामने आज सुबह दो वाहनों की टक्कर का मामला सामने आया है। जहां जम्मू-कश्मीर नंबर की कार के चालक ने सड़क किनारे खड़े सब्जी वाले टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक घायल हुआ है। वहीं हादसे में दोनों वाहनों का भारी नुकसान हो गया है। वहीं राहगीर ने बताया कि टेंपू चालक का ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि हादसा अल सुबह 3 से 4 बजे के पास हु है।

  • भीषण सड़क हादसाः BUS और लॉरी की टक्कर में 9 की मौत, 15 घायल, देखें वीडियो

    भीषण सड़क हादसाः BUS और लॉरी की टक्कर में 9 की मौत, 15 घायल, देखें वीडियो

    कोलारः कर्नाटक के कोलार में देर रात लॉरी (घोड़ा गाड़ी) ने यात्री बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। भीषण सड़क हादसा कोलार के पास नरसापुर में हुआ। बस बेंगलुरु से तिरुपति की ओर जा रही थी। कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिससे हादसे की भयावहता को समझा जा सकता है। यात्री बस के परखच्चे उड़ गए हैं और सड़क पर कागजात बिखरे हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक ओवरटेक करने की कोशिश में ये दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यातायात प्रभावित हो गया था जिसे चालू कराया गया। साथ ही राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। पुलिस की टीम घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रही है। कर्नाटक में 24 घंटों के भीतर हुआ ये दूसरा बड़ा हादसा है। गुरुवार को ही मांड्या जिले के नागमंगला तालुक में श्रीरामनहल्ली गेट के पास एक कार और कैंटर वाहन के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी। कार होलालकेरे से मैसूरु जा रही थी तभी यह हादसा हुआ।
  • बड़ी खबरः SC कोर्ट से मिली Arvind Kejriwal को जमानत, लेकिन जेल से अभी नहीं आएंगे बाहर

    बड़ी खबरः SC कोर्ट से मिली Arvind Kejriwal को जमानत, लेकिन जेल से अभी नहीं आएंगे बाहर

    नई दिल्लीः दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है, लेकिन वो जेल में ही रहेंगे क्योंकि ये राहत ईडी के मामले में मिली है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े हुए भ्रष्टाचार के मामले में 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को 3 जजों वाली बेंच को भेज दिया है। अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।

    ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। दरअसल, दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। अरविंद केजरीवाल की याचिका पर पर फैसले के वक्त केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी और ईडी के वकील एसजी तुषार मेहता अदालत में मौजूद थे। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 3 सवाल तय किए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को बड़ी बेंच के समक्ष भेज दिया।

  • Punjab: पानी की आपूर्ति ना होने पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: पानी की आपूर्ति ना होने पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के के झभाल रोड पर रहने वाले इलाका निवासी पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति न होने से परेशान है। इसके खिलाफ इलाका निवासियों ने भारी बारिश के बीच सड़क पर बैठकर नगर निगम और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    इलाका निवासियों ने बताया कि न तो नगर निगम इलाके में पानी का टैंकर भेजता है और पानी न मिलने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस बीच पूरा इलाके ने इकट्ठा होकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इलाके के लोगों का कहना है कि जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे इसी तरह सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते रहेंगे। भारी बारिश होने पर भी वे सड़क पर बैठेंगे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखेंगे।

  • Punjab : पूर्व पार्षद पर जमीन पर अवैध कब्जा करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : पूर्व पार्षद पर जमीन पर अवैध कब्जा करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    माेहाली : खरड़ विधानसभा हलके के अंतर्गत पड़ते गांव चनालो में पूर्व पार्षद मुकेश कुमार राणा पर शामलाट जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। जबकि पूर्व पार्षद ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। वही नगर कौशल कुराली के ईओ परमिंदर सिंह भट्टी ने कहा की यह जमीन लाल लकीर के अंदर आती है। फिलहाल काम रुकवा दिया है,रिकार्ड चेक करने के बाद अगली करवाई की जाएगी। प्रैस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व पार्षद कुलवंत कौर पाबला के पति गुरमेल सिंह पाबला ने बताया कि 1994 में गांव चनालों नगर काउंसिल कुराली के अधीन आ गया था और उस समय पंचायत के सभी अधिकार, जैसे पंचायती जमीन, शामलात देय सभी नगर काउंसिल कुराली के नाम हो गए थे। अब पूर्व पार्षद मुकेश कुमार द्वारा उसके घर के साथ लगती डेढ एकड़ शामलाट जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर शिकायतें की जा चुकी है और हाईकोर्ट भी इस जमीन को खाली करवाने के आदेश दिए गए हैं।

    लेकिन उसके बाद भी मुकेश राणा द्वारा जमीन पर कस्ट्रक्शन की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब उन्होंने एडीसी मोहाली को इस बारे में शिकायत दी थी। जिसकी जांच एडीसी वीएस तिड़के द्वारा खरड़ के एसडीएम को सौप दी है। गुरमेल सिंह ने बताया कि 2012 में मुकेश कुमार द्वारा शामलाट जमीन पर कंस्ट्रक्शन करनी शुरू किया था। उस समय उन्होंने लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट और विजिलेंस को इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर आकर काम रूकवाया दिया था। लेकिन उसके करीब 10 साल बाद 2022 में फिर से इस जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर दिया। जिसके बाद फिर से इसकी शिकायत की गई। लेकिन इस दौरान वो लोग कोर्ट चले गए। इस पर उन्होंने भी कोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर हाईकोर्ट ने 19 जनवरी 2024 को आदेश दिए किए यह जमीन शामलाट है और यहा पर की गई कंस्ट्रक्शन को गिरा कर सरकार अपने कब्जे में ले। लेकिन उसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    गुरमेल सिंह ने बताया कि हालही में जब टीम मौके पर चैकिंग करने आई तो मुकेश कुमार तथा उनके भाई ने उनपर तथा पूरी टीम पर ही हमला कर दिया। वो लोग बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा कर वहां से भागे। वहीं इस बारे में जब मुकेश कुमार राणा से बात की गई तो उसने कहा कि यह जमीन लाल लकीर के अंदर आती है। वो इस जमीन पर 100 साल से ज्यादा समय से पहले बैठे हैं। उनसे पहले उनके दादा, पिता और अब वो बैठे हैं। उन्होंने कहा कि गुरमेल सिंह और गुरचरण सिंह उन्हें तथा उनके परिवार को बिना वजह से परेशान कर रहे हैं। उनके पास जमीन के सारे कागज है जो कि अधिकारी चैक भी कर चुके हैं। अब फिर भी गुरमेल सिंह तथा अन्य लोग उन्हें बिना वजह से तंग परेशान कर रहे हैं।

  • Jalandhar: Radhe-Radhe Milk Bar पर ग्राहक बनकर आया युवक 45 हजार लेकर हुआ फरार

    Jalandhar: Radhe-Radhe Milk Bar पर ग्राहक बनकर आया युवक 45 हजार लेकर हुआ फरार

    जालंधर, ENS: पुरानी सब्जी मंडी, चरसी बाजार में मिल्क बार दुकान पर ग्राहक बनकर आया युवक काउंटर पर पड़ी 45 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दुकानदार ने करीब एक घंटे बाद जब पैसे बैंक में जमा कराने के लिए काउंटर चेक किया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में युवक दुकानदार को बातों में लगाकर पैसे चुराते हुए कैद हो गया। घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दे दी है।

    वहीं सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए चरसी बाजार स्थित राधे-राधे मिल्क बार के मालिक नरेश कुमार ने बताया कि बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए 45000 गिनकर उन्होंने काउंटर पर रखे थे। इस दौरान उक्त युवक ग्राहक बनकर आया। जिसने लाल रंग की टोपी भी पहन रखी थी। काउंटर के पास रखे फ्रिज से युवक ने आप ही दही का डिब्बा निकाल लिया।

    इस दौरान युवक की काउंटर पर रखे हुए पैसों पर नजर पड़ी तो उसने दोबारा दुकानदार से लस्सी का पैकेट भी मांगा। नरेश कुमार ने बताया कि ‘जब मैं फ्रिज से लस्सी का पैकेट निकालने गए तो मौका देख युवक ने काउंटर के अंदर रखे हुए 45000 रुपए की नगदी कपड़ा फेंक कर उठा ली और दुकान से चला गया। नरेश ने बताया कि उक्त युवक के साथ उसके दो और साथी भी दुकान के बाहर खड़े थे। कुमार ने बताया कि करीब एक साल पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी, जिसका पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है।

  • Punjab: Police और बदमाशों में चली गोलियां, 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: Police और बदमाशों में चली गोलियां, 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब पुलिस और नशा तस्करों के बीच वीरवार देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस बीच पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन की खेप के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अजनाला के गुजरपुरा के पास 2 तस्करों को रोकने की कोशिश की थी।

    इसी दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस क्रॉस फायरिंग के दौरान किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को करीब डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर डेरा बाबा नानक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस संबंध में कोई जानकारी सांझा नहीं कर रहे हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी और थानेदार ने बताया कि पुलिस ने अजनाला थाने के अंतर्गत आने वाले गांव गुजरपुरा के बाहर नाकाबंदी कर रखी थी, जिसकी तलाशी लेने पर उनके पास से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद हुई।

    जिसके बाद पुलिस ने 2 तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इन दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के वक्त किसी भी तरह की कोई क्रॉस फायरिंग नहीं हुई। फिलहाल पुलिस इन दोनों लोगों को गिरफ्तार कर उनका रिमांड लेगी और उनसे गहनता से पूछताछ करेगी।