Blog

  • मातम में बदली शादी की खुशियां, महिला की मौत

    मातम में बदली शादी की खुशियां, महिला की मौत

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में शादी की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गई जब एक दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला साइबर सिटी के भवानी एनक्लेव का है। बताया जा रहा है कि भवानी एनक्लेव की गली नंबर-6 में एक हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में एक महिला आ गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन तीनों लोग झुलस गए।

    वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। स्थानीय निवासी दिनेश ने बताया कि महिला के घर में शादी थी और वह साफ-सफाई कर रही थी। उन्होंने लोहे का कुछ सामान उठाया और वह 11 हजार की लाइन से टच हो गया। तभी महिला को बचाने के लिए उनका लड़का और एक अन्य व्यक्ति आगे आया। दोनों महिला को बचाते समय करंट की चपेट में आने से झुलस गए, जिसमें महिला की मौत हो गई और बाकी घायलों को दिल्ली रेफर किया गया है।

    उन्होंने आगे कहा कि बिजली विभाग को घटना की जानकारी दी गई। काफी देर बाद उन्होंने बिजली काटी और महिला की बॉडी बहुत देर तक जलती रही, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के आने तक खुद ही आग बुझाई। बता दें कि गुरुग्राम के भवानी एनक्लेव की जिस गली में ये हादसा हुआ वहां करीब दो स्कूल हैं। साथ ही लोगों की जान का खतरा भी हर समय बना रहता है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • भाई-बहन पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौ’त

    भाई-बहन पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौ’त

    पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय लड़की की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना गुरुवार की है। पेड़ के नीचे दो भाई और बहन बैठे हुए थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई तीनों को गुन्नौर अस्पताल लाया गया यहां पर 12 वर्षीय लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुन्नौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज बारिश हुई। आम के पेड़ के नीचे लक्ष्मी और उसके दो छोटे भाई आशीष और शिब्बू के साथ बारिश से बचने के लिए बैठी थी।

    अचानक तीनों के ऊपर आकाश से बिजली गिर गई। जिससे तीनों घायल हो गए गांव वालों की मदद से उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां पर लक्ष्मी की मौत हो गई, इस घटना में घायल दोनों भाइयों का अभी इलाज चल रहा है। एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Punjab: Spa Center मालिकों को DCP ने जारी किए आदेश, नहीं तो होगी कार्रवाई

    Punjab: Spa Center मालिकों को DCP ने जारी किए आदेश, नहीं तो होगी कार्रवाई

    लुधियाना : जिले में स्पा सेंटर मालिको को लेकर डीसीपी ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों में डीसीपी ने कहा कि स्पा और मसाज सैंटरों के अंदर और बाहर की तरफ अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। इसी के साथ ही रिसेप्शन पर भी सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए जोकि आने वाले ग्राहक को कवर करता हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैमरे की रिकार्डिंग का बैकअप कम से कम 30 दिनों को होना चाहिए। वहीं स्पा सेंटर में आने वाले हर ग्राहक का रिकॉर्ड मैंटेंन रखना जरूरी है।

    उसका मोबाइल नंबर, आधार कार्ड की कॉपी रखनी जरूरी है। स्पा सेंटर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का पुलिस वैरिफिकेशन जरूरी है। इसके साथ ही काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों का आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज की कॉपियां रखी होनी चाहिए।

    मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्पा और मसाज सेंटर में काम करने वाले विदेशी कर्मचारी उचित वीजा पर हैं, जो उन्हें काम करने में सक्षम बनाता है। मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इन स्पा और मसाज सेंटर में कोई गुप्त प्रवेश या निकास द्वार या गुप्त कैबिन नहीं होना चाहिए। सैंटर में किसी तरह का नशा या मादक पेय नहीं परोसा जाना चाहिए। अगर कोई नियमों को अनदेखा करेगा तो पुलिस उन पर सख्त कार्रवाई कर सकती है।

     

  • Punjab: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

    Punjab: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

    लुधियानाः पंजाब में लगातार चोरी की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि अब पुलिस कर्मियों के घरों को चोर निशाना बना रहे है। वहीं ताजा मामला जगराओं से सामने आया है। जहां चोरों ने एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित घर का ताला लगाकर रिश्तेदारों के गया हुआ था। इस दौरान जब उसने वापस आकर देखा तो घर का सारा सामन बिखरा पड़ा था। घर से जेवर और नगदी सहित अन्य सामान गायब था।

    पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए थाना दाखा के एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि मंडी मुल्लापुर निवासी पीड़ित देविंदर सिंह ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह पुलिस विभाग में सीनियर सहायक के पद पर तैनात था। कल वह अपने घर को ताला कर लगा सुनाम में अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। जब वह अगले दिन वापस आया तो घर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे और कमरों में समान बिखरा पड़ा था।

    जब उसने अंदर जाकर देखा तो घर से सोने चांद के जेवर सहित नगदी, एलसीडी ​​​​​​और ​गैस सिलेंडर समेत अन्य कीमती सामान गायब था। चोरों ने ट्रक व पेटी के ताले भी तोड़ रखे थे। पीड़ित ने बताया कि उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटना के बाद मौके पर जाकर जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

     

  • England और West Indies के पहले मैच में ऑलराउंडर Ben Stokes ने रचा इतिहास

    England और West Indies के पहले मैच में ऑलराउंडर Ben Stokes ने रचा इतिहास

    नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह महान गैरी सोबर्स और जैक्स कैलिस जैसे महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। स्टोक्स इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन और 200 विकेट लेने वाले इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए। केवल महान जैक्स कैलिस और गैरी सोबर्स ही इस मुकाम तक पहुंचने वाले अन्य दो क्रिकेटर हैं।

    टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन और 200 विकेट वाले खिलाड़ी

    1. गैरी सोबर्सः 8032-235 2. जैक्स कैलिस 13289-292 3. बेन स्टोक्स 6320-201 लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर किर्क मैकेंजी को आउट करके बेन स्टोक्स सर गारफील्ड सोबर्स और जैक्स कैलिस जैसे टेस्ट क्रिकेट के दो सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल हो गए। वेस्टइंडीज के दिग्गज सोबर्स और दक्षिण अफ्रीका के सर्वकालिक महान कैलिस के बाद इंग्लिश ऑलराउंडर 6000 टेस्ट रन और 200 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। सोबर्स इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने विंडीज के लिए 93 टेस्ट मैचों में 34.03 की औसत से 235 विकेट लिए। इस दौरान 8 बार चार विकेट और छह बार पांच विकेट शामिल हैं। उन्होंने 26 शतकों और 30 अर्धशतकों की मदद से 57.78 की शानदार औसत से 8032 रन भी बनाए। कैलिस 300 टेस्ट विकेट पूरे करने से आठ विकेट पीछे रह गए। टेस्ट में औसत 32.65 का रहा और उन्होंने सात बार 4 और पांच बार पांच विकेट लिए। बल्लेबाजी शानदार रही और उन्होंने 45 शतकों और 58 अर्धशतकों की मदद से 55.37 की औसत से 13289 रन बनाए। स्टोक्स ने छह हजार से अधिक टेस्ट रन बनाए हैं, जिसमें 35.48 की औसत से 13 शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल हैं। लाल गेंद वाले क्रिकेट में हाथ में गेंद के साथ उनका औसत 31.99 है। इंग्लैंड के रेड-बॉल कप्तान इस प्रारूप में और अधिक के लिए भूखे दिखते हैं और अपनी टीम को ऑस्ट्रेलिया में एशेज दोबारा हासिल करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।    
  • Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियां

    Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियां

    कोलकाता: जिले में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात बनियान बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि आग आइसक्रीम बनाने की फैक्ट्री में लगी थी, जो कि बाद में फैल गई और कई अन्य फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गईं। वहीं आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियों को लगाया गया है। दमकल कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।

    हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जेसोर रोड पर नागेरबाजार में देर रात तीन बजे ये हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार बनियान बनाने की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। बगल में स्थित आइस्क्रीम फैक्टरी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

    आग को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 20 गाड़ियों को लगाया गया।आग पर काबू पाने के लिए चार घंटों तक मशक्कतें करनी पड़ी। अधिकारी ने आगे बताया कि ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई। इसके अलावा अंदर से कुछ विस्फोटों की खबरें भी सामने आईं। हमारे दमकल विभाग के कर्मी इस आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं।

  • Jalandhar: Amritpal Singh के भाई सहित एक ओर आरोपी गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar: Amritpal Singh के भाई सहित एक ओर आरोपी गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस ने खालिस्तान समर्थक खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह सहित एक अन्य व्यक्ति को आइस (ड्रग्स) समेत गिरफ्तार किया है। अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह से 4 ग्राम आइस बरामद की गई है। हरप्रीत से बरामद ड्रग मेथैम्फेटामाइन बताई जा रही है। इसके बाद उसका देर रात को ही मेडिकल भी कराया गया। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा कि ड्रग के खिलाफ स्पेशल मुहिम चलाई गई है। इसके तहत पिछले तीन सप्ताह से कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं कुछ व्यक्तियों की प्रॉपर्टी सीज की गई है।


    उन्होंने कहा कि बीते दिन फिल्लौर से जालंधर आते समय देर शाम व्यक्ति ने सड़क किनारे अमृतसर नंबर की पीबी 02 सीएक्स 3808 क्रेटा गाड़ी थी। जिसके शीशे भी काले थे और जाली लगी हुई थी। चैकिंग के दौरान गाड़ी में दो व्यक्ति मौजूद थे। जिसके बाद उनकी टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचना की। मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने गाड़ी की चैकिंग की तो गाड़ी से 4 ग्राम आईस बरामद की गई। इसी के साथ 2 फोन बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को काबू किया है।

    आरोपियों की पहचान लवप्रीत पुत्र गुरप्रीत निवासी चीमा वार्ड, थाना ब्यास और हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र तरसेम सिंह जल्लूपुर खेड़ा के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से लाइटर सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ दौरान पता चला लिया आरोपी लुधियाना से संदीप अरोड़ा व्यक्ति से नशा लेकर आए थे। आरोपियों ने उक्त व्यक्ति को पेटीएम के जरिए 10 हजार रुपए भेजे थे। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों आरोपियों का टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है। एसएसपी ने कहा कि दोनों आरोपी शकी हालात में पाए गए थे।

    वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तीसरे आरोपी को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि पर्चे एनडीपीएस 22-27 का वादा करके 29 का कर दिया है। एससएपी ने कहा कि 29 के वादे का मतलब ही यही है कि जिससे वह लेकर उसके खिलाफ भी पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उसे भी गिफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की पहचान संदीप अरोड़ा निवासी ईटा नगर थाना हेबोवाल के रूप में हुई है।

  • Punjab : इस इलाके में पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति, जाने मामला

    Punjab : इस इलाके में पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति, जाने मामला

    फाजिल्का : भारत-पाकिस्तान सरहद के नजदीक संदिग्ध हालातों में एक व्यक्ति को बीएसएफ ने पकड़ा है। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। व्यक्ति की पहचान साजिद अली पुत्र आलमदीन, निवासी खुरगान, जिला शामली यूपी का रहने वाला बता रहा है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति यूपी के जिला शामली का रहने वाला है, जो धान की रोपाई के लिए इधर आया था और सरहद के नजदीक संदिग्ध हालातों में उसे बीएसएफ ने पकड़ लिया।

     बीएसएफ 55 बटालियन के कमांडेंट के. एन त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात के समय फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके की बाओपी खानपुर के अंतर्राष्ट्रीय फेंसिंग के पास संदिग्ध हालातों में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। आरोपी का कहना है कि वह धान की रोपाई के सीजन दौरान मजदूरों के समूह में इधर आया था। बीएसएफ द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि वह रात के समय इधर क्या कर रहा था l जबकि बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक पकड़े गए व्यक्ति को थाना खुईखेड़ा पुलिस के हवाले किया जा रहा है जिसके बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

  • Punjab: चलती कार पर पेड़ गिरने से लड़की की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab: चलती कार पर पेड़ गिरने से लड़की की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    कोटकपूराः फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर चलती कार पर पेड़ गिरने से एक लड़की की मौत हो गई है। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। हादसा तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हादसा सुबह साढ़े 8 बजे हुआ है। बता दें कि मौसम विभाग ने 11 बजे तक 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक बरनाला, संगरूर, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला एसबीएस नगर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में दोपहर 11 बजे तक बारिश की चेतावनी जारी की गई थी।
  • Punjab: बच्चा चोरी करने आए व्यक्ति को लोगों ने दबोचा, की पिटाई, देखे वीडियो

    Punjab: बच्चा चोरी करने आए व्यक्ति को लोगों ने दबोचा, की पिटाई, देखे वीडियो

    फिरोजपुर: आए दिन बच्चों के लापता होने यां उन्हैं चोरी करने के मामले सामने आते रहते है। ताज़ा मामला फिरोज़पुर के बस्ती निज़ामदीन वाला से सामने आया है जहां पर एक बच्चे को चुराने वाले को लोगों ने पकड़ लिया और उसे खंभे से बांधकर उसकी परेड निकाली। वयक्ति बच्चे को स्कूल जाते समय हाथ पकड़ के ले जा रहा था तभी बच्चा हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश कर रहा है। बच्चे के चिलालाने पर ग्रामीणों ने व्यक्ति को काबू कर लिया।

    मिली जानकारी के मुताबिक फ़िरोज़पुर के बस्ती निज़ामदीन वाला में बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसके आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया है और उसे खंभे से बांधकर घुमाया है, बस्ती निवासीयों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब प्रिया अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी तो पास के गेट पर कुछ अज्ञात लोग उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसकी बेटी को खींचकर ले जाने की कोशिश की आसपास के लोग जुटने लगे और बच्चे को लेने आए युवक वहां से भाग गए, जबकि एक आरोपी लोगों के कब्जे में आ गया और ग्रामीणों ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

    वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी ऐसी कुछ घटनाएं हो चुकी हैं, पुलिस को इन आरोपियों के साथ सख्ती से निपटना चाहिए और उनके बच्चों की जान-माल की रक्षा करनी चाहिए और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सख्ती से निपटना चाहिए।