Blog

  • पंजाबः पेपर देकर लौटे 12वीं के छात्र की मौत

    पंजाबः पेपर देकर लौटे 12वीं के छात्र की मौत

    गुरदासपुरः जिले के अचल साहिब गांव से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। जहां दिल का दौरा पड़ने से 12वीं छात्र की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजबीर सिंह पुत्र कर्म सिंह के रूप में हुई है।

    मृतक के पिता कर्म सिंह, दादा करनैल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा बेटा 12वीं में पढ़ता था। हमारा बेटा जब 12वीं का पेपर देकर घर लौटा तो उसने सीने में दर्द होने लगी। जिसे तुरंत बटाला के निजी अस्पताल में ले जाते समय हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार वालों का काफी बुरा हाल है।

    गांव के सरपंच गुरकृपाल सिंह बंटी ने कहा कि राजबीर सिंह बहुत ही होनहार और अपने माता-पिता आज्ञाकारी बच्चा था। उन्होंने कहा कि इलाके के हर कार्यक्रम में गांव के लड़के राजबीर से ही अपनी पगड़ी सजाते थे और राजबीर लड़ाई झगड़ों से दूर था। वह पढ़ने में भी होशियार था। 

  • सर्व शिक्षा अभियान के तहत वाथू में वैठक आयोजित 

    सर्व शिक्षा अभियान के तहत वाथू में वैठक आयोजित 

    ऊना /सुशील पंडित : वीरवार  को सर्व शिक्षा अभियान के तहत समाज सेवी संस्था राष्ट्रीय एकता मंच ऊना द्वारा संचालित एन आर एस टी केंद्र वाथू 4 और 5 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुरपलाह के मुख्य अध्यापक श्री सुरेन्द्र कुमार जी और स्कूल प्रबंधन कमेटी की प्रधान श्रीमती रूक्मणी देवी की अध्यक्षता में तीसरी सभा बुलाई गई। मुख्य अध्यापक श्री सुरेन्द्र कुमार जी द्वारा अभिभावकों को बच्चों की अंतिम  परीक्षा और एन आर एस टी केंद्र के बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । जिसमें केंद्र की प्रभारी श्रीमती मोनिका शर्मा और ज्योति रानी भी उपस्थित रहीं।

  • पंजाबः घर में पुलिस की रेड, देह व्यापार का धंधा करती 2 महिलाओं सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः घर में पुलिस की रेड, देह व्यापार का धंधा करती 2 महिलाओं सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः घर में देह व्यापार का धंधे करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानाकारी देते हुए महिला अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद आज थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहल्ला सुंदर नगर में एक महिला के घर रेड की।

    रेड दौरान पुलिस ने देह व्यापार का धंधा करती 2 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएसआई जगदीश ने तालाशी दौरान उक्त व्यक्ति से नशीला पाऊडर भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जिसके बाद काबू किए व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया। 

  • सहकारी सभाओं का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिला

    सहकारी सभाओं का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिला

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल सहकारी सभाओं का प्रतिनिधिमंडल अंदरौली में विधायक कुटलैहड़ देवेंद्र भुट्टो व सुदर्शन सिंह बबलू विधायक चिंतपूर्णी  के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री से मिला। और उनसे सहकारी समितियों में आ रही समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया।

    वहीं सहकारी सभाओं में आ रही समस्याओं को हल करने का आश्वासन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष विजय नेगी ने दी। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा जिलाध्यक्ष ऊना, साजन कुमार अध्यक्ष बंगाणा, जीवन कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार,शुभम शर्मा ,रविंद्र कुमार, राजकुमार प्रधान ऊना, बृजलाल, मुकेश कुमार, जनक राज, राजीव कुमार व अन्य उपस्थित थे।

  • निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 39 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही बरतने के आरोप

    निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 39 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही बरतने के आरोप

    ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर में स्थित एक निजी अस्पताल में आप्रेशन के बाद गांव सनोली के एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में आप्रेशन करने वाले चिकित्सक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को गाँव सनोली से दविंदर कुमार (39 वर्षीय) मैहतपुर के निजी अस्पताल में नाक की बीमारी को लेकर आप्रेशन करवाने गया था, जिसका आप्रेशन  मोहाली के इंडस अस्पताल के चिकित्सक द्वारा मैहतपुर स्थित निजी अस्पताल में ही किया गया, लेकिन आप्रेशन के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और उसे सांस लेने में दिक्कत आने लगी। चिकित्सक ने युवक को तुरंत मोहाली स्थित अपने अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया और जब तक युवक मोहाली पहुंचा तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस पूरे मामले को लेकर मृतक के परिजनों का चिकित्सक के खिलाफ गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई न होने की स्थिति में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे डाली। मृतक के परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते ही दविंदर कुमार की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि दविंदर पुत्र सोहन सिंह खुद अपनी ही बाइक पर आप्रेशन करवाने गया था और वो बिलकुल तंदरुस्त था। 24 जनवरी को ही दविंदर दुबई से वापस आया था यहां वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। 

    वहीं निजी अस्पताल के संचालक डॉ. कोमल मलिक ने परिजनों द्वारा लगाए जा रहे लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। डॉ. कोमल मलिक ने कहा कि युवक का आप्रेशन सफल हो गया था। लेकिन जब आप्रेशन के बाद युवक को शिफ्ट करने लगे तो उसकी सांस रुकने लगी जिसके बाद युवक को मोहाली शिफ्ट भी किया गया लेकिन तक तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी। 

    परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लेकिन परिजनों की मांग पर डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल में करवाया जा रहा है। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • ऊना का लिंगानुपात पहुंचा 930 : राघव शर्मा 

    ऊना का लिंगानुपात पहुंचा 930 : राघव शर्मा 

    महिला सशक्तिकरण में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं 

    ऊना/सुशील पंडित : ज़िला ऊना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को विभिन्न विभागों के माध्यम से बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप लिंग अनुपात में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने वीरवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गठित ज़िला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।   उपायुक्त ने कहा कि ज़िला में विभिन्न विभागों की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाआें के सफल कार्यान्वयन के फलस्वरूप वर्तमान में शिशु लिंगानुपात लगभग 930 तक पहुंच गया है।

    उन्होंने जानकारी दी कि गरिमा योजना के तहत 80 मामलों में 14 लाख 91 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जिनमें बेटियों को गोद लेने 53 दम्पत्तियों 11 लाख 13 हजार रूपये व 18 बेटियों को शिक्षा 3 लाख 78 हजार शिक्षा ऋण के रूप में प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 15 अनाथ बच्चों को 6 लाख तीन हजार, 64 ऐसी कन्याएं जिनके पिता गंभीर बीमारी अथवा शारिरिक अपंगता इत्यादि के कारण आजीविका चलाने में अक्षम हैं, को 18 लाख 63 हजार तथा अन्य ऐसे ही अनाथ बच्चों को 16 लाख 65 हजार रूपये की आथि्र्ाक सहायता प्रदान की गई है। जबकि जिला ऊना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 9 बेटियों को सम्मानित भी किया गया है। आशीर्वाद योजना के तहत भी अनाथ बच्चियों को शिक्षा पूरी करने के लिए 37 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई। 

     डीसी ने जानकारी दी कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूर्व सप्ताह के दौरान ज़िला टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिनमें घरेलू हिंसा, विधिक साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, पोस्को अधिनियम इत्यादि बारे ज़िला के विभिन्न स्थानों पर जागरुकता षिविरों का आयोजन किया जा रहा है।  इसके अतिरिक्त वार्शिक कार्य योजना के तहत निर्धारित कार्यक्रमों का भी चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वयन किया जा रहा है। 

    7.5 हजार परिवारां को जारी किये कार्ड राघव षर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ऊना उत्कर्श योजना में जिला के ऐसे 7.5 हजार परिवारों को कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्ड उन परिवारों को जारी किये जाते हैं, जिनमें केवल बेटियां हैं। ऐसे परिवारों को किसी भी सरकारी कार्यालय में संबंधित कार्य के लिए संपर्क करने पर प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देष दिये कि इस योजना के तहत जारी कार्ड का नवीनीकरण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, ऐसे में यदि कोई भी लाभार्थी पुराना कार्ड प्रस्तुत करे, उसे योजना के लाभ के लिए पात्र समझा जाए। 

    महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं

    उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी चाहिए जिसके लिए उन्होंने खेल विभाग को इसकी प्लान तैयार करने के निर्देष दिये। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ज़िला में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृश्ट करने वाली कन्याओं को भी आमंत्रित किया जाए ताकि अन्य बालिकाएं उनसे प्रेरित हो सकें। 

    ये रहे उपस्थित 

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, सीडीपीओ हरोली पूनम चौहान, सीडीपीओ गगरेट लक्ष्मण दास, सीडीपीओ अंब विजय कुमार, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह व प्राथमिक देवेन्द्र चन्देल, जिला खेल अधिकारी चंद्रमोहन शार्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः कौमी इंसाफ मोर्चे की सरकार से हुई मीटिंग, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    पंजाबः कौमी इंसाफ मोर्चे की सरकार से हुई मीटिंग, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः कौमी इंसाफ मोर्चे को लेकर बड़ी खबर चंडीगढ़ से सामने आ रही है। आज कौमी इंसाफ मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल और सरकार के बीच डेढ़ दो घंटे की बैठक हुई। जिसके बाद कोमी इंसाफ मोर्च कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनकी सरकार के दो मंत्रियों के साथ मीटिंग हुई। इस मीटिंग में अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा शामिल थे। सरकार की तरफ से कहा गया बरगाड़ी के दोषियों को सजा जल्दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे मानी नहीं जाती तब तक मोर्चा ऐसे ही लगा रहेगा। प्राप्त सूत्रों के अनुसार मंत्रियों ने कहा कि सरकार ने कौमी इंसाफ मोर्चा की सभी मांगों पर सहमति जता दी है। परंतु कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने बताया की अभी तक मौखिक तौर पर सहमति तो जता दी गई है जबकि लिखित तौर में या मीडिया के सम्मुख कुछ भी एलान नहीं किया। इसलिए जब तक कुछ भी लिखित में या आधिकारिक तौर पर नहीं होता तब तक पक्का मोर्चा ऐसे ही रहेगा।

  • पंजाबः युवक की उंगलिया काटने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः युवक की उंगलिया काटने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली/प्रवेशः शहर में सरेआम तालिबानी तर्ज पर एक युवक की उंगलियां काटे जाने पर मोहाली पुलिस द्वारा बीते दिनों दिल दहला देने वाली घटना को लेकर मोहाली के वरिष्ठ कप्तान द्वारा बड़ा खुलासा किया गया। मोहाली पुलिस के वरिष्ठ कप्तान संदीप गर्ग ने आज एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर यह खुलासा किया गया।

    एस एस पी संदीप गर्ग ने बताया कि बेरहमी से उंगलियां काटने वाली घटना में दो आरोपी गौरी और तरुण पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे अब उसी मामले में दो अन्य आरोपी यादविंद्र और पुनीत को भी गिरफ्तार किया जा चुके है। इनके पास से 4 पिस्टल और 13 कारतूस के साथ जिस हथियार से युवक की उंगलियां काटी वह हथियार भी बरामद कर लिए है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੋਲਾ ਮੋਹੱਲਾ ਜਾ ਰਹੀ ਸੰਗਤ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟੈਂਪੂ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਖੰਭੇ ਨਾਲ ਟਕਰਾਇਆ, ਕਈ ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹੋਲਾ ਮੋਹੱਲਾ ਜਾ ਰਹੀ ਸੰਗਤ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟੈਂਪੂ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਖੰਭੇ ਨਾਲ ਟਕਰਾਇਆ, ਕਈ ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਅਨਿਕੇਤ :  ਦਸੂਹਾ ਤਲਵਾੜਾ ਰੋਡ ਤੇ ਪੈਂਦੇ ਅੱਡਾ ਘੋਗਰਾ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਤੜਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹੋਲਾ ਮੋਹਲਾ ਜਾ ਰਹੀ ਸੰਗਤ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟੈਂਪੂ ਸੜਕ ਕੰਡੇ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਖੰਭੇ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਟੈਂਪੂ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਸਮੇਤ ਕਈ ਸਵਾਰੀਆਂ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਈਆਂ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਂਦੇ ਪਿੰਡ ਘੋਗਰਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਸਵੇਰੇ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਹੋਇਆ।

    ਟੱਕਰ ਐਨੀ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਸੀ ਕਿ ਸੜਕ ਕੰਡੇ ਬਿਜਲੀ ਦਾ ਇਕ ਖੰਭਾ ਅਤੇ ਮਿਟਰ ਦਾ ਬਕਸਾ ਵੀ ਟੁੱਟ ਗਿਆ। ਪਿੰਡ ਘੋਗਰਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਜਖ਼ਮੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਟੈਂਪੂ ਵਿਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਕੇ ਐਮਬੂਲੈਂਸ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ। ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ਼ ਕਰ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਹੈ। 

  • होशियारपुरः पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरा वाल्मीकि समाज, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरा वाल्मीकि समाज, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः शहर में पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए आज वाल्मीकि समाज की ओर से घंटा घर चौक जाम किया गया। इस दौरान लोगों ने अधिकारी पलविंदर सिंह और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और पलविंदर सिंह की बदली की मांग की। मीडिया से बात करते हुए समाज के लोगों ने कहा कि हर बार पुलिस नशे के खिलाफ मुहिम के तहत जानबूझकर वाल्मीकि मोहल्ले को चेकिंग के नाम पर निशाना बना रही है।

    जबकि पुलिस वाल्मीकि मोहल्ला के अलावा कहीं और चेकिंग नहीं करती है। इस मौके पर धरनाकारियों ने कहा कि बीते दिन मोहल्ला गढ़ी बूहे में हुई लड़ाई के मामले में राजीनामा करवाने के लिए गए एक युवक के खिलाफ ही पुलिस पर्चा दर्ज करी रही है। जो कि सीधे तौर पर पुलिस के द्वारा धक्केशाही है। 

    इस अवसर पर वाल्मीक समाज ने मांग की कि दत्तब सिटी पलविंदर सिंह वाल्मीक समाज से माफी मांगे और उनकी बदली की जाए। सूचना मिलते ही दत्तब रविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम खुलवाया। इस मौके पर रविंदर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम तोड़ दिया। इस मौके पर वाल्मीकि टाइगर फोर्स के जिला प्रधान लेखराज मट्टू, भारतीय वाल्मीकि सभा जिला प्रधान रिषु आदिया, दोआबा जोन के प्रधान अनिल भट्टी, पंजाब प्रधान करणजोत आदिया आदि साथियो सहित साथ मजूद रहे।