Blog

  • जालंधरः Civil Surgeon का सुपरिडैंट गिरफ़्तार, सीनियर सहायक के खि़लाफ़ केस दर्ज

    जालंधरः Civil Surgeon का सुपरिडैंट गिरफ़्तार, सीनियर सहायक के खि़लाफ़ केस दर्ज

    जालंधर/वरुणः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत सिवल सर्जन दफ़्तर, जालंधर की मौत और जन्म ब्रांच में हलका फिल्लौर के रजिस्टरों के रिकार्ड में तोड़-फोड करने के दोषों के अंतर्गत दोषी निर्मल सिंह सुपरडैंट मौत और जन्म सर्टिफिकेट रिकार्ड ब्रांच, दफ़्तर सिवल सर्जन जालंधर, अब मौत और जन्म ब्रांच दफ़्तर नगर निगम, जालंधर और दोषी हरजिन्दर सिंह सीनियर सहायक, मौत और जन्म सर्टिफिकेट रिकार्ड ब्रांच, दफ़्तर सिवल सर्जन जालंधर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के उपरांत दोषी निर्मल सिंह सुपरडैंट को गिरफ़्तार किया गया है। 

    आज जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी मुकद्दमा नंबर 15 तारीख़ 21-08-2018 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 13 (2) और आईपीसी की धारा 120-बी के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज जालंधर में पहले ही दर्ज किया हुआ है जिसमें उक्त निर्मल सिंह सुपरडैंट और थोमस मसीह (एजेंट) की तफ्तीश के दौरान हलका फिल्लौर के रजिस्टरों को जांचने से पाया गया कि गाँव काला बाहियां के जन्म और मौत के रजिस्टर में लगे हुए पुराने पेज निकाल कर उनकी जगह नयी ऐंट्रियां करके पेज बदल दिए गए। इसके इलावा गांव वरियाना, गांव सोहलपुर, गांव तलवंडी संघेड़ा, गांव काहलवां, गांव तलवंडी भरे और गांव टाहली साहिब के रजिस्टरों में से भी पुराने पेज निकाल कर उनकी जगह गलत ऐंट्रियां डाल कर नये पेज लगा दिए गए और जन्म और मौत के रजिस्टरों में कई ऐंट्रियों की कटिंग की गई है। इस तरह उक्त निर्मल सिंह सुपरडैंट और हरजिन्दर सिंह सीनियर सहायक की तरफ से ग़ैर कानूनी तरीके के साथ गलत ऐंट्रियां डाल कर रजिस्टर में से पुराने पेज निकाल कर उनकी जगह नये लगाने और ऐंट्रियों की कटिंग करके सर्टिफिकेट बनाने के बदले रिश्वत के तौर पर लाखों रुपए लिए जाने के दोष सामने आए हैं। 
     
    इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो ने जांच के उपरांत उक्त दोषियों निर्मल सिंह सुपरडैंट और हरजिन्दर सिंह सीनियर सहायक के विरुद्ध मुकदमा नंबर 06 तारीख़ 01- 03- 2023 को आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी, और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7,13(1) (ए), 13(2) के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज जालंधर में दर्ज किया गया। दोषी निर्मल सिंह सुपरडैंट को गिरफ़्तार कर लिया है जबकि इस मुकदमे के फ़रार दोषी हरजिन्दर सिंह, सीनियर सहायक को गिरफ़्तार करने के लिए विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से कार्यवाही जारी है। 

    ज़िक्रयोग्य है कि उक्त दोषी निर्मल सिंह सुपरडैंट, दोषी हरजिन्दर सिंह सीनियर सहायक और दोषी थोमस मसीह ( एजेंट) को सुखदेव सिंह निवासी गांव कटाना, डाकख़ाना अप्परा, ज़िला जालंधर से सर्टिफिकेट बनाने के बदले 21- 08- 2018 को 5000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया था। इस सम्बन्धी पहले ही मुकद्दमा नंबर 15 तारीख़ 21-08-2018 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7,13(2) और आईपीसी की धारा 120-बी के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज जालंधर में दर्ज है जोकि ज़ेरे समायत चल रहा है।

  • 22 वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

    22 वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

    उप मुख्यमंत्री ने किया प्रतियोगिता शुभारंभ

    देव भूमि को नशे से बचाने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे – उप मुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरोली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ किया।  इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस जल क्रीड़ा की मेजबानी करने की बधाई देता हूं। हिमाचल प्रदेश पुलिस की अपनी टीम न होते हुए भी इस चुनौती को अवसर में तब्दील किया है।  उन्होंने कहा कि यह ऊना के साथ-साथ प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन ऊना जिला में हो रहा है। जलक्रीड़ा से जुड़े देश भर के विख्यात खिलाड़ी आज हमारे मध्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से अब प्रदेश में भी जलक्रीड़ा के अवसर प्रदान होंगे। 

    उन्होंने कहा की प्रतियोगिताओं से न सिर्फ खेल जगत को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यहां के लोगों को स्वरोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी मजबूती प्रदान होंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन से यहां की सुंदरता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने होंगे ताकि देव भूमि और वीर भूमि को नशे से बचाया जा सके। सिंथेटिक ड्रग्स को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ भी ताल मेल से कार्य करना होगा ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य में नशे का व्यापार न हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस आज अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। हिमाचल पुलिस का हार्मनी ऑफ पाइन्स बैंड देश तथा विदेश में अपना नाम कमा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का बैंड न सिर्फ व्यवसायिक भाव से कार्य करे बल्कि 15 अगस्त व 26 जनवरी जैसे आयोजनों में भी बैंड की प्रस्तुति होनी चाहिए ताकि लोगो को मनोरंजन के साथ-साथ देशभक्ति भावना से भी जोड़ा जा सके।

    हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने कई नदियां एवं जल स्त्रोत दिए है जिस कारण यहां पर जल क्रीड़ाओं की अपार संभावनाएं है। जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभा को खोजने में मदद करती है और उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने पूरे देश भर से आए खिलाड़ियों का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। उपमुख्य मंत्री ने बताया कि ये प्रतियोगिता 5 दिन तक चलेगी जिसमें देशभर की अनेकों टीमें हिस्सा ले रही है जिसमंे देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 10 टीमें महिलाओं की भी भाग ले रही हैं। इस अखिल भारतीय स्पोर्टस प्रतियोगिता में रोईंग, कैनोईंग व कायकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।

    पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्य अतिथि एवं अन्य लोगो का स्वागत किया। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल क्रीड़ाओं की अपार संभावनाएं है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य वाटर एडवेंचर एवं स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रोडमैप तैयार किया जायेगा ताकि आगामी समय में जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र भुट्टो, सुदर्शन बबलू, इंस्पेक्टर जनरल जहूर जैदी, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश बिट्टू, बंगाणा ब्लाॅक अध्यक्ष रामासरा, देसराज गौतम, देसराज मोदगिल, एसपी अजय ठाकुर, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर गिरफ्तार

    शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर गिरफ्तार

    नई दिल्ली: शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिष्ठित शराब व्यवसायी एवं ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल को गिरफ्तार किया है। ढल की गिरफ्तारी आबकारी घोटाले में धन शोधन के आरोप के तहत हुई है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक वीरवार को ही ढल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की दशा में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आज उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड में लेने का प्रयास किया जाएगा।

    ईडी के अधिकारियों के मुताबिक अमनदीप ढल को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) कानून के तहत किया गया है। बताया जा रहा है कि इस आबकारी घोटाले में भारी मात्रा में रकम का हेरफेर किया गया था। मामला प्रकाश में आने के बाद वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पिछले साल अगस्त महीने में रद्द कर दी गई। वहीं बाद में दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सीबीआई से सरकारी अधिकारियों, नौकरशाहों और शराब व्यापारियों द्वारा की गई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद सीबीआई ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

    सीबीआई द्वारा इस संबंध में केस दर्ज किए जाने के बाद बड़ी मात्रा में रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया था। इसके बाद ईडी भी मामले की जांच में उतर आई। हालांकि ईडी केवल इस घोटाले में रुपये के प्रवाह की जांच कर रही है। इस मामले में ईडी ने अब तक दो चार्जशीट दायर किया है। वहीं इसी मामले में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • पंजाबः क्रिकेट को लेकर हुई खूनी झड़प, व्यक्ति की काटी उंगलियां, दो गिरफ्तार

    पंजाबः क्रिकेट को लेकर हुई खूनी झड़प, व्यक्ति की काटी उंगलियां, दो गिरफ्तार

    गुरदासपुरः बटाला के गांधी कैंप इलाके में दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में दूसरे पक्ष ने तेजधार हथियार से अशोक कुमार के हाथ की उंगलियां काट दी थी। वहीं अशोक के बेटे रवि पर भी तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। इस घटना में दोनों की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में बटाला पुलिस ने आज अंगुलियां काटने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहां आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है

    इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष सिविल लाइन थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि कल गांधी कैंप क्षेत्र में युवकों के क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मारपीट बाद में परिजनों के बीच खूनी जंग में बदल गई और इस दौरान एक पक्ष ने अशोक कुमार के हाथ की उंगलियां उसके पड़ोसियों द्वारा काट दी गई थी। जिसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जबकि उनमें से मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं। उनका दावा है कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मुख्य आरोपी ने पुलिस हिरासत में बेधड़क अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

  • पंजाब : 3 मार्च से 8 मार्च तक मनाया जाएगा सिखों का ऐतिहासिक त्यौहार होल्ला महल्ला

    पंजाब : 3 मार्च से 8 मार्च तक मनाया जाएगा सिखों का ऐतिहासिक त्यौहार होल्ला महल्ला

    आनंदपुर साहिब/संदीपः खालसाई शानोशौकत और सिखों का पवित्र त्योहार होल्ला महल्ला 3 से 8 मार्च तक मनाया जा रहा है। 3 से 6 मार्च तक श्री कीरतपुर साहिब मैं और 6 से 8 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब मैं मनाया जाएगा। उसकी रस्मी तरीके से शुरुआत आनंदपुर साहिब के किला आनंदगढ़ साहिब मैं रात 12 बजे पाँच नगाड़े बजाकर होगी। उसके पहले तख्त श्री केशगढ साहिब में धार्मिक दीवान सजाए गए है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु गुरु साहब के चरणो में नतमस्तक होने के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं ।

     

    श्री आनंदपुर साहिब के किला आनंदगढ़ साहिब मैं रवायती तरीके के साथ 5 नगाड़े बजा कर रात 12 बजे होला महल्ला के शुरुआत की जाएगी। पहले होल्ला महल्ला श्री कीरतपुर साहिब मैं शरू होगा और 3 तारीख तक श्री कीरतपुर साहिब मैं मनाये जाने के बाद 6 तारीख को श्री आनंदपुर साहिब मैं शरू हो कर 8 मार्च को तख़्त श्री केसगढ़ साहिब से शरू हो कर चरण गंगा स्टेडियम मैं निहंग सिंघों के मार्शल आर्ट के जाहो जलाल से समाप्त होगा। इस बार इस त्यौहार मैं  35  से 40 लाख के करीब संगत के पहुँचने की सम्भावना है। 

    तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जथेदार सिंह साहिब ज्ञानी रगबीर सिंह ने देश विदेश में रहने वाली संगतों को इस अवसर पर बधाई दी है |  इस मोके देश विदेश से लाखों संगतें अलग-अलग गुरुद्वारा साहिब तखत श्री केशगढ़ साहिब पर माथा टेक रहीं हैं और गुरबाणी का आनंद ले रहीं हैं। खालसाई रंग में रंगी श्री आनंदपुर साहिब की धरती पर निहंग सिंघों की अलग-अलग छावनी में निहंग सिंह जथेबंदिआं पहुंच रहीं हैं ।  होला मोहल्ला के अंतिम दिन 8 मार्च को श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  की और से तखत श्री केशगढ़ साहिब से रवायतन पांच सिंह साहिबानो की अगवाही में मोहल्ला निकाला जायेगा। जिस में तख्तों के जथेदारों के इलावा शिरोमणि कमेटी मेंबर भी शमूलिअत करेंगे।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह की हो सकती है हत्या, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

    पंजाबः अमृतपाल सिंह की हो सकती है हत्या, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर खुफिया एजेंसिया ने पंजाब पुलिस सतर्क कर दिया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह की जान को खतरा है। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी अमृतपाल सिंह पर जानलेवा होने की आशंका है। कहा जा रहा है कि पंजाब की शांति भंग करने की कोई साजिश रच रहा है। बता दें कि अजनाला में हुई हिंसा को लेकर भी अमृतपाल सिंह इस समय सुर्खियों में है।

    विपक्ष भी इस मामले को लेकर सरकार पर निशाने साध रही है। अमृतपाल सिंह ने अजनाला थाने में की हिंसा का उद्देश्य उनके समर्थक को जेल से रिहा करवाना था। ऐसे में वे इसमें पूरी तरह से कामयाब भी हो गए। वहीं अजनाला हिंसा को लेकर अमृतपाल को लेकर अमेरिका की 5 मैंबरी जत्थेबंदी ने भी सवाल खड़े किए थे। जबकि डीजीपी गौरव यादव ने भी इस मामले को लेकर कार्रवाई करने की बात कही थी। ऐसे में अमृतपाल सिंह पर हमला होने से पंजाब का माहौल खराब हो सकता है।

  • पंजाबः कनाडा पहुंचते ही शादी से मुकरी लड़की, पुलिस से परेशान टंकी पर चढ़ा युवक, देखें वीडियो  

    पंजाबः कनाडा पहुंचते ही शादी से मुकरी लड़की, पुलिस से परेशान टंकी पर चढ़ा युवक, देखें वीडियो  

    लुधियानाः शहर के कोर्ट काम्प्लैक्स में भारी हंगामे का मामला सामने आया है। दरअसल, शादी कर युवक ने लड़की को कनाडा भेजा था। जिसके बाद विदेश जाकर लड़की ने बातचीत बंद कर दी और इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए है। पीड़ित युवक परेशान होकर आज कोर्ट काम्प्लैक्स की टंकी पर जा चढ़ा और इंसाफ की गुहार लगाने लगा। युवक का आरोप है कि एक लड़की उसे शादी का झांसा देकर खुद विदेश जा भागी। जबकि तामझाम में उसके करीब 10 लाख रुपए खर्च करवा दिए। पीड़ित हरप्रीत सिंह का आरोप है कि वह इंसाफ के लिए पुलिस के पास भी गया। लेकिन पुलिस भी उसी कोई मदद नहीं कर रही है। युवक के टंकी पर चढ़ते ही कोर्ट काम्पलेक्स में अफरा-तफरी मच गई।

    हरप्रीत सिंह का आरोप है कि उसकी इंगेजमेंट हरप्रीत कौर नामक लड़की से हुई थी। दोनों में एग्रीमेंट हुआ था कि वह उसे विदेश भेजने में मदद करेगा और विदेश पहुंचने पर लड़की उससे शादी करेगी और उसके बाद दोनों स्पॉउस वीजा पर कनाडा में जाकर बस जाएंगे। हरप्रीत सिंह का आरोप है कि उसने हरप्रीत कौर भेजने के लिए दस लाख रुपए खर्च किए। हरप्रीत कौर कनाडा पहुंच गई तो उसने हरप्रीत सिंह से बातचीत ही बंद कर दी। इसके बाद वह हरप्रीत सिंह से शादी करने से भी मुकर गई। हरप्रीत ने कहा कि लड़की ने कनाडा पहुंचते ही उससे धोखाधड़ी कर दी। इसकी उसने पुलिस थाने में सबूतों के साथ शिकायत भी दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    हरप्रीत सिंह के माता-पिता का कहना है कि वह गरीब परिवार से हैं। लड़के की खुशी के लिए उन्होंने लोगों से पैसे पकड़ कर दस लाख रुपए हरप्रीत कौर को विदेश भेजने के लिए खर्च किए थे। हरप्रीत कौर के कनाडा की धरती पर पहुंचते ही मुकर जाने से उनका लड़का डिप्रेशन में है। वह थाने से लेकर कोर्ट तक धक्के खा रहा है लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। हरप्रीत सिंह के परिजनों का कहना है कि जब वह थाने में जाता है तो पुलिस वाले उसकी बात को नहीं सुनते। परिजनों ने आरोप लगाया पुलिस वाले उससे कार्रवाई के लिए पैसे मांगते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि थाने में पैसे मांगने वाले पुलिस वालों के खिलाफ उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवाई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। नौजवान को टंकी से नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है

  • गाड़ी से 6 करोड़ 75 लाख रुपए जब्त, मालिक ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

    गाड़ी से 6 करोड़ 75 लाख रुपए जब्त, मालिक ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

    राजस्थानः भीलवाड़ा जिले में कार में दो युवकों से रुपए पकड़ने के मामले में विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस पैसे हवाला का मानकर 6 करोड़ 75 लाख रुपए जब्त करना बता रही है। वहीं कंपनी का दावा है कि कार में 6 करोड़ 85 लाख रुपए थे। ऐसे में 10 लाख रुपए कहां गायब हो गए? एएसपी चंचल मिश्रा ने बताया कि प्रताप नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोपहर को पुर रोड पर गुजरात नंबर की कार को पकड़ा था। कार की तलाशी में एक कट्‌टे के बंडल में 2 हजार और 500 के नोटों की गडि्डयां मिली। पुलिस गुजरात के रहने वाले राहुल चावड़ा और जयदीप चावड़ा को पकड़कर कार और रुपए के साथ थाने लेकर आई। रुपए की गिनती करने पर वह 6 करोड़ 75 लाख रुपए निकले। मिश्रा ने बताया कि पैसा पकड़ने के बाद कोई भी थाने नहीं आया है। न ही दोनों युवकों ने पुलिस को कोई जानकारी दी। कार से पुलिस ने 6.75 करोड़ रुपए जब्त किए गए।

    वहीं मीडिया में खबर आने के बाद अहमदाबाद में मेक टेक एग्रीकल्चर कंपनी के मालिक कमलेश शाह ने अपने वकील शहजाद मोहम्मद को प्रताप नगर भेजा। मालिक का कहना है कि उन्होंने भीलवाड़ा में एक एग्रीकल्चर जमीन खरीदने के लिए अहमदाबाद से 6.85 करोड़ रुपए ड्राइवर और हेल्पर के साथ भीलवाड़ा भेजे थे। जमीन का सौदा नहीं होने के कारण कर्मचारी रुपए लेकर कार से वापस अहमदाबाद आ रहे थे। पूरा पैसा कंपनी का है। कंपनी मालिक का कहना है कि पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

    कंपनी के वकील शहजाद मोहम्मद ने प्रताप नगर थाने आकर बताया कि कंपनी के कर्मचारी अहमदाबाद से 6.85 करोड़ रुपए लेकर आए थे। अब यह 6.75 करोड़ कैसे हुए उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कंपनी से जो पैसा लाया गया था। वह कागज उनके पास है।

  • अडानी-हिंडनबर्ग केस को लेकर SC ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी, 2 महिने में मांगा जवाब

    अडानी-हिंडनबर्ग केस को लेकर SC ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी, 2 महिने में मांगा जवाब

    नई दिल्लीः अदाणी समूह के बारे में एक बडी खबर सामने आई है, अदाणी समूह और हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जुड़े मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने निवेशकों की सुरक्षा के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। कोर्ट ने निवेशकों की सुरक्षा के लिए नियामक तंत्र से संबंधित समिति के गठन पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया।

    सुप्रीम कोर्ट ने SEBI को भी जांच करने का निर्देश दिया कि क्या SEBI के नियमों की धारा 19 का उल्लंघन हुआ है? क्या स्टॉक की कीमतों में कोई हेरफेर हुआ है? सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को 2 महीने के भीतर जांच करने और स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने समिति को दो महीने में सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट न्यायालय को सौंपने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समिति का अधिकार ढांचे को मजबूत करने के उपाय सुझाना, अदाणी विवाद की जांच करना और वैधानिक ढांचे को मजबूत करने के उपाय सुझाना होगा। SC ने SEBI को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि समिति को सभी जानकारी उपलब्ध करायी जाए। 

    इससे पहले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने 17 फरवरी को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। पीठ ने केंद्र की तरफ से विशेषज्ञों के नाम वाले सुझाव सीलबंद लिफाफे में लेने से इनकार कर दिया था। पीठ का तर्क था कि वह निवेशकों की सुरक्षा के लिए पारदर्शिता सुनिश्चित करना चाहती है।

    कोर्ट के फैसले का किया स्वागत 

    अदाणी समूह ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। समूह ने कहा है कि यह समयबद्ध तरीके से इस मामले को अंतिम रूप देगा। सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति गठित करते हुए SEBI को निर्देश दिया है कि इस बात की जांच की जाए कि SEBI के नियमों का उल्लंघन और स्टॉक की कीमतों में हेरफेर हुआ है या नहीं। इसके बाद अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने ट्वीट कर कहा, “सच्चाई की जीत होगी।”

    हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर-मूल्य में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए जाने के बाद शेयर बाजारों में गिरावट आई है।

  • पंजाबः युवक और पुलिस कर्मी के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    पंजाबः युवक और पुलिस कर्मी के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में पुलिस के साथ युवक की हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति पुलिस के साथ हाथापाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने व्यक्ति का चालान काटा था। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। इस मामले को लेकर अभी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। देखना यह होगा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई की इस वायरल वीडियो को लेकर युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।