Blog

  • पूर्व पीएम की बड़ी मुश्किलें, गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट हुए जारी

    पूर्व पीएम की बड़ी मुश्किलें, गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट हुए जारी

    इस्लामाबादः पाकिस्तान के तोशखाना मामले में इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस्लामाबाद के सेशन कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामले की सुनवाई करने वाले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने फैसला सुनाया।

    जानकारी के मुताबिक सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ इमरान खान ने जमानत के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट का रुख किया है। हालांकि इस दौरान इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मेन गेट पर ही पुलिस ने इमरान खान की कार को रोक लिया। इस बीच इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के लिए इमरान खान की अग्रिम जमानत अर्जी को मंजूरी दी है। न्यायमूर्ति आमिर फारूक कुछ समय बाद मामले पर सुनवाई करेंगे। इमरान खान अभी भी इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर हैं।

    कई और मामलों में भी हुई सुनवाई

    इससे पहले आज, आतंकवाद-रोधी कोर्ट (एटीसी) और बैंकिंग कोर्ट ने न्यायिक परिसर में पेश होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री को अंतरिम जमानत दे दी थी। उनको ये बेल उनके खिलाफ दायर निषिद्ध धन और आतंकवाद के मामलों में मिली थी। एटीसी जज राजा जवाद ने आतंकी मामले की सुनवाई की और 100,000 रुपए के ज़मानत बॉन्ड जमा करने साथ 9 मार्च तक जमानत दे दी। इस बीच, जस्टिस रक्षंदा शाहीन ने निषिद्ध धन मामले में खान की जमानत की पुष्टि की। कई मामलों की सुनवाई में शामिल होने के लिए खान को आज तीन अदालतों में पेश होना था। इनमें एक बैंकिंग अदालत में एक प्रतिबंधित धन का मामला, एक आतंकवाद विरोधी मामला, और एक अदालत में तोशखाना और हत्या के प्रयास के मामले शामिल थे।

  • पंजाबः 6 ADGP रैंक के अधिकारियों सहित IPS और PPS के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाबः 6 ADGP रैंक के अधिकारियों सहित IPS और PPS के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: चंडीगढ़: पंजाब पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए है। जारी लिस्ट के मुताबिक 6 एडीजीपी रैंक के अधिकारी सहित 16 आईपीएस और 2 पीपीएस अधिकारी शामिल है। वहीं अजनाला में हुई हिंसा के बाद सरकार ने अमृतसर के पुलिस कमिशनर जसकरण सिंह का तबादला कर दिया है। जिसके बाद जारी आदेशों के तहत नौनिहाल सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिशर नियुक्त किया गया है। वहीं, जसकरण सिंह अब IGP इंटेलिजेंस मोहाली जॉइन करेंगे। वहीं आईपीएस स्वप्न शर्मा को डीआईजी प्रमोट करके जालंधर नियुक्त किया गया।

    इसके साथ ही पंजाब पुलिस में कुल 18 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। पंजाब सरकार ने जल्द से जल्द नए पदों पर जॉइन करने के आदेश दिए हैं। IPS अरुणपाल सिंह को एडीजीपी मॉर्डनाइजेशन पंजाब चंडीगढ़, IPS आरके जयसवाल को एडीजीपी एसटीएफ पंजाब एस.ए.एस नगर, IPS गुरिंदर ढिल्लों को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर चंडीगढ़, IPS मोहनीश चावला को एडीजीपी स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो पंजाब का कार्यभार सौंपा गया है। देखें लिस्ट

  • कपूरथलाः थाने में आग लगने से कई वाहन जलकर हुए खाक, देखें वीडियो

    कपूरथलाः थाने में आग लगने से कई वाहन जलकर हुए खाक, देखें वीडियो

    कपूरथलाः थाना सुभानपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां आज दोपहर थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब थाने के बाहर माल मुकद्दमे के मामले में विभिन्न जब्त वाहनों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इस दौरान थाने में जब्त वाहनों में शामिल 35 मोटरसाइकिलों और 12 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि आग ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है।

  • पंजाबः स्टूडेंट की हत्या को लेकर यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः स्टूडेंट की हत्या को लेकर यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। पटियाला यूनिवर्सिटी में बीते दिन दो गुटों में झड़प दौरान एक स्टूडेंट की मौत हो गई है। इस मामले को लेकर आज यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स और जत्थेबंदियों की ओर से वीसी दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स और जत्थेबंदियों ने यूनिवर्सिटी में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की प्रशासन से मांग की है। लोगों ने स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

    बता दें कि बीते दिन 2 गुटों के बीच खूनी झड़प दौरान 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में 4 युवक घायल हुए थे। मृतक युवक की पहचान नवजोत सिंह पुत्र गंजुर सिंह गांव संगतपुरा जिला पटियाला के रूप में हुई है। नवजोत पटियाला यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

  • इस दिन से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    इस दिन से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा का बजट सत्र तीन मार्च से ही होगा। पंजाब सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। सॉलिसिटर जनरल ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि राज्यपाल ने 3 मार्च को सुबह 10 बजे विधानसभा बुलाने का आदेश पारित किया है।  इससे पहले गवर्नर की तरफ से विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की अनुमति नहीं दिए जाने के खिलाफ पंजाब सरकार सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी।

    पंजाब सरकार ने सोमवार सुबह अतिरिक्त महाधिवक्ता शादान फरासत के माध्यम से भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की। इस याचिका पर मंगलवार दोपहर को सुनवाई हुई। इस याचिका में पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव को पहले प्रतिवादी के रूप में रखा गया था। याचिका में तर्क दिया गया था कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार सरकार द्वारा दी गई सहायता और सलाह के अनुसार राज्यपाल को विधानसभा को बुलाना पड़ता है।

    बता दें कि पंजाब सरकार के कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर राज्यपाल से विधानसभा का बजट सत्र तीन मार्च से बुलाने की अनुमति मांगी थी। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने इस बजट सत्र को बुलाने से फिलहाल इन्कार कर दिया था। साथ ही एक पत्र लिखकर कहा कि मुख्यमंत्री सीएम के ट्वीट और बयान काफी अपमानजनक और असंवैधानिक थे। इन ट्वीट पर कानूनी सलाह ले रहे हैं। इसके बाद बजट सत्र को बुलाने पर विचार करेंगे। 

    गौरतलब है कि 13 फरवरी को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर, सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए भेजे गए प्रिंसिपलों की चयन प्रक्रिया व खर्च समेत चार अन्य मुद्दों पर जानकारी तलब की थी। इसके जवाब में, मुख्यमंत्री ने 13 फरवरी को ही ट्वीट कर राज्यपाल की नियुक्ति पर सवाल उठाने के साथ-साथ साफ कर दिया कि राज्यपाल द्वारा उठाए सभी मामले राज्य का विषय हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा था कि उनकी सरकार 3 करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेय है न कि केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किसी राज्यपाल के प्रति। इसके बाद से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच उक्त पूरे मामले ने विवाद का रूप ले लिया है।

  • जालंधरः पूर्व पार्षद विक्की कालिया का बेटा गिरफ्तार

    जालंधरः पूर्व पार्षद विक्की कालिया का बेटा गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः विधायक बावा हैनरी द्वारा दी गई 60 लाख रुपए की सरकारी ग्रांट का निजी तौर पर इस्तेमाल करने के मामले में वांटेड पूर्व पार्षद विक्की कालिया के बेटे अंशुमन कालिया ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट में संरेडर करने दौरान थाना 8 की पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया।

    अंशुमन की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर रेड भी की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नही आ सका था। लेकिन आज उसने खुद ही कोर्ट में संरेडर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना 8 के एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई करके उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी। अंशुमन कालिया जमानत के लिए कई बार याचिका भी डाल चुका है लेकिन उसकी बेल मंजूर नहीं की गई थी। जिसके बाद आज उसने खुद ही कोर्ट में संरेडर कर दिया है।

    बता दें कि इस ग्रांट के मामले में पूर्व पार्षद विक्की कालिया ने जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस दौरान विक्की कालिया ने सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम लिखे थे। वहीं इस मामले को लेकर अंशुमन काफी समय से फरार चल रहा था।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में डीड राइटर गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में डीड राइटर गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब सरकार के आदेशों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने डीड राइटर को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस को सूचना मिली थी कि रजिस्ट्री दफ्तर में बिना एनओसी के रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। डीड राइटर नितिन दत्त रजिस्ट्री करने की एवज में 70 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि उसका ग्यासपुरा में 50 गज का मकान है।

    वह रजिस्ट्री कराने के लिए दफ्तर पहुंचा था। यहां नितिन ने एनओसी न होने पर उससे पैसों की डिमांड की। दोनों में 40 हजार रुपए में डील फाइनल हो गई। विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर नितिन को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे विजिलेंस दफ्तर ले आई। अब पुलिस उसके रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिससे पता चल सके कि उसने पहले कितने लोगों से रजिस्ट्रियां करने के नाम पर पैसे लिए हुए हैं।

  • बड़ी ख़बरः बरगाड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पंजाब में नहीं होगी सुनवाई

    बड़ी ख़बरः बरगाड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पंजाब में नहीं होगी सुनवाई

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने बरगाड़ी बेअदबी मामले की सुनवाई पंजाब के बाहर करने का आदेश दिया है। दरअसल डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने साल 2015 के इस बेअदबी मामले से जुड़े केसों की सुनवाई पंजाब से बाहर कराने की याचिका दी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर ली है।

    दरअसल बेअदबी केस के आरोपी महिंदर पाल बिट्टू और प्रदीप कटारिया की हत्या के बाद आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इस मामले के अन्य आरोपी शक्ति सिंह व अन्य की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस अनुराधा बोस और जस्टिस सुधांशु धुलिया की बेंच ने यह आदेश दिया है।

    डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए जान को खतरा होने का अंदेशा जताया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब की थी। याचिका में तर्क दिया गया कि प्रदीप कटारिया की 10 नवंबर 2022 को कोटकपुरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई और बाकियों को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में केस को सुनवाई के लिए पंजाब से बाहर किसी अन्य राज्य में भेजा जाए। इसी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए रिपोर्ट मांगी थी।

  • पंजाबः भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः भाजपा महिला विंग पंजाब के उपाध्यक्ष मनीषा सूद को जान से मारने की धमकी देकर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिरौती मांगने वाले आरोपी की पहचान रजनीश शर्मा निवासी लुधियाना के न्यू शिवपुरी रोड पर पड़ते प्रीत नगर के रूप में हुई है। आरोपी से इस मामले में इस्तेमाल किया गया सिम भी फर्जी निकला जो किसी और के नाम से था। रजनीश के खिलाफ लुधियाना में पहले से ही 5 मामले दर्ज हैं। एक तरफा प्यार में नाकाम रहने वाले आरोपी ने लड़की के परिवार को फंसाने के लिए लड़की के भाई के मोबाइल नंबर को हैक करके भाजपा की महिला नेताओं को धमकी दी थी। इसके अलावा उसने अन्य लोगों के नंबरों को हैक करके फिरौती मांगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि भाजपा नेता अजय सूद ने शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी के नंबर पर किसी नंबर से मोबाइल फोन और वॉट्सएप काॅल कर जान से मारने की धमकी देते हुए तीन लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते जांच शुरू कर दी थी। एसपी(आई) डॉ.प्रज्ञा जैन की अगुवाई में डीएसपी विलियम जेजी, सीआईए इंचार्ज अमनदीप सिंह, एसएचओ सिटी वन संदीप कुमार की टीम बनाई गई।

    टीम ने भाजपा नेता से फिरौती मांगने वाले आरोपी को 5 दिन में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी रजनीश शर्मा ने अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल करते हुए वॉट्सएप काॅल के जरिए फिरौती मांगी थी। पुलिस ने उसे नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया। रजनीश को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसका तीन दिन का रिमांड मिला है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ की जाएगी, जिसमें पता लगाया जाएगा अब तक उसने कितने लोगों को फोन कर परेशान किया है।

    जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी रजनीश लुधियाना की रहने वाली एक लड़की से एक तरफा प्यार करता था। नाकाम रहने पर वह उसे परेशान करता था। जिसके चलते लड़की के परिवार के सदस्यों ने कमिश्नरेट लुधियाना के विभिन्न थानों में छेड़खानी, फिरौती, धोखाधड़ी और अन्य संगीन अपराधों के तहत मुकदमे दर्ज करवाए हुए थे।

    इसी रंजिश में बदला लेने की नीयत से रजनीश ने भाजपा की महिला नेताओं को लड़की के भाई के गूगल पे स्कैन कोड को भेज कर उस पर तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी। रजनीश लड़की के परिवार को झूठे केस में फंसा कर बदला लेना चाहता था। पुलिस ने रजनीश को गिरफ्तार कर बरामद हुए फर्जी सिम को ब्लॉक करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स को लिखा है। रजनीश से पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः एकता विहार कॉलोनी में कार चालक ने की महिला को कुचलने की कोशिश, देखें CCTV

    पंजाब से बड़ी ख़बरः एकता विहार कॉलोनी में कार चालक ने की महिला को कुचलने की कोशिश, देखें CCTV

    जीरकपुरः बलटाना की एकता विहार कॉलोनी में पिछले एक साल से चल रहे विवादित प्लाट को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक कार चालक ने महिला को कुचलने की कोशिश की गई। इस दौरान प्लॉट मालिक (बिल्डर) के परिवार वालों ने मोहल्ले की महिलाओं पर डंडो से जानलेवा हमला भी किया है।

    इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी के आगे खड़ी महिला को कार चालक ने कुचलने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि गली में खड़ी कार से गाड़ी की टक्कर हो गई, जिसके बाद वह वहीं रूक गया। वहीं दूसरी वीडियो में  देखा जा सकता है कि दो महिलाए अन्य महिलाओं से डंडों और ईंटों से पीटाई कर रहे है। इस मारपीट में काफी महिलाओं को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।