Blog

  • 25 वर्षीय युवक ने दिव्यांग पिता को उतारा मौ’त के घाट

    25 वर्षीय युवक ने दिव्यांग पिता को उतारा मौ’त के घाट

    झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद 20 घंटे तक शव के साथ रहा। 20 घंटे बाद जब आरोपी घर से निकला, तब लोगों को इसके बारे में पता चला तो स्थानिय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के छनियापुरा में 55 वर्षीय गोपाल अहिरवार पांच बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। गोपाल दिव्यांग था, इस कारण वह घर पर रहता था। उसका बेटा आशीष नशे का आदी था। लोगों का कहना है कि आशीष अपने मुंह में ब्लेड और जेब में चाकू रखता था। वह अक्सर अपने माता-पिता के साथ मारपीट करता था। 2 दिन पहले भी उसने अपनी मां के साथ मारपीट की थी, जिस कारण तालबेहट में रहने वाली उनकी बेटी मां को अपने साथ ले गई, जबकि गोपाल घर पर ही था।

    पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों का कहना है कि 5 जुलाई को आशीष पिता को जबरन कमरे में ले गया, इसके बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं आए। आशीष झगड़ा करता रहता था। इस कारण किसी ने उसके घर के दरवाजे खुलवाने का प्रयास नहीं किया। बिति शाम जब वह कमरे से बाहर निकला तो पता चला कि गोपाल की धारदार हथियार से आशीष ने हत्या कर दी है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 24 घंटे बाद जब उसने दरवाजा खोला, तब मामले की जानकारी हुई। यही लग रहा है कि आशीष अपने पिता की लाश के साथ करीब 20 घंटे से अधिक समय तक रहा।

    घटना की जानकारी मीलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे आशीष को हिरासत में ले लिया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के छनियापुरा मोहल्ले में 25 साल के आशीष नाम के युवक ने अपने 55 वर्षीय पिता गोपाल की हत्या कर दी। ऐसा मौके पर प्रतीत हो रहा है। जो कल से कमरे में बंद था। जब गेट खुलवाया तो अंदर आरोपी आशीष और उसके पिता की लाश मिली।

    आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी नशे का आदी है, उसका पिता दिव्यांग था। हत्या कब की है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

  • डेयरी फॉर्म चलाकर आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं देहलां के हरभजन सिंह

    डेयरी फॉर्म चलाकर आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं देहलां के हरभजन सिंह

    20 गाय व 6 भैंस पालकर प्रतिदिन बेच रहे एक से डेढ क्विंटल दूध, हो रही है अच्छी आमदन
     ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला के देहलां गांव के प्रगतिशील किसान 50 वर्षीय हरभजन सिंह डेयरी फॉर्म चलाकर परिवार की आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वाले हरभजन सिंह आज 20 गाय व 6 भैंस पालकर जहां प्रतिदिन एक से डेढ़ क्विंटल दूध का उत्पादन कर रहे हैं तो वहीं दूध बेचकर अच्छी खासी आमदन भी प्राप्त कर रहे है। हरभजन सिंह के इस कार्य में उनका 19 वर्षीय बेटा अमनवीर सिंह भी हाथ बंटा रहा है। साथ ही डेयरी फार्म में सहयोग के लिए एक स्थानीय ग्रामीण को भी रोजगार मुहैया करवाया है।
    जब इस संबंध में खुश मिजाज व्यक्तित्व के धनी हरभजन सिंह से बातचीत की तो उनका कहना है बचपन से ही पिता जी के साथ वे पशुपालन से जुड़े रहे हैं। पहले वे छोटे स्तर पर यह कार्य करते रहे हैं लेकिन पिछले 4 वर्षों से उन्होंने बडे़ स्तर पर डेयरी फॉर्म चलाने का निर्णय लिया। वर्तमान में उनके पास मुर्रा नस्ल की 6 भैंसे तथा साहीवाल, जर्सी तथा एचएफ नस्ल की 20 गाय हैं। एक भैंस से जहां औसतन 18 लीटर दूध प्राप्त हो रहा है तो वहीं गायों से औसतन 30 से 35 लीटर दूध प्रतिदिन मिल रहा है। कुल मिलाकर एक दिन में वे औसतन एक से डेढ़ क्विंटल दूध उत्पादन कर रहे हैं। वर्तमान में उन्हें कुल दूध उत्पादन में से संपूर्ण लागत व खर्च निकालकर लगभग 30 से 35 प्रतिशत तक की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है।
    हरभजन सिंह बताते हैं कि वे अधिकत्तर दूध अमूल डेयरी को बेच रहे हैं। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण भी घर से ही दूध खरीदते हैं। कुल मिलाकर डेयरी फॉर्म से तैयार दूध आसानी से बिक जाता है, लेकिन उन्हें दूध की लागत के हिसाब से बड़ी कंपनियां अमूल, वेरका इत्यादि बेहतर दाम नहीं दे रही हैं। उनका कहना है दूध खरीद की दिशा में प्रदेश सरकार कुछ मदद करे तो वे भविष्य में डेयरी फॉर्म से अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।
    डेयरी फार्म से जुड़कर युवा घर बैठे कमा सकते हैं लाखों रूपये
    हरभजन सिंह कहते हैं कि डेयरी फॉर्म के कार्य को पूरी मेहनत व लगन से किया जाए तो घर बैठे अच्छी आय सृजित की जा सकती है। उनका कहना है कि नये युवाओं को डेयरी फॉर्म के कार्य से जुड़ना चाहिए। इससे न केवल घर बैठे स्वरोजगार की राह आसान होगी बल्कि अच्छी खासी आमदन भी प्राप्त की जा सकती है। उनका कहना है कि उनका बेटा भी डेयरी फॉर्म संचालन में पूरा सहयोग प्रदान कर रहा है तथा इस क्षेत्र में भविष्य में बड़े स्तर पर कार्य करने की योजना बना रहे हैं।
    उनका कहना है कि बेटा 12 वीं कक्षा पास कर वेटनरी फॉर्मासिस्ट का प्रशिक्षण भी हासिल कर रहा है ताकि डेयरी उत्पादन की बारीकियों को बेहतर तरीके से समझा जा सके। उन्होंने युवाओं को डेयरी उत्पादन से जोड़ने एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाने को ग्रामीण स्तर पर पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन पर भी बल दिया।
     क्या कहते हैं अधिकारी
    वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी ऊना डॉ. राकेश भटटी का कहना है कि देहलां के प्रगतिशील किसान हरभजन सिंह डेयरी उत्पादन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्हें विभाग के माध्यम से सरकार की ओर मिलने वाली विभिन्न तरह की मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दो दुधारू पशु खरीदने को 1 लाख 60 हजार रुपये का आर्थिक लाभ प्रदान किया है। साथ ही समय-समय पर विभाग की ओर से प्रशिक्षण तथा अन्य लाभ भी दिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें मुख्य मंत्री स्वावलंबन योजना के साथ जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा। साथ ही आधुनिक वैज्ञानिक डेयरी फॉर्मिंग की जानकारी तथा प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा दुधारू पशुपालकों को प्रदेश सरकार की ओर से सेक्स सॉर्टिड सीमन की सुविधा भी प्रत्येक पशुपालन चिकित्सा केंद्र तक उपलब्ध करवाई गई है ताकि पशुपालकों को इसका लाभ मिल सके। उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिला के सभी विभागीय अधिकारियों को धरातल पर सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन को सख्त निर्देश जारी किये हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।
  • Punjab : सीवरेज समस्या से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    Punjab : सीवरेज समस्या से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    बठिंडा : मौसम में एकाएक हुए बदलाव के चलते हुई भारी बारिश के बाद भले ही भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की साँस ली है। लेकिन बारिश के पानी की निकासी न होने की वजह से लोगों की समस्या उससे कहीं ज्यादा बढ़ गई है। बारिश के बाद पानी की निकासी न होने की समस्या की वज़ह से पैदा हुए हालातों को लेकर नगर निगम की जमकर किरकिरी हो रही है। लोग निगम अधिकारियों पर भड़ास निकाल रहे हैं।

    इलाकानिवासियों ने बताया कि एक तरफ प्रशासन घर-घर जाकर जाकर पानी ने जमा हो इसके लिए चैकिंग की जा रही है और जुर्माने लगाए जा रहे है। दूसरे तरफ गली में सीवरेज का गंदा पानी प्रशासन को दिखाई नही दे रहा। लोगों ने कहा कि सीवरेज के गंदे पानी से बहुत परेशान वहै। इलाकानिवासियों ने प्रशासन से सीवर के गंदे पानी की निकासी की मांग की है।

  • Punjab : मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दंपती से की लूट की वारदात, देखें वीडियो

    Punjab : मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दंपती से की लूट की वारदात, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : बेशक पुलिस डकैती जैसी वारदातों को रोकने के बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन आए दिन लूट और चोरी के मामले सामने आते रहते है। लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश सड़कों पर बेखौफ घूम रहे है और इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला फिरोजपुर के देव समाज कॉलेज के बाहर से सामने आया है।

    जहां मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने पति-पत्नी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने उनकी जेब काटकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने पीड़ित की जेब काटकर एटीएम कार्ड और ड्राइवरी लाइसेंस, आधार कार्ड और करीब 250 रुपए की नकदी ले फरार हो गए।  पीड़ित ने कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

  • Jalandhar: Medical की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar: Medical की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधरः वेस्ट हलके में अलर्ट के बावजूद एक और चोरी की घटना सामने आई है। चोर बेखोफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। मॉडल हाउस मेन गुरुद्वारा के सामने शनिवार देर रात चोरों ने धामी मैडीकल की दुकान को निशाना बनाया। चोरी का पता सुबह चला जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचा।

    दुकानदार का कहना है कि उन्होंने जब सुबह 10 बजे दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर दुकान से दवाइयों समेत गल्ले में रखे 13 हजार रुपए लेकर फरार हो गए है। चोर छत के रास्ते से दुकान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दुकान के बैक साइड एक बिल्डिंग का काम चल रहा है।

    लगता है कि चोर उसी रास्ते से छत पर चढ़े और दुकान के ऊपर बने बाथरूम के रौशनदान से होते हुए दुकान में दाखिल हुए है। उन्होंने कहा कि चोरी से करीब 35 से 40 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरों ने तोड़ दिए है। पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • Jalandhar : अकाली नेता Mohinder Singh K.P की पत्नी का हुआ निधन

    Jalandhar : अकाली नेता Mohinder Singh K.P की पत्नी का हुआ निधन

    जालंधर,ENS : वरिष्ठ अकाली नेता तथा लोकसभा चुनाव जालंधर से शिरोमणि अकाली दल की टिकट से चुनाव लड़ने वाले मोहिंदर सिंह केपी की पत्नी सुमन केपी का आज निधन हो गया । वह 68 वर्ष की थी।  2012 में उन्होंने हल्का वेस्ट में कांग्रेस की टिकट से विधायक पद का चुनाव लड़ा था। जिसमें भाजपा के भगत चुन्नी लाल ने जीत हासिल की थी।

    सुमन केपी पिछले कुछ समय से कैंसर की बिमारी से पीड़ित चल रही थी। सुमन केपी का चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उपचार भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही पीजीआई से उन्हें जवाब दे दिया गया था। उनके अंतिम संस्कार की तिथि व समय बाद में निर्धारित किया जाएगा

  • पानी के बहाव में धंसी सड़क, Live Video आया सामने

    पानी के बहाव में धंसी सड़क, Live Video आया सामने

    मुजफ्फरनगर: जिले में पानी के बहाव में कल्लरपुर सड़क धंसने 3 जिलों के 20 से ज्यादा गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया। रोनी हरजीपुर के 12 किसानों के खेतों में पानी और मिट्टी भरने से फसल को नुकसान हुआ। बिरालसी-रोनी हरजीपुर के बीच पटरी टूटने से पानीपत खटीमा मार्ग और सहारनपुर के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। जानकारी के अनुसार अचानक सड़क पर बिरालसी के निकट गड्डा बन गया। एसडीएम सदर और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सड़क की मरम्मत कराने का अभियान चलाया।

    अचानक पटरी के टूटने से शामली और सहारनपुर जिलों के कई गांवों का आवागमन बंद हो गया। भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ग्रामीणों के साथ मौके ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को पटरी टूटने से रास्ता बंद होने के बारे में अवगत कराया। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मार्ग पर मिट्टी भराव शुरू कराया। करीब 5 घंटे से ज्यादा इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा। पटरी टूटने से रोनी हरजीपुर के किसानों की फसल बर्बाद हो गई।

    200 बीघा के रकबे में पानी के साथ पत्थर और मिट्टी बहकर आने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। भाकियू नेता ने प्रशासन से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है 15 दिन पूर्व इस नहर पटरी का नवीनीकरण किया गया था। इस मार्ग से करीब 20 से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन रहता है।

  • पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर साधे निशाने, देखें लाइव

    पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर साधे निशाने, देखें लाइव

    जालंधर: जालंधर में उपचुनाव को लेकर होने वाली वोटिंग को सिर्फ तीन दिन बाकी है। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए उनके स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप भी लगा रही हैं। वहीं जालंधर से पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने रविवार को प्रैस कान्फ्रैंस कर विपक्ष पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम और जालंधर से एमपी चरणजीत सिंह चन्नी की जीत पर मैंने उन्हें बधाई दी और फोन पर उनसे मेरी बात हुई। रिंकू ने कहा- मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी लगातार उन पर दड़ा सट्टा, लाटरी और नशा बेचने का आरोप लगा रहे है। मैं एक अच्छे परिवार से हूं, मगर मेरे परिवार पर कई गलत आरोप लगाए गए। साथ ही रिंकू ने चन्नी का एक वीडियो भी दिखाया। जिसमें वह रिंकू पर आरोप लगा रहे थे। रिंकू ने कहा- मेरे परिवार और मुझे बहुत ठेस पहुंची कि चन्नी साहिब ने ऐसा कहा।
    सुशील रिंकू ने कहा- मेरे पिता के बाद मेरा परिवार वेस्ट हलके की सेवा कर रहा हैं। चाहे मैं विधायक था, चाहे में सांसद था। मगर सिर्फ एक मोटिव था कि मैं जालंधर की सेवा कर सकूं। जब मैं कांग्रेस में था, तब चन्नी मेरी तारीफ करते थे। ऐसा क्या हो गया कि अब मुझे बुरा कहने लगे पड़े। मुझे पहले कहा जाता था कि रिंकू हीरा है। ऐसे में मेरी सिर्फ छवि खराब करने की कोशिश हुई है। रिंकू ने कहा- मैंने जालंधर के एमपी चरणजीत सिंह चन्नी को लीगल नोटिस भेजा है। चन्नी साहिब मुझ पर लगाए गए आरोपों का जवाब दें या फिर इसी पर माफी मांगे।

  • Jalandhar : दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने महिला की छीनी बालियां, देखें वीडियो

    Jalandhar : दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने महिला की छीनी बालियां, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में जहां पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्व चुनाव करवाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे है। वही क्षेत्र में कई जगह पुलिस द्वारा नाकाबंदी भी की गई है। लेकिन उसके बावजूद भी चोर लुटेरे कोई हौसले बुलंद है। जिसके चलते आज वीर बबरीक चौक में बाइक्स सवार स्नेचर एक महिला की बालियां झपटकर ले गए। जिस पर महिला के पति व.भाजपा नेताओं ने रोष जाहीर किया है, महिला वीणा के पति भोले ने बताया कि सुबह उसकी पत्नी वीर बबरीक चौक में कहीं काम आई थी, इस दौरान उसकी पत्नी की बाइक सवार सनेचर बालियां झपटकर ले गए।

    महिला के पति ने बताया कि यह उनके साथ चौथी घटना हो चुकी हैl उन्होंने कहा कि पुलिस को शिकायत करने का कोई फायदा नहीं होता, क्योंकि पहले भी शिकायतें देने से कुछ नहीं बना था अब भी क्या बनेगा l उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर में है, पुलिस फोर्स लगी हुई है उसके बावजूद भी ऐसी घटनाएं हो रही है।

    वहीं मुख्य पर पहुंचे भाजपा नेता रविंद्र धीर,थापा व शीतल अंगुराल नई घटना की निंदा करते हुए कहा कि पंजाब में लॉ ऑर्डर की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। माननीय मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह पंजाब की स्थिति सुधारने की तरफ ध्यान देंl इस दौरान लोगों ने सरकार विरोधी नरेबाजी भी की।

  • इस पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

    इस पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

    प्रयागराज : अपना दल (एस) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इंद्रजीत उर्फ मोनू पटेल (24) के तौर पर हुई है। वह हाईकोर्ट में वकील भी थे।जानकारी के अनुसार रविवार सुबह घर से जैसे ही बाहर निकले, पड़ोसी ने उनके सिर में गोली मार दी।यह वारदात गंगापार इलाके में रविवार सुबह हुई है।

     घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सर्वेश (28) के तौर पर हुई है। सर्वेश ने बताया कि मेरे परिवार के बुजुर्गों ने इंद्रजीत के घरवालों को दान में जमीनें दी थीं।

    अब हम लोग उसमें कुछ जमीन वापस मांग रहे थे, लेकिन इंद्रजीत नहीं दे रहा था। DCP गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 2 तमंचे बरामद किए गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।