Blog

  • Punjab News: मिठाई खाने से परिवार के 6 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत

    Punjab News: मिठाई खाने से परिवार के 6 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत

    फरीदकोटः रक्षा बंधन पर हलवाईयों की चांदी बन जाती है, लेकिन इस पर्व पर कुछ दुकानदार ग्राहकों को खराब मिठाई परोस देते है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सेहत विभाग दीपावली के पर्व पर ही मिठाईयों की दुकानों की चैकिंग करता है। उसके बाद दुकानदारों द्वारा बनाई जा रही मिठाई की कोई चैकिंग नहीं की जाती। जिसके चलते दुकानदार ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे है।

    वहीं ताजा मामला फरीदकोट की संजय नगर बस्ती से सामने आया है। जहां रक्षा बंधन पर्व पर संजय नगर बस्ती में मिठाई की दुकान से लाए गए रसगुल्ले खाने से एक ही परिवार के 6 सदस्य बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    परिवार के अनुसार यह मिठाई शहर की एक दुकान से खरीदी गई थी। परिवार के जिन जिन सदस्यों ने रसगुल्ला खाया, उन्हें उल्टियां आने लगी। सभी को पहले सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर कर दिया गया। परिवार ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले में परिवार ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Jalandhar News: प्रसिद्ध Shri Devi Talab मंदिर की पार्किंग से व्यक्ति का बाइक लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: प्रसिद्ध Shri Devi Talab मंदिर की पार्किंग से व्यक्ति का बाइक लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि अब बेखौफ चोर मंदिरों को निशाना बना रहे है। वहीं ताजा मामला प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर की पार्किंग से सामने आया है। जहां चोर पार्किंग से देर रात बाइक लेकर फरार हो गए। किशनपुरा के रहने वाले नोनी को घटना का तब चला जब माथा टेकने के बाद पार्किंग में अपनी बाइक लेने के लिए गया तो देखा वहां पर पार्किंग में उसकी कहीं पर भी बाइक नहीं दिखाई दे रही थी।

    जिसके बाद उसने घटना की सूचना सिक्योरिटी गार्ड को दी और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे दिखाने के लिए उसे कहा। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उसे सीसीटीवी फुटेज सुबह आकर देखने के लिए कहा। बाइक चोरी की शिकायत पीड़ित ने थाना 8 की पुलिस को दे दी है। नोनी ने बताया कि वह परिवार के साथ मंदिर में माथा टेकने के लिए आया था। इस दौरान उसने बाइक मन्दिर के अंदर पार्किंग में लगाई थी। जब वापिस आया तो पार्किंग से बाइक गायब थी। जिसके बाद वह पर्ची काट रहे व्यक्ति के पास गया तो वह गलती छुपाने के लिए पर्ची काटने लग पड़ा।

    उसके बाद वह गेट पर तैनात सिक्योरिटी के पास गया तो उन्होंने उसे यह कर वापस भेज दिया कि कोई गलती से उसका बाइक लेकर चला गया होगा, थोड़ी देर तक मिल जाएगा। उसने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को दिखाने के लिए कहा को उसे सुबह आने के लिए कहा गया। पीड़ित ने कहा कि मंदिर के गेट पर पुलिस तैनात रहती है लेकिन फिर भी चोरों के मन में पुलिस का डर नहीं रहा। पीड़ित ने कहा कि घटना बाइक चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी है।

  • Mpox वायरस से सरकार हुई अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई चौकसी

    Mpox वायरस से सरकार हुई अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई चौकसी

    नई दिल्लीः मंकीपॉक्स नाम का वायरस अफ्रीकन कंट्री में बहुत तेज़ी से अपने पैर पसार र हा है। मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता की जनस्वास्थ्य आपात स्थिति (पीएचईआइसी) घोषित किया है। यह जानलेवा बीमारी अफ्रीका के कई हिस्सों समेत देश के अलग-अलग भागों में फैली हुई है। इसके चलते भारत सरकार अभी से अलर्ट हो गई है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी हवाई अड्डों के साथ-साथ बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमाओं के पास स्थित भूमि बंदरगाहों के अधिकारियों को मंकीपॉक्स के चलते अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के प्रति सतर्क रहने को कहा है। सरकार के आदेश के बाद मंकीपॉक्स के खतरे को भांपते हुए चौकसी बढ़ा दी गई।

    भारत सरकार अभी से इस वायरस को लेकर गंभीर नज़र आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंकीपॉक्स से पीड़ित किसी भी रोगी के आइसोलेशन, प्रबंधन और इलाज के लिए दिल्ली में रुकने की खास व्यवस्था की है। यहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी करेगी। दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल को नोडल केंद्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एमपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बताया है। साथ ही मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया हुआ है।

  • Jalandhar News: रिश्तेदार बनकर साइबर ठग ने व्यक्ति से ठगे 2.50 लाख रुपये

    Jalandhar News: रिश्तेदार बनकर साइबर ठग ने व्यक्ति से ठगे 2.50 लाख रुपये

    जालंधर, ENS: साइबर ठगों द्वारा ठगी मारने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे है। वहीं ताजा मामला काजी मंडी से सामने आया है, जहां व्यक्ति को उसका रिश्तेदार बनाकर साइबर ठग ने 2.50 लाख ठग लिए। ठगी का व्यक्ति को काफी देर बाद पता चला। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना रामामंडी पुलिस को दे दी है।

    शिकायत में पीड़ित ने बताया कि साइबर ठग ने पहले अकाउंट में पैसे भेजने का फर्जी मैसेज भेजा और बाद में उन पैसों में कुछ पैसे दोस्त के दूसरे नंबर पर भेजने को कहा। अकाउंट में पैसे नहीं आए तो ठग ने कहा कि 72 घंटे के अंदर पैसे आ जाएगे और व्यक्ति को बातों में लेकर घर की रजिस्ट्री गिरवी रखवा ढाई लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। तीन के दिनों के बाद अकाउंट में पैसे नहीं आए तो व्यकित को बैक जाने पर पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

    पीड़ित अमर सिंह ने बताया कि 6 महीने पहले साइबर ठगों की तरफ से काल आई और काल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको उसका रिश्तेदार बताकर कहा कि वह उसके अकाउंट में 5 लाख रुपये डाल रहा है । उसने सीधा दोस्त के खाते में पैसे डालने को कहा तो साइबर ठग ने जवाब देते हुए कहा अगर वह सीधा पैसों उसके अकाउंट में डाल देगा तो पैसों उसे वापस नहीं मिलेंगे। कुछ समय के बाद ठग ने अकाउंट में 2.50 लाख रुपये जमा होने का फर्जी मैसेज भेज दिया और कहा कि उसका दोस्त खुद कॉल उससे बात कर लेगा। पीड़ित ने बताया कि मैसेज आने के कुछ समय के बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले कहा कि उसकी मां अस्पताल में दाखिल है और विदेश में रहते दोस्त ने पैसे लेने के लिए आपका नंबर दिया है।

    उसने खाते में पैसों कोे चेक किया तो पैसे नहीं आए थे, जिसके बाद उसने साइबर ठग से बात की तो उसने कहा कि पैसे फंस गए है और 72 घंटे के अंदर उसके अकाउंट में आ जाएगे। ठग ने उसे बातों में लेकर कहा कि अगर पैसे अस्पताल में जमा नहीं करवाए तो उसकी मां नहीं बचेगी। ठग ने बातों में लेकर पीड़ित को कहा वह अपनी जमीन रखकर पैसे डाल दे क्योंकि 72 घंटे के बाद पैसे उसके अकाउंट में आ जाएंगे तो पीड़ित ने बातों में आकर जमीन को गिरवी रखकर पैसे उसके अकाउंट में डाल दिए। तीन दिनों के बाद उसके खाते में पैसे नहीं आए तो वह बैक में गया, जहां उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है।

  • मेडिकल छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    मेडिकल छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    नई दिल्ली – मेडिकल छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि एक लड़की अपने कमरे में बेहोश पड़ी है और कमरा अंदर से बंद है। जब पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने वहां जाकर दरवाजा खोला तो देखा कि लड़की सीलिंग फैन से लटकी हुई है।

    जिसके बाद लड़की के शव को नीचे उतारा। इसके बाद CATS स्टाफ ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के हाथ में एक कैनुला और दो ड्रिप लगी हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले वह कमरे के अंदर पंखे से लटकी हुई मिली।

    पुलिस ने शव को अस्पताल में भिजवा दिया है और परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने लड़की का मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल की गहन जांच की जाएगी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच के लिए स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ करेगी।

  • सुबह-सुबह हुआ भीषण हादसा : ट्रक और टैक्सी की भीषण टक्कर, 5 की मौत

    सुबह-सुबह हुआ भीषण हादसा : ट्रक और टैक्सी की भीषण टक्कर, 5 की मौत

    नई दिल्ली – मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। ये हादसा छतरपुर जिले में कदारी के पास एनएच 39 पर सुबह 5 बजे के आसपास हुआ है।

    जानकारी के अनुसार कदारी के पास NH-39 हाइवे पर ट्रक ने टैक्सी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जानकारी के अनुसार टैक्सी में अपनी क्षमता से 4 गुना अधिक लोग सवार थे। हादसे का शिकार हुई टैक्सी छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जा रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक से जुड़ी हुई और डिटेल खंगालने में जुटी हुई है।

  • सुबह-सुबह 2 बार आया Earthquake, दहशत में लोग

    सुबह-सुबह 2 बार आया Earthquake, दहशत में लोग

    श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, बारामूला और कुपवाड़ा में एक के बाद एक भूकंप के झटके लगे हैं। जानकारी के अनुसार बारामूबला में सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

     भूकंप का केंद्र बारामूला से 74 किमी दूर जमीन के पांच किलोमीटर अंदर था। इसकी तीव्रता 4.9 आंकी गई। वहीं दूसरी बार भूकंप 6.52 मिनट पर आया। इसका केंद्र बारामूला से 74 किमी दूर जमीन के अंदर 10 किमी दूर था। इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई  कंप के झटके पूंछ समेत बारामूला और कुपवाड़ा के आस-पास के इलाकों में भी लगे।

     इसकी वजह से डर के नाते कई लोग घरों से बाहर आ गए। हालांकि इस भूकंप के किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं ।

  • आज का राशिफल, 20 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 20 अगस्त 2024

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक है और आज शाम 4 बजकर 10 मिनट पर गुरु मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि: आज परिवार के साथ समय बितायेंगें, इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा।धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी । घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा । घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे।आज आपकी कड़ी मेहनत से आसपास के लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज रोज की अपेक्षा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें, फायदा मिलेगा।

     वृष राशि:आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर ले। आप जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे, इससे रिश्ते में मधुरता बनेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी जहाँ आप खुलकर अपनी राय रखेंगे, आपकी राय को अहमियत मिलेगी। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। आज समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा।इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा कुछ नया सीखने को मिलेगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको किसी बुजुर्ग की सेवा का अवसर मिलेगा, इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे।इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं,उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।आज आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। कोशिश करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे।

    कर्क राशि:आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुडे लोगो के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है।आज आप पिता और बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपको रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे आपका लेन-देन भी तेज हो सकता है। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपको हर्ट कर सकता है।

    सिंह राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभायेंगे।आज सेहत के लिहाज से आप ठीक रहेंगे। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा इससे आपका हौसला बढेगा। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देगें ,इससे गलती से भी आप सुरक्षित रहेगें।

    कन्या राशि:आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सामने चुनौतियां भी आएंगी आप इनका डटकर मुकाबला करेंगे सफलता हासिल होगी। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे।आज आपको मित्र से उपहार मिल सकता है।इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है, लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव करना बेहतर रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लेने से आपकी सभी परेशानियों से राहत मिल जाएगी।

    तुला राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाए जो कोई बिजनेस करने की सोच रही है, उनके लिए आज का दिन अच्छा है।अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालने से आपका मन शांत रहेगा।किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें ,अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है।आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे, और उनके लिए खरीदादरी करने का मन बनायेंगे।करियर में उतार-चढ़ाव से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज घर में बच्चों के साथ आपका अच्छा टाइम बितेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह भी दे सकते है। छात्रो को आज ऑनलाईन कुछ नया सीखने को मिलेगा।

     धनु राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगो को आज पदोन्नती के अवसर मिलेंगे।आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का प्लान बना सकते हैं । आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशानियों का हल निकल जाएगा।आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में अच्छे परफोर्मेंस के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आयेंगे साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए ख़ुशी मिलेगी।

     मकर राशि:आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है आप दिन का अधिक समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को आज किसी कम्पनी से मेल आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है। इस राशि के टैक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है, आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं, ऐसा कोई मौका ही न दें। आज बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी।

    मीन राशि:आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य होगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। किसी बात को लेकर भाई से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए।आज आपको पुरानी बातें भी याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी।अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। किसी दूसरों की नक़ल न करें अपने आप पर विश्वास करें। इस राशि के मंत्रियों की विदेशी यात्रायें हो सकती है।

  • Jalandhar : पत्नी के Extra Marital Affair ने ली पति की जान, सालो बाद हुआ खुलासा, जानें मामला

    Jalandhar : पत्नी के Extra Marital Affair ने ली पति की जान, सालो बाद हुआ खुलासा, जानें मामला

    जालंधर, ENS: शहर में दो साल पहले एक व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मौत मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि इस मामले की करीब दो साल की जांच के बाद पता चला कि मृतक जालंधर कैंट के गांव कुक्कड़ पिंड के रहने वाले हैप्पी को उसकी पत्नी सोनिया किसी गैर मर्द के साथ संबंध में थी। इसी के चलते वह रोजाना थोड़ा थोड़ा कर हैप्पी की जहर दे रही थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई है।

    पुलिस ने बताया कि जांच टीम द्वारा भेजे गए विसरा (dip forensics) सैंपल की रिपोर्ट आई तो उसमें ये खुलासा हुआ। जिसके बाद पत्नी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने हैप्पी की पत्नी सोनिया और उसके प्रेमी मनजिंदर सिंह निवासी कुक्कड़ पिंड को नामजद किया है। इस मामले की पुष्टि थाना जालंधर कैंट के एसएचओ हरभजन लाल ने की है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    गौरतलब, है कि हैप्पी का शव परिजनों को 10 नवंबर साल 2022 को गांव हरिमानपुर के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। जिसके बाद 25 नवंबर 2022 को पत्नी घर से कहीं बाहर चली गई थी। परिवार सोनिया को काफी देर तक ढूंढता रहा, मगर कुछ उशका पता नहीं लगा। जिसके बाद परिवारों वालों ने सोनिय़ा की गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जब सोनिया का कुछ नहीं पता चला तो परिवारवालों ने बेटे हैप्पी की रूम चेक करना शुरू किया। तो सोनिया का मोबाइल फोन मिला। जिसमें फोन चेक करने पर सोनिया को अपने मनजिंदर के साथ चैटिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग मिली। फोन से कुछ ऐसे भी प्रूफ भी मिले, जिसमें दोनों हैप्पी को मारने की साजिश रच रहे थे। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, इस मामले की लंबी जांच चलने बाद आई विसरा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
  • Punjab : इस इलाके में युवक का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab : इस इलाके में युवक का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    मोगा। शहर से एक रंजिश को लेकर खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां, आपसी रंजिश होने के कारण हुई खूनी झड़प में 19 वर्षीय एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। जिसकी पहचान अमनिंदर सिंह उर्फ जसा पुत्र निर्मल सिंह वाशी रणसीह कलां के रूप में हुई है। वहीं, खूनी झड़प की सूचना मिलते ही बड़ी तादाद में पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

    वहीं, मृतक के बडे़ भाई बूटा सिंह ने बताया कि उसका भाई देर शाम वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। सिर में चोट आने की वजह से भाई की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है।