Blog

  • शिक्षण संस्थानों में कराई जाएंगी सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिताएं

    शिक्षण संस्थानों में कराई जाएंगी सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिताएं

    आपदा प्रबंधन को लेकर समर्थ-2024 अभियान के तहत होंगी जागरूकता गतिविधियां

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने बताया कि समर्थ-2024 अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के शिक्षण संस्थानों में ‘सुरक्षित निर्माण मॉडल’ (सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में तीन श्रेणियों में – हाई स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। उपायुक्त ने गुरुवार को इस अभियान की योजना पर चर्चा को बुलाई बैठक में बताया कि हर ब्लॉक में एसडीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन करेगी, जिसमें बीडीओ सदस्य सचिव होंगे और लोक निर्माण विभाग से एक सदस्य भी शामिल रहेगा।

    उपायुक्त ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर चयनित मॉडल जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जहां डीसी ऊना की अध्यक्षता में बनी कमेटी जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन करेगी। प्रत्येक श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा, और अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इन मॉडलों को प्रदर्शित और पुरस्कृत किया जाएगा।

    सामुदायिक जागरूकता और भागीदारी पर बल
    उपायुक्त ने आपदा जोखिम को कम करने के लिए सुरक्षित निर्माण प्रथाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने सामुदायिक जागरूकता और भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया और जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

    इसके अलावा, उन्होंने तकनीकी शिक्षा विभाग को पॉलिटेक्निक कॉलेजों और सीमेंट कंपनियों के साथ मिलकर सुरक्षित ढांचा निर्माण प्रथाओं के प्रति व्यापक जन जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षित निर्माण प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 2 अक्टूबर को ग्राम सभा बैठकों के दौरान जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। प्रत्येक पंचायत में ग्राम आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आपदा मित्र और युवा स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा ब्लॉक और जिला स्तर पर जूनियर इंजीनियरों और तकनीकी सहायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आपदा-प्रतिरोधी निर्माण मानकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूल सुरक्षा ऐप की प्रगति की समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी स्कूल अपनी आपदा प्रबंधन योजनाओं को समय पर ऐप पर अपलोड करें।

    बैठक में जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, डीआरडीए की परियोजना अधिकारी शैफाली शर्मा, सभी विकास खंड अधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वयक सुमन चहल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • हरोली पुलिस ने आंतक मचा रहे डकैतों का तीसरा साथी भी पकड़ा

    हरोली पुलिस ने आंतक मचा रहे डकैतों का तीसरा साथी भी पकड़ा

    जम्मू कश्मीर के माधोपुर से किया गिरफ्तार

    पोलियां के पास वुजुर्ग को हथियार से डराकर लूटे थे 5000

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस ने क्षेत्र में आंतक मचा रहे डकैतों का तीसरा साथी भी पकड़ लिया । गांव पोलियां के पास वुजुर्ग को हथियार से डराकर 5000 लूटे थे उसी मामले में वांछित था।

    बीते 27 अगस्त 2024 को पोलियां के एक वुजुर्ग व्यक्ति ने हरोली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 6 लडकों ने इसे 26 तारीख को पोलियां के पास घेरा तथा हथियार दिखाकर व डराकर जान से मारने की धमकी देते हुए 5000 रूपये छीन लिए थे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गंभीरता से लेते हुए 2 डकैतों को पकड़ के हवालात की सैर करवा दी थी। पिछले कल ही दोनों डकैत 14 दिन के न्यायिक हिरासत रिमांड पर भेजे गए हैं।

    इस मामले मे पुलिस की अलग अलग टीमों ने इलाके में लगे कैमरों, सर्विलास, मुखवर से जानकारियां जुटाकर सभी आरोपीयों की पहचान कर ली थी और 2 डकैत पकड़ने के बाद अगले आरोपीयों को पकड़ने में लगी थी।

    तभी मुख्य आरक्षी नरेंद्र के नेतृत्व में आ0 विजेश, आ0 अंकुश सहित एक टीम थाना प्रभारी सुनील कुमार के निर्देश पर जम्मू कश्मीर के लिए निकली थी जो आज मामले में वांछित तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करके हरोली थाने ले आई है।

    आरोपी से पूछताछ अमल मे लाई जा रही है । आरोपी ने वारदात को कबूल कर लिया है । हरोली क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों मे भी पुलिस को इन आरोपियों से पूछताछ करनी है ।आरोपी की पहचान भूपिन्द्र उर्फ बबिंदर(19) पुत्र सतनाम सिंह गांव  फतेहपुर, डा कोठी तह0 गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।

    डीएसपी हरोली मोहन रावत तथा थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आम जनता किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी या कोई भी गोपनीय सूचना थाना के नम्बर या पुलिस थाना प्रभारी के नम्बर 7018995910 पर दे सकते है । पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा है कि अराजक तत्वों पर पुलिस कडी कारवाई कर रही है।

  • Punjab: सांप के काटने से 26 वर्षीय युवती की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: सांप के काटने से 26 वर्षीय युवती की मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के ताजपुर गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, 26 साल की एक लड़की को सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसकी हालात बिगड़ गई। आनम-फानन में उसको लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    वहीं, परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि लड़की को सांप काटने के बाद उसे लुधियाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अस्पताल में उचित इलाज न होने के कारण लड़की की मौत हो गई है। जिसकी 3 महीने बाद शादी थी।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में ‘शिक्षक दिवस’ मनाया

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में ‘शिक्षक दिवस’ मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘शिक्षक दिवस’ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के बच्चों ने शिक्षकों के रूप में स्कूल का कार्यभार संभाला । बच्चों ने स्कूल में अनुशासन और पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा और  बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

    शिक्षक दिवस पर बच्चों ने सभी शिक्षकों को उपहार भेंट किए। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक न केवल हमारे ज्ञान को बढ़ाते हैं बल्कि हमें नैतिकता, अनुशासन और अच्छे आचरण का पाठ भी पढ़ाते हैं।

    वे हमें सही और गलत का भेद समझाते हैं और हमें जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षकों ने बच्चों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर  शिक्षक बने बच्चों मेंं सृष्टि प्रथम, भूमि व सार्थक द्वितीय तथा गुंजन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। विजेता रहे बच्चों को स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया।

    प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया कि शिक्षक की बच्चों के जीवन में अहम भूमिका होती है और बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में अवगत कराया ।उन्होंने बच्चों को बताया कि यह दिवस भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली  राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने शिक्षक  दिवस पर शिक्षकों को बधाई दी।

  • कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्व बाजार में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पीछे बैठे व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अम्व के अंतर्गत आते बाजार में ऊना रोड़ पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास अज्ञात कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस से बाइक सवार बाबू राम(55) पुत्र साधू राम निवासी गांव आठवां तहसील अम्व की मौत हो गई। पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है। यह सारी घटना पास ही स्थित सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • कामरेड जगत राम द्वारा जारी ब्यान से इंटक का कोई लेना देना नही: नरेश ठाकुर 

    कामरेड जगत राम द्वारा जारी ब्यान से इंटक का कोई लेना देना नही: नरेश ठाकुर 

    ऊनासुशीलपंडित: ऊना में इंटक नेता जगत राम द्वारा जारी किए गए मजदूरों को लेकर ब्यान पर घमासान छिड़ गया है। दरअसल इंटक नेता कामरेड जगत राम द्वारा एक ब्यान दिया गया है जिसमें उन्होंने सुखु सरकार को मजदूर का हितैषी ना होने की बात कही है जिसको लेकर इंटक जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने उस ब्यान
     पर पलटवार बार किया है। इंटक जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि इंटक नेता कॉमरेड द्वारा जो ब्यान दिया गया है उस से इंटक का कोई लेना देना नहीं है इंटक कांग्रेस के साथ खड़ी है, और कांग्रेस इंटक के साथ है। नरेश ठाकुर ने कहा कि इंटक ने मजदूर की समस्याओं को लगातार उठाया है भाजपा सरकार के कार्यकाल में मनरेगा वर्कर्स को मिलने वाली सुविधाओं को बंद कर दिया गया था
    लेकिन मौजूदा सरकार के साथ वार्तालाप कर उन सभी सुविधाओं को फिर से शुरू करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार मजदूरों की हितैषी है और उनके साथ खड़ी है कामरेड जगत राम द्वारा दिया गया बयान इंटक का बयान नहीं है और इंटक का उस बयान से कोई लेना-देना नहीं है।
  • Kolkata rape case : माता-पिता का बड़ा आरोप, कहा- पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की

    Kolkata rape case : माता-पिता का बड़ा आरोप, कहा- पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की

    कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में पिछले महीने हुए कथित बलात्कार और हत्या मामले की पीड़िता के परिजन अस्पताल में अन्य चिकित्सकों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और कोलकाता पुलिस पर शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराकर मामला दबाने का आरोप लगाया।

    सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रदर्शन में शामिल हुए पीड़िता प्रशिक्षु चिकित्सक के माता-पिता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना सामने आने के बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें पैसे देने की कोशिश की थी। अस्पताल में नौ अगस्त को उनकी बेटी का शव मिला था।

    पीड़िता चिकित्सक के पिता ने कहा, ‘‘पुलिस शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। हमें शव को देखने की इजाजत नहीं दी गई और जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तब तक हमें थाने में इंतजार करना पड़ा। बाद में जब शव को हमें सौंपा गया, तब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हमें धन की पेशकश की लेकिन हमने इसे लेने से तुरंत इनकार कर दिया।’’

    परास्नातक प्रशिक्षु चिकित्सक के माता-पिता ने कहा कि वे उनकी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे चिकित्सकों के समर्थन में बुधवार रात को प्रदर्शन में शामिल हुए। घटना के सामने आने के बाद पूरे राज्य में प्रदर्शन हुए और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की। कोलकाता पुलिस ने प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित बलात्कार और उसकी हत्या मामले में शामिल होने के आरोप में एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया है।

    कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अगस्त के दूसरे सप्ताह में मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपे जाने का आदेश दिया था। बाद में अदालत ने अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच राज्य द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) से केंद्रीय एजेंसी को स्थानांतरित करने का आदेश दिया। सीबीआई ने अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष को सोमवार को गिरफ्तार किया।

  • हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में अध्यापक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में अध्यापक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    ऊनासुशील पंडित: संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में गुरूवार को बच्चों द्वारा अध्यापक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने संस्थान के अध्यापकों व छात्राओं को शिक्षक दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे समाज के निर्माता है।

    इससे पहले छात्राओं ने प्रधानाचार्य नरेश सैनी व अन्य अध्यापकों से केट कटवाकर कार्यक्रम का आगाज किया। संस्थान की छात्राओं द्वारा अपने शिक्षकों के लिए चायपान का भी प्रबंध किया गया था। प्रधानाचार्य नरेश सैनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए  जीवन में आगे बढऩे के लिए तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने पर जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है। इसलिए बच्चे को हर काम में परिपक्व होना पड़ेगा। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार प्रस्तूत किए। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तूतियां भी दी।

    इस मौके पर हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,प्रदेश महासचिव नरेश सैणी,जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया,हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य मंजू मनकोटिया,रमा कंवर,उपप्रधानाचार्य रंजू बाला, मीना ठाकुर, निशा रानी,सोनिया,नवनीत,कमला सहित संस्थान की छात्राएं उपस्थित रही।

  • अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, पशु चिकित्सा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया

    अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, पशु चिकित्सा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, और अवस्थी पशु चिकित्सा महाविद्यालय नालागढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

    समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन चन्दर शेखर अवस्थी, अवस्थी ग्रुप, नालागढ़, सोलन, हिमाचल प्रदेश, विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप ऋषव अवस्थी, डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप रजत अवस्थी,   अवस्थी ग्रुप, डॉ. भूपेंद्र कुमार जोधता, प्रधानाचार्य, अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ और डॉ. वी.के. भारद्वाज, प्रधानाचार्य, अवस्थी पशु चिकित्सा महाविद्यालय, भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर डॉ. वी.के. भारद्वाज, प्रधानाचार्य, अवस्थी पशु चिकित्सा महाविद्यालय ने छात्रों और स्टाफ को संबोधित किया और शिक्षक और छात्र के बीच के संबंध को समझाया।

    समारोह में विधि संकाय और, पशु चिकित्सा महाविद्यालय के शिक्षक-अजय कुमार जसवाल,  प्रीति ठाकुर, शिविंगी, माया देवी, रोली सिंह और सविता चौधरी ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

    छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य, भांगड़ा, नाट्टी, गिद्दा, कोरियोग्राफी, और स्किट जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे समस्त माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया।

    इस अवसर पर अवस्थी ग्रुप के निदेशक, ऋषव अवस्थी ने सभा को संबोधित करते हुए शिक्षकों और छात्रों के बीच सुदृढ़ संबंधों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस आयोजन की सराहना की और छात्रों के समर्पण की प्रशंसा की।

    कार्यक्रम के अंत में अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ के प्रधानाचार्य, डॉ. भूपेंद्र कुमार जोधता ने सभी अतिथियों, छात्रों और संकाय सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और इस सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी।

  • भीषण सड़क हादसा: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत

    जयपुर। राजस्थान के गंगानगर जिले में बुधवार देर रात एक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी जिससे छह युवकों की मौत हो गई। बिजयनगर के थानाधिकारी गोविंद राम ने बताया कि बुधवार देर रात यह हादसा सूरतगढ़-अनूपगढ़ राज्य राजमार्ग पर हुआ। तेज गति से जा रही एक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। बाइकों पर सवार युवक जागरण समारोह से लौट रहे थे।

    उन्होंने बताया, “दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम ताड़ दिया।” उन्होंने बताया कि कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान ताराचंद (20), मनीष (24), सुनील कुमार (20), राहुल (20), शुभकरण (19) और बलराम (20) के रूप में हुई है।