Blog
-

व्यापारी से 2 किलो 800 ग्राम सोने के आभूषण पकड़े ,10 लाख 32 हजार रुपए जुर्माना
बिना बिल ले जा रहा था सोने के हीरे जड़ित आभूषण1 करोड़ 72 लाख रुपए मार्केट वैल्यूऊना/सुशील पंडित: राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना ने 2 किलो 800 ग्राम, जिनकी मार्केट वैल्यू 1करोड़ 32 लाख है ,सोने के हीरे जड़ित आभूषण पकड़े हैं जिस पर व्यापारी से 10 लाख 32 हजार जुर्माना वसूल किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के सोने के आभूषणों के व्यापारी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। सहायक राज्य घर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से सोने का व्यापारी हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में आभूषण बेचने आ रहा है उन्होंने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारी अमन सोफत सहायक उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना व बलजीत सिंह सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी गगरेट को दी ।उच्च अधिकारियों के आदेश पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व अमन सोफत सहायक उपयुक्त कर रहे थे तथा टीम में बलजीत सिंह ,प्रदीप ठाकुर, मनोज सहगल व दीपक डोगरा साथ में जसवंत, बालकृष्ण व चालक का सोमनाथ मौजूद थे। टीम ने नाका लगाया जैसे ही करीब 6:00 बजे उक्त व्यापारी अम्ब में अपनी कार से पहुंचा वैसे ही विभाग की टीम ने गाड़ी को रोक लिया। व्यापारी की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक कपड़े के थैली में तीन बॉक्स प्लास्टिक के रखे हुए मिले टीम ने जब इन डिब्बों को खोल तो उन में से सोने के हीरे जड़ित आभूषण बरामद हुए।विभाग की टीम ने व्यापारी से इन आभूषणों का बिल मांगा तो वह मौके पर कोई भी बिल डिलीवरी चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके पश्चात विभाग की टीम ने व्यापारी की मौजूदगी में इन आभूषणों का वजन करवाया जो की 2 किलो 800 ग्राम पाया गया। जिसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ 72 लाख आंकी गई। जिस पर विभाग की टीम ने अपने उच्च अधिकारी विनोद सिंह डोगरा उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना के आदेश पर इन सोने के आभूषणों पर 10 लाख 32 हजार रुपए वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के अंतर्गत जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के मुखिया विनोद सिंह डोगरा उपयुक्त ऊना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आगे भी विभाग कर चोरी करने वालों पर शिकंजा कसता रहेगा। -

कंवर अस्पताल में शुरू हुआ एरो रेक्टल सेंटर
ऊना/सुशील पंडित: कंवर अस्पताल ऊना पुराना होशियारपुर रोड पर डा जगदीश्वर कंवर द्वारा एरो रेक्टल सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में बवासीर ,भगंदर व अन्य गुदा रोगों की चिकित्सा एवं क्षारसूत्र विधि द्वारा ऑपरेशन किए जाएंगे। इस केंद्र में डॉक्टर बीरबल ठाकुर बवासीर एवं गुदा रोग विशेषज्ञ द्वारा सेवाएं दी जाएगी। डॉ बीरबल ठाकुर हाल ही में जिला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल धर्मशाला से शल्य विशेषज्ञ के पद से सेवानिवृत हुए हैं। -

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर बंगाणा में युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर
76 लोगों ने किया रक्तदानऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा व भाजपा मण्डल कुटलैहड़ ने बंगाणा पँचायत घर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्ब मन्त्री बिंरेंद्र कँवर ने विशेष रूप से शिरकत की ओर युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए शिविर के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंझले स्तर के स्वरों को उजगार करने बालों के साथ वार्ता को भी सुना। कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शशि राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया है और इस शिविर में लगभग 76 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र फल व जूस वितरण किया।बहीं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के रक्तदान शिविर पर शिरकत करने पर उन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एबम पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरनजीत शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, राजेन्द्र रिंकू, शशि राणा, पँचायत प्रधान दीपांकर सिंह कँवर, अभय राणा, अजय राणा, मदन लाल, मन्नू बांका, दीपक राणा, बिपन राणा हटली, साहिल राणा, रोहित ठाकुर, रबि कुमार, शेखर राणा, मन्नू पटियाल, सौरभ राणा, जितेंद्र कुमार व युवा मोर्चा के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। -

हरोली भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
हरोली भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: लखबीर लक्खीऊना/सुशील पंडित: हरोली भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन लोअर बढेडा में मनाया गया यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्वकर्मा पूजा को लाइव देखा । जानकारी देते हुए हरोली भाजपा प्रवक्ता लखबीर लक्खी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप मनाया जा रहा है जिसमें सोमबार को भाजपा युवा मोर्चा एक खूनदान कैंप लगाएगा व इसके बाद वुधवार को अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे व सामाजिक स्थलों की साफ सफाई भी की जाएगी।उन्होंने कहा कि आज देश को पूरे विश्व मे आगे ले जाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान है व भारत जल्द विश्व शक्ति बनने जा रहा है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ही है कि जी 20 मे पूरे विश्व मे अपने डंके का लोहा माना है व सभी देशों ने भारत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है व इसी कड़ी में हरोली भाजपा भी इस सेवा सप्ताह को बढ़चढ़ कर मनाएगी व पूरा सप्ताह हर रोज सेवा से जुड़े कार्यो को किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो राम कुमार, हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलविंदर गोल्डी, महामंत्री परमजीत जसवाल, जिला भाजपा सचिव सरोज ठाकुर, मीडिया प्रभारी मोहित अग्निहोत्री, सचिव अजय लवली, त्रिलोक सैनी, रविन्द्र कुमार, अनिल जसवाल, सोना देवी, चरण सिंह, जरनैल जेलो, दिलवाग सेठी, यशपाल सिंह, पंडित शिव कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे. -

यूथ कांग्रेस में अभिषेक शर्मा प्रवक्ता नियुक्त
ऊना/सुशील पंडित: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी द्वारा हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है जिसमें गगरेट के अभिषेक शर्मा को प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी की विभिन्न संगठनों में विभिन्न पदों पर पार्टी की सेवा कर चुके हैं अभिषेक अपनी नियुक्ति पर गगरेट के लोकप्रिय विधायक चैतन्य शर्मा प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बड़े भाई नेगी निगम भंडारी व प्रदेश प्रभारी सहज पाल बरार का धन्यवाद किया। -

जिला में भाजपा को मजबूती के लिए महिलाओं को संगठन में जोड़ा जाएगा: अनु
ऊना/सुशील पंडित: भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी उना सदर के विधायक सतपाल सिंह सती, जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ,समेत तमाम नेताओं का आभार व्यक्त किया है। अनु ठाकुर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व में जिस उम्मीद के साथ उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे उम्मीद पर खडा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी।उन्होंने कहा कि जिला में भाजपा को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। अनु ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा महिला महिलाओं की हिताशी रही है और भाजपा ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई। चाहे केंद्र की मोदी सरकार की बात हो या पूर्व जयराम सरकार इन दोनों ही सरकारों ने महिलाओं को विशेष रूप से लाभान्वित करने के लिए शानदार काम किया है। लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार महिलाओं की उम्मीद पर खरी उतरने में पूरी तरह विफल रही है। दूसरे शब्दों में यदि कहा जाए तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा को मजबूत किया जाएगा। महिला मोर्चा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। -

प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच से राजधानी में अमृत वाटिका निर्माण किया जा रहा:सत्ती
ऊना/सुशील पंडित: मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत विधायक सतपाल सिंह सती , मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र ऊना के जखेड़ा, बनगढ़ फतेयाल,पुखरू, भटोली, मैहतपुर, रायपुर सहोड़ा में नई दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के लिए मिट्टी एकत्रित की। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते राष्ट्रीय राजधानी में अमृत वाटिका बनाया जा रहा है जिसमें देश के प्रत्येक हिस्से की मिट्टी को लगाया जाएगा। ताकि इस अमृत वाटिका में भ्रमण करने पर प्रत्येक देशवासी को अपने क्षेत्र की मिट्टी का एहसास हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 9 साल में जिन योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया है वह अपने आप में ऐतिहासिक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक के हितों को ध्यान में रखते हुए न केवल नीति निर्धारण किया बल्कि जमीनी स्तर पर उन सभी नीतियों को लागू करने में भी दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाई है। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में शुमार हो चुकी है। जिसके लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है। विधायक सतपाल सिंह सती, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और विश्वकर्म योजना के बारे में अवगत कराया। सती ने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और ऊंचाई और बुलंदी को छूने वाला है। -

हिमाचल: प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन, देखें वीडियो
बद्दी/सचिन बैंसल: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73 वा जन्मदिन पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र दुन मंडल की ओर से राधे गौशाला थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पंचकूला स्थित पारस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम रक्त एकत्रित करने बद्दी पहुंची। जानकारी देते हुए दुन मंडल अध्यक्ष मानसिंह मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर घर के सदस्य हैं और उनका जन्म दिवस हर भारतीय मना रहा है क्योंकि हर भारतीय नरेंद्र मोदी को अपने घर का सदस्य मानता है। उन्होंने कहा की प्रधान मंत्री के जन्म दिवस पर युवाओं में रक्तदान करने का जोश है और शाम तक लगभग 150 यूनिट रक्त इस रक्तदान शिविर में एकत्रित किया गया।
-

भाजपा युवा मोर्चा ने मोदी की के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर
जालंधर, ENS: भाजपा युवा मोर्चा ने जौली सूटिंग ऐरा फाऊंडेशन के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय जोशी हॉस्पिटल में किया गया।इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रधान पंकज जुल्का व जौली सूटिंग ऐरा फाऊंडेशन के चेयरमैन एडवोकेट हर्ष झांजी ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इसमें विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,जिला प्रवक्ता ब्रजेश, उपस्थित हुए। जिसमें पार्टी के युवाओं और गणमान्य महानुभावों ने बड़े उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस मौक़े पर 51 यूनिट से ज़्यादा रक्त एकत्रित किया गया।
सुशील शर्मा ने युवाओं में जोश भरने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया तथा सभी को इस महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए मार्गदर्शित किया। इस मौके पर युवा मोर्चा प्रधान पंकज जुल्का ने रक्तदाताओं को इस शिविर में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस तरह के समाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच, संघर्षमय जीवन में भी सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिये प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर हर्ष झांजी ने कहा कि हमारे रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमें अपने आप को सौभाग्यशाली समझना चाहिए कि हमें रक्तदान करने का मौका मिला है और युवाओ को इस महाकुंभ मे बढ़ चढ़ आगे आना चाहिये।
इस रक्तदान शिविर में विशेष तौर पर राजेश बाघा, राकेश राठौर कंवरवीर सिंह टहोरा, रोबिन सांपला, मीनू शर्मा, आशु अम्बा, अभिनव कोहली, नरिंदर ढिलों डॉ हिमांशु राज कुमार, लूथरा, मनोज अग्रवाल सभी ने युवा साथीयो का रक्दान करने के लिए होंसला बढ़ाया और सबको समानित किया इस मौके पर अनुज शारदा, सनी कुमार, सुनील कुमार और युवा मोर्चा जालन्धर से विनीश मित्तू,सूर्य मिश्रा, तजिंदर सिंह, हरीश कुमार, पंकज लूथरा, वरुण दुबे, विकास शारदा, रोहित ठाकुर, निखिल जोशी, सोनी, चिंटू, मोंटी, पुनु, अंश, शुबम शर्मा रोशन, प्रिंस आदि उपस्थित थे.
-

पंजाबः फर्जी IMEI नंबर लगाकर मोबाइल बेचते 2 दुकानदार काबू, देखें वीडियो
बठिंडाः बाबा फरीद नगर में पुलिस ने फर्जी IMEI नंबर लगाकर मोबाइल बेचने वाले दुकानदारों का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईए की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कैंट के हलके में कुछ दुकानदार फर्जी IMEI नंबर लगाकर मोबाइल बेच रहे है। इन दुकानदारों को सीआईए-2 के एएसआई जरनैल सिंह व एएसआई कमलजीत ने पकड़ा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने 2 दुकानदारों को काबू किया है। आरोपियों की सोहनलाल वासी अजीत रोड गली नंबर 6 के तौर पर हुई है। जबकि मुनीश कुमार बाररी गली नंबर 1/11 बाबा फरीद नगर बठिंडा व राजन नारंग यास्नी मही लाएका जिला फाजिल्का का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि वह इस समय बाबा फरीद नगर गली 22 में रह रहा था। पुलिस ने इन लोगों से 300 के करीब नकली छोटे की-पेड फोन बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये लोग दिल्ली से बड़ी मात्रा में कबाड़ से छोटे की-पैड मोबाइल खरीद लेकर आते थे। ये लोग लंबे समय से यह कारोबार कर रहे थे। ये लोग होलसेल में पार्ट्स लेकर आते 250-300 रुपए में मोबाइल बेचते थे। रिटेल में 800 से 1000 रुपए में बेचा जाता था। पता चला है कि ये लोग पूरे पंजाब में सप्लाई दे रहे थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही फर्जीवाड़ा करने वाले अन्य दुकानदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस ने अधिकारी ने कहा आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है।