Blog

  • पंजाबः 24 घंटे में सुलझी सास के कत्ल की गुत्थी, बहू गिरफ्तार

    पंजाबः 24 घंटे में सुलझी सास के कत्ल की गुत्थी, बहू गिरफ्तार

    अमृतसर: गांव ससरा कलां में सास को करंट लगाकर मौत के घाट उतारने के मामले की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। झंडेर थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाली बहू को गिरफ्तार कर लिया है। झंडेर थाने के एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को गांव ससरा कलां में चन्नन सिंह की पत्नी अमरजीत कौर की हत्या संबंधी मृतक महिला के भाई महिंदर सिंह निवासी बाल सचंदर के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    जिसकी पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए मृतक महिला की बहू को गिरफ्तार किया। शक के आधार पर गिरफ्तार बहू नरिंदरजीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी सास का कत्ल किया है। उसने बताया कि पहले उसके सिर में गोली मारी, फिर उसे करंट लगा दिया और अंत में उसे रस्सी से लटका कर मार डाला और अपने रिश्तेदारों से झूठ बोला कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला का दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • पंजाबः सरेआम चिट्टे का सेवन करते व्यक्ति की वीडियो वायरल

    पंजाबः सरेआम चिट्टे का सेवन करते व्यक्ति की वीडियो वायरल

    लुधियानाः पंजाब सरकार भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के दावे कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर है। थाना डिवीजन नंबर 8 अधीन आते कैलाश नगर की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें खाली प्लाट में व्यक्ति सरेआम चिट्‌टे का सेवन कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में नशा के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं।

    नशेड़ी यहां पर नशे का सेवन करने के बाद गलियों में घूमते हैं और चोरी-स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। लोगों का कहना है कि अगर व इन नशेड़ियों का विरोध करते हैं तो ये लोगो से मारपीट व गाली गलौज करने पर उतर आते हैं। इलाके सुनसान गलियों में लोग आने से परहेज करते हैं क्योंकि कई बार नशेड़ी लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। कई युवक ओवर डोज के कारण दम तोड़ चुके हैं। पुलिस गश्त न होने के कारण नशा तस्कर सरेआम युवकों को नशा सप्लाई करके दलदल में फंसा रहे हैं।

  • पंजाबः बस स्टैंड पुलिस चौकी के नजदीक जुझार ग्रुप के कर्मचारी से लाखों रुपए की लूट, देखें CCTV

    पंजाबः बस स्टैंड पुलिस चौकी के नजदीक जुझार ग्रुप के कर्मचारी से लाखों रुपए की लूट, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं अब जुझार ग्रुप के कर्मचारी जस्सी से लुटेरे लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित जस्सी देर शाम बस स्टैंड से कलेक्शन करके वापस दफ्तर जा रहा था कि बदमाश उसका पीछा करने लगा और दफ्तर तक आ गया।

    जस्सी जैसी ही दफ्तर की सीढ़ियां चढ़ने लगा तो बदमाश उसके पास आया और तुरंत उसके हाथ में पैसों से भगा बैग छीन कर फरार हो गया। जस्सी ने बताया कि बैग में करीब 2 लाख रुपए थे। लूट की घटना उसने तुरंत अपने अन्य कर्मचारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर कंपनी के अधिकारी, बस स्टैंड चौकी और थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस भी पहुंच गई।

    2 लाख रुपए की लूट बस स्टैंड चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहे है जिस कारण अब सरेआम पुलिस चौकी और थानों के नजदीक से ही लूट की वारदातें हो रही है। इस वारदात के बाद आसपास के अन्य ट्रांसपोर्ट मालिकों में रोष है। थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ नीरज चौधरी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें बदमाश कर्मचारी के पीछे आता दिखा और बैग छीनकर फरार हो गया। उनका कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • पंजाबः घर के बाहर से इनोवा कार चोरी, देखें CCTV

    पंजाबः घर के बाहर से इनोवा कार चोरी, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में घर के बाहर खड़ी कारों को अब चोरों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वहीं अब गांव भौरा में घर के पास खड़ी इनोवा कार चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए कार के मालिक बलदेव सिंह ने बताया कि उसने रोजाना की तरह घर के पास अपनी इनोवा कार को पार्क किया था। जैसे ही वह सुबह उठा तो कार गायब थी। बाद में उसने पुलिस को सूचना दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए ताे चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित बलदेव सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोग गली में ही अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं।

    सीसीटीवी में एक चोर कार में सवार होकर पहुंचा और उसके इनोवा कार को किसी चाबी से खोलकर चोरी कर ले गया। बलदेव सिंह ने का कहना है कि बदमाश ने पहले अपनी कार से गली की रेकी की। उसके बाद पीछे अपनी कार को पार्क कर उसकी इनोवा गाड़ी लेकर फरार हो गया। उसने कहा कि गांव भौरा में पुलिस की रात के समय गश्त न होने के कारण इस तरह की वारदातें हो रही है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।

  • पंजाबः संत एन्क्लेव में लिफाफे में मिली नवजन्मी बच्ची 

    पंजाबः संत एन्क्लेव में लिफाफे में मिली नवजन्मी बच्ची 

    लुधियाना: दुगरी के नितिश विहार स्थित संत एन्क्लेव में लिफाफे में नवजन्मी बच्ची के मिलने का मामला सामने आया है। घटना पता उस समय लगा जब मोहल्ले के लोगों को किसी बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने बताया कि सुबह मोहल्ले में एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी लेकिन बच्चा न होने के कारण हम आगे चले गए।

    वहीं जब फिर से वहीं पहुंचे तो एक बार फिर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो जांच की तो देखा कि गली में पॉलिथीन के लिफाफे पड़ थे। जब पॉलिथीन के लिफाफे की जांच की तो उसमें से एक नवजन्मी बच्ची मिली, जिसकी सांसें चल रही थी। बच्ची को लिफाफे से निकाल लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। थाना दुगरी की प्रभारी मधुबाला ने बताया की बच्ची को लोगों की मदद से निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया है।

  • जालंधरः कॉन्स्टेबल की हत्या करने के मामले शामिल गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधरः कॉन्स्टेबल की हत्या करने के मामले शामिल गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः फिल्लौर पुलिस ने हथियारों सहित एक गैंगस्टर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 2 जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। आरोपी की पहचान  मनप्रीत सिंह उर्फ विक्की वलैतिया निवासी गांव पत्ती बादल के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनप्रीत उर्फ वलैतिया उन्हीं गैंगस्टरों का साथी था जिन्होंने पिछले दिनों फगवाड़ा में गाड़ी लूटी थी और कॉन्स्टेबल को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने जो स्कॉर्पियो बरामद की है, इसी गाड़ी में वलैतिया पुलिस के साथ हुए मुकाबले के दौरान चौथे गैंगस्टर को भगा कर ले गया था। जिसे बाद मोहाली में पकड़ा गया था।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फगवाड़ा में वारदात करने वाले गैंगस्टर विक्की वलैतिया के पास ही रुके हुए थे। उसी ने उनकी मदद की थी। वारदात के बाद गैंगस्टरों के रहने खाने का सारा प्रबंध करता था। हालांकि विक्की वलैतिया पर सिर्फ मारपीट और लड़ाई झगड़े के ही मामले दर्ज हैं। मनप्रीत उर्फ विक्की वलैतिया कबड्डी का खिलाड़ी था। उसे नशे की लत लग गई। इसी नशे की लत ने उसे कबड्डी खिलाड़ी से गैंगस्टर बना दिया। वह लोगों से लड़ाई झगड़े और मारपीट करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वलैतिया अच्छे परिवार से है, लेकिन उसकी गलत संगत ने उसे अपराधी बना दिया।

  • जालंधरः क्रिकेटर हरभजन की कोठी के बाहर 2 व्यक्ति भिड़े, देखें वीडियो

    जालंधरः क्रिकेटर हरभजन की कोठी के बाहर 2 व्यक्ति भिड़े, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः छोटी बारादरी में स्थित भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की कोठी के पास 2 व्यक्तियों के द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्तियों की पैसों के लेन-देन के हाथापाई हुई है। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को जमकर लात घूंसे मारे और जमीन पर पटक कर पीटा। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग किया।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पहले पुड़ा मार्केट में बहसबाजी हुई। इसके बाद मामला धीरे-धीरे गर्मा गया। एक दूसरे को गालियां देने लगे और मामले मारपीट तक जा पहुंचा। पास में ही खड़े एक व्यक्ति ने उसकी लड़ाई की वीडियो बना ली। हालांकि वीडियो बनाने वाला शख्स दोनों को झगड़ा न करने की हिदायत भी दे रहा है और साथ में दोनों की इस हरकत को रिकॉर्ड कर रहा था। लड़ाई के बाद दोनों व्यक्ति कार में बैठकर चले गए।

  • पंजाब में आज बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत, बरसेंगे बादल

    पंजाब में आज बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत, बरसेंगे बादल

    चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार से राहत की बारिश होने की उम्मीद है। खासकर समय से पहले पड़ रही गर्मी से पंजाब में गेहूं की फसल झुलसने लगी है। अगर आने वाले दिनों में बारिश होती है तो इससे गेहूं को संजीवनी मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश, जबकि एक मार्च को कई इलाकों में तेज बारिश का अनुमान है। अभी तक राजधानी चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है, जो फरवरी माह में सामान्य से कहीं अधिक है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, फसलें भी गर्मी से हो रहे नुकसान से बचेंगी। 


    चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में कुछेक स्थानों में 28 फरवरी को हल्की बारिश, जबकि 1 मार्च को अधिकांश जगह अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस बीच मंगलवार को गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पंजाब का पूर्वी मालवा क्षेत्र इससे अछूता रहेगा। दो फरवरी को भी पंजाब और हरियाणा में बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। सोमवार को दिनभर मौसम गर्म रहा और होशियारपुर का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबाला का 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों स्थानों का अधिकतम तापमान क्रमश: 30.1 और 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • जेल में गैंगवार के मामले में सहायक जेल अधीक्षक Suspended

    जेल में गैंगवार के मामले में सहायक जेल अधीक्षक Suspended

    तरनतारन: गोइंदवाल जेल में गैंगस्टरों के बीच हुई खूनी झड़प में दो गैंगस्टरों की मौत हो गई थी। जबकि इस हमले में एक घायल हो गया था। जिसके बाद जेल प्रशासन पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। वहीं आज इस मामले को लेकर एडीजीपी जेल बी चंद्रशेखर ने गोइंदवाल साहिब का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ की लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लिया।

    सुरक्षा में चूक को लेकर सहायक जेल अधीक्षक हरीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को हुई खूनी झड़प के दौरान जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ छुट्टी पर थे, लेकिन घटना की खबर मिलते ही वे ड्यूटी पर लौट आए।

  • आज का राशिफल, 28 फरवरी 2023 

    आज का राशिफल, 28 फरवरी 2023 

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है, क्योंकि नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिल सकती है और धन संपत्ति में भी इजाफा होगा। आप सामाजिक विषयों पर पूरा जोर बनाए रखेंगे। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के भी योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी काम के पूरा होने से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन आपका अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें और भाई बहनों का आपको पूरा सुख मिलेगा। आप एक से अधिक स्त्रोतों से आय पाकर प्रसन्न रहेंगे और मागंलिक कार्यक्रम के होने से आज परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्य के प्रति भी आपकी रुचि बनी रहेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप घर बाहर अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे, लेकिन किसी बेवजह की बहस में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और व्यापार कर रहे लोग इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। अपने व्यापार के कामों पर ध्यान लगाएं। आपको वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलाएगी और माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा।

    कर्क राशिफल। आज के दिन विद्यार्थियों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है और आप अपनी पढ़ाई के प्रति सतर्क रहेंगे, तभी परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई आपके साथ गलत डील कर सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आपको समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको कोई गुप्त सूचना प्राप्त हो सकती हैं।

    सिंह राशिफल। आज आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आप कार्यक्षेत्र में अधिक समय व्यतीत करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर आज खरी उतरेगी। आपको आपके परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप दिन का कुछ समय माता पिता की सेवा में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    कन्या राशिफल। आज के दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है और भाग्य के दृष्टिकोण से भी दिन बेहतर रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अपनी गति को बनाए रखेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को यदि किसी सलाह की आवश्यकता हो, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में चल रही समस्या से भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी और आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात हो सकती हैं, जिनसे आप दूरी बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप अपनी कुछ पुरानी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और परिवार में आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा और आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य  आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर अपने अधिकारियों से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। किसी कानून संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा और आपकी अपने करीबियों से नजदीकियां बढे़गी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ टाइम अकेले में बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रही दूरियां भी समाप्त होगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको किसी नई संपत्ति को खरीदना बेहतर रहेगा। आपकी अपने मित्रों से आज घनिष्ठा बढ़ेगी और व्यापार कर रहे लोग किसी निर्णय को समय पर लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर अत्यधिक एनर्जी रहने के कारण आप उसे सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और सामाजिक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर से अच्छा व्यवहार बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके खर्चे बढ़ने के बाद आपको परेशानी होगी और आप कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहें।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा और किसी काम के उत्साह से पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कुछ निजी परिस्थितियों में भी आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे नजर आएंगे, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपको माताजी से किसी बात को कहने का मौका मिलेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक रहने वाला है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदारी करने की इच्छा भी पूरी होगी और आप बड़ों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आप परिवार में किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और भौतिक वस्तुओं पर भी पूरा फोकस बनाए रखें। आप अपनी कुछ बेफिजूल की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।