Blog

  • पंजाबः 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटों में हो सकती है बरसात

    पंजाबः 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटों में हो सकती है बरसात

    चंडीगढ़ः पंजाब के मालवा व दोआबा के जिलों में रात से बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहां आने वाले तीन घंटों में बारिश के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में भी 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार भी पंजाब में बारिश की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी हिदायत के अनुसार पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में अगले तीन घंटों में बारिश के आसार हैं और 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

    वहीं, कपूरथला, तरनतारन, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में सुबह बारिश हुई। वहीं, इस साल पंजाब में मानसून सामान्य रहा है, लेकिन सितंबर महीने में अभी तक सामान्य से 12% कम बारिश रिपोर्ट की गई। वहीं जून महीने से अभी तक पंजाब में 404.5MM बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 4% कम है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में रविवार भी 50-60 प्रतिशत तक बारिश के आसार बन रहे हैं। रविवार को लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला को छोड़ पूरे पंजाब में बारिश के आसार हैं। वहीं इसके बाद वीरवार तक पंजाब में बारिश का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन गुरुवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਨਾਂਹ ‘ਤੇ ਭੜਕੇ ਆਗੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਨਾਂਹ ‘ਤੇ ਭੜਕੇ ਆਗੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸਾਬਕਾ ਮੇਅਰ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਖਸ਼ੀ ਰਾਮ ਅਰੋੜਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਭਾਜਪਾ ਸ਼ਹਿਰੀ ਦਾ ਇਕ ਵਫ਼ਦ ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਵਿਚ ਫੈਲੀ ਮਹਾਂਮਾਰੀ, ਗੰਦਗੀ, ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ, ਟੁੱਟੀਆਂ ਸੜਕਾਂ, ਸੀਵਰੇਜ, ਫੋਗਿੰਗ ਆਦਿ ਵਰਗੀਆਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਸਬੰਧੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਹੁਲ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਉਨਾਂ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਇਕ ਘੰਟੇ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਮਾਂ ਆਪਣੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਗੰਨਮੈਨਾਂ ਨਾਲ ਬਿਠਾ ਕੇ ਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਅਖੀਰ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਵਫ਼ਦ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਇਸ ਵਫ਼ਦ ਵਿਚ ਸਾਬਕਾ ਮੇਅਰ ਬਖਸ਼ੀ ਰਾਮ ਅਰੋੜਾ ਦੇ ਨਾਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਮਨੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਜੀਵ ਖੋਸਲਾ, ਅਰਵਿੰਦ ਸ਼ਰਮਾ, ਬਲਦੇਵ ਰਾਜ ਬੱਗਾ ਆਦਿ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ।

    ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਹੁਲ ਦੇ ਇਸ ਵਤੀਰੇ ਸਬੰਧੀ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਵਫ਼ਦ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਸਮੇਤ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੇਅਰ ਬਖਸ਼ੀ ਰਾਮ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਸ਼ਹੀਦ ਹਰਬੰਸ ਲਾਲ ਖੰਨਾ ਸਮਾਰਕ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ। ਪ੍ਰਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ। ਉਨਾਂ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਹੁਲ ਦੇ ਵਤੀਰੇ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ ਉਠਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ ਦੇ ਲੋਕ ਚਿਕਨਗੁਨੀਆ ਦੀ ਮਹਾਂਮਾਰੀ, ਗੰਦਗੀ, ਗੰਦੇ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ, ਟੁੱਟੀਆਂ ਸੜਕਾਂ, ਸੀਵਰੇਜ ਆਦਿ ਦੀਆਂ ਭਿਆਨਕ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਹੇ ਹਨ, ਪਰ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਲ ਇਨਾਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਕੋਈ ਸਮਾਂ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾਂ ਤਿਆਰ ਹੈ।

    ਇਸ ਕਾਰਨ ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਵਫ਼ਦ ਉਪਰੋਕਤ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਹੁਲ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਮੰਗ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਆਖਰਕਾਰ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਬਾਅਦ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਮਿਲਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦੇ ਦਿੱਤਾ। ਵਫ਼ਦ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਜਦੋਂ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਪੁੱਜੇ ਤਾਂ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਆਪਣੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਚ ਹੀ ਬੈਠੇ ਸਨ। ਜਦੋਂ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਸੁਨੇਹਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਵਫ਼ਦ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਬੈਠਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ, ਪਰ ਇਕ ਘੰਟਾ ਬੈਠਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਕਹਿਣ ‘ਤੇ ਵੀ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਸੁਣੀ, ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਮੇਅਰ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਦੇ ਪੋ੍ਟੋਕੋਲ ਦਾ ਵੀ ਮਾਨ ਨਹੀਂ ਰੱਖਿਆ। ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਾ ਰਵੱਈਆ ਤਾਨਾਸ਼ਾਹੀ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਅਜਿਹੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸੜਕਾਂ ‘ਤੇ ਉਤਰਨ ਤੋਂ ਪਿੱਛੇ ਨਹੀਂ ਹਟੇਗੀ।

  • पंजाब : कबड्डी खिलाड़ी का बेरहमी से कत्ल, घर के बाहर फेंका शव

    पंजाब : कबड्डी खिलाड़ी का बेरहमी से कत्ल, घर के बाहर फेंका शव

    कपूरथला: जिले में बदमाशों ने एक बॉडी बिल्डर युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया। हत्यारों ने युवक के माता-पिता को ताना मारते हुए कहा कि ये रहा तुम्हारा शेर पुतर। इस केस में पिता ने मुख्य आरोपी की शिनाख्त की है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने 6 नामजद लागों पर केस दर्ज किया है। अब हत्याकांड पर सियासत भी शुरू हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मृतक युवक की फोटो पोस्ट करते हुए भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दीपा को एक कबड्डी खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह हत्या की खबर सुनकर दुखी हैं।

    उन्होंने कहा कि हत्यारों की निडरता से पता चलता है कि पंजाब में जंगल राज कायम है और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पद छोड़ने का आह्वान किया। यह वारदात कपूरथला की ढिलवां थाना क्षेत्र के ढिलवां पत्ती लाधू की है। यहां रहने वाले गुरुनाम सिंह का आरोप है कि उनके बेटे हरदीप सिंह उर्फ दीपा का इलाके के ही एक अन्य व्यक्ति हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के संबंध में दीपा और हैप्पी दोनों के खिलाफ ढिलवां पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज थे।

    मामले की जानकारी देते हुए गुरुनाम सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपने दरवाजे पर किसी की दस्तक सुनी। इसके बाद उन्होंने छत पर जाकर मुआयना किया। तभी उन्हें हैप्पी और लगभग पांच अन्य लोगों को चिल्लाते हुए देखा। वे छत से भागकर नीचे पहुंचे तो घर के सामने उनके बेटे हरदीप की लाश मिली। हत्यारों ने कहा कि आपका बेटा मारा गया है। उसका काम पूरा हो गया है। ये रहा आपका शेर पुतर।

    गुरुनाम सिंह का आरोप है कि हैप्पी और उसके लोगों ने उनके बेटे पर तलवारों और कृपाणों से हमला किया। हरदीप को जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ढिलवां पुलिस स्टेशन के सहायक उप-निरीक्षक कुलदीप सिंह इस केस के विवेचक हैं। उन्होंने कहा कि हैप्पी और दीपा दोनों के खिलाफ थाने में पहले से ही कई मामले दर्ज थे। पिता की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हम उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।

  • पंजाबः Universal Convent International School में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, देखें वीडियो

    पंजाबः Universal Convent International School में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, देखें वीडियो

    लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में Universal Convent International School स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा ने तीसरी मंजिल से 6 दिन पहले छलांग लगा दी। छात्रा की कमर और रीढ़ की हड्‌डी फ्रैक्चर हो गई। छात्रा सोनिया (काल्पनिक) के परिजनों ने समाज सेवी और इलाका निवासियों की मदद से स्कूल प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। समाज सेवकों का कहना है कि छात्रा के परिजन शिकायत लेकर उनके पास आए थे। उन्होंने बताया था कि करीब 6 दिन पहले छात्रा को स्कूल प्रशासन द्वारा माथे और बाजू पर चोर लिख घुमाया गया था।

    इससे छात्रा मानसिक रूप से दबाव में आ गई। उसने टेंशन में आकर स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगी दी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन ने छात्रा के उपचार के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए परिवार को दिए, लेकिन उसके बाद उन्होंने छात्रा की सुध नहीं ली। धरने में समाज सेवक गुरप्रीत और लक्की कपूर पहुंचे। वहीं थाना डाबा की पुलिस को भी सूचित किया गया। धरनाकारियों ने बताया कि छात्रा के पिता को स्कूल प्रशासन धमकियां दे रहा है। उन्होंने छात्रा के पिता से खाली कागज पर भी हस्ताक्षर करवाए हैं। 

    स्कूल प्रशासन द्वारा इस तरह से बच्चों के साथ व्यवहार करना गलत है। शिक्षा विभाग को इस मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए। उधर, इस मामले में यह भी चर्चा है कि स्कूल प्रशासन और छात्रा के परिवार के बीच राजीनामे की बात चल रही है, लेकिन अभी इस मामले में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। फिलहाल छात्रा का गिल नहर नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में स्कूल प्रशासन से संपर्क करने की बात की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • पंजाब : महिला ने बनाई चॉकलेट से गणेश जी की मूर्ति, देखें वीडियो

    पंजाब : महिला ने बनाई चॉकलेट से गणेश जी की मूर्ति, देखें वीडियो

    मोगा : पूरे देश में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। गणपति महोत्सव पहले महाराष्ट्र पारंपरिक त्योहार होता था। लेकिन अब इस त्योहार को पूरी दुनिया में बड़ी श्रद्धा और भावना से मनाया जा रहा है। वही मोगा की बात करे तो यहां पर जगह-जगह पर अलग-अलग मंदिरों और गलियों में भी गणपति को स्थापित किया गया है। वही एक परिवार ने अलग ही तरह से गणपति जी को स्थापित किया। वही घर की गृहणी ने अपने हाथों से 2 फीट के सफेद चाकलेट के गणपति जी को बना कर अपने घर पर स्थापित किया है। महिला ने बताया की उन्होंने पिछले साल भी गणपति जी को स्थापित किया था।

    लेकिन उसी समय सोचा था की अगले साल वह घर पर ही चाकलेट का गणपति बना कर स्थापित करेंगे। इस साल गणपति जी ने उनकी मनोकामना पूरी कर दी करीब 10 दिन लगातार 2-3 घंटे इस काम को करने के लिए उन्होंने समय दिया। उन्होंने कहा की वह बचपन से घर पर चाकलेट के केक आदि बनाती थी। केक बनाने की ट्रेनिंग उन्होंने अपने मायके गुरु ग्राम में ली थी। उनके पास हर रोज केक के आर्डर भी आ रहे है। इस काम में उनका रोजगार भी अच्छा चलता है।

    उन्होंने बताया की वह घर बिस्कुट भी तैयार करके सेल करती है। उन्होंने कहा वह केक और बिस्कुट में कभी भी अंडे का इस्तेमाल नहीं करते। उन्होंने बताया की इस बार उन पर गणपति जी की पूरी कृपा हुई है, जो उन्होंने सफेद चाकलेट के गणपति जी बनाए है। वही जब भी कोई उनको देखता है तो वह यह नहीं मानता की यह सफेद चाकलेट के नही बल्कि सफेद संगमरमर के पत्थर के है। उन्होंने बताया की उनके घर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। जो गणपति जी के दर्शन करने आते है।

  • पंजाबः भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में कैंटर ने मारी टक्कर, गाड़ी की बॉडी काटकर निकाला शव 

    पंजाबः भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में कैंटर ने मारी टक्कर, गाड़ी की बॉडी काटकर निकाला शव 

    नवांशहरः रूपनगर में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। मिलीज जानकारी के मुताबिक नवांशहर रोड पर रूपनगर बाईपास के सतलुज दरिया पुल पर कैंटर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कैंटर पूरी तरह टूट गया और टैंकर की बॉडी काटकर चालक का शव बाहर निकाला गया। कैंटर चालक की पहचान जतिंदर कुमार पुत्र राधे श्याम (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

    थाना सिटी रूपनगर ने ड्राइवर के रिश्तेदार रोहित को बताया कि रूपनगर में सतलुज दरिया पुल पर कैंटर ने खड़ी प्राइवेट बस में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बस के ना तो इंडिकेटर चल रहे थे और ना ही पार्किंग लाइट चल रही थी। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाई गई। चालक जितेंद्र कैंटर में बुरी तरह से फंस गयास जिसे कैंटर की बॉडी काटकर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ रूपनगर इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • अहम खबरः आज से जालंधर से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रहेंगी रद्द

    अहम खबरः आज से जालंधर से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रहेंगी रद्द

    जालंधर, ENS : रेलवे की तरफ से विभिन्न मंडलों में स्टेशनों में निर्माण कार्यों के चलते 100 से अधिक रेल गाड़ियों को रद्द किया गया है। 23 सितंबर से रद की गई इन रेल गाड़ियों में से जालंधर और जालंधर कैंट के यात्रियों को प्रभावित करने वाली 22 रेल गाड़ियां भी शामिल हैं। रेल गाड़ियों के रद्द रहने की वजह से यात्रियों को परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अक्टूबर के मध्य के बाद ही दोबारा रेल गाड़ियों का संचालन पहले की तरह हो पाएगा।  जालंधर कैंट स्टेशन के नवनिर्माण और फुटओवर ब्रिज निर्माण को लेकर ट्रैफिक ब्लाक लिया गया है।

    इसके चलते रेलवे की तरफ से जालंधर सिटी से होशियारपुर 04598-97, नंगल डैंम अमृतसर 14506-05 को 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी 04653 को 6 अक्टूबर, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर 04654 को 4 अक्टूबर तक, ओल्ड दिल्ली-पठानकोट 22429-30 को 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, पठानकोट-जालंधर सिटी 04642 को 3 अक्टूबर, जालंधर सिटी पठानकोट 06949 को 3 अक्तूबर को रद्द कर दिया है। इसी तरह वाराणसी जंक्शन कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड री-माडलिंग कार्य के चलते 6 रेलगाड़ियों अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है। इसके तहत पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस 12355 सुपर फास्ट एक्सप्रेस को सितंबर महीने में 23, 26, 30 और अक्टूबर में 3, 7,10, 14, जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 12356 सुपर फास्ट एक्सप्रेस को सितंबर महीने में 24 और 27,

    अक्टूबर में 1, 4, 8,11,15 को, टाटा नगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 18103 को सितंबर में 25 व 27 और अक्टूबर में 2, 4, 9 और 11, अमृतसर-टाटा नगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 18104 को सितंबर में 27 व 29 को, अक्टूबर में 4, 6, 11, 13, कोलकाता-अमृतसर जंक्शन दुर्ग्याणा एक्सप्रेस 12357 को अक्टूबर में 3, 7,10 व 14, अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस दुर्ग्याणा एक्सप्रेस 12358 को अक्टूबर में 5, 9,12 व 16 को रद्द कर दिया गया है। इसी प्रकार नागपुर-अमृतसर 22125 को 30 सितंबर को, अमृतसर-नागपुर 22126 को 2 अक्टूबर, अमृतसर-कोरबा 18238 को 23 से 30 सितंबर तक, दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस 20847 को 27 सितंबर, उधमपुर-दुर्ग 20848 को 28 सितंबर को रद किया गया है।

    गोरखुपुर स्टेशन में कार्य के चलते गाड़ियां डायवर्ट गोरखपुर-कुशमी स्टेशन में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके तहत स्टेशन में इंटरलाकिंग कार्य किया जाना है। इसके चलते अमृतसर-भागलपुर जम्मूतवी 15097 को 31 सितंबर को छपरा, गाजीपुर, वाराणसी, सुलतानपुर लखनऊ से होकर चलाया जाएगा। सहरसा-अमृतसर 15531-32 को एक अक्टूबर को अंबाला कैंट तक, दरभंगा-जालंधर सिटी 22551-52 को 30 सितंबर को लुधियाना, नई दिल्ली-अमृतसर 12497-98 को 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक लुधियाना तक ही चलाया जाएगा और यहीं से वापसी के लिए भी चलाया जाएगा।

  • पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल छोड़ कर 45 युवा आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल छोड़ कर 45 युवा आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आप पार्टी द्वारा करवाए जा रहे विकास के कामों और लगातार लोगो को मिल रहे रोजगार को देख कर आप पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उसी कड़ी के तहत मोगा में एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा की अगुवाई में एक हजार से ऊपर यूथ इक्कठा हुआ। वहीं इस मौके 50 के करीब यूथ अकाली दल और कांग्रेस को छोड़ कर आप आदमी पार्टी में शामिल हुए। मोगा की एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने सरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। वहीं इस मौके करीब डेढ़ साल पहले चुनावों के समय अकाली दल को छोड़कर आप आदमी पार्टी में शामिल हुए संजय शर्मा को मोगा यूथ का प्रधान बनाया गया है। 

    इस मौके एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि मोगा में यूपीएससी की फ्री कोचिंग का सेंटर अगले महीने शुरू हो जाएगा। वहीं विधायक ने बताया कि मोगा में बन रहे मेडिकल के लिए जगह ले ली गई है और नक्शा भी बनकर त्यार हो गया और उसे भी पंजाब के सीएम भगवंत मान जल्द ही शुरू करवा रहे है। उन्होंने कहा कि कचहरियों के लिए भी नक्शे बन गए है। आप विधायक ने कहा कि मोगा में 3 नए स्कूल बन रहें है। विधायक ने कहा कि शहर को क्लीन मोगा ग्रीन मोगा बनाने और नशा मुक्त करने के लिए वार्ड वाइस कमेटिया बनाई जा रही है और काफी वार्डो में बन भी गई। 

  • आज का राशिफल, 23 सितंबर 2023

    आज का राशिफल, 23 सितंबर 2023

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 44 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 35 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज सूर्य षष्ठी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-  आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। यदि आपने नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम काम करने की योजना बनाई थी, तो वह पूरी हो सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। 

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी, आप जीवनसाथी के साथ सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे। बच्चों को आज कोई पुरस्कार मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। किसी काम को लेकर यदि आप उलझन में थे तो आज वह दूर हो जाएगी। आज व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनाएंगे, इसका आपको लाभ मिलेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक सफलता मिलने के योग बने हुए है। 

    मिथुन राशि- बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऊंचाइयां आपके कदम चूमेगी और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है । आज आपको बॉस की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेगा। आज कार्यों में मिस्त्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लवमेट आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। 

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा कर लेंगे। आज आप किसी बात को लेकर सोच विचार में रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी खिलौने की फरमाइशें कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। घर के बुजूर्गों के सेहत के प्रति सावधान रहे।

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। छोटी-छोटी बातों को लेकर आज आपको चिड़-चिड़ा होने से बचना चाहिए। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान बनाएंगे। आज परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार के लिहाज से आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। कोई बडी डील फाइनल होने से अच्छा धन लाभ होगा। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आज आपको सहायता मिलेगी, जिससे रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप संतान के बेहतर भविष्य के लिए, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें, साथ ही धैर्य पूर्वक कार्य करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से चल रही कोई E.M.I आज पूरी हो जाएगी। 

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी से भी व्यर्थ में उलझने से बचना चाहिए। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं । आज आप परिवार सहित किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। साथ ही लोग आपके प्रतिभा की सराहना करेंगे। आज आपका ज्यादा समय सोशल मीडिया पर व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में आप सदस्यों की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से प्रसन्नता होगी। संपत्ति संबंधित मामले में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आज आप कोई नए काम की शुरुआत करना चाहते है तो परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी वरतने की आवश्यकता है। छोटे बच्चे आज पेंटिंग बनाने में व्यस्त रहेंगे। 

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको छोटी- छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें सफल नहीं होने देंगे। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए है, तो आज आपको वापस मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। बीटेक कर चुके छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घर और बाहर से एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा, जिससे आप अपने सभी कामों को आसानी से पूरे कर पाएंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आज कोई दोस्त आपको सरप्राइस दे सकता है, आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। 

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा । जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप प्रतिभा दिखाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। बच्चों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लवमेट आज देर तक बात करेंगे, कही घूमने की प्लानिंग भी बनाएंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी जॉब मिलेगी। 

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी चली आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। व्यवसाय में आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको रुके हुए कार्यों मे सफलता मिलेगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। कैश के लेन-देन मे आज आपको सावधानी रखने की जरूरत है। किसी कविता या कहानी के लिए लेखकों को आज सम्मानित किया जाएगा। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਾਬਾ ਸ਼ੇਖ ਫ਼ਰੀਦ ਜੀ ਦੇ ਆਗਮਨ ਪੁਰਬ -2023 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਨਾਚ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬਾਬਾ ਸ਼ੇਖ ਫ਼ਰੀਦ ਜੀ ਦੇ ਆਗਮਨ ਪੁਰਬ -2023 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਨਾਚ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਬਾਬਾ ਸ਼ੇਖ ਫ਼ਰੀਦ ਦੇ ਆਗਮਨ ਪੁਰਬ -2023 ਦੇ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ  ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਲੋਕ ਨਾਚ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਸੁਸਾਇਟੀ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਵੱਲੋਂ ਨਾਰਥ ਜੋਨ ਕਲਚਰਲ ਸੈਂਟਰ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਦੇ ਵੱਖ – ਵੱਖ ਸਟੇਟਾਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਕਲਾ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।