Blog

  • Private School Bus ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को मारी भीषण टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत

    Private School Bus ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को मारी भीषण टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत

    रामगढ़ः शहर के कस्बा गोविंदगढ़ रोड पर आज सुबह एक निजी स्कूल की बस ने इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कूटी बस के नीचे फंस गई और 50 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ललावंडी गांव के रहने वाले इंद्रजीत सिंह (28) पुत्र गुरुदयाल सिंह और उनकी मां मंगली देवी (50) के रूप में हुई है।

    जानकारी देते थाना अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इंद्रजीत अपनी मां को स्कूटी पर बिठाकर शुगर की दवाइयां लेने गांव से रामगढ़ जा रहा था। जब सुबह 8:30 बजे वह लोहा मंडी के पास पहुंचे तो आरबीएस पब्लिक स्कूल की बस ने उनकी स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां और बेटा बस के नीचे आ गए। बस चालक तभी भी नहीं रुका और दोनों को 50 मीटर तक घसीटती चला गया। बस स्कूली बच्चों से भरी हुई थी, जिन्हें स्कूल पहुंचाने की जल्दबाजी में चालक ने रफ्तार इतनी बढ़ा दी कि सामने आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी और मां-बेटे को कुचल दिया।

    हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया और शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: रोडवेज ड्राइवर की हत्या मामले PAP चौक पर कर्मियों ने शव रखकर लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar News: रोडवेज ड्राइवर की हत्या मामले PAP चौक पर कर्मियों ने शव रखकर लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: कुराली में बस ड्राइवर की हत्या के मामले में पीएपी चौक पर बस कर्मियों ने धरना लगाकर एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान बस कर्मियों ने शव सड़क पर रखकर धरना लगा दिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले कुराली में ड्राइवर जगजीत की कुराली में रॉड मारकर हत्या कर दी थी। वहीं आज बस यूनियन सहित मृतक के परिजनों ने शव को रोड पर रख इंसाफ की गुहार लगाई है।

    मृतक के बड़े भाई ने कहा कि आज जब वह इंसाफ के लिए घर आने लगे थे तो जगजीत के बेटा उसे कहने लगा कि आप पापा को लेने के लिए जा रहे हो। पीड़ित भाई ने कहा कि बच्चे की बात सुनकर उसकी आंखे नम हो गई। बस कर्मियों ने परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी देने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर परिवार को इंसाफ नहीं दिया गया तो आने वाले समय में संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा।

    कर्मियों ने कहाकि अभी जालंधर का एक नंबर और दो नंबर डिपो को बंद करके प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो आने वाले समय पंजाब भर के 27 डिपों को बंद करके प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम मान द्वारा अपने फंड से परिवार की आर्थिक सहायता से 50 लाख या ट्रांसपोर्ट की ओर से दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी दोनों मांगे पूरी नहीं हुई तो रामामंडी को बंद भी किया जाएगा।

    मजीठा में शराब के सेवन से मरने वाले लोगों को मुआवजा देने का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उन्हें भी मुआवजा दिया गया था। लेकिन जगजीत की ऑन ड्यूटी में मौत हो गई थी। कर्मियों ने कहाकि आज प्रशासन उनके साथ बात करने को तैयार हुआ है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कर्मियों ने कहा कि मृतक जगजीत के बच्चे काफी छोटे है। ऐसे में उन्हें पालन पोषण के लिए सरकार द्वारा उचित सहायता की जानी चाहिए।

  • Punjab News: पत्रकार को अगवा करने के मामले में SSP Harmandeep Hans ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: पत्रकार को अगवा करने के मामले में SSP Harmandeep Hans ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर के नया गांव कस्बे से बीते दिन एक निजी चैनल के पत्रकार के अपहरण के मामले में एसएसपी मोहाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि निजी चैनल में काम करने वाले पत्रकार गुरप्यार सिंह को निहंग बाणे में आए 3 लोगों ने अगवा कर लिया था।

    घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चंडीगढ़ पुलिस की भी सहायता ली गई, ताकि उनकी चंडीगढ़ में एंट्री का पता लगाया जा सके। पुलिस लगातार अपने सूत्रों के साथ भी संपर्क में थी जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सके। बाद में शाम के समय पत्रकार गुरप्यार सिंह किसी तरह बचकर भागने में सफल हो गया जिसके बाद उसने फरीदकोट पुलिस को मामले की जानकारी दी। बाद में मोहाली पुलिस ने फरीदकोट पुलिस से गुरप्यार सिंह को रेकवर किया गया।

    पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए शाम को ही 3 दोषियों में से एक बलकरण सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह कहानी सामने आई कि गुरप्यार सिंह के आरोपियों से तीन लाख रुपये को लेकर कुछ विवाद था जो गुरप्यार ने उनको नहीं दिए तो उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने अन्य टीमों की सहायता से आरोपी को काबू किया है। उन्होंने अन्य आरोपियों को काबू करने के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: विधायक की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने घर पर नोटिस चिपकाकर दी चेतावनी

    Punjab News: विधायक की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने घर पर नोटिस चिपकाकर दी चेतावनी

    पटियाला: पटियाला कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पठानमाजरा के विधायक के घर के बाहर नोटिस चिपका दिया है। जारी नोटिस के अनुसार पटियाला की अदालत ने विधायक को 12 नवंबर तक अदालत में पेश होने का अंतिम आदेश जारी किया है। इस दौरान कोर्ट ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर वे निर्धारित तारीख तक पेश नहीं हुए, तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। इसके अलावा विधायक की प्रॉपर्टी अटैच की जा सकती है। पठान माजरा पर पटियाला के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

    इसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल पहुंची। उन्हें गिरफ्तार करके पटियाला लाया जा रहा था, लेकिन पटियाला पहुंचते ही उन्होंने अपने साथियों के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और भाग गए। जानकारी के अनुसार, अदालत ने इससे पहले भी विधायक को नोटिस भेजा था, लेकिन इसके बावजूद वे अब तक न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। जांच एजेंसियों की कई टीमें उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक विधायक का कोई सुराग नहीं मिला है। पठानमाजरा की अनुपस्थिति न्यायिक प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लंघन है।

    इसलिए अदालत ने यह अंतिम अवसर दिया है कि वे स्वयं अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। अन्यथा, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ 3 सितंबर को पटियाला के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि उन्होंने एक महिला को तलाकशुदा बताकर और उसे सरकारी नौकरी व अन्य योजनाओं का वादा करके धोखा दिया और लाखों रुपये की फिरौती ली। महिला ने बताया कि 2013 में फेसबुक पर मुलाकात के बाद 2021 में गुरुद्वारे में शादी कर ली, लेकिन सच्चाई तब सामने आई जब पहली पत्नी का नाम 2022 के चुनावी हलफनामे में आया।

    महिला ने शारीरिक शोषण, धमकी और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरमीत सिंह पठानमाजरा निवासी करनाल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया था और पुलिस उसे थाने ला रही थी। आरोप है कि इस दौरान पठान माजरा के साथियों ने पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाईं और उन्हें वाहन से कुचलने का प्रयास किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया। इसके बाद पठानमाजरा और उसके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर लिया, जबकि पठानमाजरा स्कॉर्पियो कार में भागने में कामयाब हो गया।

  • Shilpa Shetty की फिर बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस की कंपनी के 4 कर्मचारियों को EOW ने भेजा समन

    Shilpa Shetty की फिर बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस की कंपनी के 4 कर्मचारियों को EOW ने भेजा समन

    मनोरंजन: व्यवसायी के साथ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही। अब इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक्ट्रेस की कंपनी में काम करने वाले चार पूर्व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया है। चार में से एक का बयान दर्ज भी हो चुका है।

    4 कर्मचारियों को भेजा समन

    बेस्ट डील प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले 4 कर्मचारियों को समन भेजा गया है। आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का एक कर्मचारी शाखा के सामने पेश हो चुका है। उसका बयान भी दर्ज हो चुका है। वहीं तीन कर्मचारियों का अभी कोर्ट में पेश होना बाकी है। उन तीनों से पूछताछ करके बयान दर्ज किया जाएगा। ये चारों कर्मचारी कंपनी में पहले काम करते थे।

    मामले की जांच में जुटी टीम

    सीनियर अधिकारी ने बताया कि टीम उन सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि क्या सच में राज कुंद्रा की कंपनी के पास ग्राहकों का इतना ऑर्डर था जिसको पूरा करने के लिए राज कुंद्रा को व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये का लोन लेना पड़ा। इसके साथ ही टैक्स की बचत के लिए लोन को निवेश के तौर पर भी दिखाया था। साथ ही कंपनी से जुड़े प्रोडक्ट सप्लायरों और एडवर्टाइज देने वाली कंपनियों से भी पूछताछ करेगी। यदि पूछताछ में कुछ संदिग्ध सामने आया तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से दोबारा पूछताछ की जाएगी।

    कोर्ट ने ठुकराई थी याचिका

    आर्थिक अपराध शाखा ने कर्मचारी से कंपनी से जुड़े सवाल किए हैं। शाखा ये पता करने की कोशिश कर रही है कि कंपनी के कर्मचारियों को सैलेरी कैसे दी जाती है। सैलरी का हिस्सा कंपनी की होने वाली कमाई से दिया जाता था या सैलरी का पैसा कहीं और से भी लाया जाता था? क्या दफ्तरों की फर्निशिंग में 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे? जांच शाखा दफ्तरों की फर्निशिंग करने वाली कंपनियों से भी पूछताछ करेगी। इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट से विदेश जाने के लिए इजाजत मांगी थी परंतु कोर्ट ने यह कहकर याचिका को ठुकरा दिया था कि पहले धोखाधड़ी का पैसा भरें और फिर जहां पर भी जाना है जाएं।
  • Punjab News: जम्मू जेल में बंद गुरप्रीत बिल्ला के घर पर प्रशासन का एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: जम्मू जेल में बंद गुरप्रीत बिल्ला के घर पर प्रशासन का एक्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के थाना घरिंडा के अंतर्गत आते गांव जठौल में जिला प्रशासन और देहाती पुलिस द्वारा नशा तस्करी से कमाए गए काले धन से बनी डेढ़ करोड़ रुपए की कोठी पर आज पीला पंजा चलाकर उसे तोड़ा गया। यह कार्रवाई देहाती पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि नशा तस्कर गुरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला, निवासी गांव जठौल, लंबे समय से नशा तस्करी कर रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में 6 मुकदमे दर्ज हैं।

    इनमें एनडीपीएस एक्ट के कमर्शियल क्वांटिटी वाले केस और साथ ही अफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का मामला भी शामिल है। एसएसपी ने बताया कि गुरप्रीत बिल्ला पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन मंगवाता था और हालिया कार्रवाई के दौरान जम्मू में 36 किलो हेरोइन बरामद की गई थी, जहां 3 पाकिस्तानी नागरिक एनकाउंटर में मारे गए थे। इस समय गुरप्रीत बिल्ला जम्मू जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक, बिल्ला ने नशे की काली कमाई से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके यह कोठी तैयार की थी। जिला प्रशासन द्वारा कब्जे की पुष्टि होने पर देहाती पुलिस की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

    एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि हमारे लिए नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानूनी कार्रवाई नहीं, यह सामाजिक जिम्मेदारी भी है। जो लोग नशे के जरिए पंजाब के युवाओं को गुमराह करते हैं और काली कमाई से महल खड़े करते हैं, उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बिल्ला के साथ-साथ इसके साथियों और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी अलग-अलग FIR दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि अमृतसर देहाती पुलिस लगातार नशे के माफिया, तस्करों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और इस मुहिम को और तेज किया जाएगा। गांव जठौल में तोड़ी गई कोठी का सारा कब्जा सरकार के नाम पर दर्ज कर दिया गया है।

  • Punjab News: Supreme Kashmir Arts की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, टेंपो में लाखों का माल लेकर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Supreme Kashmir Arts की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, टेंपो में लाखों का माल लेकर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के मौजपुरा बाजार में देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां मशहूर शॉल की दुकान Supreme Kashmir Arts को चोरों ने निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर रात में एक टेंपो में सवार होकर दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये का शॉल टेंपो में लादकर फरार हो गया। दुकान मालिक को सुबह घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें व्यक्ति टेंपो में सामान लादते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शॉल की दुकान के मालिक ने उन्हें सूचना दी थी कि उनकी दुकान पर चोरी हुई है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान मालिक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही इस मामले में आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: प्रशासन ने चलाया नशा तस्कर के घर पर पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रशासन ने चलाया नशा तस्कर के घर पर पीला पंजा, देखें वीडियो

    खन्नाः पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ जंग मुहिम के तहत पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने खन्ना के करतार नगर में एक नशा तस्कर के घर को ध्वस्त कर दिया। खन्ना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. जोती यादव बैंस ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्कर विक्की के खिलाफ की गई। पुलिस के अनुसार, विक्की पहले मीट मार्केट क्षेत्र में रहता था और नशे की कमाई से करतार नगर में अपना नया घर बनवाया था।

    एसएसपी ने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और नशा तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि आरोपी पहले मीट मार्केट इलाके में नशे का कारोबार करता था, लेकिन पुलिस कार्रवाई के डर से अब करतार नगर में आकर बस गया था। वहीं, घर की मालकिन शालू ने दावा किया कि उसका पति नशे का सेवन करता है, पर वह नशे की बिक्री में शामिल नहीं है। उसने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने उसे कोई पूर्व नोटिस नहीं दिया और यह कार्रवाई अनुचित थी। सरकार और पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार और दुरुपयोग के खिलाफ यह सख्त रुख आगे भी बरकरार रहेगा।

  • Punjab News: वूलन वेस्ट के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में फैला धुआं, देखें वीडियो

    Punjab News: वूलन वेस्ट के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में फैला धुआं, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में टिब्बा रोड नजदीक मायापुरी इलाके में बीती देर रात वूलन वेस्ट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक लगी थी कि दूर-दूर तक लपटें नजर आ रही थी। आस-पास के लोगों ने तुरंत शोर मचाया और पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की और बाद में आग बढ़ती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसमान से कोई पटाखा गिरा जिसकी चिंगारी के कारण वूलन वेस्ट को आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे इलाके में धुआं फैल गया। आस-पास के घरों के लोगों ने घरों से निकलकर जान बचाई। खुले में वूलन वेस्ट पड़ा था और तेज हवाओं के कारण आग भड़क गई। आग लगने के बाद सामान राख हो गया। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब डेढ़ से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    आग की लपटें इतनी अधिक थी कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। आस-पास के लोगों को सेफ किया जिसके बाद सुरक्षित तरीके से आपरेशन शुरू कर आग पर कंट्रोल किया। करीब 8 से 9 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लग गई। फिलहाल हालात कंट्रोल में ही है।

  • घुटनों से आवाज आए तो हो जाए Alert, इस बीमारी का हो सकते है शिकार

    घुटनों से आवाज आए तो हो जाए Alert, इस बीमारी का हो सकते है शिकार

    हेल्थः सीढ़ियां चढ़ते या बैठते समय अगर आपके घुटनों से आवाज आ रही है तो इस भूलकर भी नजरअंदाज न करें, यह एक बीमारी का संकेत हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक यह आवाज घुटनों में किसी गंभीर समस्या की शुरुआत है। एक मामला भी ऐसा सामने आया है कि एक 27 साल के शख्स ने सीढ़ियां चढ़ते वक्त आने वाली हल्की ‘क्लिक’ की आवाज को अनदेखा किया, लेकिन कुछ समय बाद वही आवाज दर्दनाक घर्षण में बदल गई।

    जब उसने जांच कराई तो पता चला कि वो कॉनड्रोमलेशिया पटेला स्थिति में पहुंच गई है जिसमें घुटने की हड्डी के नीचे का कार्टिलेज घिसने लगता है। इस तरह की स्थितियों के मामले युवाओं में बढ़ रहे हैं। ये केस उन लोगों में अधिक कॉमन हैं जो लंबे समय तक 8-10 घंटे एक ही कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं और यदि शरीर उन्हें कुछ संकेत देता है तो वे उसे अनदेखा कर देते हैं।

    यह समस्या तब बढ़ती है जब घुटनों पर बार-बार दबाव तो पड़ता है लेकिन मसल्स को मजबूती देने वाली एक्सरसाइज नहीं की जातीं और उन्हें आराम नहीं दिया जाता। खराब पॉश्चर, कम मूवमेंट और बिना तैयारी के हाई-इंपैक्ट एक्सरसाइज भी कार्टिलेज को नुकसान पहुंचा सकती हैं जिसे मॉडर्न लाइफस्टाइल वाले लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
    एक्सपर्ट बताते है कि जरूरी नहीं कि जब घुटने में दर्द हो तभी आपको अलर्ट होना है। हमारी बॉडी पहले हमें चेतावनी देती है कि कुछ गलत हो रहा है और यदि उसे अनदेखा किया जाए तो वो एक्शन में आती है। अगर आपके घुटने सीढ़ियां चढ़ते, बैठते या लंबे वक्त तक बैठने के बाद आवाज करते हैं तो इसे हल्के में न लें।

    घुटनों का दर्द आमतौर पर देर से सामने आता है। असल में शुरुआती चेतावनी घुटने से आने वाली आवाज ही होती है, जिसे समझकर समय रहते बचाव किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि लोग नियमित स्ट्रेचिंग करें, पैरों के मसल्स मजबूत करें, पॉश्चर सही रखें और लगातार बैठे रहने से बचें।