Blog

  • जालंधरः डीसीपी ने मैरिज पैलेस, होटलो को लेकर जारी किए निर्देश

    जालंधरः डीसीपी ने मैरिज पैलेस, होटलो को लेकर जारी किए निर्देश

    पार्किंग वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी 


    जालंधर/वरुणः शहर में लोकहित और अमन शांति की स्थित को ध्यान में रखते हुए डीसीपी अकुंर गुप्ता ने वाहन खड़े करनी वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बुलेट मोटरसाईकिल चलाते समय साइलेंसर में तकनीकी फेरबदल करवाकर पटाखे आदि चलाने वाले वाहन चालकों पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने के आदेश जारी कर दिए गए है। यह भी आदेश दिया है कि कोई भी दुकानदार ऑटो कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत निर्मित साइलेंसर नहीं बेचेगा और न ही कोई मैकेनिक साइलेंसर में तकनीकी संशोधन करेगा और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं होटल, पैलेस, गैस्ट हाउस और धर्मशाला आदि में किसे भी व्यक्ति को बिना पहचान पत्र की कापी के ठहरने की इजाजत ना देने के हुकम जारी कर दिए गए है। कमिश्नरेट पुलिस की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने, किसी समारोह या जुलूस में हथियार ले जाने, 5 या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने और नारेबाजी करने पर पाबंद के हुकम जारी कर दिए गए है।

    डिप्टी कमिशनर पुलिस अकुंर गुप्ता ने इस संबंध में जाबाता फौजदारी संगठन 1973 की धारा 144 के तहत पुलिस हुकम जारी किया है कि कमिशनरेट पुलिस की हद में आते वाहन खड़े करने की जगहों पर जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल, अस्पताल, भीड़भाड़ वाले बाजार और अन्य वाहन पार्क करने के लिए बनाई गई जगहों आदि के मालिक, प्रबंधक (परिसर के अंदर या बाहर) सीसीटीवी कैमरे लगाए। उनको आदेश जारी किए गए है कि वह बिना वाहन पार्किंग संचालित नहीं करेंगे। जारी आदेशों में यह कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सीसीटीवी कैमरे इस प्रकार लगे हों कि पार्किंग स्थल में प्रवेश करने, निकलने वाले वाहन की नम्बर प्लेट तथा वाहन चलाने वाले व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट दिखाई दें तथा 45 दिन की रिकार्डिंग की सीडी बनाकर इस संबंध में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की प्रति 15 दिनों में पुलिस आयुक्त, जालंधर के सुरक्षा शाखा कार्यालय में जमा की जानी चाहिए। 

    माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संदर्भ में पुलिस उपायुक्त ने जारी आदेशों के तहत जनतक स्थानों की हद में पटाखों और लाउडस्पीकरों आदि की आवाज 10 डीबी (ए) से ज्यादा ना होने या इलाके अनुसार 7.5 डीबी (ए) या दोनों में जो कम हो, उसके मुताबिक रखने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक कोई भी व्यक्ति ढोल या भोंपू, ध्वनि उत्पन्न करने वाला कोई भी यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजा सकेगा तथा यह आदेश मैरिज पैलेस एवं होटलों में भी लागू रहेंगे। इसी प्रकार निजी साउंड सिस्टम मालिक 7.5 डीबी(ए) से अधिक ध्वनि नहीं रखेंगे और इन आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर साउंड सिस्टम व उपकरण जब्त किए जा सकते हैं। ये सारे आदेश 06.03.2023 तक लागू रहेंगे।

    इसी प्रकार वाहन पार्क करने वाले वाहन मालिकों का रिकार्ड यदि वाहन को एक दिन के लिए पार्क करना है तो वाहन मालिक का नाम, मोबाइल नंबर, वाहन का प्रकार, रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, वाहन पार्किंग की तिथि होनी चाहिए। रजिस्टर में दर्ज किया जाना चाहिए और वाहन वापसी की तारीख दर्ज करने के अलावा वाहन मालिक के रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया जाना चाहिए। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि वाहन को एक दिन से अधिक समय तक पार्क करना है तो वाहन के मालिक को वाहन के रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस की फोटोकॉपी लेकर रिकार्ड के तौर पर रखनी होगी और इसके अलावा पार्किंग स्थलों पर काम करने वाले व्यक्तियों की पुलिस वेरिफिकेशन संबंधित थानों से करवाई जाए। एक अन्य आदेश के द्वारा कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार के हथियार जैसे कि बेसबॉल, तेजधार हथियार, नोकिला हथियार या किसी भी घातक हथियार को वाहन में रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    इसी प्रकार, कमिश्नरेट पुलिस की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने, कार्यक्रम, जुलूस में हथियार ले जाने, 5 या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने और किसी भी प्रकार के नारे लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डिप्टी कमिशनर पुलिस ने पुलिस कमिशनरेट के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी मैरिज पैलेसों, होटलों के बैंक्वेट हॉलों में, विवाह कार्यक्रमों एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में तथा मैरिज पैलेसों एवं बैंक्वेट हॉलों में जनता द्वारा हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल के मालिकों के निर्देश दिए कि वह मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल में सीसीटीवी लगाने के जिम्मेदार होंगे। यात्रियों की जानकारी रोजाना सुबह 10 बजे संबंधित मुख अफसर थाने को भेजेंग और ठहरे व्यक्तियों, यात्रियों संबंधी रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड को प्रति सोमवार को संबंधित मुख अफसर थाने से वेरिफिकेशन कराएंगे और जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड पुलिस को उपलब्ध कराएंगे।

    इसके अलावा पुलिस कमिशनरेट के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक नियमित चौकसी लगाने का आदेश पुलिस ने दिया है। उन्होंने पंचायतों से कहा कि जो लोग रात को ठीकरी पहरे पर होंगे, उनकी जानकारी अपने क्षेत्र के संबंधित एसएचओ को दी जाए। पुलिस उपायुक्त के एक अन्य आदेश के अनुसार कोई भी दुकानदार, दर्जी बिना खरीदार की पहचान के फौजी, अर्धसैनिक बल,पुलिस निर्मित वर्दी या सिले हुए कपड़े की वर्दी नहीं बेचेगा। वर्दी खरीदने वाले व्यक्ति के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए फोटो पहचान पत्र की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी रखेंगे और खरीदने वाले का रैंक, नाम, पता, फोन नंबर और पोस्टिंग के स्थान का रिकॉर्ड रखेंगे और यह रजिस्टर महीने में एक बार संबंधित प्रधान स्टेशन अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाएगा और यदि आवश्यक हो तो पुलिस को रिकॉर्ड प्रदान करेगा।

    एक अन्य आदेश के माध्यम से मकानों में मकान, किराएदार और पीजी मालिक और इसके अलावा आम लोग घरों में नौकर व अन्य श्रमिकों को पंजाब पुलिस संपर्क केंद्र को सूचित किए बिना नहीं रखेंगे। एक अन्य आदेश में पुलिस कमिश्नरेट के क्षेत्र में पटाखों के सभी निर्माताओं, डीलरों को पटाखों के पैकेट पर ध्वनि स्तर का लेबल (डेसीबल में) प्रिंट करने का आदेश दिया गया है। पुलिस उपायुक्त ने एक अन्य आदेश के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के मद्देनजर पुलिस आयुक्तालय की सीमा के भीतर आवासीय क्षेत्रों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी प्रकार ध्वनि व्यवस्था की मात्रा 7.5 डीबी(ए) से कम तथा लाउडस्पीकरों, पटाखों एवं शोर करने वाले उपकरणों की मात्रा निर्धारित सीमा में रखने तथा इन आदेशों का उल्लंघन करने पर ध्वनि उपकरणों को जब्त करने के आदेश जारी किये गये हैं। 

  • सदर बाजार में दुकान में धमाका होने से मचा हड़कंप

    सदर बाजार में दुकान में धमाका होने से मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के सदर बाजार में एक दुकान में विस्फोट की खबर सामने आई है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब 6.30 बजे विस्फोट की सूचना मिलने के बाद सदर बाजार के कुतुब रोड पर दमकलकर्मी 2 दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक यह मामला बिल्डिंग ढहने का लगता है क्योंकि साइट पर कोई आग या धुआं नहीं है।

    हालांकि विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दिल्ली का सदर बाजार काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। शाम के समय में अचानक विस्फोट से इलाके में भगदड़ का माहौल हो गया है। पुलिस वहां से लोगों को दूर करने की कोशिश में जुटी है।

  • खुशखबरी! अब बिना इंटरनेट चलेगा WhatsApp, जानें कैसे

    खुशखबरी! अब बिना इंटरनेट चलेगा WhatsApp, जानें कैसे

    नई दिल्लीः इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp (वॉट्सऐप) ने अपने यूजर्स को नए साल का तोहफा दिया है। अब आपके फोन में इंटरनेट न आ रहा हो या फिर सिर्फ 2जी की स्पीड से आ रहा हो, तब भी आप बेधड़क व्हाट्सएप का यूज कर मैसेज भेज और पा सकते हैं। मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप ने खुद ट्वीट कर इस नए जुगाड़ के बारे में बताया है। कंपनी ने 5 जनवरी, वीरवार को घोषणा की। ऐसे में यह फीचर आज से ही एंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने ट्वीट में इसका पूरा प्रोसेस बताया है, हम आज इसी की जानकारी दे रहे हैं। 

    Proxy से होगा यह संभव 

    बिना इंटरनेट के व्हाट्सएप यूज करने के लिए कंपनी Proxy तकनीक का इस्तेमाल करेगी। वॉट्सऐप ने दुनियाभर के यूजर्स के लिए प्रॉक्सी सपोर्ट को लॉन्च किया है। प्रॉक्सी सपोर्ट की मदद से वॉट्सऐप के यूजर्स इंटरनेट के बिना भी मैसेज भेज और पा सकेंगे। ट्रेन के सफर में या फिर यात्रा के दौरान भी आपको इंटरनेट के बिना मैसेज भेजने की सुविधा मिलेगी। इसका फायदा ऐसे क्षेत्रों में भी मिलेगा ​जहां अभी तक हाईस्पीड इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है। अच्छी बात यह है कि यहां आपको अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी की भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं। कंपनी के अनुसार प्रॉक्सी सपोर्ट में भी आपका मैसेज मैसेज एंड-डू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा, यानि धोखाधड़ी का कोई चांस ही नहीं है। 

    आपको क्या करना होगा

    • बिना इंटरनेट मैसेज भेजने के लिए आपको सबसे पहले अपना व्हाट्सएप अपडेट करना होगा। इस पर आपको वॉट्सऐप की सेटिंग में नया ऑप्शन मिलेगा।
    • इसके बाद आपको व्हाट्सएप के दाहिने कॉर्नर में दिए 3 बिंदुओं पर क्लिक कर स्टोरेज और डेटा का ऑप्शन मिलेगा। 
    • इस ऑप्शन के भीतर आपको Proxy का विकल्प दिखाई देगा। 
    • आपको “प्रॉक्सी का यूज करें” पर टैप करना होगा और प्रॉक्सी पता दर्ज करना होगा और कनेक्ट करने के लिए “सहेजें” पर टैप करना होगा। 
    • अगर कनेक्शन सफल होता है, तो आपको एक चेकमार्क दिखाई देगा।
    • इस फीचर की मदद से व्हाट्सएप यूजर्स दुनियाभर में वॉलंटियर्स और ऑर्गेनाइजेशन्स के प्रॉक्सी सर्वर सेटअप के जरिए कनेक्ट रह सकेंगे।
    • कंपनी ने इसके साथ सुरक्षित और भरोसेमंद प्रॉक्सी सर्वर कैसे मिलेगा उसके बारे में भी अलग से जानकारी दी है।

    iPhone पर प्रॉक्सी से कैसे कनेक्ट करें

    • सबसे पहले अपने वॉटसऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
    • अब वॉटसऐप सेटिंग में जाकर स्टोरेज और डाटा में प्रॉक्सी पर टैप करें।
    • इसके बाद यूज प्रॉक्सी विकल्प टैप करें।
    • प्रॉक्सी एड्रेस दर्ज करें और कनेक्ट करने के लिए सेव टैप करें।
    • कनेक्शन सफल होने पर एक चेक मार्क दिखाएगा।
    • बता दें कि थर्ड-पार्टी प्रॉक्सी का उपयोग आपके IP एड्रेस को प्रॉक्सी प्रोवाइडर के साथ शेयर करेगा। ये थर्ड-पार्टी प्रॉक्सी WhatsApp द्वारा प्रदान नहीं किए जाते हैं।

    व्हाट्सएप ने किया ईरान का जिक्र

    व्हाट्सएप ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में ईरान का जिक्र किया है। कंपनी ने बताया, ईरान में जिस तरह की दिक्कत पिछले कुछ महीनों से देख रहे हैं, वहां इंटरनेट शटडाउन्स लगातार हो रहे हैं। ये सॉल्यूशन लोगों की मदद करेगा, और सिक्योर कम्युनिकेशन देगा।

    भारत सरकार की बढ़ेगी टेंशन?

    भारत में भी अक्सर दंगाग्रस्त क्षेत्रों में आमतौर पर सरकार की ओर से सोशल मीडिया एप्स को ब्लॉक किया जाता है। कई बार कुछ खास इलाकों में इंटरनेट की सर्विस भी बंद की जाती है। ऐसे में देखना होगा कि अब सरकार इस प्रॉक्सी सुविधा के बाद किस प्रकार अफवाहों पर लगाम लगाती है।

  • राष्ट्रीय दलित न्याय राउंड टेवल कान्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    राष्ट्रीय दलित न्याय राउंड टेवल कान्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के बचत भवन में दलित अत्याचार के मामलों को लेकर राष्ट्रीय दलित न्याय आन्दोलन (NDMJ-NCDHR) की राउंड टेवल कान्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम मे मुख्यरूप से आई ए एस सिमरजीत सिंह व विशेष रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान व वेलफेर जिला अधिकारी अनिता शर्मा मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में ऊना, सोलन, कांगड़ा, से  दलित अत्याचार के पन्द्रह मामलों को जिला अधिकारिओं के समक्ष रखा गया।. इन केसों में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में आ रही समस्यायों को लेकर चर्चा की गईं जिसमें तफतीश ना होना, सही धाराओं में केस दर्ज ना होना, मुआवजा ना मिलना, पीड़ित की मांग पर उसकी मर्ज़ी का स्पेशल पब्लिक प्रोसेकुटर  ना मिलना. इस कार्यक्रम में जिला दिल्ली राष्ट्रीय दलित न्याय आन्दोलन से राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिंह ने पीड़ित लोगो का केस अधिकारियों के समक्ष रखा आधिकारियों ने आशवासन दिया की वह हर हालत में दलित समाज के न्याय हेतु तत्पर रहेंगे, आये हुए सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय दलित न्याय आन्दोलन के इस प्रयास को सराहना दी और कहा की आने वाले समय में इस तरह के कार्यक्रमों में वह सहयोग करंगे. इसके इलावा हिमाचल पर्वतीय दलित आधिकार से सुखदेव विश्वप्रेमी , पर्वतीय महिला अधिकार मंच की तरफ से विमला विश्व्प्रेमी,राष्ट्रीय दलित न्याय आन्दोलन से राज कुमार महें ने भी दलित अधिकार बारे अपने अपने विचार रखे।

  • उपायुक्त ने ली ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    उपायुक्त ने ली ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला में चल रहे विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को डीआरडीए हाॅल में उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में ग्रामीण विकास के तहत चल रहे विकासात्मक कार्यों में आपसी समन्यवकता से तेजी लाएं तथा निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन लाभान्वित हो सके। उन्होंने समस्त बीडीओ को निर्देश दिए कि वे चल रहे विकास कार्यों का गुणवत्ता के साथ पूरा करें। 

    राघव शर्मा ने उपनिदेशक उद्यान को निर्देश दिए कि वह बागवानों को डैªगन की खेती करने के लिए प्रेरित करें। यदि बागवानों को इस संबंध में किसी प्रकार की दिक्कतें आती है तों इसके लिए वह ग्रामीण स्तर तक बागवानों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करें। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त वर्तमान में जिला में दो नर्सरियों में 18 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मोरिंगा, अश्वगंधा व तुलसी इत्यादि के लगभग 24 हज़ार 800 औषधीय पौधे नर्सरियों में रोपित किए गए हैं। उन्होंने समस्त विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आधार वेसड पेमेंट के लिए सभी के खाते आधार से लिंक करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। इस एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, समस्त बीडीओ, एक्सिन आईपीएच विनोद धीमान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • कपूरथलाः जंगली सांभर ने मचाया उत्पाद, कई वाहन किए क्षतिग्रस्त

    कपूरथलाः जंगली सांभर ने मचाया उत्पाद, कई वाहन किए क्षतिग्रस्त

    नडालाः तहसील कपूरथला के नडाला शहर में आज जंगली सांभर आने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जंगली सांभर कभी किसी दुकान में घुस रहा था तो कभी डर कर कहीं बैठ रहा, जिससे इलाका निवासी डरे हुए थे। इस दौरान सांभर ने कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। काफी समय तक उत्पाद मचाने के बाद सांभर नडाला-सुभानपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने मोटरसाइकिल एजेंसी के आगे बने 50 मीटर लंबे तंगनुमा बंद गंदे नाले में फंस गया।

    वहां पर जंगली सांभर करीब 3 से 4 घंटे तक फंसा रहा। इस दौरान लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मामले की जानकारी देत हुए एएसआई हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जंगलात विभाग को घटना संबंधी सूचना दी। हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम एक घंटा बीतने के बाद वहां पर नहीं पहुंची। इस दौरान सांभर को वहां से हटाने के लिए नाले पर पड़ी सेल्फ को हटाने का काम शुरू किया गया।

    सांभर का शरीर इतना मजबूत था कि वह तंगनुमा नाले में घूम नहीं सकता था, केवल सीधा जा सकता था। इसी बीच स्थानीय पुलिस की मदद से जब नाले पर लगी सेल्फों को हटाया गया तो पास में सांभर की झलक दिखने को मिली। सांभर डरा-थका हुआ और शांत खड़ा था। गंदे नाले के ऊपर से हटाई गई सेल्फों के बाद वहां पर बने रास्ते की तरफ मौका देखकर सांभर वहां से भागा और पास की दुकानों में चला गया। 

  • जालंधरः फिर से कोरोना के केसों में हुई बढ़ौतरी

    जालंधरः फिर से कोरोना के केसों में हुई बढ़ौतरी

    जालंधर/वरुण: महानगर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के केसों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 2 महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौर हो कि बीते दिन 29 दिन के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सरकार ने पहले से सख्ती बरतने के निर्देश जारी कर दिए है। 

  • पंजाबः भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार

    पंजाबः भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार

    पठानकोटः शहर में एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख की टीम ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत दो व्यक्तियों को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से आ रहे एक ट्रक में 3.16 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपूरथला के बूट गांव के सलिंदर सिंह, मोगा के दौलेवाल गांव के बोहर सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के आदेशानुसार पुलिस नशा तस्करों की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर से पंजाब राज्य में आने वाले वाहनों की जांच के लिए डीएसपी नारकोटिक्स व एसएचओ थाना सुजानपुर सहित विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इस विशेष टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर नाका माधोपुर में हाईटेक ताला लगा दिया।

  • होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में स्टूडेंट्स सीखेंगे आपदा से लड़ना

    होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में स्टूडेंट्स सीखेंगे आपदा से लड़ना

    मुबारिकपुर में 9 जनवरी से तीन दिवसीय कैंप शुरू 

    ऊना/सुशील पंडित : होमगार्ड ट्रेनिंग सैंटर मुबारिकपुर में दिनांक 9 जनवरी से 11 जनवरी तक स्कूली छात्रों को जागरुक करने के लिए शिवर का आयोजन किया जा रहा है। कमाडेंट होमगार्ड मेजर विकास सकलानी ने बताया कि इस शिवर में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बढ़ेडा राजपूता के 61 स्टूडेंट्स को  होमगार्ड अधिकारी आपदा समेत हथियारों के बारे में व  फायर रेंज आदि को लेकर प्रेक्टिकल करवाएंगे व विभिन्न अनुशासन विषयो की विस्तार से जानकारियां देगें।

  • भाजपा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने देगी

    भाजपा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने देगी

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी ऊना के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान और राहुल देव शर्मा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के कुछ लोग कार्यालय में घुसकर अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकियां देकर डराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें अनैतिक तरीके से ट्रांसफर करने का भय भी दिखाया जा रहा है जिसे किसी भी प्रकार से सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता अपने विकास कार्यों और अच्छे के लिए नई सरकार का चुनाव करती है लेकिन कांग्रेस ऐसी सरकार है जिसका चयन होने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया जाता है।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार आती और जाती रहती हैं कांग्रेस के लोगों को यह बात अपने लिए भी याद रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के कार्यों को अमलीजामा पहनाने और जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। लेकिन कांग्रेस के लोग स्वार्थ पूर्ति के लिए कर्मचारियों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। जल्द ही ऐसे छुटभैया नेताओं का पर्दाफाश भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति हमेशा डराने धमकाने की रही है और कांग्रेस के नेताओं ने इसे समय-समय पर साबित भी किया है लेकिन भाजपा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने देगी यदि कांग्रेस नेताओं ने जल्द अपनी हरकतों पर काबू नहीं पाया तो भाजपा सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।