Blog

  • इलाके में दहशत, 4 साल के बच्चे को उठा ले लगा तेंदुआ

    इलाके में दहशत, 4 साल के बच्चे को उठा ले लगा तेंदुआ

    अंबालाः हरियाणा में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। ताजा मामला अंबाला से सामने आया है। जहां अंबाला के गांव ठरवा में रविवार शाम करीब 5 बजे 4 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बता दें कि तेंदुआ बच्चे को गर्दन से पकड़कर करीब 500 गज दूर झाड़ियों तक ले गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा मां के साथ सड़क पर आगे चल रहा था। बच्चे की मां दूसरे बच्चे को गोद में उठाकर चल रही थी।

    तभी अचानक झाड़ियों से तेंदुआ निकल कर आया और बच्चे को गर्दन से पकड़कर झाड़ियों की ओर भागने लगा, लेकिन बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते तेंदुए का पीछा किया और तेंदुए से भिड़ गई। महिला के प्रयास से तेंदुआ बच्चे को छोड़कर झाड़ियों में घुस गया।तेंदुए के हमले के बाद महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण बच्चे को गंभीर अवस्था में डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। लेकिन बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया।

  • Zomato और Swiggy से खाना Order करने वालों को लगा बड़ा झटका

    Zomato और Swiggy से खाना Order करने वालों को लगा बड़ा झटका

    नई दिल्ली: Zomato और Swiggy से खाना ऑर्डर करने वालों को लगा बड़ा झटका लगा है। दरअसल कंपनी ने बेंगलुरु और दिल्ली जैसे कुछ बड़े शहरों में अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाया है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में 20 परसेंट की बढ़ोतरी की है। शुरुआत में जहां Zomato और Swiggy दोनों से ऑर्डर करने पर 2 रुपये प्लेटफॉर्म फीस लगती थी लेकिन अब ये लगातार बढ़ रही है। अब हर ऑर्डर पर ग्राहकों को 6 रुपये तक प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी।

    बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब Zomato और Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाया है। वहीं, एक हालिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डिलीवरी फर्म्स के लिए प्लेटफॉर्म फीस काफी जरूरी होती है और जोमैटो और स्विगी दोनों अब अपने टोटल रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ा रहा है। जानकारी के अनुसार इस साल की शुरुआत में स्विगी ने कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए अपने प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ा कर 10 रुपये तक कर दिया था लेकिन ये 10 रुपये फीस कस्टमर्स से नहीं बल्कि, फाइनल चेकआउट के दौरान डिस्काउंट देकर 5 रुपये ली गई थी।

    कई यूजर्स से लिए ये फीस उस समय ली जाने वाली 3 रुपये प्लेटफॉर्म फीस से काफी ज्यादा थी। यही नहीं अप्रैल में जोमैटो ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और लखनऊ समेत कई बड़े शहरों में अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़कर 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दी थी।

  • Jalandhar: उपचुनाव के नतीजों से Congress के लिए बजी खतरे की घंटी

    Jalandhar: उपचुनाव के नतीजों से Congress के लिए बजी खतरे की घंटी

    नगर निगम और उपचुनाव के लिए मंथन शुरू

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव के खत्म होने के एक माह बाद वेस्ट हलके में उपचुनाव हुए। जिसमें आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की। वहीं इस चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है। ऐसे में कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में आगामी चुनावों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। दरअसल, वेस्ट हलके से चरणजीत सिंह चन्नी ने भारी लीड हासिल की थी। लेकिन एक माह के बाद वेस्ट हलके में हुए उपचुनाव ने कांग्रेस से मुंह फेरते हुए आप पार्टी पर विश्वास जताया। कांग्रेस के लिए इस उपचुनाव के जारी नतीजों से मुश्किलें इसलिए बढ़ गई है क्यों कि इस चुनाव की सारी जिम्मेदारी चरणजीत सिंह चन्नी के कंधों पर थी। ऐसे में उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना सब कुछ झोंक दिया था। कांग्रेस के लिए चिंता का कारण यह भी है कि अभी उसे 4 और उपचुनाव और 5 नगर निगम चुनाव लड़ने हैं। दोआबा की दलित राजनीति में चौधरी परिवार के पतन के बाद चरणजीत सिंह चन्नी नए नेता के रूप में उभरे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के एक माह के बाद कांग्रेस तीसरे नंबर पर पहुंच गई। इस उप चुनाव में आप के मोहिंदर भगत ने चुनाव में जीत हासिल की। वहीं भाजपा के शीतल अंगुराल 17,921 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस की महिला उम्मीदवार सुरिंदर कौर 16,757 वोट लेकर तीसरे स्थान पर आईं। बताया जा रहा है कि चुनाव सीधे चन्नी के चेहरे पर लड़ा गया था।    
  • Firing से मचा हड़कंप, बच्चे सहित 7 लोगों की मौत

    Firing से मचा हड़कंप, बच्चे सहित 7 लोगों की मौत

    वाशिंगटन: एक बार फिर अमेरिका में हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। बता दें कि अमेरिका के बर्मिंघम के एक क्लब में हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। इससे पहले शहर के ही एक घर के बाहर इसी तरह की घटना में एक छोटे बच्चे समेत तीन लोग मारे गए। इस तरह से कुल सात लोगों की गोलीबारी में मौत हो गई। पुलिस ने इन घटनाओं की जानकारी दी। बर्मिंघम पुलिस के अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा कि शनिवार देर रात 11 बजे के बाद एक नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी की घटना में कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिट्जगेराल्ड ने कहा कि बर्मिंघम दमकल एवं बचावकर्मियों ने क्लब के पास फुटपाथ पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जबकि क्लब के अंदर दो महिलाओं के शव मिले। उन्होंने बताया कि 10 लोगों को घायल अवस्था में बर्मिंघम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया और नौ अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है। फिट्जगेराल्ड ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि किसी एक संदिग्ध ने सड़क से नाइट क्लब में गोलियां बरसाईं।

    इसके अलावा, पुलिस को उसी दिन शाम पांच बजकर 20 मिनट पर बर्मिंघम में एक वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। फिट्जगेराल्ड के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस को एक घर के सामने यार्ड में एक कार मिली, जिसके अंदर एक पुरुष, एक महिला और एक छोटा लड़का थे, जो गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि दमकल एवं बचाव कर्मियों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। फिट्जगेराल्ड के मुताबिक, जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि किसी एक संदिग्ध ने तीनों को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां चलाईं तथा उसके बाद वाहन से फरार हो गया

  • Punjab: कूड़े के डंप से मिले शव के मामले में अब तक 70 से अधिक CCTV कैमरे खंगाल चुकी पुलिस

    Punjab: कूड़े के डंप से मिले शव के मामले में अब तक 70 से अधिक CCTV कैमरे खंगाल चुकी पुलिस

    लुधियानाः थाना टिब्बा के अंतगर्त आते इलाके में बीते दिन कूड़े के ढेर में 29 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला था। शव मिलने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। दरअसल, मामला संदिग्ध है। लोगों ने सफेद एक्टिवा पर सवार दो लोगों को शव कंबल में लपेट कर लाते हुए देखा। कुछ देर बाद शव कूड़ा डंप पर मिला। इस मामले में गंभीरता से जांच करते हुए थाना टिब्बा की पुलिस अभी तक 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चैक कर चुकी है। आस-पास के कई इलाकों में पुलिस सर्च भी कर रही है। मरने वाले की तस्वीर लेकर लोगों से उसकी पहचान करवाने की कोशिश भी की जा रही है। मरने वाले के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।

    जो लोग सफेद एक्टिवा पर उसे डंप तक लेकर आए पुलिस अब उनकी तालाश में है। मृतक किन कारणों से मरा है अभी कुछ पता नहीं चल सका। शहर के मुख्य चौक पर लगे सेफ सिटी कैमरे भी पुलिस चैक करवा रही है। एक्टिवा सवार लोग किस इलाके से आए है और कौन है इस बारे अभी पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका। बीते दिन लोगों ने बताया था कि उन्होंने एक्टिवा पर कंबल में लपेटा व्यक्ति देखा तो उन्हें लगा कि शायद वह बीमार होगा।

    लेकिन कुछ दूर जाने पर कम्बल में लिपटे व्यक्ति की गर्दन गिर गई। लोगों ने सोचा कि शायद व्यक्ति मर गया है और अब वे उसे वापस घर ले जाएंगे। किसी ने ध्यान नहीं दिया और सभी अपने काम पर चले गए। कुछ देर बाद जब वे फिर से कूड़े के ढेर के पास से गुजरने लगे तो कम्बल में लिपटा हुआ वही व्यक्ति कूड़े के ढेर में फेंका हुआ मिला। शव मिलने के तुरंत बाद टिब्बा थाने की पुलिस को सूचना दी गई। थाना टिब्बा के SHO भगतवीर ने कहा कि मामले जांच जारी है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। शव की पहचान करवाई जा रही है।

     

  • रंजिश में युवक को रास्ते में रोक चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

    रंजिश में युवक को रास्ते में रोक चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

    रोहतक: हरियाणा में आए दिन लोगों की हत्या की खबरें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला रोहतक से सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि वारदात उस समय हुई जब युवक रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर शराब ठेके पर देखरेख के लिए गया हुआ था।

    इसी दौरान उसके ही गांव के कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। युवक को कई गोलियां लगीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं पुलिस के अनुसार, रोहतक के गांव सीसर खास निवासी नवीन ने महम थाने में मर्डर की शिकायत दी है।

    नवीन ने बताया कि वो शराब ठेके पर देखरेख का काम करता है। ठेका गांव सीसर-बड़ेसरा रोड पर है। रविवार रात को उसका भाई सुनील कुमार ठेके पर देखरेख के लिए बाइक से गया था। नवीन ने बताया कि इसी दौरान गांव सीसर खास के ही करीब कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोका और ताबड़तोड़ गोलियां मारीं। सुनील के सिर समेत अन्य अंगों पर गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। ये हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है

  • इंसानियत शर्मसार ! 2 बच्चों को जमकर पीटा, आंखें फोड़ने के बाद कर दी हत्या, भारी हंगामा

    इंसानियत शर्मसार ! 2 बच्चों को जमकर पीटा, आंखें फोड़ने के बाद कर दी हत्या, भारी हंगामा

    पटनाः राजधानी पटना में सुबह-सुबह हंगामा मच गया, जब सड़क किनारे एक गड्ढे में दो बच्चों के शव होने की जानकारी सामने आयी। गुस्सा और भड़क गया, जब पीटकर हत्या करने के साथ आंखें फोड़े जाने की सूचना लोगों के बीच फैली। यह घटना बेउर इलाके में हुई है। सोमवार सुबह डबल मर्डर के बाद बेउर-अनीसाबाद के बीच जमकर हंगामा हो रहा है। सड़क जाम कर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों की नृशंस हत्या की गई है। दोनों की लाशें देखकर स्पष्ट लग रहा है कि अपराधियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। फिर दोनों की आंखें फोड़ दी।

    इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों के छाती में चाकू से वार किया। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है मॉर्निक वॉक करने निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में दोनों बच्चों की लाशें दिखीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। लोगों का दावा है कि रविवार शाम से दोनों बच्चे लापता थे। इनमें से दो की लाशें मिली है। अपराधियों ने दोनों की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए लोगों ने पटना बाइपास सड़क को जाम कर किया और प्रदर्शन करने लगे। वारदात के बाद गर्दनीबाग और बेउर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

    घटना के बारे में पुष्टि करते हुए बेउर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का रहने वाले दो बच्चों की लाश मिली है। इनकी पहचान विवेक कुमार (12) और प्रत्युष कुमार (11) के रूप में हुई है। दोनों गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद निवासी हैं। दोनों रविवार की शाम से ही लापता थे। सोमवार की सुबह एक अर्ध निर्मित मकान में दोनों की डेड बॉडी मिली है। लोगों को समझाया-बुझाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

    मृत विवेक कुमार के पिता विनोद कुमार ने बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम किया करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा विवेक चौथी कक्षा में पढ़ता था। रविवार देर शाम दोनों घर से खेलने निकाले थे। उसके बाद अचानक लापता हो गया। काफी प्रयास के बाद जब दोनों का सुराग नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना गर्दनीबाग थाने को दी। रात्रि 10:00 बजे के आसपास जब गर्दनीबाग थाना को सूचना दिया गया तो थाना के एक सिपाही ने बताया कि अभी कोई पदाधिकारी नहीं है। कल सुबह आकर इसकी जानकारी दीजिए। इसके बाद परिवार के सभी लोग रात भर दोनों बच्चे को खोजते रहे।

    विनोद कुमार ने बताया कि सुबह में यह सूचना मिली कि दो बच्चे का शव 70 फीट के नजदीक एक पानी भरे गड्ढे में फेंका हुआ है। विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि 70 फीट के नजदीक ग्रीन सिटी केंपस के पास वहां एक कमरे में बंद कर हाथ पैर बांधकर दोनों बच्चे को जमकर पीटा गया है। बच्चे की आंख फोड़ दी गई है, जीभ में चाकू मारा गया है। सीने पर चाकू से वार किया गया है और फिर हत्या करने के बाद दोनों के शव को पास के एक पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया है। उन्होंने इसे पुलिस की बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा कि जो भी पुलिस पदाधिकारी इस मामले में दोषी हैं। इसके अलावा जो अपराधी है, जिन्होंने हत्या की है उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना से गुस्सा आए लोगों ने पटना-बाइपास सड़क को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

  • GTB अस्पताल में मरीज की गोली मारकर हत्या

    GTB अस्पताल में मरीज की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्लीः आए दिन शहर में शरारती अनसरों द्वारा सरेआम लूटपाट ओर हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। एसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। जहां के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में एक मरीज को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे के आसपास 18 साल का लड़का अस्पताल में दाखिल हुआ और एक मरीज को गोली मार दी। आरोपी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक रियाजुद्दीन 23 जून को पेट में इन्फेक्शन को लेकर हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। इस बीच अज्ञात लड़के ने अस्पताल में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

     

  • आसमानी बिजली की चपेट में आए तीन युवक, दो की मौत

    आसमानी बिजली की चपेट में आए तीन युवक, दो की मौत

    मुंगेरः बिहार में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन आसमानी बिजली की चपेट में आने में प्रतिदिन लोगों की मौतें भी हो रही हैं। इस बीच रविवार को मुंगेर जिले में आसमानी बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य झुलस गया। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के धरहरा प्रखंड की है। सूत्रों ने बताया कि यादव टोला बंगलवा के पश्चिम बहियार में तीन युवक मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान आसमानी बिजली गिरी।

    इस घटना में रौशन कुमार (26) और सखीचंद (19) की मौत हो गई, जबकि अंकित कुमार झुलस गया। सूत्रों ने बताया कि अंकित कुमार का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं ताजा मौसम की बात करें तो राजधानी पटना समेत राज्य की सभी जिलों में मानसून का प्रभाव बना हुआ है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना है, जबकि किशनगंज जिले में गरज के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • Punjab: बड़ी कार्रवाई, 83 Medical Store के लाइसेंस हुए रद्द

    Punjab: बड़ी कार्रवाई, 83 Medical Store के लाइसेंस हुए रद्द

    अमृतसरः जिले में मेडिकल स्टोरों के खिलाफ रोजाना मिलने वाली शिकायतों के चले सेहत विभाग की जोनल ड्रग एंड लाइसेंस अथॉरिटी द्वारा मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी गई है। इसी के कारण विभाग ने 94 मेडिकल स्टोरों पर दस्तक दी। दरअसल, विभाग को शिकायतें मिल रही थी कि मेडिकल स्टोरों पर सेहत से खिलवाड़ करते हुए एक्सपायरी दवाइयां ही बेचकर पैसा कमाने के लिए जुटे हुए हैं।

    यही नहीं मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हो रही हैं, क्योंकि मेडिकल स्टोरों पर बरामद होने वाली सभी प्रतिबंधित दवाइयों का स्टोर मालिकों के पास कोई लेखा-जोखा भी उपलब्ध होता ही नहीं है। ग्रामीण में 50 मीटर दूरी व शहरी क्षेत्र में 100 मीटर की दूरी पर मेडिकल स्टोर नहीं होना चाहिए। जबकि विभाग के मापदंडों के मुताबिक ही मेडिकल स्टोर होना चाहिए। इंस्पेक्शन के बाद ही लाइसेंस जारी हो सकता है। यही नहीं मेडिकल स्टोर या होलसेल स्टोर पर क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरा नहीं लगा होने पर नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है।

    सेहत विभाग की जोनल ड्रग एंड लाइसेंस अथॉरिटी करुण सचदेव ने बताया कि साल 2024 के जनवरी के शुरू से लेकर आज तक जगह-जगह मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण करते हुए 94 मेडिकल स्टोरों पर दस्तक देकर विभाग की टीमों ने स्टोर मालिक पर ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत ही अदालत में केस दायर किया है। जबकि 83 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द किए हैं। भविष्य में जिले के हरेक मेडिकल स्टोर पर भी क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरा लगाने के निर्देश भी जारी हो चुके हैं, ताकि सीसीटीवी से मेडिकल स्टोर पर निगरानी रखी जाए, क्योंकि मेडिकल स्टोर एक फार्मासिस्ट ही चला सकता है।

    जबकि जिला अमृतसर के साथ ही साथ तरनतारन लगबग 16 लाख रुपये की दवाइयां बरामद हुई हैं। यही नहीं उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि यदि मापदंडों के उलट चलने वाले मेडिकल स्टोर मालिकों ने तुरंत अपनी कार्यप्रणाली को ना सुधारा तो आने वाले समय में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।