Blog

  • Jalandhar: उपचुनाव में मिली हार के बाद एक्शन में आई BJP, इस नेता को हुआ Notice जारी

    Jalandhar: उपचुनाव में मिली हार के बाद एक्शन में आई BJP, इस नेता को हुआ Notice जारी

    जालंधर, ENS: वेस्ट उप चुनाव में हार के बाद भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। बताया जा रहा हैकि इस हार के बाद पार्टी ने एक्शन लेते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव कालिया को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। बताया जा रहा हैकि इस हार के बाद पार्टी ने एक्शन लेते हुए राजीव कालिया को दो दिन में जवाब मांगा है। गौर हो कि उप चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल द्वारा आरोप लगाए गए थे कि पार्टी के नेताओं द्वारा भीतरघात किया जा रहा है।

    जिसके चलते अब पार्टी ने एक्शन लेते हुए पूर्व मंत्री के करीबी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। कहा जा रहा है कि जारी नोटिस में कहा गया है कि अगर लिखित जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ पार्टी संविधान मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार वेस्ट उप चुनावों के दौरान भीतरघात का मामला दिल्ली दफ्तर तक पहुंच चुका है। ऐसे में कई अन्य नेताओं पर भी गाज जल्द गिर सकती है।

  • Punjab: निहंग जत्थेबंदियों ने बाने को बदनाम करने वाले नकली सिंहों को दी चेतावनी

    Punjab: निहंग जत्थेबंदियों ने बाने को बदनाम करने वाले नकली सिंहों को दी चेतावनी

    लुधियानाः निहंग बाने की आड़ में शरारती तत्वों द्वारा नशा बेचने और शांति भंग करने की घटनाओं में बढ़ौतरी होती देख समराला में निहंग जत्थेबंदियों ने माछीवाड़ा रोड पर गुरुद्वारा श्री संगत साहिब में एक संयुक्त बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाने की आड़ में गलत काम करने वाले शरारती तत्वों को चेतावनी दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे इन धार्मिक बैनरों को हटा लें या सुधर जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    इन शरारती तत्वों के खिलाफ पहले निहंग सिंह जत्थेबंदियां और बाद में पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। निहंग सिंह संगठनों के नेताओं ने कहा कि वे किसी भी हालत में समराला हलके में शांति भंग नहीं होने देंगे। इस मौके पर निहंग सुजान सिंह मजाली जत्थेदार बाबा बुड्ढा दल ने कहा कि उन्हें बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आजकल नीला बाना डालकर कुछ सिंह गलत काम कर रहे हैं जैसे नशा बेचना, लोगों के साथ मारपीट करना, अवैध कब्जा करना आदि बुरे काम कर रहे हैं। ये सभी शरारती तत्व नीले बाने की कर रहे हैं।

    उनको रोकने के लिए आज वे सभी सिंह एकत्रित हुए हैं। जो भी सिंह गुरु मर्यादा के उल्ट चल कर ऐसा काम करता है वे सभी उनका समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब ये नकली सिंह ऐसी हरकत करते हैं तो निहंग सिंहों की बदनामी होती है, जिससे मन को ठेस पहुंचती है। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि जब भी कोई ऐसा निहंग सिंह कोई गलत काम करता पकड़ा जाए तो उसके दल पंथ की अच्छी तरह से पहचान की जाए और उस दल पंथ के नाम के साथ खबर लगाई जाए।

  • Punjab : बिजली की समस्या से परेशान इलाकानिवासियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : बिजली की समस्या से परेशान इलाकानिवासियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना : सतगुरु नगर में बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महिनों से लाइट नही आ रही है। अगर लाइट आती है तो वॉल्टेज कम या ज्यादा होने के कारण उनके घर का इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। जिसके चलते मोहल्ले के हर घर में करीब 30 से 40 हजार का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार हलका विधायक और उनके प्रतिनिधियों से बात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

    लोगों ने कहा कि अगर सुनवाई हुई भी तो ट्रांसफार्मर छोटा रख दिया। इस समस्या से जूझ रही महिलाओं का कहना है अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली की आपूर्ति कम होने के कारण काफी कठिनाई हो रही थी। लेकिन इलाके में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों के कहने पर ही ट्रांसफार्मर रखवाया था। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

  • Jalandhar: जीत के बाद आप कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भाजपा सहित विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    Jalandhar: जीत के बाद आप कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भाजपा सहित विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में हुए उपचुनाव में आज मोहिंदर भगत ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। वहीं इस जीत के बाद आप कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज लोगों ने आप पार्टी के विधायक मोहिंदर भगत को भारी बहुमत से जीत करवाई है। उन्होंने कहा कि उस जीत के साथ विपक्ष को एक बढ़िया मैसेज दिया है। सासंद ने कहा कि एक माह पहले इस्तीफा देने वाले उम्मीदवार को भी इस जीत के मैसेजा का पता चल जाएगा।


    अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले चुनाव में 30 हजार की लीड को ढाई साल के बाद हुए उपचुनाव में मोहिंदर भगत 37 की लीड तक लेकर आए है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह शीतल अंगुराल सहित भाजपा पार्टी को कहना चाहते है कि वेस्ट हलके के लोग पहले भी आप पार्टी की सोच के साथ खड़े थे और आज भी वह आप पार्टी के कामों से खुश होकर पार्टी की सोच के चलते उनके साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ भाजपा को आज मुंह की खानी पड़ी।

  • Punjab: गहरे बोरवेल में फंसे बच्‍चे का किया रेस्‍क्‍यू

    Punjab: गहरे बोरवेल में फंसे बच्‍चे का किया रेस्‍क्‍यू

    फाजिल्काः शहर की अनाज मंडी में शनिवार दोपहर करीब अढ़ाई बजे एक वर्ष का बच्चा बोरवेल में जा गिरा। वहां ऑक्‍सीजन तक भी नहीं पहुंच पा रहा था। कड़ी मश्‍क्‍कत के साथ बच्‍चे बाहर निकाला गया। उक्त बोरवेल के ऊपर एक नलका था, जिसको तो उखाड़ दिया गया, लेकिन बोरवेल बंद नहीं किया गया था। बच्चे के बोरवेल में गिरने के बारे में जैसे ही परिवार व आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने सूचना प्रशासन को दी।

    डेढ़ वर्षीय बच्चा करीब एक घंटे तक 12 फीट गहरे बोरवेल में फंसा रहा। उसको क्रेन की मदद से 15 फीट का गड्ढा करके नीचे से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसकी हालत ठीक है। अनीता रानी ने बताया कि अनाज मंडी में झुग्गी-झोंपड़ी बनाकर कुछ लोग काफी समय से रह रहे हैं। उनमें से ही एक महिला सुनीता रानी का डेढ़ वर्षीय बच्चा शुक्रवार को अनाज मंडी में बच्चों के साथ खेल रहा था।

    इस दौरान बच्चा वहां खुले एक बोरवेल में जा गिरा। अन्य बच्चों ने जब इसके बारे में बताया तो आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा 12 फीट नीचे गिरा था। बोरवेल का मुंह काफी छोटा होने के कारण मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। इसके बाद एक जेसीबी मंगवाई गई और बोरवेल के साथ एक गड्ढा खोदा गया।

    करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों के एक बैच को पहले से ही तैयार रखा गया था, जिन्होंने तुरंत उपचार शुरू किया।

     

  • Punjab : दुल्हन को जयमाला डालते ही दूल्हे की मौ’त,देखें वीडियो

    Punjab : दुल्हन को जयमाला डालते ही दूल्हे की मौ’त,देखें वीडियो

    नवांशहर: बंगा में जयमाला के दौरान हार्टअटैक आने से एक दूल्हे की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन को जयमाला पहना रहा था। अचानक से उसके सीने में दर्द हुआ और वजह नीचे गिर गया। बेटे की मौत की खबर से मां की हालत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, शनिवार को नवांशहर के बंगा कस्बे के एक रिसोर्ट में शादी समारोह आयोजित किया जा रहा था, कि दूल्हे की मौत से सन्नाटा पसर गया। जानकारी के अनुसार, एनआरआई विपन सल्लन करीब पांच महीने पहले शादी के लिए अमेरिका से भारत आए थे। उनके परिवार के सदस्य भी आज बंगा के बजाज रिसोर्ट शादी के लिए पहुंचे थे। रिसोर्ट में कार्यक्रम से पहले दूल्हा और दुल्हन ने गुरुद्वारा साहिब ने फेरे लिए जिसके बाद वह अन्य रस्मों को पूरा करने के लिए रिसोर्ट में पहुंचे। विपन सल्लन रिसोर्ट में जयमाला डालने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो अचानक कहा कि मुझे सीने में दर्द हो रहा है। देखते ही देखते पीछे सोफे पर गिर गए। आनन फानन में विपन को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें विपन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि दूल्हे को दिल का दौरा पड़ने के बाद उसकी मृत्यु हो गई है । खुशी के माहौल में अचानक मातम छा गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।विपन सल्लन करीब 38 साल के थे और उनके पिता मोहन लाल बैंक से रिटायर्ड अधिकारी हैं।परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के कारण इलाके में शोक की लहर फैल गई है।  
  • Police प्रशासन में बड़ा फेरबदलः कई IPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Police प्रशासन में बड़ा फेरबदलः कई IPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    लखनऊ: सरकार ने यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को 6 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है। श्याम नारायण सिंह को पुलिस अधीक्षक एटा के रूप में तैनाती दी गई है।

    गौरव बंशवाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी और अभिषेक को पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाया गया है। नीरज कुमार जादौन को पुलिस अधीक्षक हरदोई बनाया गया है। ईराज राजा को गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

    राम सेवक गौतम को शामली का पुलिस अधीक्षक और केशव चन्द गोस्वामी को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। डॉ ओमवीर सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया है। वहीं डॉक्टर दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है।

  • झील में रील बनाना पड़ा महंगा, नदी के तेज बहाव में आधा दर्जन लोगों के फंसने से मची अफरा-तफरी

    झील में रील बनाना पड़ा महंगा, नदी के तेज बहाव में आधा दर्जन लोगों के फंसने से मची अफरा-तफरी

    रोहतासः बिहार के रोहतास जिले में नदी के तेज बहाव में चले जाने से आधा दर्जन से अधिक लोग डूबने लगे। तुतला भवानी पहाड़ी के पास मौजूद झरने में कुछ लोग नहाने पहुंचे थे, इसी बीच वो पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि समय रहते वन विभाग की टीम ने उन्हें सुरक्षित गहरे पानी से बाहर निकाल लिया।

    वन विभाग की टीम के अनुसार आधा दर्जन से ज्यादा लोग झरने के नीचे नहा रहे थे। वो पानी में अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने गहरे पानी में घुस कर अपने मोबाइल फोन से रील बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पहाड़ पर तेज बारिश होने से झरना तेज बहने लगा और नदी में पानी का बहाव भी तेज हो गया। लोग यह देखकर डर गए और पानी के तेज बहाव में डूबने लगे।

    इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए चीख-पुकार शुरू हो गई। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वनकर्मी स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

    वन विभाग की टीम ने नदी के पास मौजूद खंभों के दोनों ओर मजबूत रस्सी बांधी और इसकी मदद से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद सभी लोगों को पानी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    डीएफओ मनीष कुमार वर्मा ने लोगों को ऐसी घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान तेज बारिश में नदी और झरने में जाने से बचें, क्योंकि इससे जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से झरने में नहाते समय रील नहीं बनाने की भी अपील की।

  • School में Cobra के मिले 36 बच्चे, मचा हड़कंप

    School में Cobra के मिले 36 बच्चे, मचा हड़कंप

    कटिहार : मनोहरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय मनिहारी में सांप के बच्चे मिलने से छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है। यहां रसोइया ने खाना बनाने के लिए चावल के बोरा को हटाया, तो कई सांप इधर-उधर भागने लगे। इसको देख कर रसोईया कमरे से चिल्लाते हुए भागी। कल और आज दो दिनों में लगभग 36 सांप का बच्चा स्कूल में पाया जा चुका है। स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार शाह ने कहा कि बंगाल से सांप पकड़ने वाले को बुलाकर, सभी सांप को बाहर निकाला गया था। तत्काल छात्र-छात्राओं को ऊपर वाले कमरे में पठन-पाठन का के लिए शिफ्ट किया गया है।

    क्लास और बाहर कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि सांप स्कूल के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। स्कूल के चारों ओर साफ सफाई कराई जा रही है। इस संबंध में जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक को कहा गया है कि शिक्षा समिति की बैठक कर दो-तीन दिन के लिए स्कूल की छुट्टी कर दी जाए।

    इधर, शिक्षक राजू कहते है कि सांप को उन्होंने खुद पकड़ कर एक बोतल में रखा है। इसे मारने नहीं दिया जा रहा है । इन सांप को जमा कर, कहीं दूर जंगलों मे फेंक दिया जाएगा। वहीं, बच्चो में सांप को लेकर दहशत का माहौल है और बच्चे छुट्टी की मांग कर रहे हैं। इस मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने कहा है कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है।

     बच्चो की जान की सुरक्षा पहले देखना है। इसलिए, शिक्षा समिति की बैठक कर छुट्टी कर देने का आदेश दिया गया है। यहां बगल में जंगल है और नदियों में पानी बढ़ रहा है। इस कारण सांप यहां पहुंच गया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास कोबरा ने अंडे दिए है। इस कारण सांप स्कूल में पहुंच गया।

  • Punjab: नहर में 100 फुट का कटाव आने से खेतों में भरा पानी

    Punjab: नहर में 100 फुट का कटाव आने से खेतों में भरा पानी

    अबोहरः गांव उस्मानखेड़ा की टेलों पर शुक्रवार देर रात करीब 100 फुट का कटाव आने से सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों ने नहरी विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने और नहर निर्माण में घटिया मैटीरियल इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। किसानों गुणवंत सिंह, गुरसेवक सिंह, दलजीत सिंह व प्रगट सिंह ने बताया कि इस नहर को बने ज्यादा समय भी नहीं हुआ लेकिन फिर भी थोडी सी बरसात में ही यह नहर टूट जाती है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि नहर निर्माण के समय इनके पैनलों के नीचे प्लास्टिक का पन्ना नहीं बिछाया गया जिस कारण पैनलों में पानी घुस जाता है। वहीं कुछ किसानों ने बताया कि नहरों के निकट लगे सूखे पेड़ भी नहर टूटने का कारण बन रहे हैं वे कई बार अधिकारियों को इन सूखे पेडों को कटवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जब भी तेज आंधी व बारिश आती तो यह सूखे पेड़ गिरकर नहर में बह जाते हैं ओर रुकावट पैदा करते हैं जिससे नहर टूट जाती है।