Blog

  • आलू उत्पादकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए बनेगी सशक्त व्यवस्था : मुकेश अग्निहोत्री

    आलू उत्पादकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए बनेगी सशक्त व्यवस्था : मुकेश अग्निहोत्री

    ऊनासुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिले के आलू उत्पादकों की फसलों की सुरक्षित और चिंतामुक्त बिक्री सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। इस कदम से किसानों के हितों की रक्षा होगी और उन्हें किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा। उपमुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को पंडोगा में जन समस्याओं की सुनवाई के दौरान कही।

    उपमुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हिम उन्नति योजना लागू की है, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस योजना के तहत 50,000 किसानों को शामिल करने के लिए 2,600 कृषि समूहों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं और मक्की को क्रमशः 40 रुपये और 30 रुपये प्रति किलोग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा, जो देशभर में सबसे अधिक है। इससे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

    पंडोगा-पंजावर सड़क के सुधार-विस्तार कार्य पर खर्चे जाएंगे 11 करोड़
    उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पंडोगा-पंजावर सड़क के सुधार और विस्तार कार्य पर 11 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। यह परियोजना क्षेत्र की भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है और इससे 15,000 से अधिक आबादी को सीधा लाभ होगा।

    उन्होंने कहा कि पंडोगा गांव में 3 करोड़ रुपये की लागत से आम रास्ते और पुलिस चौकी के लिए दो पुलियों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, 2.37 करोड़ रुपये की लागत से पंडोगा में बाढ़ नियंत्रण और बस्ती के साथ सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है, जिससे करीब 100 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने पंडोगा के जैलदार मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    विकास परियोजनाओं का निरीक्षण
    इसके बाद, उपमुख्यमंत्री ने पंडोगा, खड्ड और पनेड़ा क्षेत्र में खड्डों और नालों के तटीकरण कार्यों समेत अन्य विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आठवाईं खड्ड पर 3.35 करोड़ और खड्ड गांव में 6.90 करोड़ से किए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने इन कार्यों को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

    इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री ने पनेड़ा में चेक डैम का दौरा करते हुए डैम से सिल्ट हटाने और उसकी मरम्मत की जरूरत को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

    श्री शेष नाग मंदिर में पूजा-अर्चना
    अपने दौरे के दौरान, उपमुख्यमंत्री ने खड्ड गांव स्थित प्राचीन श्री शेष नाग मंदिर में माथा टेका और जिला एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

    इस दौरान, ऊना जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश परिवहन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य धर्मेंद्र धामी, पंडोगा के पूर्व प्रधान मनीष कंग, उपप्रधान गुरपाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमित ठाकुर, ईसपुर ट्रक यूनियन के प्रधान पंकज दत्ता, विभिनन विभागों के अधिकारी तथा पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ रहे।

    रामपुर पुल का निरीक्षण
    मंगलवार देर शाम, उपमुख्यमंत्री ने ऊना के समीप रामपुर-संतोषगढ़ सड़क पर भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पुल की जल्द से जल्द मरम्मत के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

  • बाबा बाल जी आश्रम में हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

    बाबा बाल जी आश्रम में हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

    श्रीमद्‌भागवत कथा के पहले दिन कथा का महत्व समझाया गया

    बाबा बाल जी ने व्यास पूजन कर किया श्री मदभागवत कथा का शुभारंभ 

    ऊना/ सुशील पंडित: बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां में श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ बाबा बाल जी महाराज के व्यास पूजन के साथ शुरू हुआ। वृंदावन से पधारे कथा व्यास

    शशि शेखर महाराज ने पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है, जिस प्रकार परीक्षित ने श्रीमद् भागवत कथा सुनकर अभय को प्राप्त किया। वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परम हंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है

    श्रीमद् भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है। यह कथा रूपी अमृत देवताओं को भी दुर्लभ है।

    उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा भगवान की प्राप्ति कराने वाली है। यह कथा मृत्यु के भय को दूर करके भगवान की और आगे बढ़ाती है और भक्ति के साथ-साथ हमारे ज्ञान वैराग्य को बल देती है। श्रीमद्भागवत की कथा सात दिन का एक ऐसा आयोजन है। जिसमें सात सौपान है जिनके माध्यम से एक.एक करके हम प्रत्येक सोपान पर बढ़ते जाते हैं। अंत में अपने जीवन का लक्ष्य जान जाते हैं श्रीमद्भागवत में भक्तों की ऐसी दिव्य कथाएं हैं जिनको सुनकर हृदय में भक्ति का उदय होता है और साथ ही साथ मनुष्य के जीवन में सुधार होता है। वह मनुष्य अपना जीवन तभी पूर्ण कर सकता है जब वह भगवान की भक्ति करेगा।

  • मैहतपुर के एक उद्योग में आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान ,बड़ा हादसा होते होते टला

    मैहतपुर के एक उद्योग में आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान ,बड़ा हादसा होते होते टला

    ऊना/ सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में ऑल कास्ट इंटरनेशनल उधोग में आग लग गई जिस पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया जा सका। उधोग संचालक के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी  है जिस समय यह हादसा हुआ तुरंत सभी कर्मचारी उधोग से बाहर निकल गए थे। इस आगजनी की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन इस घटना में ढाई तीन लाख रुपए का नुकसान अनुमानित बताया गया है।
    उधोग संचालक नीरज अग्रवाल के अनुसार  उनके पास आग पर काबू पाने के लिए फायर इंस्ट्रूमेंट मौजूद थे जिनकी बदौलत उन्होंने आग पर काबू पा लिया था ।लेकिन इसकी सूचना तुरंत फायर विभाग को भी दे दी गई थी और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है जिस  समय यह घटना हुई उस समय उधोग में काफी कर्मचारी मौजूद थे ।
  • चिट्टे सहित चिंतपूर्णी में दो पकड़े

    चिट्टे सहित चिंतपूर्णी में दो पकड़े

    ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना चिंतपूर्णी व एंटी नारकोटिक्स टास्कफोर्स कांगड़ा के संयुक्त अभियान में दो युवकों को 6.50 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चिंतपूर्णी व एंटी नारकोटिक्स टास्कफोर्स कांगड़ा के अधिकारी थनिकपुरा जय मां चिन्तपुरनी चेरीटेबल ट्रस्ट धर्मशाला में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक अल्टो कार संख्या (एचपी 39 इ 3898) को जांच के लिए रोका। जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।

    कार तलाशी लेने पर 06.50 ग्राम चिट्टा  बरामद किया गया । आरोपित युवकों की पहचान लक्की चौधरी निवासी गाँव बटेहर डाकखाना पासू तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा व् अजय चौधरी निवासी पासू तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना चिंतपूर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह जनाजा निकल चुका है: सत्ती

    प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह जनाजा निकल चुका है: सत्ती

    प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला ऊना/सुशील पंडित: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना सदर के विधायक के सतपाल सिंह सत्ती ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिला भर में चोरों की लगातार सक्रियता पहले ही लोगों के लिए दहशत का सबब बनी हुई थी। लेकिन अब बच्चों के सिलसिलेवार गायब होने की घटनाओं ने लोगों के मन में खौफ भर दिया है। इसके अतिरिक्त पड़ोसी राज्यों के लोगों द्वारा जिला भर में छोड़े जा रहे बेसहारा पशु भी लगातार लोगों के लिए काल बने हुए हैं। विधायक ने कहा कि खनन माफिया को सुरक्षा देने और एस्कॉर्ट करने में व्यस्त पुलिस विभाग की नाक के तले पंजाब और अन्य राज्यों के लोग बेसहारा पशुओं को जिले में छोड़कर लोगों की मुसीबतों को और बढ़ा रहे हैं, लेकिन पुलिस पूरी तरह शून्य में जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में अधिकांश बेसहारा पशुओं को स्थाई तौर पर ठिकाना प्रदान करते हुए गौशालाओं का निर्माण किया गया, उनमें बेसहारा पशुओं को रखने का प्रावधान किया गया। लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष से जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश के इस मैदानी इलाके में परिस्थितियों बदली है, लगातार आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां तक की इन आवारा पशुओं के साथ टक्कर होने के चलते कई वाहन चालक अपनी जान गवा चुके हैं। जबकि ताजा मामले में आवारा पशु के हमले में पैदल जा रहे पेखूबेला के कमल कुमार की मौत हो गई। इससे पहले भी गगरेट उपमंडल के तहत हरोली के पंजावर निवासी बाइक सवार युवक की आवारा पशु से टक्कर लगने के चलते जान चली गई थी। ऐसे अनेकों मामले पिछले कुछ समय से सामने आए हैं, जहां पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। विधायक ने कहा कि जिला भर में चोरियों के असंख्य मामले दर्ज किए गए वाहन चोर गिरोहों ने घरों में खड़े वाहनों को भी चुराने में कोई चूक नहीं की। लेकिन लोगों को चोरों से बचाने की बजाय पुलिस माफिया को संरक्षण देने में जुटी है। विधायक ने कहा कि जिला भर में पिछले एक महीने से करीब 10 बच्चों के गायब होने के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक बच्चे का तो शव पंजाब में बरामद किया गया। जबकि शेष मामलों में पुलिस की कार्यवाही अभी भी शून्य पर टिकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के आला अधिकारी लोगों को इंसाफ दिलाने की बजाय कांग्रेस नेताओं के इशारों पर माफिया का मुनाफा करने के जुगाड़ में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का पूरी तरह जनाजा निकल चुका है और पुलिस के बड़े अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए पड़े हैं। जिन्हें इस नींद से जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जल्द सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू करेगी। जबकि पुलिस की कार्यप्रणाली का कच्चा चिट्ठा जनता के सामने खोल कर रखा जाएगा।
  • पेड़ लगाओ प्रदूषण भगाओ, खड्ड स्कूल में पौधारोपण

    पेड़ लगाओ प्रदूषण भगाओ, खड्ड स्कूल में पौधारोपण

    ऊना/सुशील पंडित: शिव सेना हिमाचल प्रदेश ने जिला ऊना पेड़ लगाओ प्रदूषण भगाओ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज प्रदेश प्रवक्ता जय दता ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय खड्ड  में लगभग 6० पोधै  विद्यालय प्रमुख राकेश चंद्र शर्मा को दिए ।इस अवसर पर दता ने कहा कि आज पर्यावरण एक वड़ी समस्या है  पेड़ लगाने से इस समस्या से छुटकारा पाने में सहायता मिलेगी ओर साथ ही प्राक्रतिक आपदाओं  में भी कमी आएगी ।
    इस अवसर विद्यालय के अध्यापक रशपाल चंद संतोष कुमारी, अनीता,सिमर एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । इस अवसर पर केंद्र प्रमुख राकेश चंद्र ने कहा कि वह इन पौधों की अपने परिवार के सदस्यों की तरह देखभाल करेंगे।
  • हरोली एनजीओ संघ जिला  स्तरीय कर्मचारी मीटिंग के लिय तैयार 

    हरोली एनजीओ संघ जिला  स्तरीय कर्मचारी मीटिंग के लिय तैयार 

    ब्लॉक स्तर पर कर्मचारी वर्ग की मांगों पर चर्चा

    जल्द होगी ऊना में जेसीसी की मीटिंग : रजनीश शर्मा 

    ऊना/ सुशील पंडित: अराजपत्रित कर्मचारी संघ ब्लॉक  हरोली की बैठक बुधवार को अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में  ब्लॉक पदाधिकारी भी  उपस्थित रहे। जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ के  अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने भी बैठक में शिरकत की । बैठक में ब्लॉक की ओर से जिला स्तर की मांगे भेजने बारे विस्तार से चर्चा की गई ।

    अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारी हित में निर्णय ले रही है ।प्रदेश में आई आपदा के बीच कर्मचारी वर्ग सरकार के साथ है । उन्होने तमाम विभागों के कर्मचारियों की मांगों को सुना। आवश्यक मांगों को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया । जिसे  हल करवाने के लिय मांगों को जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ को भेजा जाएगा। एनजीओ जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की हर जायज मांगों को सुना है। सरकार ने ओपीएस जैसे मसलों को हल करके कर्मचारियों के हित में फैसला लिया है।

    उन्होने संघ के सभी ब्लाक अध्यक्षों से जल्द अपनी अपनी मांगों को जिला स्तर पर सौंपने को कहा है। ताकि जल्द ही  जेसीसी की मीटिंग बुलाई जा सके । बैठक में जेजों हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया गया है । और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई गई । बैठक में संघ प्रतिनिधि  प्रेम जसवाल, राजीव पाठक,  मुकेश, राजकुमार, विनय ,अजय , बेअंत सिंह आदि ने भाग लिया।

  • Punjab News: गुड़ मंडी चौक में बिजली की तारों में लगी आग, दुकानदारों में मचा हड़कंप

    Punjab News: गुड़ मंडी चौक में बिजली की तारों में लगी आग, दुकानदारों में मचा हड़कंप

    लुधियाना : जिले में सबसे व्यस्त बाजार गुड़ मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शार्ट सर्किट के चलते बिजली की तारों में भीषण आग लग गई। वहीं आग लगने के कारण आसपास दुकादारों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग और बिजली विभाग को दी। बिजली विभाग द्वारा आग लगने की सूचना मिलने पर तालाब मंदिर रोड, गुड़ मंडी, मिनी गुड़ मंडी, तालाब मंदिर रोड, नमक मंडी आदि व्यापारिक क्षेत्रों की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी गई।

     

  • Jalandhar News: स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते हथियारों और अन्य सामान सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते हथियारों और अन्य सामान सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना 1 की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, एक्टिवा और दातर बरामद की है। आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह उर्फ ​​लवली पुत्र बलवीर सिंह निवासी मोती नगर जालंधर, वरिंदर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी बोहर वाला मोहल्ला मकसूदां जालंधर और पवन कुमार उर्फ ​​पम्मा के रूप में हुई है।


    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार उनकी टीम ने मकसूदां चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान व्यक्ति ने बताया था कि पुल के पास पार्क में कुछ लोग चोरी के मोबाइल फोन बेचने आ रहे हैं। जिसके चलते उनकी टीम ने नाकाबंद करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 114 दिनांक 15.08.2024 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस, थाना 1 में मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि जसपाल सिंह के खिलाफ पहले से ही एक मामला दर्ज है, पवन के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज हैं, जबकि वीरेंद्र सिंह की अभी तक कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली है।

  • Punjab News: व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, 3 साल पहले हुई थी शादी, मामला दर्ज

    Punjab News: व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, 3 साल पहले हुई थी शादी, मामला दर्ज

    लुधियानाः खन्ना के धर्मपुरा मोहल्ला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां टैक्सी चालक ने पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आज अलसुबह 3 बजे परिवार के लोगों ने देखा कि कमरे में पंखे से व्यक्ति का शव लटक रहा था। जिसके बाद परिजनों ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया और उसे नीचे उतारा, लेकिन तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय लक्की सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लक्की टैक्सी चलाता था।

    वह पत्नी और ससुराल वालों के काफी परेशान चल रहा था। पिता महावीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। उसके ससुराल वालों का घर भी पास ही है। शादी के बाद बेटा पैदा हुआ जिसकी उम्र करीब डेढ़ साल है। लक्की सिंह टैक्सी चलाकर परिवार का गुजारा करता था। दिल्ली एयरपोर्ट के ज्यादा चक्कर लगाता था। उसके घर में काफी समय से पत्नी क्लेश कर रही थी।

    अपने मायके वालों के साथ मिलकर खर्चा मांगती रहती थी। अब तलाक देने के लिए कहा जा रहा था। लक्की तलाक देने से इनकार कर रहा था। इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली। राजेश कुमार बंटी ने बताया कि गत रात्रि भी लक्की की पत्नी आई थी। कमरे में करीब एक घंटा पति के साथ काफी झगड़ा किया। इसके बाद लक्की रोजाना की तरह अपना कमरा बंद करके सो गया। तड़के 3 बजे परिवार वालों ने देखा कि लक्की का शव पंखे से लटक रहा था।

    मामले की जांच कर रहे आईओ मुखत्यार सिंह ने बताया कि पुलिस को जब सूचना मिली तो वे तुरंत अपनी टीम समेत मौके पर गए। पंखे से शव लटक रहा था। सुसाइड नोट में लक्की ने अपनी पत्नी पूजा रानी और साला अमर को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतक के पिता महावीर के बयान दर्ज करके खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में पूजा रानी और अमर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया।