Blog

  • 25 रुपये किलो बिका प्याज, अब इस जगह लगेगा स्टॉल

    सोलनः हिमाचल प्रदेश में प्याज के दामों में इजाफा हुआ है। प्रदेश के सभी जिलों में प्याज के दाम 70 से अस्सी रुपये किलो के बीच चल रहे हैं। ऐसे में अब केंद्र सरकार ने राज्यों को प्याज की सप्लाई भेजी है, जो कि सस्ते दाम पर लोगो को प्याज दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सब्जी मंडी में बुधवार को केंद्र की तरफ से भेजा गया प्याज 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लोगों को बेचा गया।

    सोलन सब्जी मंडी में भी स्टॉल लगाया गया था। गुरदीप साहनी ने बताया कि प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सोलन सब्जी मंडी में स्टॉल लगाकर एक आधार कार्ड पर ₹25 किलो के हिसाब से प्याज दिया गया है। एक आधार कार्ड पर 2 किलो प्याज़ दिया गया है। एक शख्स चार आधार दिखाकर प्याज ले सकता है। उधर, सोलन सब्जी मंडी के पास एनसीसीएफ की टीम जैसे ही प्याज बेचने पहुंची तो लोगों में होड़ मच गई। इस दौरान करीब 23 टन प्याज की बिक्री की गई।

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) की ओर से सस्ती दरों पर प्याज दिया गया है। अब शनिवार से शिमला के शोघी और संजौली में इसी तरह प्याज बेचा जाएगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला, ऊना सहित अन्य जिलों में प्याज 70 से 80 रुपये के बीच में बिक रहा है। सप्लाई में कमी की वजह से दामों में इजाफा हुआ है। ऐसे में त्योहारी सीजन में लोगों को पर महंगाई की मार पड़ी है। अब लोग कम मात्रा में प्याज खरीद रह हैं। हालांकि, उम्मीद है कि जल्द ही प्याज के दाम कम हो जाएंगे। इससे पहले, टमाटर के दामों ने लोगों को खूब रुलाया था।

  • पंजाब: 8 किलो अफीम सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    पटियालाः राजपुरा रोड पर बहादुरगढ़ स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस नाका देख भागने की कोशिश करने रहे चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे 8 किलो अफीम बरामद की है। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह मन्ना निवासी सनौर, मनजीत सिंह निवासी सनौर, राजू निवासी रत्न नगर पटियाला व वरिंदर सिंह निवासी सनौर के रूप में हुई है। इस मामले पर एसएसपी वरुण शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि थाना सदर इंचार्ज हरमिंदर सिंह की सुपरविजन में चौकी बहादुरगढ़ के इंचार्ज लवदीप सिंह व उनकी टीम ने टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की हुई थी।

    इसी दौरान रेनोल्ट ट्राइबर कार ने पुलिस को देख यू-टर्न ले लिया तो पुलिस ने तुरंत पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करने के दौरान उनकी कार कुछ दूरी पर जाकर बंद हो गई तो पुलिस पार्टी ने कार में सवार चारों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार की अगली सीट के पास रखे बैग से 8 किलो अफीम बरामद हुई। इसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाब : करवा चौथ वाले दिन हुआ हादसा, पति की मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना : करवा चौथ का व्रत तोड़ने से पहले ही पत्नी के सामने पति की मौत हो गई। खुशी का माहौल गम में बदल गया। जिस सुहाग के लिए वह सुबह से देर शाम तक भूखी बैठी रही। जब वह चंद्रमा को देखने के बाद अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलने वाली थी, उसी समय उसके पति की मृत्यु हो गई। पति जब छत पर चांद देख रहा था तो उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना लुधियाना जिले के खन्ना शहर की है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले 42 वर्षीय लखविंदर राम खन्ना में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे।

    पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखा था। चांद निकलने का समय हो गया था। इस दौरान पूरा परिवार घर की छत पर इंतजार कर रहा था। लखविंदर राम भी आसमान की ओर देख कर चांद निकलने का इंतजार कर रहे थे, तभी चांद निकला और उन्होंने अपनी पत्नी का व्रत तोड़ा। बात करते-करते लखविंदर राम छत से नीचे गिर गए। जिसके बाद लखविंदर राम को खन्ना के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल में राज ने बताया कि लखविंदर राम अपने परिवार के साथ छत पर था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।

    लखविंदर राम की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की बेटी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी की सीढ़ी से छत पर जाकर चांद देख रहे थे, तभी अचानक से उनका पैर फिसल गया और उनके पिता नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। वार्ड पार्षद सुरिंदर कुमार बावा ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। एक गरीब परिवार के मुखिया लखविंदर राम का निधन हो गया।

  • पंजाबः करवा चौथ के दिन पत्नी का क’त्ल, देखें वीडियो

    लुधियानाः करवा चौथ के दिन गुरुदेव नगर इलाके में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां 85 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी अधिकारी जिला अटार्नी ने अपनी 80 वर्षीय पत्नी के सिर में दात मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान मनजीत कौर निवासी गुरदेव नगर के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि हरचरण सिंह रिटा. जिला अटार्नी (डी.ए. लीगल) है। जोकि अपनी पत्नी के साथ गुरदेव नगर इलाके में रहता है। परिवार में काफी समय से घरेलू क्लेश चल रहा था। हरचरण सिंह अपनी पत्नी के साथ घर में रहता था। जबकि बेटा पटियाला के निकट एक गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। हरचरण सिंह डिप्रेशन का शिकार है। प्रभारी ने बताया कि हरचरण सिंह का बुधवार दोपहर को पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

    जिसके बाद हरचण सिंह ने किसी तेजधार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। सिर में लगे एक ही वार से मंजीत कौर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर सिवल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मर्डर केस की जांच आज शुरू की जाएगी। 

  • दर्दनाक हादसा: खाई में जीप गिरने से 4 की मौ’त, 7 घायल

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोटली उपमंडल के तहत आने वाले धन्यारा गांव के पास बुधवार शाम करीब 4:00 बजे एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार जीप में सवार अधिकतर लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। हादसे के समय जीप(टेंपो ट्रैक्स) चालक सहित 11 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

    घायलों को एंबुलेंस में कोटली अस्पताल लाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चार शवों को कोटली अस्पताल में रखा गया है। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए मंडी लाया जाएगा। गुरुवार तक शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया जाएगा। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की तलाश की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਪ CM ਦੀ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ PM ਮੋਦੀ ਤੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਦਿੱਲੀ ਸਰਾਬ ਘਟਾਲਾ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਈਡੀ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਨਵੰਬਰ ਪੁੱਛ ਕਿਛ ਲਈ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਸੰਮਣ ਭੇਜੇ ਗਏ ਸਨ । ਜਿਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਈਡੀ ਅੱਗੇ ਪੇਸ਼ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਮਨੀਸ਼ ਸਿਸੋਦੀਆ ਅਤੇ ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਹਨ । ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਹਲਕਾ ਪੱਛਮੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਗੋਗੀ ਨੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਬਦਲਾਖੋਰੀ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਉੱਪਰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਦੇ ਹੋਏ

    ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੇ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਚੁੱਪ ਕਰਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਸਿਰਫ ਏਜੰਸੀਆਂ ਹਨ।  ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨਾਲ ਚਟਾਨ ਵਾਂਗ ਖੜਾ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਆਰਜੀ ਟਿਕਟ ਹਨ ਅਤੇ ਦਿੱਲੀ ਮਾਡਲ ਉੱਤੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਬਣਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਓਹੋ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰਹਾਂ ਡਰਨਗੇ ਨਹੀਂ ਅਤੇ ਡੱਟ ਕੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨਗੇ।

  • आप CM की पेशी से पहले एक और मंत्री पर ED का शिकंजा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आज शराब घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे शराब घोटाला मामले में पूछताछ की जाएगी, लेकिन इससे पहले ईडी की एक ने टीम आज सुबह ही दिल्ली सरकार के एक और मंत्री के घर पर छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सरकार के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी कर रही है।

     ईडी की टीम मंत्री के सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास समेत 9 जगहों पर छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम राजकुमार आनंद के बिजनेस से जुड़े मामले में छापेमारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो राजकुमार आनंद पर हवाला लेनदेन में शामिल होने का शक है। इस छापेमारी को सीमा शुल्क मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

  • पंजाबः टोल प्लाजा पर ट्रांसजेंडर से मारपीट, गाड़ी से फेंका बाहर, देखें वीडियो

    लुधियानाः लाडोवाल टोल प्लाजा पर बीते रात एक कार चालक द्वारा ट्रांसजेंडर से मारपीट कर गाड़ी से बाहर फेंका गया। मीडिया का कैमरा चलता देख गाड़ी चालक कार सहित फरार हो गया। गाड़ी से बाहर निकाले गए ट्रांसजेंडर ने बताया कि वह फगवाड़ा का रहने वाला है। LPU (लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी) लोह गेट के बाहर वह खड़ा था। इस दौरान गाड़ी चालक उसके पास आकर रुका। उसकी गाड़ी के शीशे पर पुलिस मुलाजिम का स्टिकर लगा हुआ था। उसने उसे कहा कि वह पुलिस मुलाजिम है। चालक ने उससे पूछा कि वह लुधियाना जा रहा है यदि उसने जाना है तो वह चले। पीड़ित ट्रांसजेंडर ने उसे मना कर दिया। 

    पीड़ित मुताबिक कुछ देर बातचीत करने के बाद उस व्यक्ति ने उससे पूछा कि क्या लोह गेट से उसे सेक्स करने के लिए लड़की मिल सकती है? तो उसने उसे हां में जवाब दिया। इसके बाद गाड़ी चालक ने उससे कहा कि यदि उसने उसके साथ गाड़ी में चलना हो तो वह कितने पैसे लेगा। ट्रांसजेंडर ने कहा उसने पहले उसे मना कर दिया लेकिन जब वह जबरी उससे कहने लगा तो उसने उसे 500 रुपए कहे। रास्ते में गाड़ी चालक ने उससे संबंध बनाए।

    लेकिन जब उसने पैसों की मांग की तो गाड़ी चालक उसे मुलाजिम होने का रौब दिखाने लगा। उसे कहने लगा कि जिस जगह तुम खड़े होते हो वहां तुम्हारा खड़े होना बंद करवा दूंगा। पीड़ित ने जब उसका कार में विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट भी की। उसने उसे कहा कि बेशक वह पैसे न दे लेकिन उसे रास्ते में उतार दे। कार चालक ने उसे रास्ते में नहीं उतारा। पीड़ित मुताबिक उसे किडनैप करने की गाड़ी चालक ने कोशिश की। उसका जबरी विरोध करने पर वह उसे लाडोवाल टोल प्लाजा के पास गाड़ी से धक्के देकर बाहर फेंक फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में वह पुलिस को शिकायत देगा।

  • मकान में अचानक लगी भीष्ण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    नई दिल्ली : साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 7 के एक मकान में बुधवार को अचानक आग लग गई आग लगने के बाद मकान में एक महिला फंस गई। जिसको आस-पड़ोस और फायर विभाग की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया गया बताया जा रहा है कि आग उस समय लगी, जब महिला घर में ही काम कर रही थीवहीं आग लगने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हो गए इसके बाद आस-पास के लोगों ने फोन करके फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी

    सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और बचाव कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गएइसके बाद फायर विभाग की टीम ने महिला को सकुशल घर से बाहर निकाल लिया फायर विभाग के ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि जैसे ही फायर विभाग को आग लगने की सूचना मिली, तुरंत फायर विभाग कर्मी मौके पर पहुंच गए और सबसे पहले महिला को घर से बाहर सकुशल निकाला गया फिर आग पर भी कुछ ही देर में काबू पा लिया गया फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि आस-पास के रहने वाले लोगों की सूझबूझ के चलते ही महिला की जान बचाई सकी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था

    मौके पर फायर विभाग की चार गाड़ियां पहुंचीं

    फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग की चार गाड़ियां मौके पर आईं, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका इसके अलावा शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट ही आग लगने का कारण लगता है इसके साथ-साथ फायर ऑफिसर ने बताया कि आग का धुआं दूसरे फ्लोर पर पहुंच गया था और फैलता ही जा रहा था।

  • पंजाबः लड़के की जागो में फौजी का कत्ल, देखें वीडियो

    लुधियानाः गांवा फुलांवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां छुट्टी पर आए फौजी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक फौजी चाचा के बेटे की जागो पर आया ता। मिली जानकारी के मुताबिक प्रोग्राम में डांस करते समय युवक के साथ कंधा लगने को विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने कुछ अन्य युवकों को बुला लिया और तेजधार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

    परिवार सदस्यों के मुताबिक मामला गांव सुधार के रहने वाले मलकीत सिंह भारतीय सेना में तैनात हैं और उन्होंने अपने चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए 31 तारीख को छुट्टी लेकर आए थे। इस दौरान जागो के प्रोग्राम में नाचते समय उनका किसी युवक के साथ कंधा टकरा गया। जिसको लेकर उक्त युवक ने अन्य युवकों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद मलकीत सिंह को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच की बात कही है। वहीं परिवारिक मैंबरों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।