Blog

  • आज का राशिफल, 15 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 15 जुलाई 2023

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 23 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। साथ ही आज ही के दिन मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप रुके हुए कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।  किसी रिश्तेदार से मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, जीवनसाथी के साथ घूमने का मन बनाएंगे। आपको कोई शुभ संदेश मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा।  पारवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी। ऑफिस के कार्य से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। 

    वृष राशि: आज का दिन खुशनुमा पल लेकर आया है।  किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान कराएंगे। दाम्पत्य जीवन का शानदार रहने वाला है।  छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को आज अपने कोच से कुछ नया सीखने को मिलेगा। 

    मिथुन राशि: आज आपका दिन सुनहरा पल लेकर आएगा। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बेकरी का बिजनेस करने वालों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी, जिससे अधिक लाभ मिलेगा। आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने का मन भी बनाएंगे। पहले दिए गए किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आज आपके पक्ष में आएगा।  जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। 

    कर्क राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। काम के प्रति आपके लगन और निष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। पारिवारिक सुख शांति बढ़ेगी। रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू करेंगे। कंपनी में अच्छा काम करने से बॉस द्वारा अच्छी रेटिंग मिल सकती है। व्यापार में आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। साइंस रिसर्च से जुड़े लोग आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लाएगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मेहनत से किए गए कार्यों का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। आपको क्रोध से बचना होगा, नहीं तो कोई बना-बनाया काम उलझ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी का पल आएगा, आपको संतान का सुख मिलेगा। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की सम्भावना है। 

    कन्या राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा होगा। आप नए वाहन की खरीदारी करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी महसूस होगी। आप किसी दोस्त के बिर्थ-डे पार्टी में जाएंगे। किसी नए काम का नया अनुभव मिलेगा। ऑफिस में आज आपको को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, जीवानसाथी से आज कोई मन पसंद उपहार मिलेगा।

    तुला राशि: आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आप अपना नया व्यापार शुरु करेंगे।  जीवनसाथी की मदद से किसी उलझन से बाहर निकालने में कामयाब होंगे।  आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। किसी मित्र के सहयोग से जॉब पाने में सफल होंगे। आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए, बेवजह किसी को राय देने से बचें। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। 

    वृश्चिक राशि: आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपके पारिवारिक सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी। आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे, जिससे कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। जरूरतमंद लोगों की सेवा का मन बनाएंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।  छात्र किसी टॉपिक को समझने के लिए गुरुजनों का सहयोग लेंगे। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। 

    धनु राशि: आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। आपको कोई भी काम करते समय धैर्य रखने की जरूरत है। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आपके कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जाएगा। आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिए घरवालों से बात करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

    मकर राशि: आज का दिन सुखमय रहेगा। आप में साहस बढ़ेगा और साहसपूर्ण काम करने में सक्षम रहेंगे।  आपको कोई प्रभावशाली काम करने का अवसर मिलेगा। जिन्दगी में कोई नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा। धैर्य से काम करना होगा, जिससे काम का पूरा रिजल्ट मिलेगा। अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए आप नई तकनीकों का अपनाएंगे, जिससे आपका काम अच्छा चलेगा।  मनचाही जगह पर आपका ट्रांसफर होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। 

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियां लाएगा। आपको व्यापारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा।  आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे।  इस राशि की महिलाएं आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगी।  बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। 

    मीन राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप एक नई दिशा में अपना काम करेंगे।  नया वाहन खरीदने का विचार दोस्तों से करेंगे, आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आपके घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी पदोन्नति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।  अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजनायें बनाएंगे।  छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। 

  • चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, 2 फरार

    चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, 2 फरार

    कपूरथलाः कपूरथला पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जब कि 2 फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान गोरा पुत्र जरनैल सिंह वासी टोटा मोहल्ला शेखुपुरा, राज कुमार पुत्र रामनाथ पासवान वासी मोहला सुदां, चंदन कुमार पुत्र प्रेम शाह वासी मोहला सुदां, दरिंदर पुत्र गुरदास वासी बहूई, गुरकंवल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी टोटा मोहल्ला के रूप मैं हुई है। जानकारी देते हुए डी एस पी मनिंदर सिंह ने बताया की हरभजन सिंह विर्दी वासी सुल्तानपुर रोड शेखुपुरा ने थाना सिटी कपूरथला में शिकायत दर्ज करवाई थी की उसका पुश्तैनी घर गुरु नगर चौक पर है  जो अक्सर बंद ही रहता है।

    6 जुलाई को जब वह घर गया तो वहां चोरी की घटना घट चुकी थी। चोर घर से टुल्लू पंप,टूटिया, घास काटने वाली मशीने, 5 मोटरे, लैपटॉप, फैक्स मशीन, चांदी और पीतल के बर्तनो के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए है। जिस पर करवाई करते हुए थाना प्रभारी पलविंदर सिंह और उनकी टीम ने उक्त आरोपियों को चोरी के सामान सहित काबू कर लिया। पुलिस इस गिरोह के फरार आरोपी जतिंदर पुत्र राजिंदर  कुमार वासी बहुई, रविपाल पुत्र बिटु वासी मोहल्ला टोटा शेखुपुरा  की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • पंजाब : इस इलाके के गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी, युवक काबू

    पंजाब : इस इलाके के गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी, युवक काबू

    पटियाला: जिले में बेअदबी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक शख्स श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब पर बैठ गया जिसकी सी.सी.टी.वी. फुटेज भी मिली है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सारा मामला गांव नरडू में गुरुद्वारा साहिब का है। बता दें कि हलका घनौर के गांव नरड़ू में स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब पर बैठ कर बेअदबी की है। जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब में मौजूदा सेवादारों द्वारा उक्त व्यक्ति को पालकी साहिब से नीचे उतारा गया। इस सारे मामले बारे गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी और हेड ग्रंथी जोगा सिंह ने पुलिस को सूचना दी। एस.पी. सरकल घनौर रघबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

    खेड़ी गंडीया थाने में एफ.आई.आर. नंबर 55 व धारा 295ए तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी जोरावर सिंह की उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है और वह गांव नरड़ू क रहने वाला है। परिवार द्वारा बताया जा रहा है कि नौजवान मानसिक तौर पर परेशान हैं और उसका इलाज पटियाला के रजिंदरा अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि जोरावर सिंह रोजाना गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जाता था। 

    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरशा सिंह व मीत प्रधान तरलोचन सिंह, हेड ग्रंथी जोगा सिंह ने बताया कि आरोपी  रोजाना गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए आता था और आज सुबह 8.15 बजे गुरुद्वारा साहिब की परिक्रमा करने उपरांत उसने बेदअबी की घटना को अंजाम दिया। डी.एस.पी. सरकल रघबीर सिंह थाना खेड़ी गंडीया के मुख्य अफसर सुखविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच कर आरोपी को काबू कर लिया है।

  • पंजाब: पुलिस और लुटेरों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल

    पंजाब: पुलिस और लुटेरों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल

    तरनतारन: जिले में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ होने की बड़ी खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली। जानकारी के अनुसार पुलिस इन लुटेरों का पीछा कर रही थी तभी लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें 2 लुटेरे घायल हो गए। जिन्हने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर यह भी सामने आ रही है कि एक घायल लुटेरे की मौत हो गई है। यह लुटेरे अलग-अलग पेट्रोल पंपों को निशाना बना कर लूट करते थे।

  • पंजाब: बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सीएम मान की किश्ती का बिगड़ा बैलेंस, देखें वीडियो

    पंजाब: बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सीएम मान की किश्ती का बिगड़ा बैलेंस, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: सतलुज दरिया के साथ लगते गांव निहाला लिवेरा, धीरा कारा बग्गे वाला आदि पानी की मार के नीचे आए गांव में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दौरा करने पहुंचे। जहां किश्ती में बैठकर भगवंत मान प्रभावित इलाके में गए। इस उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी बीएसएफ और आर्मी के जवान और फिरोजपुर जिले के विधायक मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। लोगों की पूरी सहायता की जाएगी। इस दौरान सीएम मान की किश्ती का बैलेंस बिगड़ गया। इस घटना के दौरान सीएम भगवंत मान बाल-बाल बच गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बाढ़ का जायजा लेने के दौरान सीएम मान की किश्ती का बैलेंस बिगड़ गया। बता दें कि इसके बाद जालंधर के कस्बा लोहिया के गांव नसीरपुर धुस्सी बांध का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कहा है कि जीरी और पनीरी दोबारा लग सकती है, लेकिन इंसान और बेजुबान की जान बेहद जरूरी है। बचाव एवं राहत कार्य के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

    उन्होंने पर्यावरणविद एवं राज्यसभा सदस्य बलबीर सिंह सीचेवाल की तरफ से दरार भरने के लिए किए जा रहे कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सांसदों के पास खुद का अपना फंड भी है और इसके अलावा भी जितना फंड जरूरी होगा वह दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की तरफ से ग्रामीण विकास फंड का दुरुपयोग किया गया जिसकी वजह से केंद्र ने पंजाब का फंड रोक दिया है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि बाढ़ के दौरान गिरने वाली प्रत्येक छत को दोबारा बनाया जाएगा। उन्होंने बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में अपना उल्लेखनीय योगदान देने के लिए एनडीआरएफ एवं सैन्य बलों की टीमों का धन्यवाद व्यक्त किया।

  • पंजाब: ट्रांसफॉर्मर ठीक करते समय बिजली कर्मी को लगा करंट, हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाब: ट्रांसफॉर्मर ठीक करते समय बिजली कर्मी को लगा करंट, हुई मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी को फिरोजपुर शहर की सुकड़ नहर इलाके में बिजली ठीक समय ट्रांसफार्मर से करंट लगने से व्यक्ति की हुई मौत हो गई। ट्रांसफार्मर से करंट लगने के बाद लोगों के सामने जलता रहा। स्थानक लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही लोगों ने बताया कि बिना हाई वोल्टेज सप्लाई बंद किए व्यक्ति को क्यों भेजा गया।

    फिरोजपुर शहर की शुक्र नहर पर एक बिजली ठेका कर्मचारी को बिजली ठीक करते समय करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। करंट इतना भयानक था कि व्यक्ति ट्रांसफॉर्मर के ऊपर ही काफी देर तक जलता रहा। इस घटना को देखने वाले लोग उसको बचाने में असमर्थ थे। स्थानक लोगों ने बताया कि हमारे इलाके की बिजली बंद पड़ी थी और सब ने बिजली विभाग जाकर बिजली ठीक करवाने के लिए शिकायत दी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस बिजली कर्मचारी को बिजली ठीक करने के लिए भेजा। जैसे ही व्यक्ति ट्रांसफार्मर पर चढ़ा तो इसको हाई वोल्टेज की तारों से करंट लग गया ओर हमारे सामने ही देखते-ही-देखते वह जलता रहा मगर हम असमर्थ थे। जल्द ही नजदीकी बिजली विभाग के कार्यालय में इसकी सूचना दी मगर तब तक यह बिजली कर्मचारी जल चुका था। इसकी ट्रांसफार्मर के ऊपर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिवारिक सदस्यों ने बताया कि यह काफी समय से बिजली विभाग में ही काम कर रहा है। इसका नाम ज्योति (36) है। स्थानक लोगों ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

  • बाढ़ पीडि़तों के लिए मानवता की  सेवा संस्था ने लगाया लंगर

    बाढ़ पीडि़तों के लिए मानवता की  सेवा संस्था ने लगाया लंगर

    नालागढ़/सचिन बैंसल :  नालागढ़ के जगातखाना पुल के समीप मानवता के लिए सेवा संस्था ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राशन, भोजन और उनके तिरपाल की व्यवस्था कराई। चिकनी खड्ड के साथ राजस्थान राज्य के गुरजीत, रामपाल, कांसी राम समेत 12 परिवार झगियां बना कर रहे थे, लेकिन खड्ड में पानी आने से इनकी झुगियां बह गई। और इनका सारा सामान भी पानी की भेंट चढ़ गया। इन लोगों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा था। ऐसे में संस्था आगे आई। संस्था के प्रधान इंद्रजीत सिंह राणा ने इनके लिए न केवल भोजन की व्यवस्था की वहीं उनके राशन की कीटें भी बांटी। दोबारा से झुगी तैयार करने के लिए इन लोगों को तिरपाल भी दी गई। 
    राणा ने बताया कि उनकी संस्था पिछले डेढ दशक से समाज सेवा में जुटी है। वह पेशे से मेडिकल लाइन में होने से गरीब बीमार लोगों को मुफ्त उपचार करते है तथा रोगियों को उपचार करने में भी मद्द करते है। यही नहीं यह संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य करती है। कोरोना काल में जहां संस्था की ओर से अटूट लंगर लगाया गया वहीं 165 आक्सीजन सिलेंडर भी गंभीर रोगियों को मुहैया कराए गए। यही नहीं जो बाहरी राज्य के लोग यहां पर महामारी के दौरान फंस गए थे उन्हें प्रशासन से परमिशन लेकर उनके राज्य तक छोडऩे तक का कार्य किया गया। शुक्रवार को लंगर बांटने के कार्य में वीर, श्यामलाल ने भी उनका सहयोग किया। 
  • ਪੰਜਾਬ: 315 ਬੋਰ ਦੇਸੀ ਕੱਟੇ ਤੇ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸਾਂ ਸਮੇਤ ਨੌਜਵਾਨ ਕਾਬੁ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: 315 ਬੋਰ ਦੇਸੀ ਕੱਟੇ ਤੇ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸਾਂ ਸਮੇਤ ਨੌਜਵਾਨ ਕਾਬੁ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵਲੋਂ  ਬਟਾਲਾ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ 315 ਬੋਰ ਦੇ ਦੇਸੀ ਕੱਟੇ ਅਤੇ 3 ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸਾਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੁ ਕਿੱਤਾ ਹੈ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਬਟਾਲਾ ਸਿਟੀ ਥਾਣਾ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਮਨਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਟਾਲਾ ਬੱਸ ਅੱਡਾ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਦੇ ਏਸਆਈ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮੁਖਬਿਰ ਖਾਸ ਨੇ ਇਤਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਕਿ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨਜਾਇਜ ਅਸਲੇ ਨਾਲ ਬਟਾਲਾ ਚ ਘੁੰਮ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ  ਉਹ ਕਿਸੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ਵਿੱਚ ਹੈ।

    ਐਸਆਈ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੀ ਟੀਮ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਜਰਮਨਜਿੱਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਭੰਗੋਈ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਕਾਬੁ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਸਦੇ ਕੋਲੋ ਇਹ ਨਜਾਇਜ ਅਸਲਾ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ। ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਕਿ ਇਸਨੇ ਇਹ ਅਸਲਾ ਯੂਪੀ ਤੋਂ ਖਰੀਦ ਕੇ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा दो वर्ष के लिए चयनित किए जाएं युवा स्वयंसेवी

    जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा दो वर्ष के लिए चयनित किए जाएं युवा स्वयंसेवी

    ऊना/सुशील पंडित : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से दो वर्ष के कार्यकाल हेतु एक-एक युवा/युवती का चयन युवा स्वयंसेवी के रूप में किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि स्वैछिक कार्य के लिए चयनित खण्ड युवा स्वयंसेवी को 3 हज़ार रूपये मासिक तथा कार्यालय के कार्य हेतु चयनित स्वयंसेवी को 6 हज़ार रूपये मासिक दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि खण्ड स्वयंसेवी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो या इसके समक्ष होनी चाहिए जबकि कार्यालय स्वयंसेवी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक तथा कंप्यूटर में दक्षता अनिवार्य है।
    उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले युवा की आयु 31/03/2023 तक 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदक नियमित छात्र तथा किसी अस्थाई या अंशकालीन सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदन के इच्छुक युवा 21 जुलाई सांय 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र सहित जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ऊना में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए युवा संयोजक के दूरभाष नम्बर 98824-67854 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 146 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 146 चालान

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की   अवहेलना करने पर 146 चालान काटे गए।वहीं अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 03 वाहनों के चालान काटे गए जिनसे जुर्माने के रूप में 14,700/- रूपये प्राप्त किये गये हैं।