Blog

  • फिर भड़की हिंसा, कांग्रेस MLA के आवास सहित 100 घरों में लगाई आग, देखें वीडियो

    फिर भड़की हिंसा, कांग्रेस MLA के आवास सहित 100 घरों में लगाई आग, देखें वीडियो

    इंफालः मणिपुर में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद भी हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला मणिपुर के काकचिंग जिले के सुगनू में सामने आया है। जहां गुस्साए ग्रामीणों ने एक कैंप में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि इस कैंप में यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (UKLF) के उग्रवादी सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद ठहरे हुए थे। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मणिपुर के काकचिंग जिले के सुगनू से कांग्रेस विधायक रंजीत के आवास सहित कम से कम 100 घरों को भी आग लगा दी गई है।

    पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों से उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई है। आगजनी की घटनाओं से पहले रविवार को भारतीय रिजर्व बटालियन और सीमा सुरक्षा बल सहित राज्य पुलिस ने उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया था, जिसके बाद सभी उग्रवादी अपने शिविर से भाग गए। हालांकि, बाद में ग्रामीणों ने रविवार रात शिविर को आग के हवाले कर दिया, जिसमें नए भर्ती हुए कुकी उग्रवादियों के लिए प्रशिक्षण सुविधाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही रविवार को पश्चिमी इंफाल जिले के फायेंग से भी भीषण गोलीबारी की खबरें मिली थी। इस दौरान कुकी उग्रवादियों ने एक कारखाने में आग लगा दी थी।

    पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में अज्ञात लोगों ने रविवार को इंफाल पश्चिम जिले के लांगोल में कुछ घरों में आग लगा दी। बता दें कि मणिपुर में एक महीने पहले भड़की जातीय हिंसा में कम से कम 98 लोगों की जान चली गई थी और 310 अन्य घायल हो गए थे। इसके अलावा कुल 37,450 लोगों ने वर्तमान में 272 राहत शिविरों में शरण ली है। उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद पहली बार 3 मई को झड़पें हुई थीं। मेइती समुदाय मणिपुर की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हैं और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जनजातीय नागा और कुकी जनसंख्या का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में निवास करते हैं। राज्य में शांति बहाल करने के लिए करीब 10,000 सेना और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है।

  • 72 घंटों में पुलिस ने 3 दुकानों में चोरी की वारदात करने वाले चोरों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    72 घंटों में पुलिस ने 3 दुकानों में चोरी की वारदात करने वाले चोरों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ः मनीमाजरा पुलिस ने 72 घंटों के अंदर तीन दुकानों को निशाना बनाने वाले 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। दो दुकानों में चोरी हुए 17 हजार 500 रुपयों में से पुलिस एक भी रुपया बरामद नहीं कर पाई है। जबकि, एक अन्य दुकान से चोरी हुए 5 किलो सिक्के बरामद किए हैं। उस दुकान से चोरी हुए 10 हजार रुपए बरामद नहीं हुए हैं। आरोपियों की पहचान सेक्टर-52 निवासी कबाड़ी रवि शंकर व धनास निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रवि शंकर चोरी का सामान कबाड़ में खरीदता था। इनमें से आरोपी संदीप पर पहले भी मलोया, सेक्टर-11 व सारंपगुर थाने में चोरी के केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    सेक्टर-7 पंचकूला के निवासी ओम प्रकाश गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनकी मनीमाजरा स्थित गोविंदपुरा में दुकान है। उनकी शॉप से 30-31 मई की रात किसी ने रुपए, तौल मशीन, आधार कार्ड व पैन कार्ड चुरा लिया। इसी तरह पिंजौर के धर्मपुर निवासी ममन शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी मनीमाजरा के ठाकुर द्वारा रोड पर दुकान है। उनकी दुकान से भी 15 हजार कैश, आधार कार्ड, तांबे व पीतल की तारों के अलावा सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी हुई है। इन दोनों केसों में मनीमाजरा थाना पुलिस ने 31 की रात को FIR दर्ज की थी। इसके अलावा मनीमाजरा स्थित माड़ीवाला टाउन स्थित खान पेपर व स्क्रैप स्टोर के मालिक अरबाज की दुकान से 1-2 जून की रात को तांबा व कैश बॉक्स चोरी हुआ था।

    अरबाज के अनुसार 10 हजार के करीब नोटों की गड्डी के अलावा सिक्के थे। इस शिकायत पर मनीमाजरा थाने में 3 जून को FIR दर्ज की थी। जिसके बाद मनीमाजरा थाने के एसएचओ नीरज सरना की टीम ने उक्त तीनों चोरी की वारदातों में 5 किलो सिक्के, 40 किलो तांबा, ताले तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया पेचकस व अन्य सामान बरामद करने के साथ-साथ एक एक्टिवा भी बरामद की। जो पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने सेक्टर-19 पंचकूला से चोरी किया था, लेकिन हैरानी की बात है कि चोरों ने 72 घंटों के अंदर-अंदर 27 हजार 500 रुपए खर्च कर दिए।

  • पंजाबः ट्रिपल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने किए चौकाने वाले खुलासे 

    पंजाबः ट्रिपल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने किए चौकाने वाले खुलासे 

    लुधियानाः गांव नूरपुर बेट में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई, उसकी पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या का मामला सुलझ गया है। आरोपी मिथुन को फिल्लौर पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी पर गुरदासपुर के थाना दीनानगर एरिया में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गहने लूटने और हत्या कर शव को गटर में फेंकने का भी आरोप है। किसी भी मर्डर में मिथुन ने वेपन या हथियारों का प्रयोग नहीं किया, किसी को गला घोट कर मार दिया और किसी को रॉड से मारकर। मिथुन ने रॉड सतलुज दरिया में फेंक दी थी और तस्करी के दौरान पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया था। मिथुन ने रिमांड में कबूला कि पहले उसने दीनानगर में बुजुर्ग महिला का कत्ल किया और उसके बाद जालंधर की सब डिवीजन फिल्लौर और गांव संगोवाल में रहती बहनों के घर आ गया। उसने जालंधर, लुधियाना और दीनानगर सहित कई जिलों में गुरुद्वारा, मंदिर और पीरों की जगहों पर चोरियां की। जहां भी उसे किसी ने देखा, उसे मौत के घाट उतार दिया। 

    मिथुन के मां बाप दीनानगर के गांव अवाना में रहते हैं, शादी के एक साल बाद पत्नी के छोड़ जाने के बाद वह अकेला रहने लगा था। इसके बाद मिथुन ने तस्करी, लूटपाट, चोरी और मर्डर जैसी वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। कभी पकड़ा ना जाए इसलिए अकेले ही वारदात को अंजाम देता था, फिल्लौर में बहनों के लिए बदला लेने पहुंचा मिथुन महिलाओं से मारपीट के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लुधियाना के गांव नूरपुर बेट में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई, उसकी पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना का पता उस समय चला जब रिश्तेदार के फोन को एएसआई ने नहीं उठाया तो वह शाम को घर पहुंचा। घर का ताला तोड़ा गया तो भीतर तीनों की लाश पड़ी थी।

    कुलदीप सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई की नौकरी से 2019 में रिटायर्ड हुआ था। इसके बाद वह हंबड़ा स्थित गांव नूरपूर बेट में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। रविवार को उसके रिश्तेदार कुलजीत सिंह की बेटी ने कुलदीप के घर फोन किया, मगर किसी ने नहीं उठाया। उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी और कहा कि वह कुलदीप के घर जाए। शाम को कुलजीत उसके घर पहुंचा तो मेन गेट खुला था लेकिन अंदर का गेट बंद था। इसके बाद उसने गांव के सरपंच को मौके पर बुला लिया। इसके बाद गेट तोड़ दिया गया। जब वे घर के भीतर गए तो सभी के होश उड़ गए। बरामदे में कुलदीप सिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। जबकि कमरे में बेड पर पत्नी परमजीत कौर और बेटे गुरविंदर सिंह उर्फ पाली का शव पड़ा था। अलमारियों के दरवाजे खुले थे और पैसे नीचे गिरे थे।

  • पंजाबः शहीद अरुण सिंह का मनाया गया शहीदी दिवस, लालचन्द कटारुचक ने की शिरकत, देखें वीडियो

    पंजाबः शहीद अरुण सिंह का मनाया गया शहीदी दिवस, लालचन्द कटारुचक ने की शिरकत, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः जिला पठानकोट ओर गुरदासपुर को शहीदों की भूमि कहा जाता है क्योंकि इन जिलों के जांबाज़ बहादुरों ने देश की रक्षा करते हुए शहादत का जाम पिया है और उन्हीं जांबाज़ बहादुरों की श्रेणी में शामिल है पठानकोट के गांव घो का जांवाज़ सिपाही अरुण सिंह, जिसने देश की रक्षा करते हुए जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहादत का जाम पिया था और आज गांव घो में इस शहीद का शहीदी दिवस मनाया गया। जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारूचक भी इस वीर योद्धा को श्रद्धांजलि देने पहुचे। 

    इस सबंधी जब स्थानीय लोगो से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे देश के जवान सरहदों की सुरक्षा करते हुए वीर गति पा जाते है लेकिन स्थानीय सरकारों द्वारा उन शहीद हुए जवानों के लिए कुछ नही किया जाता, उनकी याद में यादगिरी चिन्ह बनाने के लिए भी सरकार द्वारा कोई दिलचस्पी नही दिखाई जाती। जहा तक कि जब इन शहीद हुए जबानों के परिजन सरकारी दफ्तरों में काम करवाने जाते है तो लंबे समय तक इन्हें दफ्तर के बाहर बिठा इनका अपमान किया जाता है, ऐसे में सरकारों को चाहिए कि इस तरफ कदम उठाए ताकि इन शहीद हुए जवानों के परिजनों की बूढ़ी आंखे अपने बेटे की शहादत को सिर उठा कर जी सके। 

    दूसरी तरफ शहीद के शहीदी दिवस के उपलक्ष में श्रद्धांजलि देने पहुचे मंत्री से जब बात की गई तो उन्होंने कहा शहीद अरुण सिंह की शहादत को मेरा नमन है और मेरे सामने शहीद जवानों की याद में यादगिरी चिन्ह बनाने की बात रखी गई है, जल्द ही पंजाब सरकार इसे पूरा करेगी। 

  • महाभारत के शकुनी‌ मामा का हुआ निधन

    महाभारत के शकुनी‌ मामा का हुआ निधन

    मुबंईः महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। गुफी पेंटल का निधन 78 वर्ष की उम्र में हुआ है। इस बात की जानकारी उनके भतीजे हितेन पेंटल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। गुफी पेंटल का असली सरबजीत सिंह पेंटल था। उनका जन्म 4 अक्तूबर, 1944 को पंजाब के तरणतारण में हुआ। वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पेंटल के बड़े भाई हैं. वह पेशे से इंजीनियर थे। वह 1969 में मुंबई आए थे और उन्होंने शरुआती दिनों में मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया। यही नहीं, उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भा काम किया। लेकिन बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

    महाभारत में उन्होंने दुर्योधन के मामा शकुनि का किरदार निभाया था। वह फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके थे। महाभारत के अलावा गुफी पेंटल कानून, ओम नम: शिवाय, सीआईडी, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्मफल दाता शनि और राधाकृष्ण जैसे सीरियल में नजर आ चुके थे। गुफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।

    गूफ़ी पेंटल पिछले‌ लगभग 10 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि  दो दिन से उनकी तबीयत में काफ़ी सुधार देखा जा रहा था और ऐसे में उनके घर वालों को उनके स्वस्थ होकर घर जाने‌ की उम्मीद बंधी थी। लेकिन आज वे जिंदगी की जंग हार गए। उनका अंतिम संस्कार आज शाम‌ 4 बजे के करीब ओशिवरा श्मशान भूमि में किया जाएगा। बता दें कि एक्ट्रेस टीना घई ने सबसे पहले गूफी पेंटल की तबीयत को लेकर अपडेट दिया था।  टीना घई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर बताया था, “गुफी पेंटल जी तकलीफ में हैं उनकी जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कीजिए…” जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया था।

  • जालंधर : Somerset international school के बस ड्राइवर पर लगे गंभीर आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर : Somerset international school के बस ड्राइवर पर लगे गंभीर आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर के बबरीक चौक पास के पास Somerset international School स्कूल के ड्राइवर पर स्कूल के ही टीचर के पति ने नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप लगाकर खूब हंगामा किया। हंगामे के दौरान लोगों की भीड इकट्ठी हो गईं जिन्होंने स्कूल के प्रबंधकों को ड्राइवर के नशे की हालत में होने से अवगत करवाया और उसे गाड़ी से नीचे उतरवाकर सड़क के किनारे बिठा दिया।

    वहीं दूसरी तरफ पहुचे स्कूल प्रबंधको ने बताया कि गाड़ी का ड्राइवर काला सिंघिया रोड से चलकर 120 फूटी रोड पर पहुचा है रास्ते में किसी तरह का कोई नुक़सान नहीं हुआ और रही बात ड्राइवर के नशे में होने की उसका मेडिकल करवाया जाएगा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामे को शांत करवाया और मामले की जांच करने का आश्वासन दिया ।

  • भरभराकर गिरा 1710 करोड़ की लागत का निर्माणाधीन पुल, 4 साल पहले सीएम ने किया था शिलान्यास, देखें वीडियो

    भरभराकर गिरा 1710 करोड़ की लागत का निर्माणाधीन पुल, 4 साल पहले सीएम ने किया था शिलान्यास, देखें वीडियो

    भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले से एक खतरनाक घटना सामने आई है। बता दें कि भागलपुर में गंगा नदी के ऊपर बन रहा पुल अचानक से टूट गया जिसकी वजह से पुल का लगभग 100 मीटर हिस्सा नीचे नदी में जा गिरा। गंगा नदी के ऊपर बन रहे इस पुल की कुल लागत 1710 करोड़ रुपये थी। जो देखते ही देखते भरभराकर पानी में गिर गया। सुलतानगंज में बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल अचानक से जमींदोज हो गया। जो खगड़िया और भागलपुर जिले को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।

    एक साल पहले भी आंधी में पुल का कुछ हिस्सा ढह गया था। हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साल 2014 में इस पुल का शिलान्यास नीतीश कुमार ने किया था। भागलपुर में निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। यह पुल सिंगला एंड सिंगला कंपनी बना रही थी। पुल हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पुल गिरने के मामले में जांच की गई है।

    किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। यह पुल अंडरकंस्ट्रक्शन है। स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है। यहां पर रविवार को काम बंद था। पहले से पुल के गिरने के संबंध में जानकारी थी इस सवाल पर अधिकारी ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन रविवार को सुबह में भी काम बंद था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को इस सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया था। यह पुल के निर्माण का 80% काम पूरा हो चुका था।

    वहीं सुल्तानगंज के विधायक प्रोफेसर ललित मंडल ने बताया कि घोर अनियमितता के चलते ऐसी घटना हुई है। यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी 2022 में तेज हवा के आने से पुल का स्लैब नीचे गिर गया था और इस बार तो पूरा पुल ही ध्वस्त हो गया। जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इससे पहले भी ऐसी घटना हुई थी। तेज हवा में फुल का कुछ नीचे गिर चुका था।

  • अमिताभ के साथ काम कर चुकी इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन

    अमिताभ के साथ काम कर चुकी इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन

    मुंबईः सिनेमा जगत से एक विचलित करने वाली खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का निधन हो गया है। बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री सुलोचना लाटकर की तबियत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद 94 साल की अभिनेत्री को दादर के सुश्रुषा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें, एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर ने 94 वर्ष की हैं। इन्होंने कई सारी फिल्मों में अमिताभ की मां का रोल निभाया है।

    इन फिल्मों में ‘रेशमा और शेरा’, ‘मजबूर’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिलीप कुमार और धर्मेंद्र के साथ भी काम किया है। अमिताभ बच्चन कई बार अपने ब्लॉग में भी उनका जिक्र कर चुके हैं। सुलोचना लाटकर ने तकरीबन 250 हिंदी और 50 मराठी फिल्मों में अभिनय कर अपना योगदान दिया है। वह अपने समय की प्रसिद्ध अदाकार थीं।

    अभिनेत्री सुलोचना लाटकर को मार्च में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब यह बात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पता चली तो उन्होंने अभिनेत्री के इलाज में मदद की थी। सुलोचना लाटकर को जब मार्च में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुलोचना दीदी के इलाज का सारा खर्च मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से देने का निर्देश दिया था।

    सुलोचना लाटकर ने अब तक कई मराठी फिल्मों में काम किया है। उनकी प्रसिद्ध मराठी फिल्मों में ‘मराठा तितुका मेलवावा’, ‘मोलकरीण’, ‘बाला जो रे’, ‘सांगते ऐका’, ‘ससुरवास’, ‘वाहिनी ची बंगद्या’ का नाम शामिल है। इसके साथ ही सुलोचना ने ढेरों हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

  • पंजाब: इस स्टेशन पर  जनशताब्दी, गरीब रथ सहित नहीं रूकेंगी ये 22 ट्रेनें, जाने मामला

    पंजाब: इस स्टेशन पर जनशताब्दी, गरीब रथ सहित नहीं रूकेंगी ये 22 ट्रेनें, जाने मामला

    लुधियाना:  स्टेशन पर अप और डाउन की 22 यात्री ट्रेनों का स्टापेज बदला जाएगा। दरअसल, स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से ट्रेनों का स्टॉपेज बदला जा रहा है। ऐसे में इन ट्रेनों को लुधियाना स्टेशन के बजाय ढंडारी स्टेशन पर रोकने की योजना है।

    उत्तर रेलवे ने स्टापेज बदलने के कार्य को तीन चरणों में बांटा है। इससे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम होगी। पहले चरण में 15 जून से पांच, दूसरे चरण में 20 जून से पांच और तीसरे चरण में पहली जुलाई से 12 यात्री ट्रेनों को लुधियाना के बजाय ढंडारी स्टेशन पर रोका जाना है। ट्रेनों के स्टापेज और समयसारिणी में बदलाव के आदेश जारी होने के बाद ढंडारी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो चुका है।

    ये ट्रेनें 15 जून से होंगी शिफ्ट

    • 12054 जनशताब्दी एक्सप्रेस
    • 14618 जनसेवा एक्सप्रेस
    • 22552 अंत्योदय एक्सप्रेस
    • 12408 कर्मभूमि एक्सप्रेस
    • 15212 जननायक एक्सप्रेस

    ये ट्रेनें 20 जून से होंगी शिफ्ट

    • 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस
    • 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस
    • 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस
    • 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस
    • 14674 शहीद एक्सप्रेस

    ये ट्रेनें पहली जुलाई से होंगी शिफ्ट

    • 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
    • 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस
    • 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस
    • 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
    • 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस
    • 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
    • 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल
    • 15708 कटिहार एक्सप्रेस
    • 15656 कामख्या एक्सप्रेस
    • 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस
    • 13152 कोलकाता एक्सप्रेस
    • 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस
  • आज का राशिफल, 5 जून 2023

    आज का राशिफल, 5 जून 2023

    आज का राशिफल, 5 जून 2023

    वृष: दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
    मिथुन: प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा।

    कर्क: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें।
    कन्या: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा।
    तुला: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें।
    वृश्चिक: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।
    मकर: यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
    कुंभ: धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
    मीन: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।