Blog

  • पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में लगी भीषण आग

    पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में लगी भीषण आग

    टांडा उड़मुड़ : गांव मिआणी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज दोपहर गुरुद्वारा साहिब की छत पर बने एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने से कमरे के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे अचानक गुरुघर के छत वाले कमरे से धुआं व आग की लपटें निकलने लगीं। इस दौरान सेवादारों और मोहल्ला वासियों ने कमरे में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की।

    जब आग पर काबू ना पाया गया तो उन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दसूहा से दमकल की 2 गाड़ियां पहुंचीं और  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल अधिकारी दीपक कुमार आगजनी की इस घटना के दौरान गुरुघर का मुख्य इमारत पूरी तरह सुरक्षित रही। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं गुरुघर के सेवादार बाबा सुरजीत सिंह ने बताया कि आग लगने से जनरेटर, बैटरी, ईंधन सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया।

  • कुटलैहड़ में जन जागरण अभियान की कंवर ने की शुरुआत,बूथ स्तर तक पहुंचेंगी भाजपा

    कुटलैहड़ में जन जागरण अभियान की कंवर ने की शुरुआत,बूथ स्तर तक पहुंचेंगी भाजपा

    मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की योजनाओं को घर घर तक ले जाएंगे कार्यकर्ता: कंवर

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा मण्डल की बैठक कुटलैहड़ के थानाकलां में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके केंद्र सरकार के सफल लगातार 9 बर्ष पूर्ण होने पर जन सम्पर्क अभियान यानी जन जागरण की शुरुआत की। बैठक में मंडल के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा भाजपा प्रवक्ता सुरेंद्र हटली व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण हुए। कंवर ने कहा कि  भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोकतंत्र के सबसे आखिर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचती है। ओर मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा एक माह तक महासम्पर्क कार्यक्रम चला रही है जिसमें केंद्र सरकार की सभी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी। कंवर ने कहा कि 30 मई  2014 को जब देश की बागडोर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में गई थी। उसके बाद लगातार 9 बर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने जहां देश की 18 करोड़ गरीब जनता के लिए एक दर्जन से ज्यादा योजनाओं को धरातल पर उतार कर उन्हें लाभ पहुंचाया।
    वहीं देश के मध्यवर्ग के लिए ठोस नीति लागू करके मोदी सरकार ने उनकी आर्थिकता मजबूत की। कंवर ने कहा कि मोदी सरकार ने 9 बर्ष के कार्यकाल में देश को दुनियां के प्रथम स्थान पर लाकर इतिहास रचा है और जम्मू कश्मीर से धारा 370 ओर 35 ए को हटाकर इतिहास बनाया है। कंवर ने कहा कि 70 बर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस सरकार जिस श्री राम मंदिर निर्माण का विरोध करती रही है। मोदी सरकार ने न केवल अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करके निर्माण की स्वीकृति दी बल्कि दुनिया से श्री राम जी की निशानियों को मंगवाकर अयोध्या में स्थापित करने के आदेश दिए।मार्च 2024 से पहले श्री राम मंदिर बनकर तैयार होगा और बिधिवत उद्घाटन भी होगा। कंवर ने कहा कि इस जनसम्पर्क अभियान में कुटलैहड़ भाजपा मंडल बूथ स्तर पर जाकर जनता को जन जागरण अभियान का हिस्सा भी बनाएगी। ओर केंद्र सरकार के सफल 9 बर्षों के कार्यकाल में चलाई गई दर्जनों योजनाएं व बिकास के बारे में भी जनता को जागरूक करेगा। इस मौके पर कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा महासचिव मास्टर रमेश शर्मा, प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, कार्यलय प्रमुख राजेन्द्र ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा,राजेन्द्र मलांगड़ व सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
    पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य की सूक्खू सरकार के 6 माह के कार्य काल में केवल राज्य में एक हजार से ज्यादा सरकारी कार्यलय ही डिनोटिफाइड हुए है। इसके अलावा सूक्खू सरकार के 6 माह के कार्यकाल की कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने  कहा कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत किये गए विकास कार्यो को सूक्खू सरकार प्रभावित कर रही है और राजनीतिक और बदले की भावना से काम करके जनता की समस्याओं को बढ़ावा दे रही है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में भाजपा मंडल बूथ स्तर पर कांग्रेस की गारंटियों में महिलाओं को 15 सौ रुपये प्रति माह देने की फीडबैक भी कार्यकर्ता लेंगे कि कुटलैहड़ में कितनी महिलाओं को 15 सौ रुपये प्रति माह खाते में आ रहे है। 
  • पंजावर स्कूल में स्टेडियम और नए भवन का होगा निर्माण

    पंजावर स्कूल में स्टेडियम और नए भवन का होगा निर्माण

    उपमुख्यमंत्री ने कहा खड्ड् कॉलेज में इंडोर स्टेडियम बनाने का करेंगे प्रयास

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजावर और राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड का दौरा किया। उन्होंने पंजावर स्कूल के भवन का निरीक्षण किया और प्रस्तावित आउटडोर खेल स्टेडियम बनाने के चिन्हित स्थान का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मामले पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औपचारिकताओं को पूर्ण कर स्कूल में जल्द नया भवन और खेल स्टेडियम को बनाने का प्रयास किया जाएगा।
    इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड का भी दौरा किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ ने उन्हें कॉलेज की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। ई-क्लास रूम सहित विभिन्न संकाय में प्रवक्ताओं के पद खाली होने की जानकारी उप मुख्यमंत्री के साथ साझा की गई। साथ ही इंडोर खेल स्टेडियम बनाने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा की कॉलेज की सभी समस्याओं पर गौर कर उन्हें दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने कॉलेज के सभागार में स्थानीय लोगों की समस्याएँ सुनी और उनका निवारण भी किया। इस दौरान एसडीएम विशाल शर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, जिला ऊना कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, महामंत्री प्रमोद कुमार, वीरेंद्र मनकोटिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कॉलेज प्रवक्ता, स्कूल के शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे
  • आम आदमी की सेवा के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है सरकार – मुकेश अग्निहोत्री

    आम आदमी की सेवा के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है सरकार – मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना के पंजावर में उपमुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज पंजावर में आयोजित जनसभा के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी की सेवा के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा सराकर के गठन को छह माह हो चुके है, अब सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जन कल्याण के कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में अग्रसर हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों और नेताओं की प्राथमिकताओं को नजरअंदाज न किया जाए। 
    उन्होंने स्थानीय लोगों का विधायक के तौर पर उन्हें बार बार जीताकर विधानसभा भेजने के लिए आभार जताया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंडोगा से लेकर पंजावर तक सड़क के लिए करीब 13 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इस सड़क का चैड़ीकरण कर दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने पंजावर में विद्यालय का नया भवन बनाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
    उन्होंने कहा कि पंजावर और इसके आसपास के क्षेत्र में टयूबवैल और पेयजल योजनाओं की मांगों को पूरा करने के लिए तेजी से प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में ट्यूबवैल के रख-रखाव और दुरुस्त करने के लिए 11 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय नेताओं की मांग पर विभिन्न स्थानीय विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
    उपमुख्यमंत्री ने पंजावर पहुंचकर आम का पौधा भी रोपा। साथ ही पीर बाबा लखदाता के मंदिर में शीश नवाया। इसके पश्चात उन्होंने सरकार की ओर से बनाए जा रहे पंचवटी पार्क का भी निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर प्रशासन और अधिकारियों से लोगों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों की कुछ लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों के साथ विचार विमर्श भी किया। 
    कार्यक्रम के मौके पर एसडीएम विशाल शर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, जिला ऊना कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, महामंत्री प्रमोद कुमार, पंजावर पंचायत की प्रधान नीलम कुमारी सहित धर्म सिंह, वीरेंद्र मनकोटिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
  • कांग्रेस सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का भाजपा नेताओं ने लगाया आरोप 

    कांग्रेस सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का भाजपा नेताओं ने लगाया आरोप 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, पूर्व विधायक राकेश ठाकुर एवं एचपीएसआईडीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामकुमार ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के पहले दिन से लेकर आज दिन तक माफिया सरकार और प्रशासन के सिर पर बैठकर हर तरह की गोरखधंधे को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि बात चाहे नकली शराब कांड की हो या फिर अवैध खनन की इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार की तस्करी की, सरकार और पुलिस माफिया पर लगाम लगाने में नकारा साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के नुमाइंदे माफिया पर लगाम कसने के झूठे दावे करते फिर रहे हैं लेकिन वह जनता को यह क्यों नहीं बताते कि उनकी नाक तले से प्रदेश में नकली शराब का गोरख धंधा चलता रहा और नकली शराब बनाने के लिए स्प्रिट जैसी चीजें अवैध रूप से हिमाचल में सप्लाई की जाती रहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप होकर रह गए हैं और सरकार केवल मात्र आंकड़ों का मायाजाल पेज करके जनता को गुमराह करने में लगी है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा और पेंशनर पेंशन के लिए दर-ब-दर की ठोकरें खा रहे हैं। लेकिन सरकार सारे काम छोड़ कर केंद्र सरकार को कोसने में लगी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में यदि कोई काम विकास का हो रहा है तो वह केवल मात्र केंद्र सरकार की प्रायोजित योजना मात्र है, जबकि मौजूदा प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए न तो कोई विज़न है और न ही उन कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए सरकार की जेब में कोई पैसा। भाजपा नेताओं ने कहा कि अवैध खनन का धंधा जोर-शोर से फल फूल रहा है हालत यह है कि नालागढ़ से एक अधिकारी के मित्र की जेसीबी को छुड़ाने के लिए खुद अधिकारी को जोड़-तोड़ करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह पर पंजाब की लॉटरी की दुकान में अवैध रूप से खुलवा दी गई हैं, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से अवैध शराब के धंधे में माफिया चल जुड़े लोगों ने खूब पैसा कमाया है।
  • सामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर, देखें वीडियो

    सामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर, देखें वीडियो

    अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में उपस्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में शिवलिंग ने आकार ले लिया है। अमरनाथ गुफा में बनने वाली प्रत्येक वर्ष की शिवलिंग के आकार की पहली फोटो सामने आई है। इस वर्ष होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जम्मू कश्मीर प्रशासन जुटा हुआ है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1 जुलाई 2023 से यात्रा आरम्भ होगी। यह यात्रा 62 दिनों तक चलेगी।

    वही अमरनाथ यात्रा को लेकर सरकार ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यात्रा के लिए 17 अप्रैल 2023 से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड के जरिए पंजीकरण आरम्भ कर दिए गए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को लेकर सुरक्षा की समीक्षा की थी। इस मीटिंग में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और अन्य वरिष्ठ अफसर उपस्थित थे। एसएएसबी की 44वीं बैठक के चलते सदस्यों और अफसरों ने श्री अमरनाथजी यात्रा-2023 के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की थी, जिसमें पंजीकरण, हेलीकाप्टर सेवाओं का प्रावधान, सेवा प्रदाता, शिविर, लंगर एवं यात्रियों के लिए बीमा कवर सम्मिलित हैं।

    बता दें, यात्रा पहलगाम ट्रैक से और गांदरबल जिले के बालटाल से एक साथ आरम्भ होगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड विश्व भर के शर्धालुओं के लिए सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण करेगा। यात्रा, मौसम और कई सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाने के लिए श्री अमरनाथ जी यात्रा का ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है।

  • पंजाबः घल्लूघारा सप्ताह को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    पंजाबः घल्लूघारा सप्ताह को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल: घल्लूघारा सप्ताह को लेकर पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रबंध पुख्ता कर दिए गए हैं। जिला पठानकोट की बात करें तो जिला पठानकोट के साथ लगते इंटरस्टेट नाकों पर जहां पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की है वही जगह जगह पर पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च भी निकाले जा रहे हैं, जिसके चलते आज भी पठानकोट शहर में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि लोगों मैं पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे और शरारती आंसरों पर भी नकेल कसी जा सके।

    इस बारे में जब एसपी ऑपरेशन मनोज ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पठानकोट के  जगह-जगह पर फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं इसके अलावा उन्होंने होटल ढाबे ओर लोगों से भी अपील की है कि अगर कोई भी शरारती आंसर या फिर कोई संदिग्ध चीज दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए ताकि मौके पर पहुंचकर पुलिस बनती कार्रवाई कर सकें।

  • जालंधरः देसी रिवाल्वर, पिस्तौल सहित आरोपी गंजा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः देसी रिवाल्वर, पिस्तौल सहित आरोपी गंजा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: थाना 7 की पुलिस ने अवैध हथियार ओर जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिव्यम बबर उफ गंजा पुत्र सतिंदर कुमार वासी मकान नं. 108, नज़दीक रामलीला पार्क सोढल नगर के रुप में हुई है। एडीसीपी आदित्य ने बताया कि एसीपी गुरमीत सिंह की निगरानी में पुलिस ने चीमा चोंक पर नाकेबंदी हुई थी तभी थान प्रभारी पलविंदर सिंह को सुचना मिली की आरोपी.गाड़ी नं. एच.आर. 10 यू. 3575 में उनके इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घुम रहा है ओर उसके पास अबैध हथियार भी है। जिसपर कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गंजा को देसी रिवालवर, पिस्टल ओर जिंदा कारतुस सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के उपर असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • नई दिल्ली के विभिन्न एतिहासिक स्थलों का किया अवलोकन

    नई दिल्ली के विभिन्न एतिहासिक स्थलों का किया अवलोकन

    दिल्ली पहुंच कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा को प्रेस क्लब बददी के सदस्यों ने किया सम्मानित

    बददी/सचिन बैंसल: प्रेस क्लब बददी बरोटीवाला (पंजी) के सदस्यों ने नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर स्थित संगठन के कार्यालय का दौरा किया। उन्होने वहां जाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाले हिमाचल के पत्रकार रणेश राणा को बधाई दी। बददी से पत्रकारों का एक दल प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में नई दिल्ली गया। प्रेस क्लब के प्रधान राजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सचिन बैंसल व कोषाध्यक्ष  जितेंद्र शर्मा ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे क्लब का संस्थापक अध्यक्ष अब देश को चलाने वाली श्रेणी में शामिल हुआ है। गौरतलब है कि एनयूजे इंडिया के 1972 के गठन के बाद पहली बार हिमाचल को अहम ताजपोशी में स्थान मिला है। प्रेस क्लब के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हम दो दशक से पत्रकारिता से जुडे हैं और आज से पहले हिमाचल से जो कर्ता धर्ता एनयूजे इंडिया में जुडे थे उन्होने संस्था को सिर्फ अपन तक व सैर सपाटे तक सीमीत रखा और किसी पत्रकार को बताया तक नहीं कि हमारा हैड आफिस कहां है और संस्था का उदेश्य क्या है। न हिमाचल में संगठन का विस्तार किया और न नए लोगों को जोडा।
    जब रणेश राणा हिमाचल के प्रधान बने थे तो उन्होने सदस्यता को 40 से 400 तक पहुंचाया। और राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनकी इसी कार्यप्रणाली के चलते उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से नवाजा जो कि हिमाचल व बददी के लिए गर्व की बात है। इससे पहले विशेष तौर पर दिल्ली पहुंचे प्रेस क्लब बददी के तमाम सदस्यों राजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र अत्री, ज्योति गिरी, सचिन बैंसल व जितेेंद्र शर्मा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा के कक्ष में जाकर उनको हिमाचल से लाया गया स्मृति चिन्ह भेंट किया। सभी सदस्यों ने कहा कि आज उनकी बदौतल ही हम दिल्ली भ्रमण करने व एनयूजे इंडिया का कार्यालय देखने में सफल हुए। इसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बददी से पधारे पत्रकारों को वहां के प्रमुख स्थल इंडिया गेट, जंतर मंतर, लाल किला, नई संसद मार्ग व राष्ट्रपति कार्यालय मार्ग तथा अशोका व सम्राट होटल का भ्रमण करवाया। सचिन ने बतायो वो पहली बार रेलगाडी से दिल्ली पहुंचे थे और बहुत रोमांचित थे। इससे पहले राणेश राणा के नेतृत्व में प्रेस क्लब बददी के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी से मुलाकात की व उनको हिमाचल आने का न्यौता दिया। रास बिहारी ने बताया कि हम पत्रकारों की मांगों को लेकर शीघ्र ही संसद का घेराव करेंगे और उसके लिए पूरी भारत के पत्रकार तैयार रहें।
     

  • ਪੰਜਾਬ : ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਹਫਤੇ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਹਫਤੇ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਐਸਐਸਪੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਗੁਰਮੇਰ ਸਿੰਘ ਤੇ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਐੱਸ. ਐੱਚ.ਓ. ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਆਪਣੀਆਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਇਕ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ। ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰਾਂ ਦੀਆਂ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਦੁਆਉਣ ਦੇ ਲਈ ਇਹ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। 

    ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਵਿਚਾਲੇ ਖੜ੍ਹੇ ਵਹੀਕਲਾ ਤੇ ਰੇਹੜੀਆਂ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਕੀ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਨੂੰਨ ਦੇ ਦਾਇਰੇ ਵਿਚ ਹੀ ਰਹੀਣ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਖਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸਾਬ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿਤੇ ਵੀ ਕੋਈ ਵੀ ਕੁਝ ਗਲਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਉਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਸਾਨੂੰ ਦੇਣ। ਸੂਚਨਾ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਦਾ ਨਾਮ ਗੁਪਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੌ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਾਜਿਕ ਬੁਰਾਈਆਂ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ।