Home Breaking News पूर्व गृह मंत्री व BJP नेता की पोस्ट से राजनीतिक गलियारे में मची हलचल

पूर्व गृह मंत्री व BJP नेता की पोस्ट से राजनीतिक गलियारे में मची हलचल

0
पूर्व गृह मंत्री व BJP नेता की पोस्ट से राजनीतिक गलियारे में मची हलचल

चर्चाओं के बाद डिलीट की पोस्ट।

अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और BJP के दबंग नेता अनिल विज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज सुबह पूर्व मंत्री ने अपनी सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई। पूर्व मंत्री की इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारे में कई तरह की कयास लगाए जाने लगे। राजनीतिक गलियारे में हलचल मचाने के बाद पूर्व मंत्री ने इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया। इसके बाद पोस्ट डिलीट करने का खुलासा भी खुद अनिल विज ने ही किया।

दरअसल, विज ने पहले ट्वीट किया- “डूबेगी कश्ती तो डूबेंगे सारे, ना तुम ही बचोगे, न साथी तुम्हारे”। बाद में खुद ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि विज ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि ये उन्होंने किसके बारे में लिखा है। मगर, उनकी इस पोस्ट पर विपक्षी दल और खासकर कांग्रेस के नेता मजे लेने लगे कि विज ने भाजपा पर निशाना साधा है।

विज के इस ट्वीट के बाद भाजपा में अंदरखाते चर्चा शुरू हो गई कि अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव से पहले विज कोई इशारा कर रहे हैं। वह भाजपा के नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। विज के कानों तक भी उनके ट्वीट को लेकर हो रही कानाफूसी पहुंच गई।

इसके बाद विज ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। विज ने लिखा-” मैंने सुबह वाला अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है क्योंकि लिखा मैंने किसी और भाव से था और उसका मतलब कुछ और निकाला जा रहा है”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here