Home Breaking News अस्पताल में भर्ती मरीज को चूहों ने काटकर किया लहूलुहान 

अस्पताल में भर्ती मरीज को चूहों ने काटकर किया लहूलुहान 

0

तेलंगाना: कामारेड्डी जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अस्पताल में भर्ती एक मरीज को चूहे ने काटकर लहूलुहान कर दिया. इस घटना के बाद मरीज के परिजनों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

मरीज के परिजनों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरीज शेख मुजीब को इलाज के दौरान चूहों ने काट लिया है, जिससे उनके पैर और हाथों में घाव हो गए हैं. चूहों के काटने के बाद मुजीब का खून बहुत बह गया है. इस वक्त आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है. मुजीब के परिवार के सदस्यों ने मरीजों को ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है. वहीं, इस मामले में अभी अस्पताल ने अपना पक्ष सामने नहीं रखा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here