Home Punjab>Patiala विदेेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

विदेेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

0

होशियारपुर : न्यूजीलैंड में पंजाबी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान होशियारपुर शहर के 29 वर्षीय सौरभ सैनी के रूप में हुई है। लकड़ी काटने वाली मशीन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। इसके बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बेहतर भविष्य बनाने के लिए 2013 में न्यूजीलैंड गया था। मृतक का एक 8 माह का बेटा भी है।

परिजनों के मुताबिक 25 जनवरी को न्यूजीलैंड में लकड़ी काटने वाली मशीन की चपेट में आने से सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया था। बेटे के घायल होने की खबर सुनकर माता-पिता न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए थे। जहां 8 फरवरी को सौरभ सैनी की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम से ही हरियाना कस्बे में परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

हरियाना कस्बे के पहाड़ी गेट निवासी सौरभ सैनी के चाचा चरण दास सैनी ने बताया कि बड़ी मुश्किल से परिवार ने बेहतर भविष्य बनाने के लिए 2013 में सौरभ को न्यूजीलैंड भेजा था। उन्होंने 2020 में न्यूजीलैंड में शादी की और वर्तमान में उनका 8 महीने का बेटा है। सौरभ का अंतिम संस्कार न्यूजीलैंड में ही किया जाएगा। परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्यूजीलैंड सरकार से बात करने और शोक संतप्त परिवार की मदद करने की भी अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here