Home Breaking News टैंकर ने भीड़ को रौंदा, 3 की मौ’त और 16 घायल

टैंकर ने भीड़ को रौंदा, 3 की मौ’त और 16 घायल

0

सिक्किम: गंगटोक में दूध से भरे टैंकर ने भीड़ को कुचल दिया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई इस घटना में 16 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि गंगटोक जिले के रानीपूल में एक तेज रफ्तार दूध टैंकर भीड़ में घुस गया जिससे 3 लोगों की जान चली गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए

पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 11 किलोमीटर दूर मेला मैदान रानीपूल में शाम करीब 7.30 बजे टोम्बोला खेलने के लिए भीड़ जमा हुई थी, तभी तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उन्हें कुचल दियाउन्होंने बताया कि टैंकर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है एक अधिकारी ने कहा कि सभी घायल लोगों को सेंट्रल रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दियाअस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि घायलों में से पांच की हालत “गंभीर” है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here