Home Breaking News चुनाव आचार संहिता के दौरान 56 लाख की नकदी बरामद, देखें वीडियो

चुनाव आचार संहिता के दौरान 56 लाख की नकदी बरामद, देखें वीडियो

0

नई दिल्ली : इंदौर के थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र के चोइथराम मंडी चौराहे पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बनाई गई FST प्रभारी टी एस बघेल और थाना राजेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान देर रात तीन बजे 56 लाख रुपए का कैश जब्त किया गया।

एडिशनल डीसीपी जोन 4 आलोक शर्मा ने बताया कि उक्त राशि का परिवहन सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी MP09 ZS 9594 me किया जा रहा था। कैश ले जाने वाले ने पूछताछ में अपना नाम शराब व्यवसायी रमेश चंद्र राय s/o हरदास राय निवासी 501, शेखर प्लाजा विजय नगर इन्दौर बताया।

रमेश राय द्वारा पूछताछ में बताया गया कि यह पैसा उसके शराब कारोबार का है जो धार जिले की विभिन्न शराब दुकानों कलेक्ट कर इंदौर लाया जा रहा था। फिलहाल पैसा जब्त कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here