Home Punjab>Amritsar जालंधर-अमृतसर हाईवे पर ट्राला और एक्टिवा में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर ट्राला और एक्टिवा में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

0

 ​​​​​​7 वर्षीय बच्ची की मौ’त, 3 गंभीर घायल

जालंधर,ENS :  जालंधर-अमृतसर हाईवे पर करतारपुर के पास ट्राला ने एक्टिवा को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक्टिवा सवार 7 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पिता गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घटना में बच्ची की मां और उसके एक भाई को कोई चोट नहीं आई, क्योंकि वह सड़क किनारे गिर गए थे। वहीं, पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार एक्टिवा पर सवार होकर गांव काहलवां की ओर से करतारपुर की ओर जा रहा था।

मृतक बच्ची की पहचान सहजजीत कौर पुत्री इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। मां बलवीर कौर और छोटे भाई 5 वर्षीय सुखजीत सिंह निवासी धन्नोवाली, रामा मंडी की पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। जिसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना करतारपुर के एसएचओ सुखपाल ने बताया, जब वह मौके पर पहुंचे तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। हादसा करतारपुर के गांव काहलवां से सटे सराए खास पिंड के पास हाईवे पर हुआ।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक्टिवा सवार परिवार को एक 18 टायर वाले ट्राले ने टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद पिता और एक बच्ची सड़क पर गिर गए। वहीं मां और दूसरा बच्चा रोड साइड गिरे। जिससे ट्राले का पिछला चक्का बच्ची के ऊपर से निकल गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल करतारपुर में भर्ती करवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here