Blog

  • ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट के नाम पर 4 लाख की ठगी, पीड़ित का आरोप, देखें वीडियो

    ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट के नाम पर 4 लाख की ठगी, पीड़ित का आरोप, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा निवासी सचिन कुमार ने सेक्टर-22 स्थित इमिग्रेशन कंपनी द वीजा बुल पर ऑस्ट्रेलिया का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में एसएसपी चंडीगढ़ को शिकायत देकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, करीब 6 महीने पहले सचिन कुमार ने सोशल मीडिया पर कंपनी का विज्ञापन देखा था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में रोजगार और वर्क परमिट दिलाने का दावा किया गया था।

    इसके बाद वह कंपनी के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सबक्लास-482 वर्क परमिट/वीजा दिलाने का भरोसा दिया गया। कंपनी के आश्वासन पर उन्होंने विभिन्न किस्तों में कुल 4 लाख रुपये जमा कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद कंपनी लगातार वीजा जल्द आने का भरोसा देती रही, लेकिन छह महीने बीत जाने के बावजूद न तो वर्क परमिट मिला और न ही आवेदन की कोई स्पष्ट जानकारी दी गई। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो कंपनी के कर्मचारियों ने सहयोग करना बंद कर दिया।

    सचिन कुमार ने आरोप लगाया कि कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने उन्हें यह तक कह दिया कि उनका ऊंचे अधिकारियों तक प्रभाव है और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित का दावा है कि कई अन्य लोग भी इसी तरह की शिकायतों के साथ कंपनी के चक्कर काट रहे हैं। शिकायत में पीड़ित ने कंपनी के निदेशकों और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच करने तथा उनकी 4 लाख रुपये की राशि वापस दिलाने की मांग की है।

  • Punjab News: श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर श्रद्धालु दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर श्रद्धालु दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    युवाओं को गुरुओं की शिक्षाओं से जुड़ने का दिया संदेश, छबीलों और लंगरों के जरिए सेवा भाव का प्रदर्शन

    मालेरकोटलाः श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नमन करने के लिए सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गुरु घर में मत्था टेका, गुरबानी कीर्तन सुना और पूरी मानवता की तरक्की व सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। इस पवित्र दिन पर दरबार साहिब का माहौल पूरी तरह से गुरुमय हो गया था।

    अमरगढ़ से आए वरिंदर सिंह ने बताया कि वे शहीदी दिवस पर गुरु अर्जन देव जी के दर्शन करने के लिए अपने परिवार और अन्य श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अद्वितीय बलिदान दिया था, जिसे हमेशा याद रखा जाना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गुरु घर आकर श्रद्धा और सम्मान के साथ नमन करें और गुरुओं की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं। युवा पीढ़ी के बारे में बात करते कहा कि आज कई युवा गलत रास्तों की ओर बढ़ रहे हैं। समाज और धार्मिक संस्थाओं को मिलकर ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिनसे युवाओं को गुरबानी और सिख इतिहास से जोड़ा जा सके।

    इस मौके पर मंजीत सिंह खालसा ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस सिख इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचकर नमन करते हैं और गुरु साहिब की महान शहादत को याद करते हैं।
    वहीं जसविंदर सिंह मानपुर ने कहा कि वे पूरी श्रद्धा के साथ गुरु घर में नमन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब पहुंचने पर मन को अपार शांति और सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु गुरु घर पहुँचकर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं, जो गुरु साहिब के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। शहीदी दिवस के मौके पर शहर भर में ठंडे और मीठे पानी की छबीलों और लंगरों का भी खास इंतज़ाम किया गया है। श्रद्धालुओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार छबीलें लगाई जा रही हैं और हर कुछ किलोमीटर की दूरी पर सेवा की जा रही है। सेवादार पूरी श्रद्धा और लगन के साथ श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं, जिससे गुरु अर्जन देव जी की शहादत का संदेश – सेवा, ध्यान और मानवता – और मज़बूत हो रहा है।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! इलाज के बहाने नाबालिग से जबरन संबंध बनाने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! इलाज के बहाने नाबालिग से जबरन संबंध बनाने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जीरकपुरः पंजाब के गांव सनोली में इलाज के बहाने नाबालिग लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने डॉ. रविंदर कुमार तिवाड़ी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया दोषी गांव में आरके तिवाड़ी क्लीनिक चलाता है। शिकायत के अनुसार बीते दिन दोपहर लड़की बीमारी के कारण दवा लेने क्लीनिक गई थी। आरोप है कि जांच के बहाने डॉक्टर ने क्लीनिक बंद कर दिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाये।

    घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई, फिर माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉ. तिवाड़ी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। नाबालिग से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • घर में पत्नी ने लगाया फंदा तो ड्यूटी पर तैनात फौजी पति ने भी दी जान, पसरा मातम

    घर में पत्नी ने लगाया फंदा तो ड्यूटी पर तैनात फौजी पति ने भी दी जान, पसरा मातम

    उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक परिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। जहां पर पत्नी ने परेशान होकर फंदा लगा लिया। पत्नी की मौत की सूचना जैसे ही पति को मिली तो फौजी पति इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया। जिस पर पति ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

    जानकारी के अनुसार ये घटना बीघापुर थाना क्षेत्र के दांदामऊ गांव की है। (40) शैलेंद्र पांडेय भारतीय सेना में कार्यरत थे और फिलहाल उनकी तैनाती कोलकत्ता में थी। करीब 12 साल पहले उनकी शादी कानपुर की रहने वाली (38) साधना से हुई थी। जिससे इनको दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र सात साल से कम है। परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र के घर पर इन दिनों शादी का कार्यक्रम चल रहा है। इसी समारोह में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छुट्टी पर गांव आए थे।

    घर में पारिवारिक विवाद के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पत्नी की मौत की मनहूस खबर जब ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवान पति को मिली, तो वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने भी सुसाइड कर लिया। पति-पत्नी के इस खौफनाक कदम ने उनके दो छोटे और मासूम बच्चों को उम्र भर के लिए अनाथ कर दिया है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

    शादी के कार्यक्रम के बीच शैलेंद्र अपनी छुट्टी बढ़वाने के लिए पत्नी और बच्चों को घर पर ही छोड़कर अपनी ड्यूटी पर वापस लौट गए थे। जब ड्यूटी पर मौजूद फौजी शैलेंद्र को अपनी पत्नी की मौत की सूचना मिली, तो उन्होंने भी खौफनाक कदम उठाते आत्महत्या कर ली। एक तरफ उन्नाव में मृतका पत्नी का पोस्टमार्टम चल रहा था, तो दूसरी तरफ फौजी पति का शव लेने के लिए परिवार के कुछ सदस्य कोलकता के लिए रवाना हुए।

    मृतका साधना के मायके वाले भी उन्नाव पहुंच गए। साधना के भाई अनुज ने ससुराल वालों पर अपनी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। अनुज ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम उनके बहनोई ने फोन करके सूचना दी थी कि साधना ने फंदा लगा लिया है। जब मायके वाले आनन-फानन में गांव पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनकी बहन का शव बर्फ की सिल्ली पर लेटाया गया था और उसके गले में फांसी का गहरा निशान मौजूद था।

    बीघापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि घरेलू कलह और पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने पंदा लगाकर जान दी है और इसी दुख में फौजी पति ने भी सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस मृतका के भाई द्वारा लगाए आरोपों और अन्य सभी एंगल्स से इस संवेदनशील मामले की गहन जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 33 वर्षीय मनप्रीत ने शनिवार को रॉटरडैम में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही भारत के पूर्व कप्तान और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की के 412 अंतरराष्ट्रीय मैचों के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मनप्रीत सिंह अब 400 से अधिक सीनियर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में शामिल हैं और वर्तमान में इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले एकमात्र सक्रिय भारतीय खिलाड़ी हैं।

    परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए कोच ने कहा कि गांव में खुशी की लहर छाई हुई है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते है कि मनप्रीत ओलपिंक, एशिया कप सहित अन्य गेम में हिस्सा लें और जालंधर का ही नहीं देश का नाम इसी तरह रौशन करें। वहीं महिला ने मनप्रीत सिंह को मीडिया के जरिए बधाई देते हुए कहा कि वह कोच सहित मीठापुरा निवासियों का नाम रौशन कर रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि बच्चों को भी उससे सीखने की प्ररेणा मिलेगी।

    मनप्रीत सिंह पिछले एक दशक से भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सफलता के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं। उन्होंने ओलंपिक, हॉकी विश्व कप, एशियाई खेल और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे कई बड़े टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के भी महत्वपूर्ण सदस्य रहे थे। उनके अनुभव, नेतृत्व और निरंतर प्रदर्शन ने भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब मनप्रीत के पास अगले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही दिलीप टिर्की का रिकॉर्ड पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने का अवसर होगा।

     

     

  • Punjab News: देह व्यापार मामले में पूर्व विधायक संदोआ को नोटिस जारी

    Punjab News: देह व्यापार मामले में पूर्व विधायक संदोआ को नोटिस जारी

    रूपनगरः देह व्यापार से जुड़े मामले में पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच पूरी होने तक विस्तृत टिप्पणी करने से इन्कार किया है। नोटिस में उन्हें 22 जून को सुबह 11 बजे संबंधित जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

    पुलिस की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि थाना आनंदपुर साहिब में 17 फरवरी 2026 को दर्ज एफआईआर नंबर 32 की जांच जारी है। एसएसपी रूपनगर मनिंदर सिंह ने मामले की जांच थाना आनंदपुर साहिब और थाना सदर के एसएचओ को सौंपी है। डीएसपी दीपइंदर सिंह द्वारा जारी नोटिस के अनुसार पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को 22 जून को सुबह 11 बजे जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

    इसके लिए थाना सदर रूपनगर के एसएचओ को आवश्यक कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, थाना आनंदपुर साहिब के एसएचओ को एफआईआर से संबंधित रिकॉर्ड के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। मामले में सभी संबंधित पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • खाई में गिरी गाड़ी, परिवार के 6 लोगों सहित 7 की मौत, देखें वीडियो

    खाई में गिरी गाड़ी, परिवार के 6 लोगों सहित 7 की मौत, देखें वीडियो

    चंबाः चंबाः पुखरी के अंतर्गत चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुई बोलेरो (एचपी-01सी-2581) ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की बताई जा रही है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हादसे में मृतकों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। महल गांव के लोग पंचायत के काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने गए थे। धाम खाने के बाद सभी लोग बोलेरो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हुई है। जिससे घर में मातम छा गया है। गाड़ी चालक की भी मौत हो चुकी है। हादसे में मेहल गांव के चुनी लाल (65) पुत्र परस राम, देवी लाल (62) पुत्र परस राम, बबली देवी (45) पत्नी मोती राम, मोती राम (45) पुत्र परस राम, अनिता कुमारी (20) पुत्री धर्मसिंह, कुंता देवी (53) पत्नी कर्म सिंह और धरो गांव के मनोहर लाल (34) की मौत हो गई। दो सगे भाई और पति-पत्नी भी शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर शवों को बाहर निकालने का कार्य किया। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि सड़क पर सुरक्षा प्रबंध होते तो संभवतः हादसे को टाला जा सकता था। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने कहा कि हादसे में मृतकों और घायलों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।  
  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक युवक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के सब-डिवीजन बाघापुराना के अंतर्गत आते गांव सुखानंद में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। देर रात हुई फायरिंग में युवक की माैत हो गई। मृतक की पहचान जसकरण सिंह उर्फ गग्गू निवासी गांव चीदा के रूप में हुई है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बाघापुराना और एसआई मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी बाघापुराना जसबिंदर सिंह खैहरा ने बताया कि देर रात फायरिंग हुई है। गोली लगने से जसकरण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    शुरुआती जांच के दौरान गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है, जिसके चलते इस घटना के होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

  • US Fed Policy के बाद भी शेयर मार्केट कन्फ्यूज

    US Fed Policy के बाद भी शेयर मार्केट कन्फ्यूज

    नई दिल्लीः शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी कन्फ्यूजन देखने को मिला है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स की चाल बदली-बदली नजर आई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत 18 जून को हल्की गिरावट के साथ हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 12 प्वाइंट कमजोरी के साथ 23073 पर खुला है, जबकि ससेंक्स 70 अंकों के दबाव के साथ 77088 पर ट्रेड कर रहा।

    आज के कारोबारी सत्र में बाजार फेड पॉलिसी पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकता है। दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने लगातार महंगाई के दबाव और मजबूत बनी अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बनाए रखते हुए पॉलिसी रेट को जस का तस रखा। निफ्टी के टॉप गेनर में एचडीएफसी लाइफ, ट्रेंट लिमिटेड, सिप्ला, बीईएल, एसबीआई लाइफ हैं, जबकि टॉप लूजर में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और विप्रो हैं। आईटी शेयरों में आज फिर बिकवाली हावी है।

    भारतीय IT कंपनियों के शेयरों पर दबाव की वजह US फेडरल रिजर्व की पॉलिसी रही है। दरअसल, यूएस फेड ने संकेत दिया कि इस साल के आखिर में ब्याज दरें और बढ़ सकती हैं, जिससे दुनिया भर में टेक्नोलॉजी शेयरों को लेकर सेंटीमेंट कमजोर हुआ। वहीं, 18 जून के कारोबारी सत्र में रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ खुला और इसकी लगातार चार दिनों की बढ़त का सिलसिला टूट गया। US फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने निवेशकों को सतर्क कर दिया, जिससे संकेत मिला कि साल के आखिर में ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं।

  • मेडिकल स्टोर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 शूटरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    मेडिकल स्टोर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 शूटरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास मर्डर केस के शूटरों का पुलिस ने आज एनकाउंटर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा जब इन्हें चंडीगढ़ लाया जा रहा था, तब धनास के पास शूटरों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए फायरिंग की। फायरिंग में दोनों शूटरों के पैर में गोलियां लगने से वह घायल हो गए। जिसके बाद दोनों आरोपियों को दोबारा काबू किया। मामला आज सुबह पांच से साढ़े 5 बजे का बताया गया है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं।

    सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस लेकर आ रही थी। उनकी गाड़ी सेक्टर-25 चितकारा से होते हुए जंगल एरिया से गुजर रही थी। इस दौरान ड्राइवर की आंख लगी, क्योंकि कई दिनों से सोया नहीं था और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। उसके बाद गाड़ी में बैठे दोनों शूटरों ने एक पुलिसवाले की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पर 2 फायर भी किए। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर हरिंदर और इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाला ने भी फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हुए। वहीं, पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को गर्दन में चोट लगी है।

    इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर हरिंदर और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नरेंद्र पटेल लीड कर रहे हैं। एनकाउंटर के दौरान हमलावर सन्नी मेहरा के 2 गोलियां और दूसरे आरोपी आर्यन के एक गोली लगी है। गोली टांगों में लगी बताई जा रही है। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जब दोनों आरोपी जम्मू से अरेस्ट हुए, उसके बाद बुधवार रात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की आवाज में एक ऑडियो वायरल हुआ। हालांकि, एनकाउंटर न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। उसमें कहा गया कि अगर हमारे भाइयों को अरेस्ट किया है तो उनकी अरेस्ट ही दिखाई जाए। अगर कोई नुकसान किया तो जायज नाजायज नहीं देखेंगे। वायरल ऑडियो में कहा जा रहा है- मैं गोल्डी ढिल्लों, आज हमारे दो भाइयो आर्यन और सन्नी मेहरा को चंडीगढ़ पुलिस ने अरेस्ट किया है। इनकी सिर्फ अरेस्ट ही दिखाई जाए। अगर किसी ने हमारे भाइयों का नुकसान किया या नुकसान करने की कोशिश की तो इसका रिजल्ट साथ के साथ दिया जाएगा। आगे कहा- यह नहीं है कि हम दिन तय करेंगे। अगर उन्हें गिरफ्तार किया तो अरेस्ट डालने के बाद जो कार्रवाई करने की अनुमित वह की जाए। अगर पुलिस किसी प्रेशर में हमारे भाइयों का नुकसान करती है तो हम जायज नाजायज नहीं देखेंगे। इसका रिजल्ट हम जल्दी देंगे। वेट एंड वॉच।