Blog

  • Punjab News: हार्ट अटैक से अग्निवीर जश्नप्रीत सिंह का निधन, छाया मातम, देखें वीडियो

    Punjab News: हार्ट अटैक से अग्निवीर जश्नप्रीत सिंह का निधन, छाया मातम, देखें वीडियो

    बरनालाः उत्तर प्रदेश में भारतीय सेना की ट्रेनिंग के दौरान बख्तगढ़ गांव के (22) युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
    मिली जानकारी के अनुसार बूटा सिंह के बेटे जश्नप्रीत सिंह देश सेवा के जज्बे के साथ ‘अग्निवीर’ के तौर पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे। उनकी ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ स्थित आर्मी सेंटर में चल रही थी।

    बताया जा रहा है कि जशनप्रीत की ट्रेनिंग खत्म ही होने वाली थी और वे जल्द ही देश सेवा की मुख्यधारा में शामिल होने वाले थे। लेकिन ट्रेनिंग के दौरान जशनप्रीत सिंह को अचानक हार्ट अटैक आया, जो जानलेवा साबित हुआ। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। देश के इस रक्षक की असमय मौत ने परिवार को गहरे दुःख में डाल दिया है। पीड़ित की मां का रो-रो बुरा हाल है। वहीं अग्निवीर का शव राधा रानी कॉलोनी घर पहुंच गया है। तेजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक डेढ़ साल पहले अग्निवीर भर्ती हुआ था, जिसकी मौत से पूरा शहर दुखी है।

    जिला शिअद प्रधान यादविंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि यह घटना दुखदायी है। मृतक के पिता भी भारतीय सेना से सेवानिृवत है और भाई भारतीय सेना में है। इनका सभी परिवार देश की सेवा के लिए समर्पित है। हम पंजाब सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार भी लगाते है और अग्निवीर को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग करते है।

     

     

  • Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी, महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी, महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में मौजूद नहीं थे कमेटी मेंबर

    जालंधर, ENS: महानगर के गांव सगवाल में स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए गांव की सरपंच प्रवीण कुमारी ने कहा कि महिला द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला शोर मचाते हुए गुरुद्वारा साहिब में घुसी और उसने गुटका साहिब के अंगों को फाड़ दिया। घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में बच्चे मौजूद थे। इस दौरान महिला द्वारा की गई हरकत देख वह भाग गए। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेड ग्रंथी के बयानों पर महिला के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान राधिका के रूप में हुई है। घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में कोई कमेटी मेंबर मौजूद नहीं था। प्रवीण कुमारी ने कहा कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। दरअसल, महिला पहले गली में तालियां बजाकर भांगड़ा डाल रही थी। इस दौरान वह एक घर में चली गई। जिसके बाद घर से बाहर निकलकर वह गुरुद्वारा साहिब में चली गई। घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में बच्चे पाठ कर रहे थे। महिला की हरकत देखकर बच्चे गुरुद्वारा साहिब से भाग गए। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब के अंग महिला द्वारा फाड़ दिए गए। प्रवीण कुमारी ने कहाकि गांव वासी महिला को छत से नीचे लेकर आए और उन्होंने महिला की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण जाने के लिए कहा। लेकिन महिला घटना स्थल से जाने की बजाए खेतों में लेट गई। घटना का पता चलने पर लोगों ने रोष जताते हुए महिला से मारपीट भी की। गांव वासियों को महिला की बोली समझ नहीं आ रही थी। गांव वासियों ने गुरुद्वारा साहिब की कमेटी के सदस्यों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कमेटी के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला ने सिर पर परना बांधा हुआ है। इस दौरान गांव वासियों द्वारा डंडे मारते हुए उसे भगाया जा रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि संगवाल गांव में सरपंच ने सूचना दी थी कि प्रवासी महिला द्वारा गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी की गई। इस दौरान घटना स्थल पर हैड ग्रंथी कमलजीत लाल ने शिकायत दी। जिसमें उन्होेंने कहा कि रोजाना की तरह वह गुरुद्वारा साहिब में पाठ कर रहे थे। इस दौरान वह बाथरूम में चले गए। गुरुद्वारा साहिब में बच्चे पाठ कर रहे थे, तभी एक महिला गुरुद्वारा साहिब में आ गई। महिला द्वारा गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी की गई। महिला को लोगों द्वारा काबू कर लिया गया। पुलिस ने बिहार की रहने वाली महिला राधिका को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया। महिला का भाषा झारखंड की बोल रही थी। जांच के दौरान पता चला है कि वह परेशान थी और गुरुद्वारा साहिब में गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हालांकि घटना के दौरान कमेटी मेंबर गुरुद्वारा साहिब में मौजूद नहीं थे।
  • Shimla में विदेशी महिला पर्यटक ने गंदगी पर जताई नाराजगी, Video वायरल

    Shimla में विदेशी महिला पर्यटक ने गंदगी पर जताई नाराजगी, Video वायरल

    शिमलाः हिमाचल के शिमला में घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक ने पर्यटक स्थलों पर फैली गंदगी को लेकर चिंता जताई है, जिसकी तेजी से वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में महिला पास में पड़ी गदंगी दिखाती है और लोगों से अपील करती है कि आप यहां सफाई रखें। वीडियो में पानी की बोतलें, चिप्स के पैकेट और बीयर की बोतलें दिखाई दे रही है। वहीं महिला विभिन्न स्थानों पर पड़े कूड़े-कचरे की ओर इशारा करती है। वह कहती है, मेरी सिर्फ एक विनती है, कृपया ऐसा करना बंद करें। आप इस जगह को देवभूमि कहते हैं, फिर यहां इस तरह कचरा कैसे फैला सकते हैं?”
    वह कहती है, “आप जिस कार में सफर कर रहे हैं, उसमें अपना कचरा क्यों नहीं रख सकते? जब होटल, घर या कहीं और डस्टबिन मिले, तब उसे वहां डालें।” महिला ने कहा कि कई धार्मिक स्थलों के आसपास भी कचरे के ढेर दिखाई देते हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उसने लोगों से अपनी आदतें बदलने की अपील करते सवाल किया, “आप अपने धर्म और अपने देश के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?” वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसने स्वच्छता तथा नागरिक जिम्मेदारी को लेकर व्यापक चर्चा छेड़ दी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की बात से सहमति जताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों पर कूड़ा फैलाना आज भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है। गौरतलब है कि प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठन समय-समय पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई पर्यटन स्थलों पर कूड़ा-कचरे की समस्या लगातार बनी हुई है।      
  • Punjab News: घर से AC लेकर चोर फरार, मालिक ने ऑटो का किया पीछा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से AC लेकर चोर फरार, मालिक ने ऑटो का किया पीछा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में टेंट हाउस का काम करने वाले कारोबारी भल्ला के घर से एसी चोरी की घटना सामने आई है। हालांकि घटना बुधवार की है। दरअसल, चोर घर से एसी निकालकर ऑटो में रखकर ले गए। इस दौरान जैसे ही घटना के बारे में कारोबारी को पता चला तो उसने उन्हें रोकने के लिए पीछा भी किया, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाया। इस घटना के दौरान कारोबारी ने ऑटो का नंबर नोट कर लिया और तुरंत थाने में घटना की सूचना दी।

    सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के अनुसार पीले और ग्रीन रंग के एक ऑटो में दो व्यक्ति घर के बाहर रुके। फिर वे घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद वे घर के हॉल तक गए। उन्होंने घर के अंदर के सामान का जायजा लिया, लेकिन उन्हें तुरंत चुराने लायक कोई चीज नहीं लगी। ऐसे में उन्होंने घर के नीचे सीढ़ियों के पास लगे एसी को खोलने की योजना पर काम शुरू किया।

    वे बड़ी तेजी से एसी की कैबिनेट खोलने लगे। इतने में घर का मालिक, जो पहले बाथरूम गया था बाहर निकल आया। ऐसे में उन्हें संदेह हो गया कि वे पकड़े जाएंगे। इसलिए वे एसी लेकर घर से बाहर फरार हो गए। जांच में पता चला कि उन्होंने चोरी किया गया एसी कबाड़ी को हजार रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने कबाड़ी तक भी पहुंच बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि चोर ने चंडीगढ़ बॉर्डर क्षेत्र में स्थित एक इलाके में उन्होंने एसी बेचा था। पुलिस वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। पता चला है कि एक सफाई कर्मचारी ने रेकी कर उन्हें इसकी सूचना दी थी।

  • 3 Club मालिकों को मिली धमकी मांगे 5 करोड़, कहा-‘अगली बार गोली तेरे नाम की’, सुरक्षा में तैनात किए PSO, देखें वीडियो

    3 Club मालिकों को मिली धमकी मांगे 5 करोड़, कहा-‘अगली बार गोली तेरे नाम की’, सुरक्षा में तैनात किए PSO, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में 3 नाइट क्लब संचालकों को गैंगस्टरों द्वारा धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने वॉयस नोट भेजकर क्लब संचालकों से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। धमकी में कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और अगली गोली उनके नाम की होगी। वहीं भाजपा नेता और पार्षद के पति नरिंदर लुबाना को रोहित गोदारा गैंग की ओर से धमकी मिली है। ऐसे में अब भाजपा नेता की शिकायत पर उन्हें सुरक्षा दी गई है। उधर, शहर के क्लब संचालकों को भी धमकी भरा वॉयस नोट आने के बाद सभी की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने बतायाकि कुछ दिन पहले भाजपा नेता नरिंदर लुबाना के भाई रतन लुबाना पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गों ने फायरिंग की थी और गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में अब गैंगस्टर गोदारा ने उनके परिवार के सदस्यों और कुछ क्लब संचालकों को धमकी दी है। जिसके बाद सभी की सुरक्षा बढ़ा दी है।

    डीसीपी क्राइम मरिन्दर सिंह ने कहा सेक्टर 5 में रतन लुबाना पर हुई फायरिंग की घटना के बाद परिवार को धमकी भरे कॉल आये है और परिवार के सदस्यों को भी धमकियां मिली है। इस मामले में हमने पर्याप्त कदम उठाए है। हरियाणा पुलिस के अभेद्य एप परिवार के लोगो के मोबाइल में रजिस्टार करवा दी है और सुरक्षा भी दी है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 5 में ज्यादातर क्लब है और वहां पर हमने स्वाट टीम डिप्लॉय की है।

    उन्होंने कहाकि उस घटना के बाद धमकी कॉल आने के बाद एप डाउनलोड करवाई है और सुरक्षा भी दी है। डीसीपी ने कहा कि धमकी वाले कॉल्स से ड़रने की जरूरत नहीं है। पहले वाला हादसा न हो, उसे लेकर सभी को गाइड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 5 ओर 9 में सुरक्षा कर्मी तैनात किए है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में क्लब, रेस्टोरेंट और कारोबारी प्रतिष्ठान गैंगस्टरों के निशाने पर रहे हैं। रंगदारी मांगने, धमकी देने और फायरिंग जैसी घटनाओं के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे व्यापारियों और क्लब संचालकों में चिंता का माहौल है।

  • BOI के लॉकर से सोने के पैकेट गायब, इसमें कहीं आपके तो नहीं

    BOI के लॉकर से सोने के पैकेट गायब, इसमें कहीं आपके तो नहीं

    फिरोजाबादः बैंक ऑफ इंडिया की भारौल शाखा से ग्राहकों का करोड़ों रुपए का सोना गायब होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में नामजद तीन आरोपितों को पकड़ा है। उनसे अरांव थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि तिजाेरी की चाबी किसके-किसके पास रहती थी। क्योंकि चाभी से तिजाेरी खोलकर सोना गायब किया गया है।

    अरांव थाने में दी तहरीर के अनुसार बैंक शाखा के स्टाफ और मुख्य चाबी धारक दिलीप कुमार निवासी गांव बासगांव बकेवर इटावा पिछले 27 मई से बिना बताए अनुपस्थित था। जिससे तिजाेरी से संबंधित कार्य ठप था। उससे कोई संपर्क न होने पर संदेह हुआ। इसलिए मामले की जानकारी आगरा कार्यालय को दी गई।

    इसके बाद 15 जून को वरिष्ठ सुरक्षा प्रबंधक अंकित और घिरोर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार को भारौल भेजा गया। वीडियो रिकार्डिंग के साथ डुप्लीकेट चाबी से तिजोरी खोली तो उसमें लोन के बदले रखे गोल्ड के 96 पैकेट कम पाए गए थे। प्राथमिकी में इसका वजन और मूल्य नहीं बताया गया है, लेकिन अनुमान है कि करोड़ों रुपए का सोना गायब है।

    एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले में मुख्य प्रबंधक की तहरीर पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक संदीप यादव शिकोहाबाद, स्टाफ अधिकारी दिलीप और स्टाफ अधिकारी नरेश कुमार निवासी रायपुरा हाथरस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसमें तिजाेरी की चाबी रखने वाला कर्मचारी भी शामिल है। उससे पूछताछ की जा रही है।

     

     

  • Jalandhar News: पुलिस कर्मी पर रेहड़ी को टक्कर मारने को लेकर मेन चौक पर भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस कर्मी पर रेहड़ी को टक्कर मारने को लेकर मेन चौक पर भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि चौक के पास रेहड़ी चालक के साथ पुलिस का विवाद हो गया। मिली जानकारी के पुरानी कचहरी के बाहर रेहड़ी के साथ गाड़ी की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस और रेहड़ी चालक में जमकर विवाद हुआ। घटना स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां पुलिस कर्मी ने रेहड़ी चालक पर फोन छीनने के आरोप लगाए, वहीं रेहड़ी चालक ने पुलिस कर्मी द्वारा उसके साथ हाथापाई करने के आरोप लगाए। घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी अपना फोन मांग रहा है।

    इस दौरान सिख नौजवान ने आरोप लगाए कि पुलिस कर्मी ने शराब का सेवन किया हुआ है। सिख नौजवान का कहना है कि पुलिस कर्मी ने उसकी रेहड़ी में गाड़ी मार दी। इस दौरान गर्म तेल उसके ऊपर गिरने से बच गया। आरोप है कि घटना को लेकर पुलिस कर्मी ने उसके साथ हाथापाई भी की। दोनों में विवाद को लेकर जमकर हंगामा हो गया। सिख नौजवान ने कहाकि उसका जो नुकसान हुआ है पहले उसकी भरपाई की जाए, उसके बाद ही फोन वापिस कर दिया जाएगा। रेहड़ी चालक ने कहाकि पुलिस कर्मी एक्टिवा को घसीटकर लेता चला गया और उसके बाद रेहड़ी में टक्कर मार दी।

    महिला ने कहा कि घटना में गर्म तेल उसकी बाजू पर गिर गया। आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस कर्मी मौके से फरार होने लगा था, लेकिन उसे काबू करके फोन लिया गया। पुलिस कर्मी का कहना है कि वह गाड़ी से जा रहा था, इस दौरान सड़क पर खड़ी एक्टिवा के साथ टक्कर हो गई। जिसके बाद गाड़ी से रेहड़ी चालक ने फोन निकाल लिया। पुलिस कर्मी ने कहा कि हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना रेहड़ी चालक द्वारा थाना 4 की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • America-Iran का हुआ ऐतिहासिक शांति समझौता, MOU डील पर आया Donald Trump का बयान

    America-Iran का हुआ ऐतिहासिक शांति समझौता, MOU डील पर आया Donald Trump का बयान

    नई दिल्ली: महीनों के संघर्ष के बाद आखिरकार ईरान और अमेरिका के बीच में समझौता हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने डिजिटल माध्यम से ईरान-अमेरिका समझौता ज्ञापन पर साइन किए। समझौते के बाद ईरान का पहला बयान सामने आया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि – दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के साइन के साथ इस्लामाबाद समझौते के मसौदे को अंतिम रुप दे दिया गया है। अब ये देखने का समय है कि इस समझौते को जमीन पर कैसे लागू किया जाता है।

    ट्रंप ने ईरान समझौते को बताया ऐतिहासिक

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में इमैनुएल मैक्रो की मौजूदगी में इस एमओयू पर साइन किए हैं। ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ हुए समझौते को एक ऐतिहासिक सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से मौजूदा संघर्ष खत्म हो गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुल गया है। यह तय हो गया है कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    डील पर आखिर क्या बोले ट्रंप

    ट्रंप ने कहा कि रविवार को हमने ईरान को एक साथ समझौता किया है। इससे यह सभी लक्ष्य पूरे हो गए हैं जिनको हम हासिल करना चाहते थे। संघर्ष खत्म करना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलना और ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना य़ही इस समझौते का मकसद था। ट्रंप ने कहा कि इस समझौते की सबसे अहम बात यह है कि ईऱान ने कभी भी परमाणु हथियार न बनाने का वादा किया है। ईरान ने सहमति जताई है कि वह न तो परमाणु हथियार बनाएगा और न ही उसे हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता परमाणु हथियार न बनाने और न खरीदने दोनों पर लागू होता है हालांकि ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान इस समझौते का पालन नहीं करता है। फिर से सैन्य कार्रवाई भी हो सकती है। उनका कहना है कि यदि इस सणझौते का सम्मान नहीं करते हैं तो कुछ ऐसी बातें है कि जो इसमें शामिल नहीं है तो यह एक समझौता ज्ञापन है। यदि वो इसे नहीं मानते तो शायद हमें फिर से उन पर बमबारी करनी पड़ेगी और जब तक वे इसे नहीं मानते हैं।    
  • Jalandhar News: मेन बाजार में घर के बाहर से ऑटो लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन बाजार में घर के बाहर से ऑटो लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला बस्तीयाद इलाके के बड़े बाजार में घर के बाहर से ऑटो चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने देर रात घर के बाहर ऑटो नंबर पीबी 08 डीएस 6302 खड़ा किया हुआ था। इस दौरान चोर घर के बाहर से ही ऑटो लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि टोपी पहने चोर पहले गली में पैदल घूमता है। इस दौरान वह ऑटो के पास आकर खड़ा हो जाता है और बड़े आराम से ऑटो को घसीटकर बाहर निकालकर ले जाता है। घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना 5 की पुलिस को दे दी है। पीड़ित सन्नी के अनुसार वह ऑटो चलाकर घर का पालन-पोषण करता है।

    ऐसे में अब उसका ऑटो चोरी होने से काफी नुकसान हो गया है। पीड़ित ने पुलिस से चोर को काबू करने के लिए अपील की है। उधर, लोगों का कहना है कि वेस्ट हलके में रोजाना चोरी की वारदातों हो रही है। जिसके लोग काफी परेशान है। लोगों का आरोप है कि वह कई बार पुलिस को गश्त बढ़ाने की अपील भी कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। यही कारण है कि देर रात नशेड़ी लोग घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है।

  • Punjab News: Litchi का स्वाद अब चखेंगे देश-विदेश के लोग, पठानकोट में बंपर फसल, देखें वीडियो

    Punjab News: Litchi का स्वाद अब चखेंगे देश-विदेश के लोग, पठानकोट में बंपर फसल, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट की लीची पूरे देश में मिठास भरती है। पठानकोट में बड़े पैमाने पर लीची की पैदावार होती हैं। पंजाब के दूसरे राज्यों के मुकाबले पठानकोट का वातावरण लीची की फसल के लिए बहुत अनुकूल है, जिस कारण शहर की लीची जोन भी घोषित किया गया है। इस बार मौसम भी लीची के अनकूल रहा और बम्पर फसल हुई है, जिसके चलते अब वदेशी लोग भी पठानकोट की लीची का स्वाद चखेंगे। इस बार देश के अलग-अलग राज्यों के इलावा दुबई, सिंगापुर और लंदन में पठानकोट की लीची की सप्लाई होने जा रही है। पठानकोट के करीब 4 हजार हेक्टेयर में लीची की पैदावार हो रही है। पठानकोट को लीची जोन घोषित किया गया है, जिसमें बागबानी विवाग अपना पूरा सहयोग दे रहा है।
    https://youtu.be/JSdNeW77PEg

    पठानकोट में तीन तरह की लीची की पैदावार होती है। इसमें देहरादूनी, कलकती ओर सीडलेस लीची की तीनों किसमें भरपूर मात्रा में होती है। जून महीने में लीची को तोड़ने का काम शुरू हो जाता है। व्यापारी ने कहा कि लीची का बाग ठेके पर लिया है, जिसके चलते वह देश के अलग-अलग राज्यों में लीची भेज रहे हैं।

    बागवान ने कहा कि इस बार लीची बंपर हुई है लेकिन पिछले दिनों आए तूफान और गढ़ेमारी के कारण थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पठानकोट की लीची सप्लाई की जा रही है और विदेशों में भी अब भेजीनी शुरू कर रहे हैं।

    बागवानी विभाग के अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि पठानकोट की लीची पूरे देश में भेजी जा रही है। अब विभाग के सहयोग से इस बार लीची सिंगापुर, दुबई और लंदन भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।