Blog

  • Punjab News: जैन मंदिर से भारी मात्रा में चांदी के बर्तन और नगदी लेकर चोर फरार

    Punjab News: जैन मंदिर से भारी मात्रा में चांदी के बर्तन और नगदी लेकर चोर फरार

    लुधियानाः पीएयू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंज पीर रोड स्थित सूरिया विहार में स्थित जैन मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। हालांकि घटना 13 और 14 जून 2026 की दरमियानी रात को हुई है। लेकिन घटना के बारे में अब पुलिस को दी शिकायत के बाद पता चला है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में घुसकर 2 चोर भगवान की चांदी की मूर्ति, पूजा के बर्तन और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान चोर जाते से सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए।

    दरअसल, जैन मंदिर की देखरेख श्री शरियांस वल्लभ जैन सेवा सोसाइटी द्वारा की जाती है। सोसाइटी के प्रधान 61 वर्षीय सुधीर जैन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात के समय दो अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में दाखिल हुए। चोरों ने मंदिर में घुसकर भगवान की एक कीमती चांदी की मूर्ति, पूजा-अर्चना में इस्तेमाल होने वाली 20 चांदी की प्लेटें, 20 छोटी चांदी की कटोरियां और 4 बड़े कटोरे चोरी कर लिए।

    इसके अलावा उन्होंने मंदिर की गोलक तोड़कर उसमें रखी करीब 10 से 15 हजार रुपए की नकदी भी निकाल ली। शातिर चोर अपनी पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए मंदिर के अंदर लगा डीवीआर भी उखाड़कर साथ ले गए। शिकायतकर्ता सुधीर जैन के बयानों के आधार पर थाना पीएयू (PAU) की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4) और 305 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई (ASI) अमरीक सिंह कर रहे हैं। पुलिस इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

  • Jalandhar News: निर्माणाधीन इमारत से मशीन का हिस्सा गिरने के विवाद को लेकर दूसरा पक्ष आया सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: निर्माणाधीन इमारत से मशीन का हिस्सा गिरने के विवाद को लेकर दूसरा पक्ष आया सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके बस्ती गुजा में लैंटर डालने के दौरान मशीन का हिस्सा पड़ोसियों के घर पर गिर गया। मशीन का हिस्सा गिरने को लेकर निर्माणाधीन इमारत के लोगों का पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस दौरान जमकर तेजधार हथियार चले। पीड़िता आरती ने निर्माणाधीन इमारत के परिजन सूरज, अभय, नबाब और रवि परिवारिक मैंबरों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान 15 से 20 नौजवानों ने पति और भतीजे पर हमला कर दिया। हमले में जतिंदर और उसका भतीजा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    उधर, दूसरे पक्ष के परिजन किमी ने कहा कि जेठ के घर की तीसरी मंजिल पर लैंटर डालने का काम चल रहा था। इस दौरान मेले की परमिशन को लेकर महिला टाल-मटौल करती रही। वहीं जब क्रेन की मशीन का हिस्सा पड़ोसियों की छत पर गिरने को लेकर बात की गई तो किमी द्वारा पहले पड़ोसियों पर उसे छत पर खुद गिराने के आरोप लगाए गए। जब पत्रकार ने दोबारा से भारी भरकम का हिस्सा गिरने के बारे में पूछा तो कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता। किमी का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहले उनके घर पर आकर हमला किया था। इस विवाद में जतिंदर, बिल्ला सहित छोटे बच्चों ने हमला किया।

    घटना में सूरज, रवि पाल सिर में ईंट लगने घायल हो गए। वहीं बच्ची प्ररेणा ने कहा कि घर में लैंटर डालकर मोंटी बनाने का उनके घर में काम चल रहा था। बच्ची के अनुसार क्रेन डीली होने के कारण क्रेन का हिस्सा पड़ोसियों के घर पर गिर गया। इस दौरान पड़ोसियों का बेटा पुनीत उसके पिता बोवी के साथ विवाद करने लगा। प्ररेणा के अनुसार पड़ोसियों के हुए नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया गया। लेकिन पड़ोसियों द्वारा फिर भी उनके साथ विवाद करते हुए हाथापाई की गई। इस घटना में उनके घर के 2 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

     

  • स्पीकर संधवां द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

    स्पीकर संधवां द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

    चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने आज पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्पीकर संधवां ने गुरु अर्जन देव जी द्वारा मानवता, हक-सच और धर्म की स्वतंत्रता के लिए दी गई सर्वोच्च कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन हम सभी को सर्व-शांति, मानवता और निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है।

    स्पीकर संधवां ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी ब्रह्मज्ञानी तथा सहनशीलता की प्रतिमूर्ति थे। जुल्म और अत्याचार के विरुद्ध उनके द्वारा दी गई महान कुर्बानी का विश्व इतिहास में कोई सानी नहीं है। उन्होंने मानवता को परमात्मा से जुड़ने तथा साहस और धैर्य के साथ जीवन जीने का मार्ग दिखाया। स्पीकर संधवां ने आदि ग्रंथ, अर्थात् श्री गुरु ग्रंथ साहिब के संकलन तथा हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के निर्माण में पांचवें गुरु जी के ऐतिहासिक योगदान पर भी प्रकाश डाला। यह पवित्र स्थल आज विश्वभर में आपसी भाईचारे, समानता और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है।

    स. कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के लोगों से गुरु साहिब की महान शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और आपसी प्रेम की भावनाओं को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि यही गुरु साहिब की अमर विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

     

  • Jalandhar News: निर्माणाधीन इमारत से गिरा मशीन का हिस्सा, पड़ोसियों में हुई हाथपाई, जमकर चले हथियार, 2 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: निर्माणाधीन इमारत से गिरा मशीन का हिस्सा, पड़ोसियों में हुई हाथपाई, जमकर चले हथियार, 2 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके बस्ती गुजा में लैंटर डालने के दौरान मशीन का हिस्सा पड़ोसियों के घर पर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन मशीन का हिस्सा गिरने को लेकर निर्माणाधीन इमारत के लोगों का पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस दौरान जमकर तेजधार हथियार चले। घटना में 2 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता आरती ने कहा कि पड़ोसियों द्वारा अपने घर पर लैंटर डालने का काम किया जा रहा था।

    इस दौरान अचानक पड़ोसियों द्वारा करवाए जा रहे निर्माण के दौरान मशीन का हिस्सा उनके गिर पर आकर गिर गया। महिला ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि मशीन का हिस्सा बाहर गली में गिर गया और घटना से किसी का नुकसान हो गया, लेकिन बाद में उनके पति ने छत पर जाकर देखा तो पता चला कि मशीन का हिस्सा उनके अपने घर पर मशीन गिरा था। महिला का इस दौरान आरोप है कि पड़ोसियों का छोटा बेटा आया और उनके बेटे से बहसबाजी करने लगा। जिसके बाद पड़ोसियों का सारा परिवार उनके घर में आ गया और विवाद कर लग गया।

    आरती के अनुसार विवाद के बाद उन्होंने पड़ोसियों को घर से बाहर कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी अन्य नौजवानों के साथ हथियार लेकर दोबारा आ गए और घर के बाहर गेट पर तेजधार हथियार मारते हुए गेट तोड़ दिया। जिसके बाद पति और भतीजे पर हमला करके घायल कर दिया। घटना में पति जतिंदर और भतीजा घायल हो गया। पति के सिर पर दातर लगा है और भतीजे के सरिया लगा है। पीड़िता के अनुसार सूरज, अभय, नबाब और रवि परिवारिक मैंबरों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। घटना के दौरान 15 से 20 नौजवानों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पड़ोसियों द्वारा दोबारा हमला करने की धमकी दी गई।

    महिला ने दिखाई की उनके घर पर मशीन का हिस्सा गिरा पड़ा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बस्ती बावा खेल के एएसआई जगतार सिंह ने कहाकि उन्हें इलाके में झगड़े की सूचना मिली थी। इस दौरान जांच अधिकारी ने बताया कि इलाके में घर पर लैंटर डालने का काम किया जा रहा था। इस दौरान ईंटे और मशीन का हिस्सा दूसरे घर में गिर गया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के विवाद को लेकर आईओ को सूचित कर दिया गया है। दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • खेल-खेल में स्कूल की तैयारी सीख रहे नौनिहाल, लोअर बसाल में लगा समर रेडीनेस मेला

    खेल-खेल में स्कूल की तैयारी सीख रहे नौनिहाल, लोअर बसाल में लगा समर रेडीनेस मेला

    ऊना/ सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना ऊना के पर्यवेक्षक वृत्त बसाल के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र लोअर बसाल में गुरुवार को पर्यवेक्षक कुलवीर कौर की अध्यक्षता में समर कैम्प रेडीनेस मेला-1 का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य कम समय में अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच बनाना, उन्हें विद्यालय जाने के लिए तैयार करना तथा माताओं को बच्चों की स्कूल तैयारी से जोड़ना रहा।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान प्रमोद कुमार, उपप्रधान शाम लाल, वीडीसी सदस्य महिंद्र कुमार तथा सभी वार्ड पंच और ग्राम पंचायत सचिव महेश कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के माता-पिता, दादा-दादी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
    कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बच्चों के प्रारंभिक विकास, स्कूल रेडीनेस तथा घर पर बच्चों के सीखने के अनुकूल वातावरण तैयार करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों की बौद्धिक, सामाजिक एवं भावनात्मक तैयारी में परिवार की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    पर्यवेक्षक कुलवीर कौर ने कहा कि समर रेडीनेस मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालयी शिक्षा के लिए मानसिक, सामाजिक और व्यवहारिक रूप से तैयार करना है । साथ ही अभिभावकों को भी इस प्रक्रिया में सहभागी बनाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि प्रत्येक बच्चा आत्मविश्वास के साथ विद्यालय में प्रवेश कर सके।
     
  • Jalandhar Heights-3 में चला रहा था सरकारी नौकरी लगवाने का फर्जीवाड़ा, महिला गिरफ्तार, 3 दिन का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    Jalandhar Heights-3 में चला रहा था सरकारी नौकरी लगवाने का फर्जीवाड़ा, महिला गिरफ्तार, 3 दिन का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    ASI और Doctor की नौकरी लगवाने के लेती थी इतने लाख रुपए

    जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स-3 में महिला खुद को बड़ी प्रशासनिक अधिकारी बताकर लोगों को जाल में फंसाकर उन्हें डॉक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एएसआई बनवाने का झांसा देकर ठगी मारती थी। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पूजा ठाकुर के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस को 200 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की आशंका है। पुलिस ने पूजा ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभि समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। थाना सदर के एसएचओ संजीव सुरी ने बताया कि उन्हें एजीआई के डॉक्टर मनमहक ने शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने कहा कि पूजा ने उन्हें झांसे में लिया और कहा कि होम मिनिस्ट्री में उसकी जान पहचान है और वह उनके करीबियों को सरकारी नौकरी दिलवा सकती है। ऐसे में कई लोगों ने नौकरी के नाम पर उसे पैसे ट्रांसफर किए। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार पूजा एएसआई की नौकरी लगवाने के लिए लोगों से 3 लाख रुपए लेती थी, कांस्टेबल के डेढ लाख रुपए लेती थी। इसी तरह नर्स की नौकरी लगवाने के डेढ लाख रुपए लेती थी और डॉक्टर की नौकरी लगवाने के डेढ़ लाख रुपए लेती थी। पूजा ने सभी को बताया कि उसकी होम मिनिस्ट्री में अच्छी जान पहचान है और वहीं पर वह नौकरी करती है। पुलिस को पूजा के कब्जे से 20 अपॉइंटमेंट लेटर, फेक सरकारी कार्ड, लैबटॉप, मोबाइल बरामद हुआ है। मनमहक की शिकायत के अनुसार उससे 18 लाख रुपए ठगे गए। घटना स्थल से अभी तक पूजा से कैश बरामद नहीं हुआ। पुलिस जांच में सामने आया है कि जालंधर हाईट्स में पूजा की लोगों शाम के समय पार्क में सैर करते समय जान पहचान हो गई। इस दौरान उसने लोगों को बताया था कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और उसने मैथ्स में पीएचडी की हुई है और वह एमएचओ में रह चुकी है। पूजा के अनुसार उसकी वहां पर काफी जान पहचान है और वह लोगों को सरकारी नौकरी पर लगवा सकती है। एजीआई फ्लैट में पूजा को 4 से 5 महीने आए हुए थे। जांच के दौरान पता चला है कि पूजा के पास पहले से लैटर पेड मौजूद थे। लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर देने के लिए बाहर से फर्जी प्रिंट निकालकर लोगों को देती थी और उनसे पैसे ठगती थी। पुलिस द्वारा आरोपी महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया और कोर्ट में पेश करके उसका 3 दिन का रिमांड लिया गया। जांच में सामने आया है कि यह अंतरराज्यीय बड़ा रैकेट है। पूजा ठाकुर का असली ‘बॉस’ दिल्ली में बैठा है, जो वहीं से इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। महिला पीड़ितों को कहती थी कि उसका मुख्य दफ्तर दिल्ली में है और वहीं से पैसे कलेक्ट करने के लिए हर दूसरे दिन एक ‘राइडर’ आता है।
  • Punjab News: भारी मात्रा में हथियारों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में हथियारों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: कमिश्नर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 आधुनिक विदेशी हथियारों सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह नेटवर्क विदेश में बैठे गोपी बराड़ द्वारा संचालित था, जो पाकिस्तानी सरगनाओं के साथ मिलकर ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा के अंदर हथियार मंगवाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गोपी बराड़ अटारी और रमदास बेल्ट के सीमावर्ती क्षेत्रों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाता था।

    इस नेटवर्क से जुड़े लोग हथियारों को आगे गैंगस्टरों और अपराधी तत्वों तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस ने इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई करते हुए पूरे मॉडल को बेनकाब कर दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 11 आधुनिक विदेशी पिस्तौल बरामद हुए हैं। इनमें 4 चाइनामेड .30 बोर पिस्टल, 4 PX5 स्टारम ऑटोमेटिक पिस्टल, 1 ज़िगाना पिस्टल और 2 ऑस्ट्रियाई बने 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल शामिल हैं।

    पुलिस के मुताबिक, ये हथियार अपराधी वारदातों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में कई अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन से संबंधित हैं। इनमें से कुछ आरोपी पहले ही हत्या की कोशिश, असहला एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी गुरप्रीत उर्फ गोपी के खिलाफ पहले भी कई गंभीर केस दर्ज हैं और उसे 2023 में दिल्ली स्पेशल सेल से भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से सीमा पार बैठे तस्करों और गैंगस्टरों के एक बड़े नेटवर्क को करारा झटका लगा है।

     

  • जनजातीय क्षेत्रों में यौन संचारित रोगों पर शोध रिपोर्ट जारी

    जनजातीय क्षेत्रों में यौन संचारित रोगों पर शोध रिपोर्ट जारी

    शिमला: जनजातीय विकास विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश की जनजातीय जनसंख्या में यौन संचारित रोगों की व्यापकता, जोखिम कारकों एवं उपचार-खोज व्यवहार विषयक शोध अध्ययन की रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट को अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजातीय विकास ओंकार चंद शर्मा ने जारी किया। यह रिपोर्ट जनजातीय विकास विभाग द्वारा आईजीएमसी शिमला के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के सहयोग से तैयार की गई है।

    जिला चंबा, किन्नौर एवं लाहौल-स्पीति के 3,000 प्रतिभागियों पर आधारित इस अध्ययन में जनजातीय क्षेत्रों में यौन संचारित रोगों से संबंधित लक्षणों, जागरूकता, जोखिम कारकों एवं उपचार प्राप्त करने के व्यवहार का आकलन किया गया है। अध्ययन में जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

    ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि अध्ययन के निष्कर्ष जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में प्रस्तुत महत्वपूर्ण निष्कर्षों एवं सिफारिशों पर समयबद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त सचिव जनजातीय विकास डॉ. विक्रम सिंह नेगी, अनुसंधान अधिकारी डॉ. रूपल सूद, प्रधान अन्वेषक प्रो. (डॉ.) अनमोल गुप्ता, सहायक प्रो. डॉ. अमित सचदेवा तथा जूनियर रेजिडेंट डॉ. अर्चित शर्मा भी उपस्थित थे।

     

  • Punjab News: ज़मीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, एक की मौत

    Punjab News: ज़मीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, एक की मौत

    बरनालाः दिढ़बा मंडी में पिछले समय से चल रहे जमीन विवाद के सिलसिले में गांव कमालपुर में गोलियां चल गई। इस घटना में एक पक्ष के युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की जांच कर रही डीएसपी डॉ. रुपिंदर कौर बाजवा ने बताया कि थाना दिढ़बा के अंतर्गत आते गांव कमालपुर में जमीन के झगड़े को लेकर 2 पक्षों में लड़ाई हुई है। जिनमें एक पक्ष राज सिंह का है और दूसरा पक्ष कुलदीप सिंह का है। दोनों पक्षों की आपसी बहस के बाद गोली चल गई। जिसमें राज सिंह के पक्ष द्वारा चलाई गई गोली से 32 वर्षीय रोहित कुमार निवासी पटियाला की मौत हो गई।

    वहीं इस घटना में 2 व्यक्ति लक्ष्मण सिंह घनोड़ जट्टां तथा विवेक निवासी समाना को घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी ने कहा कि मृतक व्यक्ति अपने परिचित के साथ जमीन के मामले को लेकर आया था। मौके पर हुई गोलीबारी में गोली लगने से मौत हुई। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी ने कहा कि राज सिंह के साथ तीन अन्य अनजान व्यक्तियों के होने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में उनकी टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

     

  • मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

    मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले की मसरूंड-हमल सड़क पर छतरुंड के निकट गत रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

    उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।