Blog

  • Telegram के CEO ने लगाए गंभीर आरोप, Reliance Industries के खिलाफ किया Tweet

    Telegram के CEO ने लगाए गंभीर आरोप, Reliance Industries के खिलाफ किया Tweet

    नई दिल्ली: भारत सरकार हफ्ते भर के लिए टेलीग्राम को बैन करने का ऐलान किया है। NEET पेपर लीक के बाद दुबारा परीक्षा होगी। इसी कारण से इस ऐप को बैन किया गया है हालांकि कंपनी के सीईओ ने कहा है कि पेपर लीक के कारण टेलीग्राम नहीं था। ऐप बैन करना कोई ऑप्शन नहीं है क्योंकि लीक्ड पेपर शेयरिंग किसी भी ऐप पर किया जा सकता है।

    टेलीग्राम ऐप के फाउंडर ने लगाया आरोप

    इतना ही नहीं टेलीग्राम ऐप के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव ने आरोप लगाया है कि भारत की टेलीकॉम कंपनी रिलांयस इंडस्ट्रीज टेलीग्राम की इंटरनेट कनेक्टिविटी में दखल दे रही है। उनका दावा है कि दखल सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि भारत के बाहर भी कई देशों में यूजर्स को इसका असर झेलना पड़ रहा है। ड्यूरोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रिलायंस एक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है जिसे BGP हाईजैकिंग कहते हैं। यह इंटरनेट की एक बेसिक रुटिंग तकनीक है जिसके जरिए डेटा एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क का पहुंचता है। अगर इसमें छेड़छाड़ हो जाए। इंटरनेट ट्रैफिक को गलत रास्ते पर भेजा जा सकता है। ड्यूरोव का आरोप है कि इसी तरीके से टेलीग्राम की पहुंच को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह समस्या सिर्फ भारत में नहीं बल्कि यूएई जैसे देशों में भी देखी गई है जहां यूजर्स को टेलीग्राम इस्तेमाल करने में दिक्कत आई है। ड्यूरोव ने इसे जानबूझकर की गई साजिश बताया और कहा कि रिलांयस ने इस मामले में कई रिपोर्ट्स को नजरअंदाज किया है।

    रिलांयस का मेटा से है कारोबारी संबंध

    इस पूरे मामले को उन्होंने बिजनेस प्रतिस्पर्धा से भी जोड़ा है। ड्यूरोव का कहना है कि रिलायंस का मेटा से कारोबारी संबंध है और मेटा ही व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी बड़ी सर्विसेज की मालिक है। ऐसे में उन्होंने इशारा किया कि टेलीग्राम के खिलाफ यह कदम प्रतिस्पर्धा का हिस्सा हो सकता है हालांकि उन्होंने अपने इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पर पेश नहीं किया है। गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के अनुसार, NEET 2026 री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए गलत गतिविधियों की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद सरकार ने आईटी कानूनों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम आखिरी ऑप्शन के तौर पर उठाया गया है ताकि परीक्षा से पहले किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकी जा सके। हालांकि ड्यूरोव की ओर से सरकार के इस फैसले की भी आलोचना हुई है। उनका कहना है कि इस तरह के कदम आम यूजर्स को सजा देते हैं जबकि असली दोषी दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में 15 करोड़ से ज्यादा टेलीग्राम यूजर्स हैं और ऐसे फैसले सीधे तौर पर उन्हें प्रभावित करते है। ड्यूरोव ने यह भी कहा कि यदि इस तरह की पाबंदियां लगती रही है तो इंटरनेट की ओपननेस और यूजर्स की फ्रीडम पर असर पड़ेगा। फिलहाल इस पूरे मामले पर रिलायंस की ओऱ से रिएक्शन नहीं आया है।  
  • Jalandhar News: लेबनान में फंसे 5 युवकों की हुई वतन वापसी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लेबनान में फंसे 5 युवकों की हुई वतन वापसी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मानवता की निस्वार्थ सेवा करने वाली संस्था खालसा एड के निरंतर प्रयासों से लेबनान में फंसे पंजाब के 5 युवकों को सुरक्षित वतन भारत लाया गया। इस मौके पर लौटने वाले युवकों में करम सिंह (पटियाला), दलबीर सिंह (जालंधर), हरजिंदर कुमार (जालंधर), जसप्रीत सिंह (पटियाला) और विचित्र सिंह (होशियारपुर) शामिल हैं। खालसा एड के ट्रस्टी जसप्रीत सिंह दाहिया ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ये युवक अमेरिका-ईरान तनाव के चलते लेबनान में बने अस्थिर और चुनौतीपूर्ण हालातों के कारण वहां फंसे हुए थे। क्षेत्र में बढ़े तनाव के कारण कई विदेशी नागरिकों की तरह पंजाब के युवक भी कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे थे। वहां पर वह लंबे समय से अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे थे।

    बातचीत के दौरान युवकों ने अपने वतन लौटने में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद खालसा एड ने इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर उठाया। जसप्रीत सिंह दाहिया ने बताया कि रवि सिंह से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल भारत सरकार के पूर्व विदेश सचिव एवं वर्तमान राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से संपर्क किया। उनके सहयोग से भारत सरकार और बेरूत स्थित भारतीय दूतावास के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद खालसा एड, भारतीय दूतावास और तरनजीत सिंह संधू के सहयोग से इन पांचों युवकों की सुरक्षित वतन वापसी संभव हो सकी।

    वतन लौटने के बाद युवकों और उनके परिवारों ने खालसा एड, रवि सिंह, जसप्रीत सिंह दाहिया, बेरूत स्थित भारतीय दूतावास और तरनजीत सिंह संधू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर किए गए प्रयासों और निरंतर सहयोग के कारण ही वे अपने परिवारों से दोबारा मिल सके। युवकों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि लेबनान में बने तनावपूर्ण हालातों के कारण वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे और घर लौटने की उम्मीद धीरे-धीरे कम होती जा रही थी। उन्होंने कहा कि खालसा एड द्वारा हर चरण पर दिए गए सहयोग ने उनमें विश्वास बनाए रखा और अंततः वे सुरक्षित अपने परिवारों तक पहुंच सके।

    जसप्रीत सिंह दाहिया ने कहा कि खालसा एड का मिशन केवल राहत सामग्री पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट में फंसे लोगों को सुरक्षा, सम्मान और नई उम्मीद प्रदान करना भी है। खालसा एड आज दुनिया के 50 से अधिक देशों में प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध जैसी परिस्थितियों, बाढ़, भूकंप और अन्य संकटों के दौरान बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा कर रही है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवा कार्यों के साथ-साथ खालसा एड पंजाब में भी कई दीर्घकालिक पुनर्वास और विकास परियोजनाएं चला रही है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए पक्के मकानों का निर्माण, कृषि सहायता तथा बाढ़ की रोकथाम के लिए स्थायी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को स्थायी सहारा मिल सके।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोली और ईंट-पत्थर

    Punjab News: 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोली और ईंट-पत्थर

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुलट गांव में 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि घटना के दौरान फायिरंग और ईंट-पत्थर बरसाए गए। इस खूनी झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, ज़मीनी खाल को लेकर विवाद हुआ था।

    दोनों पक्षों के बीच ईंटें फेंकी गईं और तेजधार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। यह भी पता चला है कि एक व्यक्ति को गोली मारी गई और उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।

  • इंडियन स्टैंड-अप कॉमेडी: विवादों में एक और कॉमेडियन, छीड़ी नई बहस

    इंडियन स्टैंड-अप कॉमेडी: विवादों में एक और कॉमेडियन, छीड़ी नई बहस

    नई दिल्ली: हाल ही में इंडियन स्टैंड-अप कॉमेडी लगातार विवादों में घिरती जा रही है। प्रणित मोरे के ‘370 रुपये बिरयानी’ वाले मज़ाक और मधुर विरली के रेप जोक के बाद अब कॉमिक ऐश्वर्या मोहनराज भी आलोचना का सामना कर रही हैं। उनके पुराने कॉमिकस्तान  ऑडिशन क्लिप में “मेल बेबीज़” पर किया गया मज़ाक सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद आपत्तिजनक लगा। लोगों का कहना है कि रेप, जेनिटल म्यूटिलेशन और मृतकों पर मज़ाक करना “डार्क ह्यूमर” नहीं बल्कि संवेदनशील मुद्दों का मज़ाक उड़ाना है। हर नए विवाद के साथ यह बहस और तेज़ हो रही है कि कॉमेडी की सीमाएँ कहाँ तक हैं और क्या नैतिकता को नज़रअंदाज़ करके हँसी कमाना सही है।

     

    ऐश्वर्या मोहनराज क मेल बेबीज़वाले मज़ाक:

    अपने सेट के दौरान उन्होंने कहा, “मेरे बैकग्राउंड पर वापस जाऊं तो, वह औरतों से नफ़रत करने की मिसाल हैं। ठीक है, आसान शब्दों में कहें तो, वह मर्दों से नफ़रत करती हैं। आसान शब्दों में कहें तो, वह मर्दों के लिए हरियाणा हैं।” “मैं आपको बताती हूँ कैसे। तो, जब उन्होंने मेरे भाई को जन्म दिया, तो मेरी माँ बच्चों की तरह रोईं। लगता है, नर्स उन्हें उसका p*** काटने नहीं दे रही थी या कुछ और। क्लासिक नर्स। साथ ही, मेरी माँ मेरी रोल मॉडल हैं। किसी दिन, मैं उनका अधूरा सपना पूरा करना चाहती हूँ। जब मेरा बेटा होगा,” उन्होंने हँसते हुए कहा, और इशारा किया कि वह अपने बेटे के प्राइवेट पार्ट काट देंगी। ऑडियंस और दूसरे कॉमेडियन ने तालियाँ बजाईं और खुशी मनाई।

     

    सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

    इंस्टाग्राम पर एक यूज़र ने लिखा, “जब रेप, जेनिटल म्यूटिलेशन और मरे हुए लोगों का मज़ाक उड़ाना एंटरटेनमेंट बन जाता है, तो कुछ तो सीरियसली गलत है। यह मज़ेदार भी नहीं है यार, लेकिन सच कहूँ तो, सच में दुख की बात है। उसके साथ कुछ सीरियसली गलत है।” एक और यूज़र ने सभी कॉमेडियन को उनकी बेहूदा बातों को ‘डार्क ह्यूमर’ कहने के लिए बुरा-भला कहा। “और डरावनी बात यह है कि जब उन्होंने यह मज़ाक किया, तो जज खुश हो रहे थे और ऑडियंस हंस रही थी, लेकिन रेप और हिंसा असली क्राइम हैं। ये सिर्फ़ ऐसे ट्रेंड नहीं हैं जिन्हें हम मान लें और आगे बढ़ जाएं। सच कहूं तो, मुझे खुशी है कि लोग उनके क्लिप ढूंढ रहे हैं और उन्हें रोक रहे हैं। अगर हम अभी नहीं बोले, तो ये सारे जोक्स नॉर्मल हो जाएंगे।”

     

    प्रणित मोरे और मधुर विरली के बैकलैश:

    प्रणित मोरे के शो के क्राउड वर्क क्लिप्स वायरल होने के बाद – एक वीडियो में, एक ऑडियंस मेंबर ने एक औरत की इज्ज़त की तुलना Rs 370 की चिकन बिरयानी से की, और दूसरे में, एक डॉक्टर ने ‘ मर्दों के प्राइवेट पार्ट्स ‘ की तुलना करने का मज़ाक उड़ाया – इसमें शामिल सभी लोगों ने सबके सामने माफ़ी मांगी।

    मधुर विरली का 2024 का वीडियो फिर से सामने आया, जिसमें उन्होंने रेप का ‘जोक’ किया था। IIT ग्रेजुएट ने कहा कि 10 में से एक रेप केस में, अपराधी विक्टिम को इसलिए मार देता है क्योंकि वह ‘कडल’ मांगती है। अपने YouTube चैनल पर, कॉमिक ने कहा कि उन्हें “सच में अफ़सोस है”।

    हर विवाद के साथ, कॉमेडियन की नैतिकता और असल में ह्यूमर क्या है, इस पर बड़ी बहस और तेज़ होती जा रही है।

     

  • इंसानियत शर्मसार! मां के प्रेम संबंध में बाधक बना 7 वर्षीय बेटा, अपहरण कर नहर में फेंका, देखें वीडियो

    इंसानियत शर्मसार! मां के प्रेम संबंध में बाधक बना 7 वर्षीय बेटा, अपहरण कर नहर में फेंका, देखें वीडियो

    मेरठः बहसूमा थाना क्षेत्र में रामराज के पास फिरोजपुर, सैफपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे एक 7 वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी अर्पित शर्मा ने बताया कि अंगद की मां ओर उसके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंगद उसमें बड़ी बाधा बना हुआ था। मंगलवार की सुबह वो कार लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा, देखा कि अंगद बाहर खेल रहा है।

    उसे आवाज देकर बुलाया ओर चॉकलेट के बहाने कार में बिठाकर ले गया और उसकी हत्या करके उसके शव को नहर में फेंक दिया। मंगलवार सुबह 11 बजे की मासूम अंगद घर के बाहर खेल रहा था। अचानक गायब होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अंगद के अपहरण की सूचना पर प्रशासन हरकत में आई और आसपास सीसीटीवी कमरों की जांच करते हुए 24 घंटे में ही आरोपी अर्पित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

    सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज गांव से बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। दादी ने बताया कि मैं अपने पोते अंगदवीर को लेकर पटियाला में रहती हूं। वहीं उसकी पढ़ाई चल रही है। 5 से 6 दिन पहले ही हम मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज में अपने दूसरे घर पर लौटे थे। उन्होंने पोता अंगदवीर (7) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेलने निकल था। काफी देर तक वापस न आने पर खोज की गई तो उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

    एसपी देहात अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि गठित की गई पुलिस टीमों ने आरोपी अर्पित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्चे का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर मवाना नहर में फेंक दिया। उन्होंने उल्टे भी बताया कि अंगद के पिता दुबई में नौकरी करते है, फिलहाल बच्चे का शव बरामद करने के लिए गोताखोरों की टीमें लगा रखी है।

  • Jalandhar-Ludhiana railway track, मेयर, DC Office को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

    Jalandhar-Ludhiana railway track, मेयर, DC Office को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

    गृहमंत्री अमित शाह और सीएम मान को भी दी धमकी

    लुधियानाः पंजाब के औद्योगिक शहर में एक बार फिर से धमकी भरा ई-मेल सामने आने से प्रशासन से हड़कंप मच गया। लुधियाना के मेयर, डीसी ऑफिस (DC Office) और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की एक खौफनाक धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए सीधे पुलिस कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई है, जिसके बाद पूरे पंजाब के सुरक्षा विभागों और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ईमेल 17 जून 2026 को सुबह करीब 9:34 बजे प्राप्त हुआ। ईमेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का सदस्य बताया है। ईमेल में बेहद आपत्तिजनक और डराने वाली बातें लिखी गई हैं। जिसमें लिखा गगाय है कि आज दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर और डीसी ऑफिस को ‘मानव बम’ (Manukhi B”0mb) से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसी के साथ ईमेल में लिखा है कि 2027 तक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तरह आत्मघाती हमला किया जाएगा। ईमेल में साफ लिखा गया है कि 18 जून से 30 सितंबर के बीच अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया जाएगा। भेजने वाले ने खुलेआम चेतावनी दी है अपने बच्चे बचाओ, कोई भी 18 जून से 30 सितंबर के बीच दिल्ली वाली रेल से सफर न करे। ईमेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाने और हरदीप सिंह निज्जर की मौत का बदला लेने की बात भी कही गई है। इस ईमेल के बाद लुधियाना मेयर दफ्तर, डीसी कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि यह ईमेल कहाँ से जनरेट हुआ है और इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है या वाकई कोई बड़ी साजिश रची जा रही है।
  • Punjab News: सब्जियों से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराई, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जियों से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराई, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड रेखा मिल्क प्लांट फ्लाईओवर के ऊपर डिवाइडर के साथ एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार्ऱवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। वहीं ड्राइवर भी पिकअप के अंदर फंस गया, जिससे राहगीरों ने बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

    पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच का बताया जा रहा है। फिरोजपुर का रहने वाला 27 वर्षीय संदीप रोज़ाना की तरह लुधियाना से सब्जी लेने आया था। जब वह लुधियाना से सब्जी लोड करके वापस जा रहा था, तभी वेरका मिल्क प्लांट के पास अचानक उसकी बोलेरो पिकअप गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई।

    गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सराभा नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मृतक संदीप के शव को कब्ज़े में लेकर लुधियाना के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।

     

     

     

     

     

  • CM Sukhu ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में फ्री बिजली Royalty में वृद्धि का किया आग्रह

    CM Sukhu ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में फ्री बिजली Royalty में वृद्धि का किया आग्रह

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में प्रारंभिक 12 वर्षों की अवधि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं में सामान्य 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी के अतिरिक्त निःशुल्क बिजली रॉयल्टी की हिस्सेदारी बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने केन्द्र सरकार से 180 मेगावाट की बैरा-स्यूल जलविद्युत परियोजना के संचालन के 44 वर्ष पूर्ण होने के परिणामस्वरूप इस परियोजना में निःशुल्क बिजली की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) परियोजनाओं में राज्य को देय ऊर्जा बकाया के भुगतान में हो रहे विलम्ब का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के निर्माण के दौरान प्रदेश के लोगों ने कठिनाइयों का सामना किया और हजारों लोगों ने विस्थापन का दंश झेला। राज्य को प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभावों का सामना करना पड़ा और पौंग बांध से विस्थापित लोगों का पुनर्वास आज भी पूरी तरह नहीं हो सका है।

    सुक्खू ने आग्रह किया कि हरियाणा और पंजाब दोनों राज्य अपनी सहमति प्रदान कर 31 अक्तूबर, 2011 तक के 13,066 मिलियन यूनिट ऊर्जा बकाया तथा उसके बाद 6 प्रतिशत ब्याज सहित राज्य को प्रदान करें। यदि ऊर्जा बकाया का भुगतान धनराशि के रूप में किया जाता है, तो इस स्थिति में 6 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज की दर से अब तक की गणना के अनुसार इसकी अनुमानित धन राशि 7,784 करोड़ रुपये बनती है। मुख्यमंत्री ने शानन जलविद्युत परियोजना की पृष्ठभूमि के बारे में भी अवगत करवाया और इस परियोजना पर राज्य के वैध अधिकार का पक्ष रखा।

    मुख्यमंत्री ने कांगड़ा में प्रस्तावित ‘एयरो सिटी’ और ‘हिम चंडीगढ़’ के विकास के लिए भी केंद्रीय मंत्री से वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में सुनियोजित शहरीकरण, आर्थिक विकास, पर्यटन तथा निवेश को बढ़ावा देना है।

    उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि राज्य सरकार द्वारा 24 शहरी स्थानीय निकायों में ‘अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत 1,179 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित की जा रही है। इनमें से 660 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रथम चरण में भारत सरकार को भेजी जा चुकी हैं।

    मुख्यमंत्री ने ‘क्लीन हिली एंड हिमालयन सिटीज़ इनिशिएटिव’ के अंतर्गत स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन संबंधी कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए 12.33 करोड़ रुपये जारी करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने अमृत योजना के तहत पूर्व में स्वीकृत परियोजनाओं के लिए शेष 64.45 करोड़ रुपये जारी करने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारत सरकार को अनुमोदन के लिए भेजी गई अमृत मित्रा योजना के अंतर्गत 14 शहरी स्थानीय निकायों में 43 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह भी किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों में प्रत्येक संपत्ति को विशिष्ट पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से क्यूआर-आधारित डिजिटल डोर प्लेट प्रणाली राज्य में प्रक्रियाधीन है। उन्होंने इस परियोजना के दूसरे चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए आगामी पांच वर्षों में 18 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी अनुरोध किया। बैठक में मुख्य सचिव के.के. पंत, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह तथा ऊर्जा निदेशक राकेश प्रजापति भी उपस्थित थे।

     

  • अपहरण और लूटकांड में गिरोह का भंडाफोड़, 48 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अपहरण और लूटकांड में गिरोह का भंडाफोड़, 48 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के पिंजौर में युवक के अपहरण और लूटपाट के मामले में बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों की पहचान दीपेश निवासी चरखी दादरी और योगेश निवासी भिवानी के रूप में की है।

    डीसीपी अमरिन्दर सिंह ने प्रेस की कांफ्रेंस में बताया कि ये आरोपी 15 जून को अपहरण और लूटपाट मामले में आरोपी थे। जिनहोंने पिंजौर में 4 आरोपियों ने कार में एक व्यक्ति को किडनैप कर उससे करीब 17 हजार की नकदी और फोन लूटा था। ये आरोपी रोहित गोदारा गैंग के सदस्य है। दोनों आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है। आरोपी योगेश पर गुडगांव में कई मामले दर्ज है। ये पिस्तौलें सप्लाई करने का काम करता है। पुलिस ने चारों को आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में शामिल गाड़ी भी रिकवर कर ली है।
    डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपी छात्र है। दीेपेश 12वीं का छात्र है और योगेश डिप्लोमा कर रहा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल और 2 कारतूस भी बरामद किए है।

     

     

     

  • Hormuz से भी बढ़ गया संकट, Experts ने दी चेतावनी बोले – ‘Taiwan बन सकता है भारत के लिए सिरदर्द’

    Hormuz से भी बढ़ गया संकट, Experts ने दी चेतावनी बोले – ‘Taiwan बन सकता है भारत के लिए सिरदर्द’

    नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता फाइनल हो गया है। लंबे समय से दुनिया को डरा रहा होर्मुज स्ट्रेट संकट आखिरकार खत्म हो गया है। दुनिया की 20 फीसदी तेल-गैस जरुरत को पूरा करने के लिए अहम ये समुद्री रास्ता ओपन हो गया है। इससे ईरानी तेल के जहाजों की आवाजाही दिखने लगी है। होर्मुज Crisis वैश्विक तेल बाजार में इतिहास का सबसे बड़ा संकट करार दिया गया है। होर्मुज खुलने की राहत के बीच ने जनवरी 2016 से अक्टूबर 2017 तक चीन में राजदूत रहे भारत के पूर्व विदेश मंत्री विजय गोखले ने बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इससे भी बड़ा संकट सामने हैं। ताइवान से जुड़ा हुआ है। भले ही 5000 किलोमीटर दूर है लेकिन ये भारत के लिए सिरदर्द बन सकता है।

    भारत को रहना पड़ेगा तैयार

    यूएस ईरान पीस डील होने के बाद होर्मुज संकट खत्म होता दिख रहा है परंतु भारत को एक और संकट के लिए तैयार रहना होगा जो शायद इससे भी बड़ा हो सकता है। ये अलर्ट दिया है पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले ने उन्होंने अपनी नई किताब चाइनीज वॉर पर चर्चा के दौरान ये कहा कि उन्होंने कहा कि हम सोचते है कि ताइवान हमारी चिंता का विषय नहीं है क्योंकि यह 5,000 किलोमीटर दूर है। मैं आपको बता दूं कि हम ताइवान के मलक्का स्ट्रेट के संकट के अपने देश पर पड़ने वाले प्रभाव को बहुत कम आंक रहे हैं।

    होर्मुज से डरी दुनिया

    कुछ महीने पहले तक होर्मुज संकट की संभावना करीबन शून्य लग रही थी। एक्सपर्ट्स भी कह रहे थे कि होर्मुज बंदी का कदम ईऱान नहीं उठा सकता है क्योंकि उसने इतिहास में कभी इसे बंद नहीं किया और वह तेल निर्यात पर अंकुश नहीं लगाएगा। यह उसकी लाइफलाइन है फिर युद्ध बढ़ा शीर्ष ईरानी नेताओं पर हमले हुए तो अचानक ये होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने इसे वैश्विक तेल बाजार के इतिहास में सबसे बड़ा सप्लाई संकट बताया है।

    होर्मुज ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशन

    सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया की बल्कि होर्मुज बंद होने से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग से यूरोप और अमेरिका भी परेशान हो चुके हैं। गंभीर आर्थिक प्रभावों को देखते हुए हुी अमेरिका ने ईरान के साथ समझौते को प्राथमिकता दी है। यूएस ईरान पीस डील पर शुक्रवार 19 जून को साइन किए जाएंगे। होर्मुज फिर खुलने के बाद यह सोचना स्वभाविक है कि सबसे बुरा दौर बीत चुका है परंतु भारत की कमजोरियां पश्चिम एशिया तक ही सीमित नहीं है। पूर्व विदेश सचिव गोखले ने कहा कि आप ताइवान की ओर देखें। यदि लगता है कि यह बहुत दूर है और हमें परेशान नहीं होना है तो एक बार फिर सोचें। होर्मुज बंद होने का असर ताइवान स्ट्रेट में संकट पैदा होने पर होने वाले संभावित प्रभावों का एक छोटा सा हिस्सा लगेगा। उन्होंने कहा कि वो युद्ध की बात नहीं कर रहे हैं और यदि ऐसा हुआ तो तीसरा विश्व युद्ध शुरु हो जाएगा क्योंकि इसमें अमेरिका भी शामिल होगा।

    ताइवान संकट है होर्मुज से भी बड़ा

    होर्मुज फिर खुलने के बाद यह सोचना स्वभाविक हो गया है कि सबसे बुरा दौर बीत गया है परंतु भारत की कमजोरियां पश्चिम एशिया तक ही सीमित नहीं हैं। पूर्व विदेश सचिव गोखले ने कहा कि आप ताइवान की ओर देखें यदि लगता है कि यह बहुत दूर है और हमें परेशान नहीं होना है। एक बार फिर सोचे होर्मुज बंद होने का असर ताइवान स्ट्रेट में संकट पैदा होने पर होने वाले संभावित प्रभावों का एक छोटा सा हिस्सा लगेगा। उन्होंने कहा कि वे युद्ध की बात नहीं कर रहे हैं यदि ऐसा हुआ तो तीसरा विश्व युद्ध शुरु हो जाएगा क्योंकि इसमें अमेरिका भी शामिल होगा।

    आईटी सेवाओं पर बुरा असर

    विजय गोखले ने कहा कि ताइवान संकट भारत के आईटी उद्योग को बर्बाद कर सकता है। भारत से सिलिकॉन वैली तक जाने वाले 15 पनडुब्बी केबल ताइवान में लंगर डाले हैं और पिछले दो सालों में चीन में तीन केबल काटे हैं। उन्होंने कहा कि – हमें यह नहीं सोचना कि ताइवान दूर है या यदि चीन हमला करता है तो यह हमारी समस्या नहीं है। यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी समस्या है।

    क्यों ताइवान संकट की चर्चा?

    ताइवान Crisis की चच्रा के पीछे ड्रैगन है। चीन कई सालों से ताइवान पर कंट्रोल करना चाहता है। 2023 में CIA पूर्व डायरेक्टर विलियम बर्न्स ने यह कहा था कि शी जिनपिंग ने पीएलए को 2027 तक ताइवान पर सफल आक्रमण के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया था और ऐसा हुआ तो ताइवान संकट खड़ा हो जाएगा। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और जरुरत पड़ने पर वह बल इस्तेमाल करके भी उसका एकीकरण करने की बात कहता रहा है।