Blog

  • Punjab News: माझा क्षेत्र को मिला बड़ा तोहफा, रवनीत बिट्टू ने कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

    Punjab News: माझा क्षेत्र को मिला बड़ा तोहफा, रवनीत बिट्टू ने कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अमृतसर रेलवे स्टेशन से अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू तवी होते हुए माता वैष्णो देवी कटरा तक यात्रियों को आधुनिक और तेज ट्रेन सेवा देगी। इस मौके रवनीत बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेलवे के 26,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है और पिछले दो सालों में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को नई गति मिली है।

    बिट्टू ने कहा कि यह वंदे भारत ट्रेन माझा क्षेत्र के लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित होगी। पहले कटरा जाने वाली ट्रेनें जालंधर रूट से जाती थीं, लेकिन अब अमृतसर, बटाला और गुरदासपुर के लोगों को सीधी और तेज़ सुविधा मिलेगी। भविष्य में अमृतसर से सीधे श्रीनगर तक ट्रेनें चलाने की भी योजना है और वह दिन दूर नहीं जब यात्रियों को जम्मू में ट्रेन बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

    केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि अमृतसर से चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ब्यास रेलवे स्टेशन के 62 करोड़ रुपये के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट और रेल सुरक्षा के लिए ‘कवच’ सिस्टम के तहत 201 करोड़ रुपये के कामों का भी ज़िक्र किया।

    दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की मांग के बारे में बिट्टू ने कहा कि वह लोगों की भावनाओं से जुड़ी इस मांग को केंद्र सरकार और शीर्ष नेतृत्व तक ज़रूर पहुंचाएंगे। केंद्र सरकार पंजाब के विकास और धार्मिक स्थलों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लगातार काम कर रही है।

     

  • राज्यपाल ने फतेहपुर में सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया

    राज्यपाल ने फतेहपुर में सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के फतेहपुर में सर्व धर्म पीठ तपोस्थान, गुरुद्वारा नानक ज्योत साहिब में नव-निर्मित मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने श्रद्धालुओं, संतों, सेवादारों और अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्थान भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक समावेशिता और सद्भाव का एक जीवंत उदाहरण है जो सर्व धर्म समभाव की भावना को बढ़ाता है।

    इस स्थान के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि मान्यता के अनुसार गुरु नानक देव जी अपनी तीसरी उदासी के दौरान इस स्थान पर रहे थे। यहां मिली प्राचीन कृतियां, पुराने नागनी माता मंदिर और पवित्र बरगद के वृक्ष इस बात का प्रमाण हैं कि यह क्षेत्र लंबे समय से तपस्या और साधना का केंद्र रहा है।

    गुरु नानक देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि समानता, करुणा, सेवा भाव और सत्य की उनकी शिक्षाएं वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रासंगिक हैं और लोगों को मिल-जुलकर रहने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने मुख्य सेवादार संत बाबा लवप्रीत जी महाराज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पवित्र स्थल को सर्व धर्म पीठ के रूप में विकसित करने की उनकी परिकल्पना भारत की प्राचीन समावेशी, सह-अस्तित्व और आध्यात्मिक सद्भाव की परंपरा को दर्शाती है।

    एक ही परिसर में गुरु ग्रंथ साहिब जी की स्थापना, मंदिर तथा अखंड ज्योति का होना सच्ची आध्यात्मिकता का प्रतीक है, जहां जाति, धर्म, सामाजिक स्थिति, शिक्षा या आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता और आस्था के द्वार सभी के लिए खुले रहते हैं।

    गुरु अर्जुन देव की शहीदी दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पांचवें सिख गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान, साहस और सत्य, न्याय तथा मानवता के प्रति अटूट समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन लोगों को विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा, धर्म और मानव कल्याण के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

    युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए गुप्ता ने कहा कि मादक पदार्थों का दुरुपयोग समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है और यह युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए खतरा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नियमित रूप से गुरुद्वारा साहिब में सेवा करें और अपने मित्रों तथा साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सेवा भावना, संगत का साथ और धार्मिक स्थलों का आध्यात्मिक वातावरण युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा इससे वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं।

    नशे के समूल नाश के लिए समाज, परिवारों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक संगठनों और युवाओं की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। एकजुट प्रयासों से ही हम नशा-मुक्त गांव, नशा-मुक्त हिमाचल प्रदेश और अंततः नशा-मुक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि दरबार साहिब आध्यात्मिक जागरण, सामाजिक सद्भाव, सामुदायिक सेवा और राष्ट्रीय एकता का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा। ऐसे पवित्र स्थल नैतिक मूल्यों के संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों को मानवता, निस्वार्थ सेवा तथा राष्ट्र निर्माण के आदर्शों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. राजन सुशांत, जम्मू के पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धार्मिक नेता और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि चौक पर हुआ हंगामा, भारी फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि चौक पर हुआ हंगामा, भारी फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    जालंधर, (ENS): महानगर के भगवान वाल्मीकि चौक पर दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामले को शांत करवाने के लिए घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। एक पक्ष के व्यक्ति का कहना है कि चोरियां करते नौजवान को काबू किया था। इस दौरान नौजवान ने उस पर हमला कर दिया गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को काबू कर लिया। आरोप यह भी है कि पुलिस द्वारा नौजवान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। लोग धरना लगाकर बैठ गए और इंसाफ की मांग कर रहे हैं। जिस कारण चौक पर भारी जाम लग गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी देते हुए जितेंद्र ने बताया कि मार्केट के प्रधान ने दो चोरों को काबू किया था। थाना चार में ले जाते हुए चोरो मार्केट प्रधान के साथ उलझना शुरू कर दिया। चोरों का विरोध किया गया, तो उनके अन्य साथी घटनास्थल पर आ गए। जितेंद्र का आरोप है कि उक्त नौजवानों ने मार्केट प्रधान पर हमला कर दिया।   पुलिस की मौजूदगी में नौजवान मौके से फरार हो गए। नौजवानों के हाथों में तेजधार हथियार थे। ऐसे में मार्केट प्रधान की जान को खतरा हो सकता था।
  • Punjab News: महिला के कानों से बाइक सवार लुटेरे ने झपटे सोने के टॉप्स, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला के कानों से बाइक सवार लुटेरे ने झपटे सोने के टॉप्स, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिले में आये दिन लूटपाट की लगातार वारदातें बढ़ती जा रही है। लुटेरे आये दिन बेखौफ लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच एक अर्बन स्टेट से महिला के कान से सोने के टॉप्स बाइक सवार लुटेरे द्वारा छीनने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जहा रहा कि अर्बन स्टेट की रहने वाली महिला तरुणा चड्ढा अपने घर बाहर गेट बंद कर रही है थी।

    इसी दौरान 2 बाइक सवार आये और पीछे से दोनों कान के टॉप्स छीनकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तब तक दोनों बाइक सवार लुटेरे मौके से भागने में कामयाब रहे। पास में लगे सीसीटीवी में पूरा मामला कैद हो गया। पीड़ित महिला ने घटना बारे संबंधी थाने में पुलिस को शिकायत दे दी है।

    जांच में जुटी पुलिस
    सूचना पाकर अर्बन स्टेट में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा मामले संबंधी जानकारी हासिल कर लिया। जिसके के आधार पर आगे कार्रवाई जारी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

    चंडीगढ़: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआर प्लानिंग बोर्ड) की 42वीं बैठक हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा व राजस्थान के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री झाबर सिंह खर्रा इस बैठक में शामिल हुए।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के उपरांत संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। आज बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के क्षेत्रीय दायरे में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और वर्तमान सीमा बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का रीजनल प्लान-2041 पर चर्चा हुई। इसमें एनसीआर के भविष्य के विकास, शहरी नियोजन, पर्यावरण संरक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और सस्टेनेबल ग्रोथ से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई।

    रीजनल प्लान-2041 को अंतिम रूप देने के लिए केंद्र सरकार और संबंधित राज्य सरकारों (हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं दिल्ली) के वरिष्ठ अधिकारियों की एक सब-कमेटी गठित की गई है। यह सब-कमेटी 15 अगस्त, 2026 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट बोर्ड को सौंपेगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी योजना बोर्ड की अगली बैठक दिसंबर 2026 में गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित की जाएगी। आज की बैठक में आरआरटीएस (रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम) के साथ-साथ चार नए ग्रीनफील्ड शहर विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बोर्ड के सभी सदस्य राज्य एक-एक नए ग्रीन फील्ड शहर की विकास योजना भेजेंगे। नमो सिटी के नाम से विकसित होने वाले यह शहर आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और आत्मनिर्भर शहरी केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी योजना बोर्ड के इन निर्णयों से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र का संतुलित और सशक्त विकास सुनिश्चित होगा। हरियाणा सरकार एनसीआर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और ग्रीनफील्ड शहरों तथा आरआरटीएस परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएगी।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कातिकिथाला, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर सहित एनसीआर क्षेत्र से संबंधित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

     

  • नरेंद्र कुमार को जिला नगर आयुक्त, रोहतक की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    नरेंद्र कुमार को जिला नगर आयुक्त, रोहतक की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से आईएएस अधिकारी नरेंद्र कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ ही जिला नगर आयुक्त, रोहतक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। वर्ष 2021 बैच के अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्तमान में रोहतक में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, जिला परिषद और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा नगर निगम, रोहतक के आयुक्त के पदों पर कार्यरत हैं।

  • शिमला में नरेश चौहान ने प्रेस वार्ता में कई महत्वपूर्ण विषयों पर दी जानकारी

    शिमला में नरेश चौहान ने प्रेस वार्ता में कई महत्वपूर्ण विषयों पर दी जानकारी

    शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा केन्द्र में हिमाचल के हितों की पैरवी करने में असफल रहे हैं। हाल ही में हिमाचल के प्रवास पर आए जे.पी. नड्डा ने हिमाचल से जुड़े मुद्दों को नहीं उठाया, लेकिन उन्होंने पिछली भाजपा सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने का काम किया। आरडीजी बन्द करने के निर्णय को न्यायसंगत करार देना यह साबित करता है कि उन्होंने प्रदेश के हितों से समझौता कर लिया है। उनको यह ज्ञात होना चाहिए कि इस पहाड़ी राज्य के गठन के समय भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य की राजस्व की कमी की भरपाई के लिए आरडीजी का प्रावधान किया गया था।

    आरडीजी हिमाचल प्रदेश का संवैधानिक अधिकार है, कोई खैरात नहीं। इसका प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 275(1) में किया गया है और इसे बन्द करना हिमाचल के लोगों के अधिकारों के साथ कुठाराघात है।

    जे.पी. नड्डा केन्द्र में प्रभावशाली स्थान रखते हैं। उन्हें प्रदेश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश सरकार और विपक्ष को साथ लेकर बैठक करनी चाहिए थीं और इस मामले को प्रभावशाली तरीके से केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए था लेकिन यह आर्श्चजनक है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री राजनीतिक दृष्टि से आरडीजी बन्द होने को न्यायसंगत बता रहे हैं। यह सरासर प्रदेश के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ है क्योंकि आरडीजी बंद होने से प्रदेश के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

    पिछली भाजपा सरकार को आरडीजी के रूप में हज़ारों करोड़ रुपये तथा जीएसटी प्रतिपूर्ति के रूप में 16 हज़ार करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इस सबके बावजूद पूर्व सरकार ने हिमाचल पर भारी भरकम कर्ज़ के बोझ तले दबा दिया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश की आर्थिक स्थिति के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से सवाल पूछने चाहिए कि उन्होंने पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के राजस्व को बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए थे।

    नरेश चौहान ने कहा कि तमाम वित्तीय प्रतिकूलताओं के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार ने राजस्व सृजन की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार आ रहा है।

    जे.पी नड्डा ने कर्मचारियों के ओपीएस से जुड़े सवालों को टालने का प्रयास किया। पिछली भाजपा सरकार ने कर्मचारियों की ओपीएस की मांग को सिरे से नकार दिया था जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य की चिंता करते हुए ओपीएस की बहाली की। जे.पी. नड्डा ने उनकी पार्टी की 2022 की नीति का हवाला दिया और यह नीति स्पष्ट रूप से ओपीएस के खिलाफ है। इससे यह स्पष्ट जाहिर होता है कि भाजपा कर्मचारी विरोधी पार्टी है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में करवाए जा रहे आयोजनों का उल्लेख करते हुए नरेश चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार जनता के मुद्दों का समाधान न करते हुए उनके मुद्दों की अनदेखी कर रही है। अलग-अलग तरह के आयोजनों से केन्द्र सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है।

    महंगाई, पेपर लीक, बेरोजगारी जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इन सभी मुद्दों पर प्रधानमंत्री की जवाबदेही बनती है। इन 12 सालों में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के निरंतर प्रयास किए गए।

    देश के लोग दिल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। जिसने आजादी से लेकर वर्तमान तक देश के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वर्तमान में कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार ने राज्य मेें परिवर्तनकारी पहल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों पर विश्वास व्यक्त कर रही है।

  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

    चंडीगढ़: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआर प्लानिंग बोर्ड) की 42वीं बैठक हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा व राजस्थान के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा इस बैठक में शामिल हुए।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के उपरांत संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। आज बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के क्षेत्रीय दायरे में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और वर्तमान सीमा बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का रीजनल प्लान-2041 पर चर्चा हुई। इसमें एनसीआर के भविष्य के विकास, शहरी नियोजन, पर्यावरण संरक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और सस्टेनेबल ग्रोथ से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई।

    रीजनल प्लान-2041 को अंतिम रूप देने के लिए केंद्र सरकार और संबंधित राज्य सरकारों (हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं दिल्ली) के वरिष्ठ अधिकारियों की एक सब-कमेटी गठित की गई है। यह सब-कमेटी 15 अगस्त, 2026 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट बोर्ड को सौंपेगी।

    राष्ट्रीय राजधानी योजना बोर्ड की अगली बैठक दिसंबर 2026 में गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित की जाएगी। आज की बैठक में आरआरटीएस (रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम) के साथ-साथ चार नए ग्रीनफील्ड शहर विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बोर्ड के सभी सदस्य राज्य एक-एक नए ग्रीन फील्ड शहर की विकास योजना भेजेंगे। नमो सिटी के नाम से विकसित होने वाले यह शहर आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और आत्मनिर्भर शहरी केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी योजना बोर्ड के इन निर्णयों से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र का संतुलित और सशक्त विकास सुनिश्चित होगा। हरियाणा सरकार एनसीआर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और ग्रीनफील्ड शहरों तथा आरआरटीएस परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएगी।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कातिकिथाला, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर सहित एनसीआर क्षेत्र से संबंधित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • KMP Expressway विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: Rao Narbir Singh

    KMP Expressway विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: Rao Narbir Singh

    चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आने वाले समय में यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की पहचान तथा गौरव का प्रतीक बनेगा।

    वर्ष 2041 की संभावित जनसंख्या और भविष्य की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए शहर विकसित करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुद्दा उठाया है।

    राव नरबीर सिंह ने कहा कि केएमपी एक्सप्रेसवे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की एक अमूल्य संपत्ति है। राज्य सरकार ने निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे को नई गति देने के लिए औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं।

    मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2030 तक 10 नई आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की गई थी। इनमें से पांच आईएमटी को मंजूरी मिल चुकी है और उनके विकास की प्रक्रिया जारी है। प्रस्तावित 10 आईएमटी में से तीन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ विकसित की जाएंगी।

    उद्योग मंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए उद्योग विभाग का बजट 1327.76 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1950.92 करोड़ रुपये किया गया है, जो राज्य सरकार की औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ विकसित होने वाले पांच नए शहर ‘विकसित भारत’ के आकर्षण केंद्र बनेंगे और दिल्ली पर बढ़ते जनसंख्या व यातायात दबाव को कम करने में भी सहायक सिद्ध होंगे। उद्योग मंत्री ने कहा कि हरित क्रांति का अग्रदूत रहा कृषि प्रधान हरियाणा के गुरुग्राम को आईटी हब के रूप में स्थापित बैंगलूरु और हैदराबाद को पीछे छोड़कर अपनी वैश्विक पहचान बनाई है। आने वाले समय में जब 10 नई आईएमटी विकसित होंगी, तब हरियाणा निश्चित रुप से देश की औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बनकर उभरेगा।

     

  • अधिकृत ऑटो चालक गैर रजिस्टर ऑटो चलने से हुए परेशान ,ऑटो की किश्त तक नहीं निकल रही

    अधिकृत ऑटो चालक गैर रजिस्टर ऑटो चलने से हुए परेशान ,ऑटो की किश्त तक नहीं निकल रही

    प्रशासन से कार्यवाही को लेकर पुलिस कप्तान से गुहार

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में पंजीकृत ऑटो चालक इन दिनों रोजी रोटी की समस्या से दो चार हो रहे हैं और दो वक्त की रोटी कमाने के लिए भी जीवन की लड़ाई लड़ रहे हैं । दरअसल यहां के रजिस्टर ऑटो चालक गैर रजिस्टर ऑटो के चलने से बेहद परेशान हैं , जिनके कारण उनके व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और उनकी रोजमर्रा की कमाई कुछ इतनी कम हो गई है कि उनके ऑटो की किश्त तक निकलनी भी मुश्किल हो है । महेंद्र सिंह की अगुवाई में ऑटो चालक कहते हैं कि जब ऑटो की किश्त ही नहीं निकलेगी तो घर खर्च कैसे चलेगा ? उन्होंने इस विषय पर प्रशासन से पहले भी गुहार लगाए जाने और बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं होने की बात कही ।

    वहीं यह ऑटो चालक कार्यवाही नहीं होने पर अपने ऑटो खड़े किए जाने की चेतावनी भी देते हैं । उन्होंने अपनी परेशानी के संदर्भ में पुलिस कप्तान सचिन हीरामेठ को एक ज्ञापन भी दिया और उन्हें अपनी समस्या के बारे में विस्तार से बताया । पुलिस कप्तान सचिन हीरामेठ ने भी ऑटो चालकों को भरोसा दिया है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द ही गैर रजिस्टर ऑटो चालकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वास्तव में ऊना पुलिस इन ऑटो चालकों की पेट की भूख को समझेगी और धरातल पर गैर पंजीकृत ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करेगी?