Blog

  • जालंधरः नहीं थम रहा गन कल्चर, एक और महिला की गोली चलाने की वीडियो वायरल

    जालंधरः नहीं थम रहा गन कल्चर, एक और महिला की गोली चलाने की वीडियो वायरल

    जालंधर/वरुणः शहर में गन कल्चर पर रोक के बावजूद हवा में फायर करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में शहर में एक बुलेट रानी (परम) नामक की वीडियो वायरल हुई थी। वहीं अब लांबड़ा से एक और महिला की हवा में फायर करने की वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में आप देख सकते है कि लांबड़ा में रहने वाली उक्त महिला घर की छत पर राइफल से फायरिंग करती हुई दिखाई दे रही है।

    बताया जा रहा है कि उक्त गोली चलाने की यह वीडियो टॉवर एंक्लेव के साथ लगते इलाके की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर त्रिलोचन सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी प्रकाश जो कि एंक्लेव के रहने वाले है उन्होंने उच्चअधिकारियों को शिकायत भी दी है। बता देंकि बीते दिन अभिषेक बख्शी उर्फ अभि की भी गोली चलाने की वीडियो वायरल हुई थी। जिसके तहत थाना लांबड़ा की पुलिस ने अभि के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

  • पंजाब: बस स्टैंड के पास सरेआम नशे का सेवन कर रहे युवक, वीडियो वायरल 

    पंजाब: बस स्टैंड के पास सरेआम नशे का सेवन कर रहे युवक, वीडियो वायरल 

    फ़िरोज़पुर: पंजाब सरकार भले ही नशे को खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन सच यह है कि राज्य के कुछ जिलों में अभी भी लोग सरेआम नशे का सेवन कर रहे है। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर जिले के बस स्टैंड से सामने आया है। 

    शहर के बस स्टैंड के पास रोज़ाना कुछ नशे के आदि युवकों द्वारा नशा करने की लाइव वीडियो शोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। शहर में कुछ पाँच से सात जगह ऐसी है जहां ये लोग रोज़ाना नशा करने के लिए आते है आस पास के लोग और दुकानदार इनको नशा करते हुए देख सहम जाते है मगर ये लोग किसी की परवाह किए बिना हर रोज़ नशा करते है।

  • आज का राशिफल, 25 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 25 नवंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आत्मविश्वास व साहस भरपूर रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने भाई बंधुओं के प्रति सहयोग बनाए रखें। आज आध्यात्मिकता को बल मिलेगा। आपके संसाधनों में वृद्धि होगी। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्ज है,तो आप उसे भी आसानी से उतार पाएंगे,लेकिन आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में तनाव आ सकता है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। आप आर्थिक लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति आप अनदेखी करने से बचे,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने रक्त संबंधियों से रिश्तों को बढ़ाना होगा। आपका कोई समझौता यदि जल्दबाजी में करेंगे,तो आपको बाद में उसके लिए समस्या हो सकती है। आप किसी सरकारी काम में ढील ना बरतें,नहीं तो समस्या आ सकती है और कार्यक्षेत्र में किसी की बातों पर भरोसा करने से बचें।

    मिथुन राशिफल। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए प्रयास करेंगे,तो वह आपको अवश्य मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य को आप समय रहते पूरा करें। साझेदारी में किसी व्यवसाय को करना आपके लिए अच्छा रहेगा,लेकिन यदि आप किसी नए काम को करें,तो किसी अनुभवी व्यक्ति के नेतृत्व में करें। आपकी अपने कुछ प्रियजनों व करीबियों से मुलाकात अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाएं आपको अच्छा लाभ देकर जा सकती हैं। माता-पिता से  आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ेंगे। आप अपने डेली रूटीन पर पूरा ध्यान देंगे और योग व व्यायाम को पूरी जगह देंगे,लेकिन आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखें,नहीं तो वह लटक सकता है। आपको कुछ ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा,जो आपके साथ ठगी कर सकते हैं। व्यापार में आप तालमेल बनाए रखें,यही आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको किसी पर भी भरोसा नहीं करना है,नहीं तो वह आपके इस भरोसे को तोड़ सकता है।

    सिंह राशिफल। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। कला और कौशल से भी आप एक अच्छी जगह बनाएंगे। व्यक्तिगत प्रयासों मे आप सफल रहेंगे। समाज में आपको कुछ श्रेष्ठ लोगों से साथ मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है,जो लोग विदेशों में आपके साथ रह रहे हैं,उनको परिजनो से फोन पर कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। अपने आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें,नहीं तो उनसे समस्या हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा। आपकी भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं,जिसे आपको करने से बचना होगा। आप किसी धार्मिक कार्य में पूरी आस्था व विश्वास से कार्य करेंगे। आपको आज कुछ मामलों में गोपनीयता बनाए रखने होगी। आपकी अपने कुछ करीबियों से आज मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम से आपके अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने भाई बंधुओं से मिलकर किसी काम को करने का मौका मिलेगा। आप अपने सामाजिक दायरे को बढ़ा सकते हैं। आपको आज अपने से ज्यादा दूसरों के कामों की चिंता रहेगी,लेकिन विद्यार्थियों को आज अपने करियर को चमकाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से कुछ अनबन चल रही है,तो वह समाप्त होगी। बिजनेस मे आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में  माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी मामले में आलस्य दिखाने से बचना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप किसी से वादा या वचन करें, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य मे गिरावट को लेकर आगे बढ़ेंगे,लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। धन संपत्ति के आज आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में आज किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    धनु राशिफल। आज कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा नाम कमा सकते हैं। आपको अपने गृहस्थ जीवन में साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आप कुछ महान कार्यो को भी करेंगे,जिनसे आपका नाम होगा। कुछ सामाजिक कार्यों से जोड़कर  आप किसी अच्छी संस्था से जुड़ सकते हैं। रचनात्मक कार्यक्रमों में भी आज बढ़ चढ़कर भाग लेंगे,लेकिन आपके घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चों का रहने वाला है और खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे,लेकिन आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने में नाकामयाब रहेंगे। कुछ खर्च ऐसे होंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप सगे संबंधियों का पूरा मान-सम्मान रखेंगे और संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे। विद्यार्थीयों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर परिवार में यदि वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सीख दें,तो आपको उसे अवश्य मानना होगा। आप किसी लेनदेन के मामले में सावधानी बरते,नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आप सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज आपको किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं। आज बहुत ही सोच विचार कर धन लगाएं,नहीं तो उनका धन डूब सकता है। आपको प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। आपकी कुछ योजनाएं सफल रहेंगी,जिनसे आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको विभिन्न उपलब्धियों के मिलने से बढ़ावा मिलेगा,लेकिन आपको अपने कुछ आवश्यक विषयों को पूरा करने का प्रयास करना होगा। कारोबार को लेकर यदि कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है,तो आप उससे बाहर निकलेंगे। आपके किए गए प्रयासों से आज आपको लाभ होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कुछ पैतृक मामलों में कानून की मदद लेनी पड़ सकती है,तभी उनका निपटारा हो पाएगा। आप शासन- सत्ता का भी पूरा लाभ उठाएंगे। आपको किसी मित्र की ओर से कोई उपहार मिल सकता है,जो आपके लिए प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपको किसी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपको पूरा सहयोग देंगे। आपको व्यवसाय में भी अपनी आंखें खोलकर काम करना होगा,नहीं तो कोई आपका बड़ा नुकसान कर सकता है।

  • JDA ने डिफाल्टर प्रमोटरों की कालोनियों में संपत्ति के रजिस्ट्रेशन पर लगाई पाबंदीः दीप शिखा शर्मा

    JDA ने डिफाल्टर प्रमोटरों की कालोनियों में संपत्ति के रजिस्ट्रेशन पर लगाई पाबंदीः दीप शिखा शर्मा

    32.07 करोड़ की वसूली हेतु लाइसेंसशुदा कॉलोनियों के 28 प्रमोटरों को नोटिस जारी

    जालंधर (वरुण)। जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर जिलो में 28 लाइसैंसी कलोनियों के प्रमोटरों खिलाफ सख्ती करते हुए जालंधर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने इन कलोनियों में संपत्ति की रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है।

    इस संबंध में और जानकारी देते हुए मुख्य प्रशासक जालंधर विकास अथारिटी दीपशिखा शर्मा ने बताया कि इन लाइसैंसी कलोनियों के डिफाल्टर प्रमोटरों को ईडीसी, लाइसैंस फीस, एसआईएफ और ई.डब्ल्यू.एस. की बनती 32.07 करोड़ रुपये की बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है, हालांकि इन कलोनियों के प्रमोटरों ने कभी भी बकाया राशि जमा नहीं की है। पंजाब सरकार के निर्देश पर इन प्रमोटरों को बकाया राशि जमा करने पर 7.5 प्रतिशत ब्याज की राहत दी गई है।

    बकायादारों को पोस्ट डेटेड चेक के माध्यम से मासिक किस्तों में बकाया शुल्क जमा करने को भी कहा गया है। इसके बावजूद 17 प्रमोटरों द्वारा बकाया राशि जमा कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही कोई पोस्ट डेटेड चेक जारी किया गया है।

    इस तरह की गतिविधियों से होने वाले वित्तीय नुकसान को ध्यान में रखते हुए, जालंधर विकास अथारिटी संबंधित डिप्टी कमिशनर और संबंधित उप रजिस्ट्रारों को इन डिफाल्टर प्रमोटरों की कलोनियों में संपत्तियों की रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया है।

    जालंधर विकास अथारिटी के मुख्य प्रशासक ने कहा कि अथारिटी अपने अधिकार क्षेत्र में अनधिकृत कलोनियों में इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगा और इस संबंध में एक अभियान शुरू किया जा चुका है। 

    उन्होंने कहा कि इस तरह की अवैध कलोनियों ने जहां सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया है, वहीं इन कलोनियों में रहने वाले निवासियों के साथ भी धोखा किया है क्योंकि वे बिजली, सड़क, पेयजल, सीवेज सिस्टम और कई अन्य सुविधाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है और उन्हें कई सुविधाएं प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

  • जालंधरः चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला गिरफ्तार…

    जालंधरः चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला गिरफ्तार…

    जालंधर (वरुण)। थाना 2 की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी की पहचान बीना रानी पत्नी राज कुमार वासी गांव रामपुर सुंनड़ा फगवाड़ा के रुप में हुई है। 
     
    एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को भावना पुत्री निर्मल सोंधी वासी गुरदासपुर अपनी लड़की जैसमीन के साथ टेगौर अस्पताल में ईलाज करवाने गई थी। जहां डाक्टर ने उसे स्कैन करवाने को कहा। इसी दौरान भावना की नजर उसकी जानकारी बीना रानी पर पड़ी तो उसने 4 सोने की चुड़ियां, मोबाइल, 2 पास्पोर्ट, 2 आधार कार्ड, सोने की अंगुठी, चांदी की अंगुठी और छल्ला, 20 हजार की नकदी और 2 कपड़ो के बैग बीना के हवाले कर अपनी बेटी को साथ लेकर स्कैनिंग करवाने चली गई। जब उसने बाहर आकर देखा तो बीना और सामान गायब था। जिसकी शिकायत भावना ने थाना 2 में दर्ज करवाई। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह और एएसआई अनिल कुमार ने बीना को 2 पास्पोर्ट, 2 आधार कार्ड, 2 सोने की अंगुठियां, चादी की अंगुठी और छल्ला, 2 बैग और 7 हजार की नकदी सहित काबू कर मामला दर्ज कर लिया। 

  • पंजाबः गैंगस्टर राजन भट्टी 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर राजन भट्टी 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने बठिंडा के सुशांत सिटी में छापेमारी के दौरान गैंगस्टर राजन भट्टी के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। गुरदासपुर के गांव मुस्तफाबाद जट्टा निवासी राजन भट्टी कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा का करीबी है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बठिंडा के गांव कोट शमीर निवासी हरजसनीत सिंह और बठिंडा के गांव गुलाबगढ़ के कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर राइफल और 30 बोर स्टार मेक पिस्टल सहित दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

  • पंजाबः अब रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई, डीजीपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    पंजाबः अब रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई, डीजीपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    चंडीगढ़ः पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने राज्य के लोगों की सुविधा के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर उन पुलिस वालों की शिकायत की जा सकती है, जो लोगों से कोई भी काम करने की रिश्वत मांगते है। डीजीपी ने विशेष तौर पर एक ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि अगर कोई पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (P.C.C.) या किसी अन्य पुलिस सत्यापन के लिए रिश्वत मांगता है तो पंजाब पुलिस के रिपोर्ट नंबर: +91 7696 -181-181 या ईमेल: cad.pphq@punjabpolice.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।

  • पैट्रोल डलवाने के लेकर भिड़े दो पक्ष, देखें वीडियो

    पैट्रोल डलवाने के लेकर भिड़े दो पक्ष, देखें वीडियो

    सिहानीः मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके के पास बस अड्डे के नजदीक वाले पेट्रोल पंप का है। रात को यहां पर कुछ लोग पेट्रोल भरवाने के लिए आए। पेट्रोल भरवाने के बाद आरोप है कि उन्होंने रुपए देने से इंकार कर दिया। जब पेमेंट नहीं मिली तो झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपी नशे में भी थे। इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उनसे दोबारा से पेमेंट मांगी तो झगड़ा बढ़ गया और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। वीडियो में भी साफ तौर पर मारपीट और झगड़ा देखा जा सकता है।

    स्थानीय लोगों ने इस झगड़े का वीडियो बनाया और अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो से ही आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा पेट्रोल पंप के सीसीटीवी भी कब्जे में लिए गए हैं। जिस तरह से एनसीआर में छोटी-छोटी बातों पर लोग गुस्से में एक दूसरे से मारपीट रहे हैं यह चौंकाने वाला है।

    इन दिनों दिल्ली एनसीआर से कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें छोटी-छोटी बातों पर लोग एक दूसरे का खून बहा रहे हैं। इस तरह के बढ़ते हुए झगड़े पुलिस की भी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि संबंधित थाने के इंचार्ज को अवगत करा दिया गया है और जल्द मामले में कार्रवाई कर दी जाएगी।

  • जालंधरः निगम ने दिए गुरमीत ट्रेडिंग और कविता जिंदल के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

    जालंधरः निगम ने दिए गुरमीत ट्रेडिंग और कविता जिंदल के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच अवैध इमारतों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश और सहायक कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर बीती रात प्रताप बाग गुरमीत ट्रेडिंग और माता रानी चौक के नजदीक कविता जिंदल के शोरूम पर दोबारा कार्रवाई करते हुए सील किया था। इन दोनों जगहों पर निगम की टीम ने पहले भी कार्रवाई की थी लेकिन अवैध बिल्डिंगों के मालिको ने दोबारा सील तोड़कर दुकानें खोल ली थी। अवैध उसारी को अंजाम देने वाले बिल्डिंगों के मालिको ने सील तोड़ कर निगम को खुला चैलेंज दिया है।

    एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने इसकी रिपोर्ट एमटीपी नीरज भट्टी, ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत औऱ कमिश्नर अभिजीत कपलीश को सौंपी है। जिसे लेकर निगम कमिश्नर अभिजीत कपिलश ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर एफआईआर दर्ज का आग्रह किया है। जिसके तहत गुरमीत सिंह और कविता जिंदल के खिलाफ एफआईआर की कवायद जल्द शुरू हो सकती है।  

    मिली जानकारी के मुताबिक गुरमीत ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने दूसरी बार और महिला कविता जिंदल ने तीसरी बार नगर निगम की सील तोड़ दी। बता देंकि प्रताप बाग में स्थित जिन दो दुकानों पर निगम की ओर से कार्रवाई की गई थी उन्होंने शॉप कम ऑफिस कॉम्प्लेक्स में दुकानों को दुकानदारों ने अपनी मर्जी से मॉडिफाई कर दिया था। इसलिए निगम टीम ने उन पर दोबारा कार्रवाई करते हुए देर रात सील किया था। लेकिन गुरमीत ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने दूसरी बार सील तोड़कर दुकान खोल ली है। निगम टीम ने पहले दीवाली के सीजन के आसपास दुकानों पर कार्रवाई की थी।

  • रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए ने तीन लोगों पर किया हमला, देखें वीडियो

    रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए ने तीन लोगों पर किया हमला, देखें वीडियो

    महाराष्ट्रः मुंबई से सटे कल्याण के रिहायशी इलाके में एक घर में तेंदुआ घुस आया। उसने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया. जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए के इलाके में घुसने से दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि ये तेंदुआ मलंगगढ के जंगल से आया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    अधिकारी के मुताबिक चिंचपाड़ा रोड पर अनुग्रह टॉवर के परिसर में सुबह एक तेंदुआ घुस गया, जिससे वहां के लोग घबरा गए और उन्होंने वन विभाग और पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी। रेंज वन अधिकारी संजय चन्ने ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ तेंदुए के घुसने के बाद मची अफरा-तफरी के परिणामस्वरूप तीन लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनका स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

    तेंदुए को कैद में रखा गया है और उसे वहां से निकालने के लिए हम एक पिंजरे की प्रतीक्षा कर रहे हैं जिसमें उसे स्थानांतरित किया जाएगा। ’’ अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलने के बाद इलाके में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि तेंदुआ पास के हाजी मलंग पहाड़ी क्षेत्र से आवासीय परिसर में घुसा हो, जहां घना जंगल है।