Blog

  • पंजाबः डीसी दफ्तरों में आज से कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे कर्मी, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन और डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन ने आज से कलम छोड़ हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बता दें कि 8 नवंबर से 13 नवंबर तक छंटनी हड़ताल रहेगी। त्योहारी सीजन में लोगों को काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के सामने अपनी कुछ मांगे रखी है। इसमें पुरानी पेंशन स्कीम, 12 फीसदी डीए, नई भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। 

  • गौ तस्करों के मामले में एक गिरफ्तार, 28 मवेशी बरामद

    नई दिल्ली : हरियाणा के गुरुग्राम जिले में मंगलवार को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से 26 मवेशियों को बचाया गया और एक कथित गो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुखरपुर गांव निवासी एवं गोरक्षक दल के सदस्य अशोक कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सुबह करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली कि बादली से एक ट्रक गायों को लेकर केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते मेवात की ओर जाएगा, जिन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर गोरक्षा बल के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, अशोक और अन्य लोगों के साथ एक्सप्रेसवे पर पहुंचे और अवरोधक लगा दिए।

    उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद एक ट्रक आता दिखाई दिया और उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक भाग गया। उप निरीक्षक ने कहा पुलिस के गोरक्षा बल ने वाहन का पीछा किया और ट्रक के आगे एक सफेद क्रेटा गाड़ी चलती देखी गई। पुलिस एक्सप्रेसवे पर करीब सात किलोमीटर तक उनका पीछा करती रही और बाद में आरोपी ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर भागने लगे। उन्होंने बताया कि एक आरोपी नफीस को पकड़ लिया गया जबकि अन्य भाग गए। 

    ट्रक से 8 गाय और 18 बैल बरामद 

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रक में 8 गाय और 18 बैल सहित कुल 28 मवेशी बरामद किये गये, जिनमें से एक गाय और एक बैल मृत मिले। उन्होंने बताया कि मवेशियों को मानेसर गोशाला भेज दिया गया है और बिलासपुर पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

  • पंजाब : नाबालिग ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    फिरोजपुर  : पंजाब में चोरी की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अब महिलाएं और बच्चे भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। क्योंकि महिलाओं और बच्चों पर कोई शक भी नही करता। अब जो भी चोरी के मामलें आ रहे है, उसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चों द्वारा की हुई चोरी के है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर के कसूरी गेट से सामने आया है।

    जिसमें एक बच्चा एक घर के अंदर दाखिल होता है और चोरी की वारदात को अंजाम देता है। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी में एक 12 से 13 साल के बच्चा घर के अंदर और बाहर जाता दिखाई देता है और बड़े ही शातिर तरीके से घर में सोने का कड़ा, अंगुठी और नकदी चोरी कर फरार हो गया। बच्चे ने बड़े शातिर तरीके से चोरी की है पता ही नही लगने दिया। परिवार ने पुलिस को जानकारी दे दी है।

  • जालंधरः Dhan Guru Ram Dass Sweets के बाहर पहुंची SGPC जत्थेबंदिया, देखेें Live

    जालंधर, ENS: प्रतापबाग में स्थित धन धन गुरु रामदास स्वीट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज एसजीपीसी की जत्थेबंदिया उक्त स्वीट्स की दुकान पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार जत्थेबंदियों द्वारा दुकान के नाम को लेकर विरोध जताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उक्त दुकान का नाम बदल कर कुछ अन्य नाम रखा जाए। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता शैरी चड्ढा भी मौके पर पहुंचे है। इस दौरान व्यक्ति ने मीडिया को जानकारी देते हुए उक्त दुकानदार ने अपनी गलती मानी है और दुकान का नाम बदलने को लेकर दुकान मालिक राजी हो गया है।

    दरअसल, जत्थेबंदियों ने रोष जताया था कि गुरु के नाम का इस्तेमाल दुकानदार के द्वारा किया जाना गलत है। जिसको लेकर जत्थेबंदिया आज गुरु राम दास स्वीट्स पर आई थी और इस मामले को लेकर जत्थेबंदियों व दुकान में सहमति बन गई है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि अब उक्त दुकानदार अपनी दुकान का जल्द नाम बदल लेगा। वहीं दूसरी ओर जत्थेबदिंयों का कहना है कि दुकान में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों ने उक्त धन धन गुरु राम दास के नाम पर टीशर्ट पहनी होती है। इस दौरान उक्त प्रवासी मजदूर तंबाकू का सेवन भी करते है, जिससे धार्मिक अपमान होता है।

    हालांकि उक्त दुकानदार का कहना है कि प्रवासी मजदूरों द्वारा पाए गए कपड़े को लेकर ही सहमति बनी है। दुकान का नाम बदलने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। दुकानदार ने कहा कि अगर अकाल तख्त के द्वारा कोई आदेश जारी होते है तो वह उसकी भी पालना करेंगे। यह पालना केवल उनकी दुकान पर ही नहीं सभी इस नाम का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर होगी। वहीं शैरी चड्ढा ने कहा कि दुकान मालिक के द्वारा मजदूरों को जो टी-शर्ट पहनाई जा रही है और मिठाई के डिब्बों पर जो नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है, जत्थेबंदियों द्वारा उसे लेकर एतराज जताया गया। जिसके बाद उक्त दुकानदार और जत्थेबंदियों में इस मामले को लेकर सहमति बन गई है। शैरी चड्ढा ने कहाकि अभी दुकान के नाम बदलने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। 

  • पंजाब से बड़ी खबरः काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर पर आरोपियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां 

    अमृतसरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला भुल्लर एवेन्यू से सामने आया है। आज सुबह भुल्लर एवेन्यू में काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह पर गोलियां चला दी गई। बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने से इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह की जान बच गई है। आरोपियों द्वारा मौके पर करीब 4 गोलियां चलाई गई। इस घटना के बाद मौके पर जांच के लिए थाना सदर की पुलिस पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात हैं। घटना में पुलिस इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह को मामूली चोटें आई है।

    जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह की है, जब इंस्पेक्टर अपने घर से सैर करने के लिए निकला था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी। पीड़ित इंस्पेक्टर का घर भी अमृतसर के भुल्लर एवेन्यू में ही है।

    मिली जानकारी के अनुसार वारदात के वक्त पीड़ित कॉलोनी की सड़क पर अकेला ही था। इस दौरान अज्ञाज हमलावरों ने गोलियां चला दी। फिलहाल अमृतसर पुलिस इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुई है। सुत्रों के मुताबिक परमजीत सिंह को पिछले काफी दिनों से थ्रेट कॉल आ रहे थे। इसे लेकर भी पंजाब पुलिस की एजेंसियां जांच कर रही है। वहीं, उक्त थ्रेट मिलने के बाद से उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट भी मुहैया करवाई गई थी।

  • जालंधरः वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को मिली अहम जिम्मेदारी

    जालंधर, ENS: प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरमीत मोंटी सहगल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लिए चलाए जा रहे नेतृत्व विकास मिशन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मोंटी सहगल ने बताया कि पार्टी द्वारा पूरे देश में शुरू किए गए इस मिशन के तहत कांग्रेस हर लोकसभा क्षेत्र में इस मिशन को चलाकर समाज के हर वर्ग की राजनीतिक मुख्यधारा में भागीदारी बढ़ाएगी और आगे लाएगी। समाज के लिए काम कर रहे नेताओं के अंदर छिपे नेतृत्व के गुणों को और मजबूत किया जाएगा।

    लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समन्वयकों की नियुक्ति होगी। पार्टी आलाकमान के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस अभियान को बड़े पैमाने पर शहरों और गांवों में चलाया जाएगा। गुरमीत ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राज वड़िंग और सभी वरिष्ठ नेतृत्व को इस बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर जो विश्वास दिखाया है, वे इसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

  • भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती 

    कोलकाताः देश के कई हिस्सों में हर दिन भूकंप आ रहा है। वहीं, आज सुबह 10:51 बजे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! 5 दिन के मासूम को बाथरूम के बाहर छोड़कर माता-पिता हुए फरार 

    चंडीगढ़: सेक्टर- 16 जनरल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल के बाथरूम के बाहर माता-पिता 5 दिन की मासूम बच्ची को तौलिए में लपेट कर वहां रखकर फरार हो गए। इस दौरान बच्ची की रोने की आवाज सुनकर सफाईकर्मी बाथरूम की तरफ गया। जहां उसने तौलिए में लिपटी हुई बच्ची देखी। जिसके बाद उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अस्पताल स्टाफ को दी। सेक्टर-25 निवासी गगन ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 17 जनरल अस्पताल की 5वीं मंजिल पर प्राइवेट वार्ड में सफाई कर रहा था। इस दौरान बाथरूम के पास बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। बाथरूम के पास बच्ची तोलिए में लिपटी हुई थी।

    उसने बच्ची को उठाकर मामले की सूचना पुलिस और अस्पताल स्टाफ को दी। डाक्टरों ने बच्ची का चैकअप किया तो वह बिल्कुल ठीक है। इस घटना के बाद 5 दिन के मासूम बच्ची को तुरंत नर्सिंग वार्ड में शिफ्ट किया गया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सफाईकर्मी सेक्टर-25 निवासी गगन की शिकायत पर अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा अस्पताल में एक सप्ताह के अंदर पैदा बच्चों और माता-पिता के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਝਗੜੇ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਹੀ ਛੇਹਾਰਟਾ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਛੇਹਾਰਟਾ ਦੇ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਪਤਾ ਲੈਣ ਆਏ ਕੁਝ ਲੋਕ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਹੀ ਲੜ ਪਏ। ਜਿਸ ਦੀ ਕਿ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਕਾਫੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਅਖਬਾਰ ਨੇ ਖਬਰ ਲਗਾਈ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਮਿਲ ਕੇ ਇੱਕ ਪੰਜਾਬੀ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੁਟਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਹੁਣ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਲੋਕ ਵੀ ਕੈਮਰੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਇੱਕ ਸਾਥੀ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਜੋ ਕਿ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਅਚਾਨਕ ਹੀ ਛੇਹਾਟਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਖੰਡ ਵਾਲਾ ਦੇ ਕੋਲ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸਨੂੰ ਛੇਹਾਰਟਾ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ਚ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਬਾਰੇ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਦਾ ਪਤਾ ਲੈਣ ਵਾਸਤੇ ਉਥੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆ ਕੇ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਵੀ ਹੱਥੋਂ ਭਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਕੂਟਰੀ ਦੀ ਵੀ ਤੋੜਫੋੜ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮੋਬਾਇਲ ਵੀ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਗਏ।  ਜਿਸ ਦੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਖਾਸਤ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਮਾਨਵ ਅਧਿਕਾਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਹਰੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਝਗੜੇ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਵਿਅਕਤੀ ਇਨਸਾਫ ਦੇ ਲਈ ਮਾਨਵ ਅਧਿਕਾਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਕੋਲ ਆਏ ਹਨ। ਹਰੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਭਰਾਵਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜੇ ਹਾਂ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾ ਕੇ ਰਹਾਂਗੇ।

    ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਐਤਵਾਰ ਦੇਰ ਰਾਤ ਖੰਡ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਮਜ਼ਦੂਰ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸਨੂੰ ਜਖਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਤੇ ਉਸ ਦੇ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਵਿੱਚੋਂ ਨੰਬਰ ਲੈ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜੋ ਕਿ ਰਵੀਸ਼ੰਕਰ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ ਤਾਂ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਲੋਕ ਉੱਥੇ ਆ ਕੇ ਇਸ ਲਈ ਝਗੜਨ ਲੱਗ ਪਏ ਕਿ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਕੰਮ ਛੱਡਿਆ ਕਾਫੀ ਸਮਾਂ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇਨਵੋਲਵ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਨਣ ਪਹੁੰਚੇ ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਹੀ ਝਗੜ ਗਏ ਸਨ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਦੂਸਰੀ ਧਿਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • राष्ट्रपति पर हुआ जानलेवा हमला, काफिले पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

    वेस्ट बैंक: फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के काफिले की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या करने की कोशिश की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्बास को ‘सन ऑफ अबु जंदाल’ ने इजरायल के खिलाफ जंगा का एलान करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस आतंकी संगठन ने ऐसा न करने पर अब्बास को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। कल इस डेडलाइन खत्म होने के बाद अब्बास के काफिले पर हमला किया गया जिसमें फिलिस्तीन के राष्ट्रपति बाल-बाल बच गए। बता दें कि ‘सन ऑफ अबु जंदाल’ ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।

    आतंकी गुट के हमलावरों द्वारा राष्ट्रपति के काफिले पर हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह ‘सन ऑफ अबू जंदाल’ के आतंकी राष्ट्रपति अब्बास के काफिले पर गोलीबारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक घर के सामने खड़े गाड़ी के आसपास कुछ बंदूकधारी मौजूद थे। हमलावरों द्वारा चलाई गई एक गोली खुले में मौजूद अब्बास के एक बॉडीगार्ड को लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। इस बीच इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा था कि उसके सैनिक अब गाजा शहर के ‘अंदरूनी इलाकों’ में हमास से लड़ रहे हैं, जिसके बाद जंग के और तेज होने की आशंका बलवती हो गई है।

    हमास के साथ युद्ध के एक महीना पूरा होने पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इस जंग के बाद इजरायल गाजा में अनिश्चित काल तक के लिए ‘समग्र सुरक्षा जिम्मेदारी’ लेगा। उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि इजरायल गाजा पट्टी को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेना चाहता है। एक इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू ने यह भी कहा था कि वह हमलों को ‘थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रोकने’ को तैयार हैं, ताकि हमास द्वारा 7 अक्टूबर को इजरायल पर किए गए हमले के दौरान बंधक बनाए गए 240 से अधिक लोगों की रिहाई सुनिश्चित की जा सके।

    गाजा में इजरायल लगातार हवाई हमले कर रहा है और यहां की करीब 23 लाख आबादी में से अधिकांश लोग इजरायली आदेश के अनुसार अपने घर छोड़कर दक्षिणी भाग की ओर चले गये हैं, लेकिन वहां भी बमबारी जारी है। पूरे इलाके में खाने-पीने के सामान, दवाइयों, ईंधन और पानी की भारी कमी है। हमास शासित गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि गाजा में मृतकों की संख्या बढ़कर करीब 10 हजार हो गई है, जिनमें 4100 से ज्यादा बच्चे हैं।