Blog

  • पंजाब : पुलिस ने नकली देसी घी बनाने के आरोपी का लिया रिमांड, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : एक दिन पहले जिला सेहत विभाग की टीम ने यहां के गांव संधवां के रिहायशी क्षेत्र में नकली देसी घी बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड करके वहां से भारी मात्रा में नकली देसी घी, कच्चा मटीरियल, मशीनरी व रैपर बरामद किए थे और पुलिस को शिकायत सौंप दी थी। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक कोटकपूरा के मुक्तसर रोड निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया और सोमवार को उसे फरीदकोट की अदालत में पेश करके 4 दिन के रिमांड पर ले लिया है।

    इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेर गिल ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल के दौरान सामने आया है कि आरोपी पिछले लंबे से समय डालडा घी में फ्लेवर डालकर नकली देसी घी तैयार कर रहा था। पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान आरोपी के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावकों ने की विभाग को शिकायत

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों को लेकर गाईडलाइंस जारी की जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद स्कूलों की मनमानी के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब चंडीगढ़ में एक निजी स्कूल की तरफ से बच्चों को एक खास दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने का मैसेज देने का मामला सामने आया है। अभिवावकों का आरोप है कि बच्चों को व्हाट्सएप ग्रुप पर विंटर यूनिफॉर्म खरीदने का संदेश दिया गया है। यह सेक्टर-27 के एक निजी स्कूल का मामला है। जिसके बाद अभिभावकों की तरफ से शिक्षा विभाग को ईमेल कर इसकी शिकायत की गई है।

    स्कूल के छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधकों की तरफ से जिस दुकान का नाम बताया गया है, उस दुकान पर यह यूनिफॉर्म महंगे दामों पर बेची जा रही है। स्कूल प्रशासन को यूनिफॉर्म का ड्रेस कोड बताना चाहिए। यह यूनिफॉर्म शहर की सभी दुकानों पर उपलब्ध होनी चाहिए ताकि कोई भी दुकानदार अतिरिक्त शुल्क न वसूल सके। ​​​​​​​चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग की तरफ से सभी निजी स्कूलों को एक गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन के अनुसार किसी भी स्कूल के परिसर में पुस्तक, यूनिफॉर्म आदि नहीं बेची जा सकती है। साथ ही किसी भी किताब, कॉपी व अन्य सामग्री पर स्कूल का नाम भी नहीं लिखा जा सकता है। अभिभावकों पर किसी विशेष दुकान से यूनिफॉर्म और पुस्तक खरीदने का दबाव भी नहीं बनाया जा सकता है। गाइडलाइन की पालना न करने पर स्कूल की मान्यता भी रद्द करने का प्रावधान है।

    ​​​​​​​शिक्षा विभाग के निदेशक स्कूल एजुकेशन हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं है।अगर अभिभावकों को इस तरह का कोई सर्कुलर जारी किया गया है, तो इस शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जल्द ही नियम बनाकर निजी स्कूलों को भेजे जाएंगे। ​​​​​​​स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर सीमा ने कहा कि स्कूल की तरफ से कोई भी आधिकारिक सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। अगर किसी शिक्षक ने व्हाट्सएप पर इस तरह का कोई मैसेज भेजा है। तो उसकी जांच की जाएगी।

  • पंजाब में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर आए लोग

    पंजाब में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर आए लोग

    रूपनगरः पंजाब में बुधवार रातभूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 3.2 रही। वहीं राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) के अनुसार अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके 1 बजकर 13 मिनट पर महसूस किए।  भूकंप के झटके महसूस करते ही घरों में सो रहे लोगों की नींद टूट गई और कुछ जगह लोग अपने घरों से बाहर सड़क पर उतर आए।

    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि पंजाब के रूपनगर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। जिसकी गहराई 10 किमी थी। लोग अभी भी दहशत में हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। एनसीएस ने एक ट्वीट में कहा कि झटके लगभग 1:13 बजे आए और भूकंप की गहराई 10 किमी थी। ट्वीट में लिखा गया कि भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई है।  

    बता दें कि मंगलवार शाम 6 बजकर 52 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके तीव्रता 3.5 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NSC) के मुताबिक, भूकंप मंगलवार शाम 6.52 बजे आया था। भूकंप का केंद्र अयोध्या से 215 किमी उत्तर में 10 किमी की गहराई पर था।

  • मानव तस्करी से जुड़े मामले में NIA की 10 राज्यों में छापेमारी

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक छापेमारी कर रही है। एनआईए जम्मू-कश्मीर के जम्मू और सांबा शहरों में कई जगह पर छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी असम के गुवाहाटी में भी चल रही है। गुवाहाटी में फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में एनआईए के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। एनआईए कुल मिलाकर 10 राज्यों में छापेमारी कर रही है। ये कार्रवाई मानव तस्करी से जुड़े मामलों को लेकर हो रही है।

    जानकारी के मुताबिक एएनआई, मानव तस्करी मामले में एनआईए जिन राज्यों की छापेमारी कर रही है, उनमें त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर शामिल हैंष इनमें से ज्यादातर राज्य ऐसे हैं, जिनकी सीमाएं पड़ोसी मुल्कों से लगती हैं। त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, असम अपनी सीमाएं बांग्लादेश के साथ साझा करते हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर की सीमा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लगती हैष

  • पंजाबः इस इलाके में हुआ ट्रिपल म’र्डर

    तरनतारन: पंजाब के तरनतारन में बीते दिन जिम मालिक की हत्या का मामला सामने आया था। अभी पुलिस ने उस केस की गुत्थी को सुलझाया ही था कि अब एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आ गया है। जिले के हरिके पतन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव तुंग में पति-पत्नी और भाभी की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद हरिके थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी भट्टी जसपाल सिंह ढिल्लो सहित थाना हरीके की पुलिस ने मौके पर पहुंच अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    जानकारी के मुताबिक, गांव तुंग निवासी इकबाल सिंह, उसकी पत्नी और भाभी की हत्या कर दी गई है। तीनों के शव अलग-अलग कमरे थे और  उनके चेहरे पर टेप लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात लूट के इरादे से हुई है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच की है। मृतक इकबाल सिंह का बेटा विदेश में रहता है और बेटियों की शादी हो चुकी है। सूत्रों से पता चला है कि काम के लिए लंबे समय से घर पर रखा गया एक प्रवासी मजदूर हत्या के बाद से फरार है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाशों ने परिवार के नौकर का अपहरण कर तीनों की हत्या कर दी। नौकर ने घर लौटकर पुलिस को बताया कि हत्यारों ने उसका अपहरण कर लिया है और उसे नहर के पास छोड़ दिया है। हालांकि, पहले तो एसएसपी ने कहा कि हत्या में नौकर शामिल हो सकता है।वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पंजाब में आए दिन हत्याओं और गोली चलने के मामले लगातार सामने आ रहे है। 

    पुलिस की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि इकबाल सिंह का बेटा विदेश में रहता है। उसकी बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में तीनों बुजुर्ग रहते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सुनियोजित तरीके से हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।

  • विदेश में एक और पंजाबी युवक की मौत

    अमृतसर : विदेश में एक और पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आई है। अमृतसर के सरहदी इलाके अटारी के 26 वर्षीय युवक की फिलीपींस में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। इस संबंधित बात करते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि जसपिंदर सिंह 6 साल पहले अपने सुनहरे भविष्य के लिए फिलीपींस के मनीला गया था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। परिजनों ने बताया कि जसपिंदर वहां एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। 

    जब वह किसी को पैसे देकर घर लौट रहा था तो उसकी मोटरसाइकिल का ब्रेक फेल हो गया। इससे उसका सिर सड़क किनारे लगी डंडियों से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने सरकार से अपील की है कि जसपिंदर सिंह का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि वो अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर सकें।

  • बिग बॉस विजेता Elvish Yadav से पुलिस ने की 3 घंटे तक पूछताछ

    नई दिल्ली: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस फेम एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने नोटिस भेजा था। जिसके बाद एल्विश यादव नोएडा पुलिस के सामने पेश हुआ। नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस ने एल्विश यादव से तीन घंटे पूछताछ की। फेमस यूट्यूबर से सांप के जहर को सप्लाई करने और रेव पार्टी के मामले में नोएडा पुलिस ने पूछताछ की। एल्विश मीडिया से बचने के लिए गुपचुप तरीके से पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, यूट्यूबर से DCP, ACP लेवल के अधिकारियों ने पूछताछ की। मिली जानकारी के मुताबिक एल्विश से फिर पूछताछ हो सकती है।

    नोएडा पुलिस आरोपी राहुल और एल्विश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। वहीं आज गिरफ्तार 5 आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड नोएडा पुलिस को मिल सकती है। दरअसल, इस मामले में और भी कई अपडेट सामने आए हैं। सांपों को वन विभाग ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था। मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 5 कोबरा की विष ग्रंथि निकाल ली गई थी। बाकी शेष 4 सांप विषैले नहीं थे। डिप्टी सीवीओ के पैनल ने मेडिकल प्रशिक्षण किया। मालूम हो, किसी भी सांप की विष ग्रंथि निकालना क्रूरता की श्रेणी में आता है। इसके लिए 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। न्यायालय की अनुमति के बाद सांपों को जंगल में छोड़ा गया। हालांकि इस पूरे मामले में एल्विश ने खुद को निर्दोष बताया है। उनके मुताबिक, इस केस से उनका कोई लेना देना नहीं है। लेकिन हाल ही में सामने आए एक ऑडियो क्लिप में एल्विश का नाम सामने आया।

    ऑडियो में गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव ने PFA (मेनका गांधी की संस्था) मेंबर को बताया कि उसने एल्विश की पार्टी में ये ड्रग्स पहुंचाया था। राहुल ने कहा था- दिल्ली में बहुत चेकिंग होती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहना होता है। एल्विश के वहां तो पुलिस वाले भी नहीं आते न, जब हम प्रोग्राम करने जाते हैं छतरपुर में, वहां सबको पता होता है कि उनके फार्म हाउस में प्रोग्राम हो रहा है। लेकिन ज्यादा देर नहीं होता, सिर्फ आधा घंटा। उसके बाद सबसे पहले हमारी टीम को वो वहां से निकालते हैं। इन चीजों का रिस्क वो भी नहीं पालते।दरअसल, बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव को रिमांड पर लेने के बाद एल्विश यादव से पूछताछ की गई। राहुल के बयान के आधार पर एल्विश यादव से सवाल-जवाब किए गए। गौरतलब है कि एल्विश पर सांपों की तस्करी और जहर बेचने के आरोप लग रहे हैं। 

  • पंजाबः डेंगू का कहर, 10 हजार के पार पहुंची मरीजों की संख्या

    चंडीगढ़ः पंजाब में डेंगू का संकट गहरा गया है। डेंगू संक्रमित लोगों का आंकड़ा अब तक 10092 पहुंच गया है, जबकि गत वर्ष मरीजों की संख्या करीब 11 हजार थी। इन आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि राज्य के सभी अस्पतालों में मरीजों का टेस्ट और इलाज फ्री में किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। किसी को भी लगता है कि वह संक्रमित हो सकता है तो उसे पहल के आधार पर निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में संपर्क करना चाहिए। 

    सूबे के 23 जिलों में रोजाना डेंगू संक्रमण केस आ रहे हैं। इसमें कई जिले ऐसे हैं, जहां पर मरीजों की अब तक संख्या 500 पार हो चुकी है। मोहाली, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पटियाला जिलों में काफी तेजी से केस बढ़ रहे हैं। सरकार ने नगर निगमों, नगर काउंसिलों और पंचायतों को हिदायत दी है कि वे अपने एरिया में जागरूकता मुहिम चलाएं। लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करें। साथ ही डेंगू का लारवा चेक करने के लिए चेकिंग मुहिम चलाई जाए। पंजाब स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर आदर्श पाल कौर ने बताया कि अब तक 10 हजार से अधिक केस आ चुके हैं। मंगलवार को डेंगू के 138 केस व चिकगुनिया के 14 केस आए हैं। लोगों को बीमारी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। 

  • आज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2023

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 10 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 19 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट तक पृथ्वी लोक की यानि अशुभ भद्रा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने को सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है ।काम अधिक होने से आज आपको भाग – दौड़ करनी पड़ेगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज किसी नये प्रोजक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है। आज आपके बिजनेस में एक नया मोड़ आएगा। लवमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे… पूरा दिन इंज्वाय करेंगे। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज किसी से उधार के लेन-देन से बचें।

    वृष राशि: आज आपका दिन ठीक रहेगा।किसी जरूरी काम की योजना पहले ही बना लेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। परिवार में आज किसी सदस्य को अच्छी सफलता मिलेगी। नवविवाहित आज जीवनसाथी के साथ मूवी को देखने का प्लान बनायेंगे… रिश्ते में मजबूती आएगी। मंनोरंजन पर आज अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं। बॉस आपके द्वारा किये गये काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। अपनी फाइल को तैयार रखें। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्याएं जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जायेंगी, परस्पर रिश्तों में सुधार होगा। आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा।परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा।आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन के लिए नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है। किसी मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बन्द करके विश्वास ना करें। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि: आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है।बिजनेस साझेदार के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है।आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जो आपके रुके हुये कार्यों को पूरा करने में मददगार साबित होगा।आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।ऑफिस के कार्यों में अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलता रहेगा। आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी।आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

    सिंह राशि: आज आपका दिन लकी रहेगा।कुछ कार्यों में कम मेहनत से ही ज्यादा लाभ होने वाला है। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे।आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे।आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग के लिए आज सफलता भरा दिन है। माता – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगडा काम बनेगा।आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

    कन्या राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपने परिवार के साथ शाम का समय बिताये उनको अच्छा लगेगा।सोचे हुए काम आज खुद के दम पर पूरा करने में सफल होंगे।कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। इस राशि की महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। संगीत से रिलेटेड संस्था में एडमीशन लेने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार का सपोर्ट आपके काम में मिलेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन हल्का होगा।

    तुला राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। कॉलेज में आज आपकी अच्छे एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। किसी बुजुर्ग की राय आपके रिश्ते में चल रही अनबन को दूर कर देगी। आज कोई कठिन काम भी शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको पैसों के मामले में समझदारी से फैसले करने होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन मीठी नोक-झोंक करने वाला रहेगा। नौकरी पेशा हैं, तो मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। जिससे रोज ट्रैवल की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन फायदा दिलाने वाला रहेगा।समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा। नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिलेंगे।काम काज की गति में बढ़ोतरी होगी। आज किसी दूसरे स्टेट में बिजनेस करने के लिए… आपकी यात्रा के योग बन रहे है। विद्यार्थियों को स्वयं की मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए, सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आज घर के जरुरत का कोई सामान उपहार दे सकते है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।लवमेट्स एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

    धनु राशि: आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आप कोई मीटिंग अटेंड करेंगे। छोटे भाई बहनों की ओर से आपको कोई छोटा सरप्राइज मिल सकता है आपके रिश्ते में मधुरता आयेगी। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें, साथ ही किसी एक्सपर्ट की रॉय जरुर ले लें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें, आप खुद को बेहतर फील करेंगे।पारिवारिक प्रेम में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती नजर आएंगी। इस राशि के छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है।

    मकर राशि: आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं, ऐसे ही आपको आगे बढऩे के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको फायदा होगा। स्पोर्ट्स क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं आज प्रैक्टिस में शानदार प्रदर्शन करेंगी। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे।ज़मीन जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा।छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा।किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट तरीके अपनाने से बचें इस राशि के बिजनेसमैन के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।माताएं बच्चो को मोरल स्टोरी सुनाएंगी।क्रिएटिव कामों में मन लगाएंगे और कुछ क्रिएटिव work करने का प्रयास करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। इस राशि के इंजीनियरों को कार्य स्थल पर कुछनये बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में और मधुरता आएगी।राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

    मीन राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा।ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा ..साथ ही कलीग आपके काम में हेल्प करेंगे।आज किसी के बहकावे में न आये और अपने काम के प्रति सतर्क रहें। आपके परिवार में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है।आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से आपको निजात मिलेगी।स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा।अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से धन लाभ होगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਜਾਇਜ਼ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ, ਲੱਖਾਂ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ। ਦੀਵਾਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ 2 ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰਕੇ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਟੀਮ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਮੋਹਿਤ ਟਾਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਪੀ. ਪਠਾਨਕੋਟ ਹਰਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖੱਖ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਅੱਜ ਸੀਆਈਏ ਅਤੇ ਸਪੈਸ਼ਲ ਬ੍ਰਾਂਚ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਟੀਮ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਗਾੜੀ ਅਹਾਤਾ ਚੌਕ ਸਥਿਤ ਤੁਲੀ ਜਨਰਲ ਸਟੋਰ ਸਮੇਤ ਦੋ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰਕੇ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ 5 ਨਵੰਬਰ ਦਿਨ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਮਾਮੂਨ ਕੈਂਟ ਥਾਣੇ ਦੀ ਪੁਲਸ ਨੇ ਚੱਕੀ ਹਰਿਆਲ ਸਥਿਤ ਕਰੱਸ਼ਰਾਂ ਦੇ ਕੋਲ ਖੇਤਾਂ ‘ਚ ਬਣੀ ਇਮਾਰਤ ‘ਚੋਂ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਸੀ।