Blog

  • पंजाब : इस जिले में लोगों के घरों में घुसा पानी, छतों पर लगे तंबू, देखें तस्वीरें 

    पंजाब : इस जिले में लोगों के घरों में घुसा पानी, छतों पर लगे तंबू, देखें तस्वीरें 

    फाजिल्का: सीमावर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को घर गिरने का डर सता रहा है। गांव दोना नानका और आस पास की ढाणियां पर दो दर्जन से भी अधिक घरों में पानी घुस चुका है। प्रशासन की मदद न मिलने पर कुछ लोग अपने घरों की छतों पर बोरियों की तिरपाल का तंबू बनाकर सामान रख रहे हैं। इस बारे में करनैल सिंह और मीतो बाई ने बताया कि उनके कमरों में करीब 3 फीट तक पानी भर गया है। वे लोग अपने घरों से अपना कीमती सामान निकालकर छतों के ऊपर रखकर बैठे हैं। प्रशासन द्वारा उन्हें कोई मदद नहीं दी जा रही है। जिसके चलते उन्होंने खुद से जोड़ तोड़ लगाकर तिरपाल बनाई है। जिसका तम्बू बनाकर उसके नीचे अपना सामान रख कर बैठे हैं।

    वहीं, मंगल सिंह, शिंगारा सिंह, महिंदर सिंह निवासी ढाणी सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके घरों में भी पानी भर जाने से वे लोग दिन रात बड़ी मुश्किल से गुजार रहे हैं। कभी उन्हें पानी से किसी जहरीले कीट से खतरा बना रहता है तो कभी पानी से उनके घर के टूटने का खतरा बना रहता है। इसी बेचैनी के चलते वे लोग दिन रात जागकर काट रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा केवल अपनी वाहवाही के लिए फोटो खिंचाए जा रहे हैं, लेकिन असलियत में अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही। जिसके चलते वे खुद ही अपने रहने और खाने पीने का बंदोबस्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग रूखी सूखी खाकर गुजारा करने को मजबूर है। साथ ही उनके पशुओं के लिए भी हरे चारे का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से उनके खाने पीने के प्रबंध के अलावा पशुओं के लिए हरे चारे का प्रबंध किए जाने की मांग की है। इसके अलावा उनकी फसलों और मकानों के होने वाले नुकसान के लिए भी मुआवजे की मांग की है।

  • जालंधरः ठेके से खरीदी बीयर से निकला कचरा, हुआ हंगामा

    जालंधरः ठेके से खरीदी बीयर से निकला कचरा, हुआ हंगामा

    जालंधर/ENS: महानगर के बस्ती नौ में शराब के ठेके के बाहर रविवार दोपहर व्यक्ति ने ख़ूब हंगामा किया। बस्ती नौ निवासी गौरव वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने ठेके से तीन बीयर पी ली थी, जिसमें एक बीयर के बीच कचरा निकाला है उसने ठेके पर काम कर रहे व्यक्ति को बोला की बीयर से कचरा निकाला है तो उक्त ठेके पर काम करने वाला व्यक्ति उसे कहने लगा इसमें उनकी कोई गलती नहीं है ये कंपनी की तरफ़ से आती है, इसके बाद व्यक्ति ने ठेके के बाहर खड़े होकर हंगामा करना शुरू कर दिया जिसे देख वहां से निकलने वाले लोग भी रुकने लगे और तो वहां मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को समझाकर वापस घर भेजा।

  • रसोई में मौजूद एक ऐसा जादुई मसाला, जिसमे छुपे है सुन्दर त्वचा के कई नुस्खे

    रसोई में मौजूद एक ऐसा जादुई मसाला, जिसमे छुपे है सुन्दर त्वचा के कई नुस्खे

    Health Tips: हींग हमारी रसोई का एक बहुत ही खास मसाला है. दाल हो या सब्जी, एक चुटकी हींग का इनमे तड़का लग जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है. वहीं पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी हींग कमाल कर सकती है.  अक्सर गैस या अपच की शिकायत होती है तो सबसे पहले बड़े बुजुर्ग हींग खाने की सलाह देते हैं.लेकिन क्या आपको मालूम है की हींग आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. जी हां हींग का इस्तेमाल करके आप बेदाग और निखरी हुई त्वचा पा सकते हैं आइए जानते हैं कैसे…

    त्वचा के लिए हींग के फायदे जानिए 

    1.ये स्किन इंफेक्शन से भी बचाता है.इचिंग को दूर करता है औऱ कॉर्न्स जैसी समस्या से बचाता है.हींग में कूलिंग इफेक्ट होता है.ये स्किन प्रॉब्लम्स के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया दूर करने में हेल्प करता है.

    2.पिंपल की समस्या में हींग का फेस पैक काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. ये इन्फेक्शन पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ती है और त्वचा को मुंहासे दाग धब्बे से बचाता है.

    3.धूल-मिट्टी प्रदूषण की वजह से अगर आपकी त्वचा डल औरत ड्राई हो गई है तो हींग इसमें भी फायदा पहुंचा सकता है. यह त्वचा को नमी देने के साथ ग्लोइंग बनाए रखता है.

  • आसमानी बिजली गिरने से हुआ विस्फोट ,देखें कैमरे में  कैद हुआ खौफनाक मंज़र

    आसमानी बिजली गिरने से हुआ विस्फोट ,देखें कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंज़र

     नई दिल्ली: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा आसमानी बिजली का होता है, जो कभी-भी किसी की भी मौत का कारण बन सकती है। भारी बारिश के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर  आसमानी बिजली गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी खौफनाक है। वीडियो में दिख रहा नजारा इतना डरावना है, कि इसे देखकर आपके रौगंटे खड़े हो जाएंगे।

    वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं। तभी एकदम से आकाशीय बिजली जमीन पर गिरती है और एक जोरदार ब्लास्ट होता है।ब्लास्ट इतना तेज था कि लगा जैसे किसी ने बम फेंक दिया हो। आप वीडियो में देख सकते हैं कि ब्लास्ट कितनी जोरदार तरीके से हुआ। सोचिए अगर उस वक्त वहां कोई व्यक्ति खड़ा होता तो उसका क्या हाल होता। अब यह तो नहीं मालूम कि इस घटना में किसी को नुकसान पहुंचा या नहीं, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि आसमानी बिजली का यह रूप बहुत डरावना था। 

  • पंजाब: गजब स्कीम, इस बाजार में मिल रहे एक जोड़ी जूतों के साथ 2 किलो टमाटर फ्री

    पंजाब: गजब स्कीम, इस बाजार में मिल रहे एक जोड़ी जूतों के साथ 2 किलो टमाटर फ्री

    गुरदासपुर: टमाटर की कीमतें आए दिन बढ़ रही हैं। 20 से 25 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर इस समय 200 से 250 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है। हालात ये हो गए हैं कि लोगों ने अब सब्जी में टमाटर डालना ही छोड़ दिया है। या फिर लोग न के बराबर टमाटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बीच, पंजाब के बटाला में एक जूतों के दुकानदार ने नई स्कीम निकाली है।


    बटाला में जूतों के दुकानदार ने एक जोड़ी जूते खरीदने वाले को दो किलो टमाटर फ्री देने का ऑफर शुरू किया है। दुकानदार श्याम लाल ने कहा कि जिस तरह से टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है उससे लोगों को काफी समस्या आ रही है। जिसे देखते हुए हमारी तरफ से एक जूता जोड़ी खरीदने पर ग्राहक को दो किलो टमाटर फ्री दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कीम से उनका ग्राहक भी खुश रहेगा और उनका सामान भी बिकता रहगा। हालांकि, श्याम लाल ने ऑफर के साथ एक कंडीशन भी रखी है। दो किलो फ्री टमाटर सिर्फ उनको ही मिलेंगे जो एक हजार रुपये से ऊपर के जूते खरीदेंगे।


    वहीं, दुकान पर जूता खरीदने आए एक ग्राहक ने बताया कि वह जूता खरीदने के लिए आए तो देखा कि दुकानदार की तरफ से टमाटर फ्री दिए जा रहे हैं। बहुत अच्छी बात है, टमाटर के रेट जिस तरह से बढ़े हैं लोगों ने तो टमाटर का इस्तेमाल करना ही छोड़ दिया है। हमें तो जूतों के साथ दो किलो टमाटर फ्री मिल गए हैं। हम बहुत खुश हैं।

  • पंजाब : 22 जुलाई तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी 

    पंजाब : 22 जुलाई तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी 

    कपूरथला: जिले में कल से सभी स्कूल नहीं खुलेंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर कम होने तथा स्थिति में सुधार होने के बाद DC कपूरथला करनैल सिंह ने नए आदेश जारी किए। उनहोंने जिले के 16 सरकारी स्कूलों को छोड़ सभी निजी तथा सरकारी स्कूल सोमवार से खोलने को कहा है। आदेशों में कहा गया है कि 17 जुलाई से 16 सरकारी स्कूलों को छोड़कर सभी स्कूल खोले जाएंगे। क्योंकि अभी बाढ़ से पूरी तरह राहत नहीं मिली है, इसलिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 16 स्कूलों को 22 जुलाई तक बंद ही रखा जाएगा। सरकार के आदेश हैं, लेकिन स्कूल खोलने का फैसला प्रशासन अपने स्तर भी लेगा।


    बता दें कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए 15 जुलाई तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए थे। अब मौजूदा हालातों के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुधार होता देख शिक्षा मंत्री ने 17 जुलाई से स्कूल खोले जाने की निर्देश दे दिए हैं, लेकिन कपूरथला में 16 स्कूल अभी बंद रहेंगे।

  • बड़ी खबर : इस इलाके में मिला बम शेल, पुलिस ने इलाका किया सील 

    बड़ी खबर : इस इलाके में मिला बम शेल, पुलिस ने इलाका किया सील 

    चंडीगढ़: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में रविवार को एक बम शेल मिला है। इस बीच, पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और जांच जारी है। इससे पहले 3 जनवरी को राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास एक बम मिला था। बम निरोधक दस्ते ने जिंदा बम को डिफ्यूज किया था।


    पंजाब पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक एके पांडे, जो मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रमुख भी हैं, ने कहा कि उन्होंने सेना को भी बम शेल की बरामदगी के बारे में सूचित कर दिया है और कोई खतरा नहीं है।

  • पंजाब :आधा किलो अफीम सहित दो नशा तस्कर काबू

    पंजाब :आधा किलो अफीम सहित दो नशा तस्कर काबू

    फिरोजपुर:  बीएसएफ के जवानों ने सूचना के आधार पर शनिवार देर रात फिरोजपुर जिले के सरहदी गांव दुलचीके के पास नाकाबंदी कर दो आरोपियों को अफीम, कार व मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। बीएसएफ की ओर से पूछताछ के बाद आरोपियों को थाना सदर फिरोजपुर पुलिस को सौंप दिया गया। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों को पकड़ने के लिए फिरोजपुर के बाहरी क्षेत्र में ऑपरेशन शुरू किया गया था। शनिवार देर रात्रि लगभग 1:15 मिनट पर सरहदी गांव दुलचीके के पास लगे बीएसएफ के नाके पर एक कार फिरोजपुर शहर से दुलचीके की ओर आती हुई दिखाई दी, जिसे जवानों ने रुकने का इशारा किया, जिस पर कार सवार घबरा गए।


    उन्होंने बताया कि शक के आधार पर जवानों ने दोनों आरोपियों राज सिंह निवासी गांव साबोआना जिला फिरोजपुर व गुरजीत सिंह निवासी गबांव सूबा जदीद जिला फिरोजपुर को नीचे उतार कर तलाशी ली तो आरोपियों से 508 ग्राम अफीम, दो मोबाइल फोन व कार बरामद हुई।
    बीएसएफ की ओर से आरंभिक पूछताछ के बाद थाना सदर पुलिस को सौंपा दिया गया है। वहीं थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर अभिनव चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा ओर गहराई से पूछताछ की जाएगी।

  • पंजाब: मंदिर में लगे स्पीकर बंद करवाने को लेकर हुआ विवाद, 5 लोग घायल

    पंजाब: मंदिर में लगे स्पीकर बंद करवाने को लेकर हुआ विवाद, 5 लोग घायल

    मोगा: गुरु रामदास नगर स्थित शिव मंदिर में लगे डीजे को बंद करवाने को लेकर हुए विवाद के दौरान दो पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सिविल अस्पताल में दाखिल एक पक्ष के अजय कुमार पुत्र विनोद कुमार, नीरज पुत्र जगदीश और जगदीश निवासी गुरु रामदास नगर ने बताया कि गत दिवस कांवड़िए हरिद्वार से कावड़ लेकर मोगा पहुंचे थे। जिनके द्वारा गुरु रामदास नगर में बने शिव मंदिर में स्थापित भगवान शिव पर जलाअभिषेक किया जाना था।


    इस दौरान मंदिर प्रांगण में डीजे लगाया हुआ था। जिस पर मंदिर के पंडित ने पानी डाल दिया, जिसका विरोध करने पर विवाद हो गया। ऐसे में दूसरे पक्ष के जतिंदर कुमार समेत अन्य लोगों ने उनको बुरी तरह मारपीट करके घायल कर दिया। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के घायल हुए जतिंदर कुमार तथा उसके पिता रोशन लाल ने बताया कि मंदिर प्रांगण में उक्त लोग जलाअभिषेक करने के उपरांत डीजे लगाए हुए थे।
    मंदिर की साफ सफाई होने का समय होने के कारण पंडित ने डीजे बंद करने की बात कही, जिसके कारण दूसरे पक्ष के लोग हड़बड़ा उठे और गाली गलौज करने लगे। जब उक्त घटना का उन्हे पता चला तो वह हंगामाकारियों को समझा-बुझाकर अपने घर पहुंचा, कि इसी दौरान उक्त तीनों लोगों समेत अन्य ने उसके घर में घुसकर बुरी तरह तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

    जब उन्होंने अपना बचाव करना चाहा तो उन पर भी हमला करके उन्हें घायल कर दिया। इस मारपीट के दौरानवे दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इंमरजैंसी स्टाफ ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

  • पिता बना हैवान! नाबालिग बच्चों का करता था यौन शोषण

    पिता बना हैवान! नाबालिग बच्चों का करता था यौन शोषण

    गाडियाबादः गाजियाबाद की एक कोर्ट ने अपनी नाबालिग बेटी और बेटे से यौन शोषण के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों बच्चों ने अपनी चाची और दादा को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया जिसके बाद मोदीनगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुकदमा लिखने के तीन साल बाद कोर्ट ने सजा सुनाई।

    अभियोजन पक्ष ने बताया कि 16 अगस्त, 2020 को बच्चों के दादा की शिकायत पर मोदी नगर पुलिस ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों को संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के अलावा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 328 (जहर देकर नुकसान पहुंचाना), 354 (छेड़छाड़), 376 एबी (बलात्कार), 377 (कुकर्म) और 506 (धमकी देना) के तहत केस दर्ज किया था।

    पुलिस ने जांच के बाद मामले में 5 अक्टूबर, 2020 को आरोप पत्र दाखिल किया था। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान 10 गवाह पेश किए थे, जिसमें दोनों बच्चे और उनके दादा भी शामिल थे। दोनों बच्चों ने बताया कि पिता उनका यौन शोषण करते थे। इतना ही नहीं दर्द सहने के लिए उन्हें चाय में दर्द निवारक दवा मिली चाय पीने को मजबूर करते थे। 

    पिता की हैवानियत यहीं नहीं थमी, वो बच्चों को माचिस की तीलियों के सिरे पर लगा फॉस्फोरस का मसाला खाने को देता और मच्छरों को भगाने के लिए घर में लगाए जाने वाला लिक्विड भी पिलाता था।

    कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मिले गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी तो नाबालिग बच्चों के यौन शोषण और उत्पीड़न का दोषी पाया। शुक्रवार (16 जुलाई) को कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 71 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

    हिंदुस्तान टाइम्स ने विशेष लोक अभियोजक हरीश कुमार के हवाले से बताया कि 10 गवाह पेश किए गए थे और पीड़ित लड़के और लड़की का बयान केस में सबसे महत्वपूर्ण साबित हुआ। उन्होंने बताया कि दोषी का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है और उसे दोनों बच्चों की कस्टडी मिली हुई थी।