Blog

  • Jalandhar News : सांप के काटने से युवक की मौत, जाने मामला

    Jalandhar News : सांप के काटने से युवक की मौत, जाने मामला

    जालंधर,ENS : कस्बा गोराया में एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान  सुखदेव सिंह(26) निवासी दोसांझ कलां गांव, गोराया के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह को सांप ने काट लिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती रात एक सांप ने उसे काट लिया था। घटना के वक्त वह अपने घर में सो रहा था।

    घर में युवक की मौत होने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार जब सुखदेव सिंह को सांप ने काटा। जिसके बाद परिवार ने उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    डॉक्टर इलाज कर ही रहे थे कि सुखदेव सिंह की हालत बिगड़ने लगी। सुबह करीब 5 बजे सुखदेव ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद तुरंत मामले की जानकारी मृतक के परिवार को दी गई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव सिंह के भाई की भी सांप के काटने से मौत हुई थी। सुखदेव के भाई गोपी को करीब 14 माह पहले सांप ने काट लिया था। जिसमें उसकी भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • Punjab News: उपचुनाव को लेकर BJP ने प्रभारी और सह प्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    Punjab News: उपचुनाव को लेकर BJP ने प्रभारी और सह प्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    जालंधर से मनोरंजन कालिया को मिली अहम जिम्मेदारी 

    जालंधर,ENS : पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। गिद्दड़बाहा में अविनाश राय खन्ना को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही दियाल सिंह साेढी को को इंचार्ज लगाया है।

    इसी तरह बरनाला के लिए मनोरंजन कालिया को इंचार्ज व जगमोहन सिंह राजू को को इंचार्ज लगाया गया है। जबकि चब्बेवाल विधानसभा हलके की कमान श्ववेत मलिक को सौंपी गई है। वहीं, परमिंदर सिंह बराड़ को इंचार्ज लगाया गया है। डेरा बाबा नानक हलके का इंचार्ज अश्वनी शर्मा को लगाया गया है, राकेश राठौर को इंचार्ज बनाए गए है। अनील सरीन को सोशल मीडिया इंचार्ज लगाया है।

  • Punjab News : Car ने स्कूटी सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : Car ने स्कूटी सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब (बठिंडा): पंजाब में सड़क हादसों के मामलों लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इस हादसों में कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिंकल (22 वर्ष) निवासी जनता नगर के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार 3 युवक स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी डबवाली रोड के करीब ओवरब्रिज पर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान साहिल कुमार (25 वर्ष) निवासी पुजां वाला मोहल्ला, प्रणव सिंगला (24 वर्ष) निवासी नजदीक बस स्टैंड के तौर पर हुई है।

    हादसे की सूचना समाजसेवी संस्था को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

  • Punjab News: शादी से पहले बारात लेकर नामांकन भरने पहुंचा दूल्हा

    Punjab News: शादी से पहले बारात लेकर नामांकन भरने पहुंचा दूल्हा

    मुक्तसर साहिबः पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। इस दौरान राज्य भर में नामांकन दाखिल करने को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं ताजा मामला श्री मुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां लंबी में गांव लालबाई से सरपंच के लिए नामाकंन दाखिल करने आया एक युवक आकर्षण का केंद्र बन गया।

    दरअसल, दूलहा तजिंदर सिंह उर्फ ​​तेजी सिर बारात सहित सिर पर सेहरा बनकर पंचायती चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचा है। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह लालबई गांव से सरपंची के चुनाव के लिए नामाकंन दाखिल करने आया है।

    तंजिदर ने कहा कि वह नामांकन भरने के लिए आया था, लेकिन उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, दूल्हे को लाइन में काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। दूल्हे ने बताया कि आज उसकी शादी है, लेकिन वह शादी से पहले बारात लेकर नामाकंन भरने के लिए पहुंचा। तंजिदर का कहना है कि वह गांव की नुहार को बदलना चाहता है और गांव के लिए वह बेहतर काम करने के लिए पंचायती चुनाव लड़ने को लेकर आज नामांकन भरने के लिए दफ्तर पहुंचा है।

  • Jalandhar News: जिंदा व्यक्ति के बन गए मरने के सर्टीफिकेट, पीड़ित ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जिंदा व्यक्ति के बन गए मरने के सर्टीफिकेट, पीड़ित ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां जिंदा व्यक्ति अपने मरने के प्रमाण पत्र लेकर प्रेस वार्ता करने पहुंच गया। दरअसल, लुधियाना के रहने वाले पवन कुमार व परमिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि परमिंदर सिंह ने एक जमीन पवन कुमार से कानूनी रूप से एकदम सही खरीद कर रजिस्ट्री करवाई थी। लेकिन बबलू नामक व्यक्ति ने जालसाजी करके जिंदा पवन कुमार का जाली डेथ सर्टिफिकेट बनाकर मरा हुआ घोषित कर उसकी प्रॉपर्टी को अपने नाम करवाने की कोशिश की गई। इस दौरान मामले तब सामने आया जब खरीददार और बेचने वाले के हस्तक्षेप करने पर यह मामला उलझता शुरू हो गया। जिसके बाद आज पवन ने प्रेस वार्ता करके प्रशासन के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि वह उन्हें न्याय और इंसाफ दिलवा या जाए।

    बता दें कि पवन कुमार ने जुलाई 2024 में लुधियाना कमिश्नर के सामने पेश होकर दावा किया था। व्यक्ति का आरोप है कि उसके जिंदा होने के बावजूद नगर निगम द्वारा उसका डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। जिसके लिए आज वह जालंधर प्रशासन के पास पहुंचा है। पवन ने बताया कि उसके जिंदा होने के बावजूद जाली डेथ सर्टिफिकेट बनाने के मामले में नगर निगम ने जुलाई 2024 में सिविल सर्जन व एसडीएम ऑफिस के पाले में गेंद डाल दी थी।

    पवन ने आरोप लगाए है कि बबलू नामक व्यक्ति ऑनलाइन उसके फर्जी सर्टीफिकेट लगाकर उसको मृत घोषित कर दिया और उसकी प्रॉपर्टी की पॉवर ऑफ अर्टानी अपने नाम कर ली। जिसको लेकर आज पवन इंसाफ की गुहार लगाने के लिए जालंधर पहुंचा। पवन ने बताया कि उसे प्रशासन द्वारा फर्जी सर्टीफिकेट जारी करके 2015 में मृत घोषित कर दिया गया। लेकिन आज जब वह कमिश्नर दफ्तर पहुंचा तो वहां पर उसे अधिकारियों ने बताया कि उनके पास उसका ऐसा कोई रिकार्ड नहीं है।

    हालांकि जुलाई 2024 में पीड़ित की शिकायत के आधार पर कमिश्नर द्वारा लोकल रजिस्ट्रार को जांच करके जिम्मेदार मुलाजिमों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में नगर निगम द्वारा जो रिपोर्ट तैयार की गई, उसके मुताबिक लेट एंट्री के केस में डेथ सर्टिफिकेट जारी किया गया, जहां तक लेट एंट्री का सवाल है। उसके लिए पहले सिविल सर्जन व एस डी एम ऑफिस की मंजूरी लेने का दावा नगर निगम के ऑफिसर द्वारा किया गया। जिसके आधार पर जुलाई 2024 में इस मामले की जांच के लिए सिविल सर्जन व एस डी एम ऑफिस के पाले में गेंद डालने की कोशिश की गई।

    इस मामले से जुड़ा हुआ एक पहलू यह भी है कि खुद को पवन कुमार की पत्नी बताकर आवेदन करने वाली महिला द्वारा डेथ सर्टिफिकेट जारी करने के लिए दिए गए दस्तावेजों की वेरीफिकेशन लुधियाना के दो विधायकों द्वारा की गई। हालांकि इससे पहले पार्षदों द्वारा इस तरह की वेरीफिकेशन की जाती थी, लेकिन नगर निगम के जनरल हाऊस का कार्यकाल पूरा होने के बाद पूर्व पार्षदों की वेरीफिकेशन को स्वीकार नहीं किया गया। जिसके बाद यह अधिकार भी विधायकों के पास चला गया। जिनके द्वारा इलाके के किसी जिम्मेदार व्यक्ति की गारंटी के साथ दस्तावेजों की वेरीफिकेशन की गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक डेथ सर्टिफिकेट जारी करने के लिए लेट एंट्री के मामले में पारिवारिक सदस्यों के एफिडेविट के अलावा संस्कार करने संबंधी श्मशान घाट की रसीद, अस्थियों के विसर्जन के सर्टिफिकेट या रस्म पगड़ी के कार्ड को आधार माना जाता है। इस मामले में अस्थियों के विसर्जन का सर्टिफिकेट लगाया गया। हैरानी की बात यहा हैकि जिस व्यक्ति की मृत्यु होने का दावा किया जा रहा है वो खुद हाथ में अपना डेथ सर्टिफिकेट लेकर घूम रहा है। जिससे अस्थियों के विसर्जन के सर्टिफिकेट पर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Punjab News: भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना कैंट की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए-1 की टीम द्वारा 3 तस्करों को गिरफ्तार करके 30 हजार की गोलियां बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान त्रिलोचक, रोशन और सुखदीप निवासी भुच्चों मंडी के रूप में हुई है।

    एसपी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों में से सुखदीप पर पहले भी एक लाख नशीली गोलियां बरामद होने का मामला दर्ज है। इस मामले में वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। जिसके बाद आरोपी दोबारा नशीली गोलियों के मामले में लग गया।

    एसपी ने बताया कि आरोपियों को खिलाफ थाना कैंट में एफआईआर नंबर 77 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीनों नशा तस्करों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद ही पता चलेगा कि ये नशीली गोलियां कहां से लाई गई थीं और कहां सप्लाई करनी थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कुछ इनपुट भी मिले है, जिसके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News : इलाकानिवासियों ने DFSO कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News : इलाकानिवासियों ने DFSO कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : सरकार द्वारा गरीब लोगों की सुविधा के लिए दिए जाने वाले गेहूं को डिपो धारकों द्वारा कम दिए जाने के आरोपों के तहत क्षेत्र के कुछ निवासियों ने अमृतसर जिला प्रब प्रशासनिक परिसर के अंदर डीएफ कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नवी वाधी इलाके में डिपो होल्डर स्थानीय निवासियों को कम गेहूं दे रहा है।

    जिसके रोष में वह प्रदर्शन कर रहे है। उनका कहना है कि डिपो होल्डर द्वारा गेहूं का हिसाब पर्चियों पर पेन से लिखकर दिया जाता है और गेहूं भी कम दिया जाता है और कई लोगों को गेहूं भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो हम बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा कर डीएफओ कार्यालय का घेराव करेंगे।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बाप ने किया बेटे का कत्ल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बाप ने किया बेटे का कत्ल

    बठिंडाः जिले के मौड़ मंडी ब्लॉक के संदोहा गांव से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पिता ने बेटे की सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरसेवक सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी संदोहा के रूप में हुई है। इस संबंध में मौड़ मंडी थाना प्रमुख जगदेव सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली होशियार सिंह ने अपने बेटे गुरसेवक की हत्या कर दी है।

    जिसकी सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने होशियार सिंह की पत्नी के बयानों पर मामला दर्ज करके आरोपी की तालाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक गुरसेवक नशे के पत्ते, गोलियां, कैप्सूल सहित चिट्टे का सेवन करता था।

    जिसके लिए वह पिता से पैसे मांगता था। पुलिस ने कहा कि इसी बात को लेकर देर रात गुरसेवक अपनी मां से झगड़ा करने लगा। जिसके बाद इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस झगड़े में पिता ने पुत्र के सिर पर हमला कर दिया। हमले में गुरसेवक की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Punjab News : नामांकन दाखिल करने समय हुआ हंगामा, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : नामांकन दाखिल करने समय हुआ हंगामा, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

    पंजाब (फिरोजपुर) : पोलिटेक्निकल कॉलेज में नामांकन फाइल जमा करते समय पुलिसकर्मी पर हमला हुआ। जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस मुलाजिम की वर्दी भी फाड़ी है। यह हादसा आज दोपहर करीब 1 बजे का है। जानकारी के मुताबिक लोगों को लाइनों में खड़े होकर जाने को कहा, तो युवकों ने पुलिस मुलाजिमपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    जिसमें एक पुलिस मुलाजिम घायल हो गया। पुलिस मुलाजिम अमृतपाल ने जानकारी देते हुे बताया कि थाना सिटी पर डयूटी है। उसकी डयूटी चुनावों को लेकर लगी हुई है। इस दौरान नामांकन जमा करने आए लोगों की लंबी कतारें थी। पुलिस मुलाजिम ने कहा कि लोगों को लाइनों में खड़े होकर जाने को कहा, तो 4-5 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    इस हमले में उसे चोटें लगी है। पुलिस मुलाजिम ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिसकर्मी ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: पहली बार 3 दिवसीय किसान मेले में लोगों में दिखा उत्साह, देखें वीडियो

    Punjab News: पहली बार 3 दिवसीय किसान मेले में लोगों में दिखा उत्साह, देखें वीडियो

    लुधियानाः किला रायपुर में किसानों द्वारा तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पहली बार किसान मेले के आयोजन के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला है। इस मेले में बड़ी कंपनियों सहित पीएयू विशेषज्ञों द्वारा भी स्टाल लगाए गए है।

    बता दें कि पंजाब में हर बार बेशक किसान मेला पीएयू में आयोजित किया जाता था, लेकिन अब यह किसान मेला लुधियाना के किला रायपुर गांव में भी आयोजित किया गया है। यह किसान मेला किसानों और लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। गौर हो कि किसान मेले में बड़ी-बड़ी कंपनियों के अलावा विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी स्टॉल लगाए हैं, जहां किसानों को खेती के बारे में जागरूक किया गया।

    इस मेले में किसान नई तकनीक की मशीनों के साथ-साथ कृषि बीजों के बारे में भी जानकारी लेने के पहुंचे। मेले में आए किसानों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि गांव में किसान मेला लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें यूनिवर्सिटी में मेला देखने के लिए जाना पड़ता था। जिसके चलते अब आसपास के गांव के लोग इस किसान मेला को कम समय में देखकर घर लौट जाते थे।