Blog

  • आज का राशिफल, 6 अक्टूबर 2024

    आज का राशिफल, 6 अक्टूबर 2024

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 11 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। आज घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। मां कूष्मांडा को फूल अर्पित करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

    वृष राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी।

    मिथुन राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा।

    कर्क राशि-आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको थोड़ी उलझन होगी। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मां दुर्गा का ध्यान करें सेहत अच्छी बनी रहेगी।

    सिंह राशि-आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे। मां कूष्मांडा को किसी मीठे का भोग लगायें, आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे इससे आप बड़े ही खुश नजर आएंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

    कन्या राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगें। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आज आपके व्यवहार से आपके जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाए समाज के लोगों में आपका समान बढ़ेगा।

    तुला राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मां कूष्मांडा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। लंबे समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करनेका मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

     धनु राशि-आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती हैं। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे।

    मकर राशि-आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। मां दुर्गा को पान का पत्ता चढ़ाएं, आपकी परिवारिक परेशानियाँ भी दूर होंगी।आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। आज आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा आप धार्मिक समारोह का आयोजन करवा सकते है।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आएंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।

     मीन राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। मां दुर्गा को इलायची चढाए, आपकी मेहनत रंग लाएगी।दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे।

  • फगवाड़ा : फिल्मी स्टाइल में आए हमलावारों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, 4 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : फिल्मी स्टाइल में आए हमलावारों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, 4 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : कपूथला के अधीन आते फगवाडा में देर रात गांव भबियानां में मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश हथियारबंद हमलावारों ने गांव के एक धार्मिक स्थल के करीब बैठे मासूम गांववासियों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। जानकारी अनुसार गोलियां लगने से तीन गांव वासी जख्मीं हुए हैं जबकि एक अन्य गांववासी को हमलावारों ने तेजधार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। वारदात को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दे आरोपी हमलावर अपने मोटरसाइकिलों पर घटनास्थल से फरार हो गए है। इस घटना में 4 लोग जख्मी हो गए जिनको लोगों द्वारा फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक जख्मी की हालत गंभीर होने के चलते उसको हायर सेंटर जालंधर रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद रहे कुछ गांववासियों ने बताया कि वे सब पंचायती चुनाव को लेकर आपसी तौर पर चर्चा कर रहे थे कि इसी मध्य दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे आधा दर्जन के करीब हमलावरों ने देखते ही देखते फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं इस बारे जानकारी देते एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि फायरिंग के दौरान तीन लोग गोली लगने से जख्मीं हुए हैं जबकि एक अन्य व्यक्ति पर हमलावरों ने तेजधार हथियार से घायल हुआ है। घायल हुए जख्मीं गांववासियों की पहचान बिट्टु पुत्र बलवीर चंद,जशन प्रीत पुत्र मंजीत सिंह और सुरिंदर पाल पुत्र महिन्द्र राम तीनों वासी गांव भबियानां हैं। जबकि तेजधार हथियार से घायल हुए व्यक्ति की पहचान बूटाराम पुत्र गिन्दी राम वासी गांव भबियानां हुई है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा लाया गया है जहां सरकारी डॉक्टरों द्वारा गोली लगने से घायल हुए बिट्टू और जनश्रीत सिंह की बनी हुई गंभीर हालत को देखते हुए इनको भावी उपचार के लिये जालंधर के अस्पताल में रेफर कर दिया है।

    हमलावारों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, देखें वीडियो

  • Punjab Mega Employment Camps: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंजाब में मेगा रोजगार कैंप्स, सैकड़ों को मिला रोजगार

    Punjab Mega Employment Camps: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंजाब में मेगा रोजगार कैंप्स, सैकड़ों को मिला रोजगार

    • महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंजाब में मेगा रोजगार कैंप्स, सैकड़ों को मिला रोजगार
    पंजाब, (चंडीगढ़), 8 अक्तूबर, 2024: महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्यभर में विशेष मेगा रोजगार कैंप्स की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पहले चरण में ये कैंप्स होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब, बरनाला और गुरदासपुर जिलों में आयोजित किए गए। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि इन रोजगार कैंप्स में विभिन्न सेक्टर्स की कंपनियों ने महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। बरनाला में आयोजित कैंप में 370 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं, जहां 12 कंपनियों ने इंटरव्यू लिए। इनमें से 88 लड़कियों को IBM और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों में मुफ्त प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत किया गया। 241 महिलाओं का इंटरव्यू हुआ, जिनमें से कई को मौके पर ही नौकरी के प्रस्ताव मिले। गुरदासपुर में 465 महिलाओं ने भाग लिया, और इनमें से 356 महिलाओं का चयन टेलीकॉलिंग, कंप्यूटर ऑपरेशन्स, सिक्योरिटी सेवाओं और वेलनेस सेक्टर में विभिन्न भूमिकाओं के लिए किया गया। होशियारपुर में आयोजित कैंप में 1500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं, जिसमें 204 महिलाओं को तत्काल नौकरी मिली, जबकि 412 महिलाएं अंतिम चरण के इंटरव्यू के लिए चयनित हुईं। PNB ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने आत्मनिर्भरता के लिए ऋण की जानकारी भी दी। श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित कैंप में 14 कंपनियों ने 1134 महिलाओं का इंटरव्यू लिया, जिनमें से 578 महिलाओं का चयन किया गया। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन कैंप्स में डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सुरक्षा, अंग्रेजी भाषा में दक्षता और एआई टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में मुफ्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। 30 महिलाओं को जीएसटी प्रैक्टिशनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया, जिससे उन्हें नए रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
  • Punjab News: आबकारी विभाग का बड़ा सर्च अभियान: सतलुज किनारे से 9600 लीटर अवैध शराब बरामद

    Punjab News: आबकारी विभाग का बड़ा सर्च अभियान: सतलुज किनारे से 9600 लीटर अवैध शराब बरामद

     
    • सतलुज किनारे आबकारी विभाग का बड़ा सर्च अभियान, 9600 लीटर अवैध शराब नष्ट
    पंजाब, (जालंधर), 8 अक्तूबर, 2024: आबकारी विभाग ने सोमवार सुबह सतलुज दरिया के किनारे स्थित गांवों में एक बड़े तलाशी अभियान को अंजाम दिया, जिसमें लगभग 9600 लीटर अवैध शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व जालंधर वेस्ट रेंज के सहायक कमिश्नर (एक्साइज) नवजीत सिंह ने किया। अभियान में एक्साइज इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह और साहिल रंगा के साथ एक्साइज पुलिस स्टाफ भी शामिल था। सर्च ऑपरेशन के तहत टीम ने भोडे, संगोवाल, बुर्ज ढगाडा, माओ साहिब, वेहरां, कैमवाला और बूटे दिया छन्ना गांवों में छापेमारी की। सहायक कमिश्नर नवजीत सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान 16 प्लास्टिक तिरपाल मिले, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 600 लीटर अवैध शराब भरी हुई थी, जिससे कुल 9600 लीटर शराब बरामद हुई।
    9600 लीटर अवैध शराब नष्ट
    9600 लीटर अवैध शराब नष्ट
    चूंकि बरामद शराब और तिरपाल लावारिस हालत में थे, इसलिए इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। नवजीत सिंह ने कहा, “अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।” आबकारी विभाग द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
  • Jalandhar-Pathankot National Highway पर एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में महिला की मौत, 5 घायल

    Jalandhar-Pathankot National Highway पर एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में महिला की मौत, 5 घायल

    होशियारपुरः जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अल-सुबह 3 बजे एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एंबुलेंस में सवार महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जम्मू से लुधियाना मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस दसूहा में खड़े ट्रक से टकरा गई।

    वहीं घटना में 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें मुकेरियां दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अमित सहित 2 अन्य की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लुधियाना रेफर किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एंबुलेंस में मौजूद सुनील और ड्राइवर अरुण ने बताया कि वे कल रात करीब 9 बजे जम्मू के बख्शी नगर अस्पताल से मरीज को लेकर लुधियाना के लिए निकले थे।

    इसी दौरान अल-सुबह करीब 3 बजे अड्डा टकर साहिब के पास पहुंचे तो एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई। इस हादसे में ड्राइवर के साथ बैठा अमित कुमार बुरी तरह फंस गया और पीछे बैठा शख्स भी बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

    जिससे गंभीर रूप से घायल अमित व अन्य को एंबुलेंस से निकालकर दसूहा व मुकेरियां अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दसूहा पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: आज मिलेगा सस्ता प्याज, दिखाना होगा आधार कार्ड

    Jalandhar News: आज मिलेगा सस्ता प्याज, दिखाना होगा आधार कार्ड

    जालंधरः केंद्र सरकार की ओर से प्याज की कीमत में आई उछाल के बीच लोगों तक सस्ते दाम का प्याज पहुंचाने के लिए मंडियों में नेफेड के काउंटर लगाने शुरू कर दिए गए हैं। मकसूदां सब्जी मंडी में भी फ्रूट मंडी की दुकान नंबर 78 में नेफेड का काऊंटर लगेगा जिस पर लोगों को प्रति किलो प्याज 35 रुपए में दिया जाएगा। इससे पहले केंद्र सरकार एन.सी.सी.एफ. (नैशनल को आप्रेटिव कन्जूयमर फैडरेशन ऑफ इंडिया लि.) के माध्यम से आटा व दाल भी सस्ते दाम पर मुहैया करवा चुकी है।

    आढ़ती सिल्की भारती ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक दुकान नंबर 78 पर लगने वाले नेफेड के काउंटर पर 35 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेचा जाएगा। इसके अलावा लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए 20 मोबाइल वैन भी बुलाई गई हैं जो अलग अलग इलाकों में जाकर सस्ता प्जाय लोगों तक पहुंचाएंगी। घर का एक सदस्य एक किलो प्याज ले सकता है जबकि अन्य सदस्यों के नाम पर भी प्याज देने की छूट होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भेजा गया प्याज बढिया क्वालिटी का है।

  • Punjab News: CM भगवंत मान की हरित पहल; फसल अवशेष प्रबंधन पर 80% सब्सिडी के साथ लोन, किसानों के लिए सुनहरा मौका!

    Punjab News: CM भगवंत मान की हरित पहल; फसल अवशेष प्रबंधन पर 80% सब्सिडी के साथ लोन, किसानों के लिए सुनहरा मौका!

    • मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल के तहत, पंजाब में सहकारी बैंकों ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को 80% तक सब्सिडी पर लोन देना शुरू किया। जानें कैसे इस योजना से प्रदूषण कम होगा और किसानों को लाभ मिलेगा।
    पंजाब, (चंडीगढ़) 7 अक्टूबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में राज्य सरकार ने पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए एक नई और प्रभावी योजना शुरू की है। इस पहल के तहत राज्य के सहकारी बैंकों ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को 80% तक सब्सिडी पर लोन प्रदान करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री मान ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय प्रदूषण को नियंत्रित करना और किसानों को आधुनिक मशीनरी उपलब्ध कराना है, जिससे फसल अवशेष का सही प्रबंधन हो सके। यह योजना चंडीगढ़ स्थित राज्य सहकारी बैंक और जिले के 802 सहकारी बैंक शाखाओं के माध्यम से संचालित होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसान आसान और सरल प्रक्रिया के माध्यम से इसका लाभ उठा सकते हैं। कौन कर सकता है लाभ प्राप्त? मुख्यमंत्री ने बताया कि गांवों में स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां (PACs) और अन्य प्रगतिशील किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा, PACs और अन्य इकाइयों को कृषि उपकरणों की खरीद पर 80% तक की सब्सिडी मिलेगी, जबकि प्रगतिशील किसानों को 50% तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसान बेलर्स, सुपरसीडर्स जैसे उपकरण खरीद कर फसल अवशेष का बेहतर प्रबंधन कर सकेंगे।

    योजना का प्रभाव:

    भगवंत मान ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मील का पत्थर बताया और उम्मीद जताई कि यह योजना किसानों को पराली जलाने के बजाय फसल अवशेष प्रबंधन की ओर प्रेरित करेगी। इसके साथ ही, इस योजना से जैव-ऊर्जा संयंत्रों और 2G एथेनॉल फैक्ट्रियों के लिए एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला स्थापित की जाएगी, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत पावर जनरेशन यूनिट्स, कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट्स, और जैव-ईंधन उद्योग को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। फसल अवशेषों को उद्योगों तक पहुंचाने के लिए एक क्लस्टर-आधारित आपूर्ति श्रृंखला स्थापित की जाएगी, जिसमें किसान पराली का संग्रहण, भंडारण और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार इसे उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि लोन की पुनर्भुगतान अवधि पांच साल होगी, जिसे हर साल 30 जून और 31 जनवरी को 10 अर्धवार्षिक किस्तों में चुकाया जा सकेगा।
  • Punjab News: पंजाब सरकार ने 50 हेड मास्टर्स/मिस्ट्रेस को  विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा IIM अहमदाबाद; हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: पंजाब सरकार ने 50 हेड मास्टर्स/मिस्ट्रेस को विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा IIM अहमदाबाद; हरजोत सिंह बैंस

    पंजाब, (चंडीगढ़), 7 अक्टूबर, 2024: पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य की स्कूल शिक्षा और प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 50 हेड मास्टर्स और हेड मिस्ट्रेस का तीसरा बैच IIM अहमदाबाद के लिए विशेष प्रशिक्षण हेतु रवाना किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस बैच को साहिबजादा अजीत सिंह नगर हवाई अड्डे से विदा किया।

    प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह बैच 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक IIM अहमदाबाद में प्रबंधन और शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।

    उन्होंने बताया कि IIM अहमदाबाद अपनी प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए विश्व प्रसिद्ध है, और पंजाब सरकार ने राज्य के हेड मास्टर्स को इस प्रतिष्ठित संस्थान में विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इससे पहले भी राज्य सरकार ने 202 प्रिंसिपलों को सिंगापुर के विश्व-प्रसिद्ध शिक्षा संस्थान से और 100 हेड मास्टर्स/मिस्ट्रेस को IIM अहमदाबाद से प्रशिक्षण दिलवाया था।

  • Punjab News: Aap Candidate पर चली गोलियां, Minister Tarunpreet Singh पहुंचे DMC, देखे वीडियो

    Punjab News: Aap Candidate पर चली गोलियां, Minister Tarunpreet Singh पहुंचे DMC, देखे वीडियो

    लुधियाना: पंचायत चुनाव के दौरान जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पर गोलिया चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना नामंकन भरने के दौरान BDPO दफ्तर के परिसर मे घटी है। जहा गोलिया चलने से भगदड़ मच गई थी। गोली लगने से घायल हुए आप कैंडिडेट को लुधियाना के DMC अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

    पंजाब के पंचायत मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंध देर शाम डीएमसी अस्पताल पहुंच घायल कार्यकर्ता का हाल जाना और परिवार को हौसला भी दिया। मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंध ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आज आप कैंडिडेट मनदीप सिंह बराड़ चुनाव मे अपना नामंकन भरने BDPO दफ्तर गए थे। जहा अकाली दाल के नेता ने अपने लाइसेंसी हथियार से मनदीप पर गोलिया चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गया था। अब उसकी सर्जरी की जा रही है। वही हलके के विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि इस मामले में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी पंचायत की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था । जिसका विरोध प्रत्याशी मनदीप ने किया था। जिसका बदला लेने के लिए नोनी मान ने गोलीया चला दी, जो मनदीप सिंह बराड़ को लग गई।
  • Jalandhar News: Shiv Sena नेता Narinder Thapar पर Fir दर्ज

    Jalandhar News: Shiv Sena नेता Narinder Thapar पर Fir दर्ज

    जालंधर (ens) : थाना 6 के अंतर्गत पड़ती चौकी बस स्टैंड की पुलिस ने शिव सेना नेता नरेंद्र थापर के खिलाफ लड़ाई झगड़े के मामले में fir दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मखदुमपुरा के रहने वाले हितेश पुत्र राजकुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि थापर ने अपने साथियो सहित बस स्टैंड के नजदीक उससे मारपीट की है। इस दौरान वह घायल हो गया था।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने जांच बाद  नरेंद्र थापर पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि झगड़े की वजह बस मे सवारियों को बिठाने को लेकर हुई थी। जिस जगह झगड़ा हुआ वहा पर बसों को खड़े करने की मनाही है। जिसके बावजूद बस चालक और कंडक्टर बस स्टैंड के बाहर से सवारियां बिठाते है।