Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਮੰਡ ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਤੇ ਹੋਇਆ ਤੱਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਕਿਹਾ ਸਾਨੂੰ ਤੋੜਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਨਾਨੀ ਯਾਦ ਕਰਵਾ ਦਿਆਂਗੇ

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ :  ਗਿੱਪੀ ਗਰੇਵਾਲ ਦੇ ਘਰ ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਐਂਟੀ ਟੈਰੇਰਿਸਟ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਸਿਮਰਨ ਮੰਡ ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਨੂੰ ਆੜੇ ਹਥ ਲੈਂਦੀਆਂ ਆਖਿਆ ਕੀ ਚਾਰ ਫੁੱਟ ਦਾ ਗਿੱਠਾ ਜਿਹਾ ਪੂਰੇ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਖਾਨਦਾਨ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੰਡ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਿੱਪੀ ਗਰੇਵਾਲ ਅਤੇ ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਦੋਵੇਂ ਮੇਰੇ ਭਰਾ ਹਨ ਅਤੇ ਜੋ ਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਪਿਆਰ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਸੀਂ ਉਨ੍ਹਾ ਦੇ ਨਾਲ ਹਾਂ।

    ਸਾਰੇ ਧਰਮਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਸਾਡੇ ਭਰਾ ਹਨ, ਅਤੇ ਜਿਹੜਾ ਸਾਨੂੰ ਤੋੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰੇਗਾ ਉਸਨੂੰ ਉਸਦੀ ਨਾਨੀ ਯਾਦ ਕਰਵਾ ਦਿਆਂਗੇ।  ਮੰਡ ਨੇ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਆਪਣੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਅਕਾਊਂਟ ਤੇ ਸ਼ੇਅਰ ਕੀਤੀ ਹੈ ਜੋ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब : गुरु की पालकी के साथ निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

    बठिंडा : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित रविवार को नगर कीर्तन समूह संगत के सहयोग से निकाला। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन जयकारों की गूंज में रवाना हुआ। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर प्रताप नगर, परस राम नगर, हंस नगर, सुखपीर सिंह रोड और विभिन्न बाजारों, गली मोहल्लो से होते हुए गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपन्न हुआ।

    नगर कीर्तन के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। गुरु की पालकी को सुंदर फूलों से सजाया गया था। इस कीर्तन में पालकी के साथ-साथ श्रद्धालु सतनाम वाहेगुरु का जाप कर रहे थे।

  • पंजाब : लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर छीना ट्रेक्टर, देखें वीडियो

    चालक का किया अपहरण

    गुरदासपुर : ट्रेक्टर ट्राली पर पराली की गांठे लेकर लौट रहे एक चालक से धमराई पुल पर 5 लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर ट्रेक्टर छीन लिया। जिसके बाद चालक का अपहरण कर उसे नौशहरा मज्झा सिंह के खेतों में बांधकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना दीनानगर की पुलिस मौके पर पहुंची और अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। रणधीर सिंह पुत्र मुखतयार सिंह निवासी गांव चक्क आलिया ने बताया कि वह अपने ट्रेक्टर ट्राली पर पराली की गांठे लेकर धमराई पुल पहुंचा। तो एक स्विफ्ट कार में 5 लोग सवार होकर आए। जिन्होंने पिस्टौल के बल पर उसका ट्रेक्टर छीन लिया और चालक का अपहरण कर लिया।

    जबकि ट्रेक्टर चलाने के लिए आरोपियों ने अपना एक साथी लगा दिया। उसे पूरी रात घुमाने के बाद नौशहरा मज्झा सिंह के खेतो में एक पोल पर बांध दिया और उसका ट्रेक्टर लेकर फरार हो गए। जैसे तैसे करके उसने खुद को छुड़वाया। जिसके बाद उसने किसी से फोन लेकर पूरी घटना अपने घर वालों को बताई। इसके बाद उसने सूचना थाना दीनानगर की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मनजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।

  • पंजाब: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलिया, देखे CCTV

    मोहाली :  जुझार नगर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच गोलिया चलने का मामला सामने आया है। बीती रात अमृतसर के मजीठा रोड पर उक्त गैंगस्टरों ने  डॉक्टर से ऑडी गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस की सुचना मिली थी कि गैंगस्टर गाड़ी लेकर मोहाली की ओर आ रहे है।  इस मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने इलाके को घेर लिया और गैंगस्टरों ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद गैंगस्टर गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे जिसकी cctv फुटेज सामने आई है।

  • पंजाब : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    मोगा : बाघा पुराना के मोगा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर आग लगने का मामला सामने आया है। जैसे प्रशासन को जानकारी मिली वह हरकत में आ गए। कड़ी मुश्क्कत के बाद पर आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन दुकान का सारा सामान जल के खाक हो गया।

    जानकारी के मुताबिक करीब 6 से 7 लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकान ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • पहले की 2 हत्याएं, फिर खुद को गोली से उड़ाया

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सनकी पति ने ससुराल पहुंच कर पत्नी को जिंदा जलाने के बाद ससुर की पत्थर मारकर हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। 2 हत्याओं और एक आत्महत्या से यहां हड़कंप मचा हुआ हैमौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है।

    आरोपी पति आज यानि रविवार को सुबह 4 बजे ससुराल के घर की दीवार फांदकर घर में घुसा और इसके बाद उसने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पर उस समय जिंदा जला दिया जब वह चारपाई में सो रही थी चीख-पुकार सुनकर बचाने आए ससुर को भी आरोपी ने पत्थरों से कुचलकर मार डाला इतना ही नहीं आरोपी ने बच्चों की भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की दो लोगों की हत्या करने के बाद स्वयं को भी तमंचे से गोली मार ली जिससे उसकी भी घटना स्थल पर ही मौत हो गई

    रविवार सुबह की है घटना

    बीच बचाव में हमलावर पति का साथी प्रधानाध्यापक भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना आज सवेरे की है जैसे ही इसकी खबर इलाके में पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया है मौके पर पुलिस अधिकारी और फील्ड यूनिट जांच-पड़ताल में जुटी हुई है तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जीवित बची बेटी ने बताया कि कैसे और क्यों पिता ने हत्याएं की है

  • सतलुज की रेत से मिली ऐसी धातु, जो बना सकती है भारत को ‘सोने की चिड़िया’ 

    जालंधर (ENS ) IIT रोपड़ के शोधकर्ताओं ने पंजाब में सतलुज नदी की रेत में टैंटलम की मौजूदगी पाने का दवा किया है। जो एक तरह की दुर्लभ धातु है। इसका एटॉमिक नंबर 73 होता है। एटॉमिक नंबर एलिमेंट के एक एटम में पाए जाने वाले प्रोटॉन की संख्या है। इसका रंग ग्रे होता है। यह भारी और बहुत कठोर होता है। 

    टैंटलम एक रेयर मेटल है। यह खोज संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्‍टेंट प्रोफेसर डॉ. रेस्मी सेबेस्टियन के नेतृत्‍व वाली टीम ने की है। एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, टैंटलम की उपस्थिति न सिर्फ पंजाब बल्कि भारत के लिए भी महत्वपूर्ण है। कारण है कि इस मेटल का व्यापक रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्‍टरों में इस्‍तेमाल होता है। यह धातु देश को दोबारा ‘सोने की च‍िड़‍िया’ बनाने का दम रखती है।


    टैंटलम का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक सेक्‍टर में सबसे अधिक किया जाता है। टैंटलम से बने कैपेसिटर किसी भी अन्य प्रकार के कैपेसिटर की तुलना में बिना अधिक रिसाव के छोटे आकार में अधिक बिजली स्‍टोर करने में सक्षम होते हैं। इसी के चलते स्मार्टफोन, लैपटॉप और डिजिटल कैमरे जैसे पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में टैंटलम का इस्‍तेमाल होता है।

    टैंटलम की खोज स्वीडन के रसायन वैज्ञानिक एंडर्स गुस्ताफ एकेनबर्ग ने 1802 में येटरबी (स्वीडन) से प्राप्त खनिजों में की थी। शुरुआत में यह सोचा गया था कि एकेनबर्ग ने नाइओबियम का केवल एक अलग रूप पाया है। यह एलिमेंट रासायनिक रूप से टैंटलम के समान होता है। यह मुद्दा 1866 में सुलझाया गया था। तब जब एक स्विस वैज्ञानिक जीन चार्ल्स गैलिसार्ड डी मैरिग्नैक ने साबित किया कि टैंटलम और नाइओबियम दो अलग-अलग एलिमेंट हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਇਨੋਵਾ ਤੇ ਟਰੱਕ ਦੀ ਟੱਕਰ ਮਗਰੋਂ ਚੱਲੀਆਂ ਤਲਵਾਰਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਇਨੋਵਾ ਗੱਡੀ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ਮਗਰੋਂ ਬਹਿਸਬਾਜ਼ੀ ਇੰਨੀ ਵਧ ਗਈ ਕਿ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਤਲਵਾਰ ਕੱਢ ਕੇ ਗੱਡੀ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲਹੂ-ਲੁਹਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਘਟਨਾ ਸਥਾਨ ਉਪਰ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਗਿੱਲ ਰੋਡ ਉਤੇ ਟਰੱਕ ਅਤੇ ਇਨੋਵਾ ਗੱਡੀ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਦੋਵੇਂ ਹੀ ਧਿਰਾਂ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਬਹਿਸ ਪਈਆਂ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਨੇ ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਤਲਵਾਰ ਕੱਢ ਲਈ ਤੇ ਉਸ ਗੱਡੀ ਚਾਲਕ ਦੇ ਮਾਰ ਕੇ ਉਸਨੂੰ ਲਹੂ ਲੁਹਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੋਲੋਂ ਲੰਘ ਰਹੇ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਵੇਖ ਮੌਕੇ ਉਪਰ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੱਦਿਆ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਭਾਰੀ ਹੰਗਾਮਾ ਵੀ ਹੋਇਆ। ਉਧਰ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਗਾਲੀ-ਗਲੋਚ ਕਰ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਤਲਵਾਰ ਮਾਰੀ ਗਈ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਬਾਬਤ ਮੌਕੇ ਉਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੱਦ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • पंजाबः Gun Point पर डॉक्टर से Audi छीनकर गैंगस्टर हुए फरार, पुलिस से मुठभेड़ जारी

    मोहाली में पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलिया

    अमृतसर :
    पॉश इलाके मजीठा रोड पर शनिवार की आधी रात लुटेरे फायरिंग कर डॉक्टर से ऑडी गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। केडी अस्पताल के डॉक्टर केडी की वाइफ को उनके फैमिली फ्रेंड डॉक्टर तरन बेरी अपनी ऑडी से छोड़ने के लिए आ रहे थे। इस दौरान उनका पीछा कर रहे लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। डर की वजह से डॉक्टर ने गाड़ी रोक ली, जिसे लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर डिटेल इन्वेटिगेशन कर रही है और आसपास के घरों के सीसीटीवी भी खंगाली।वही इस मामले में आज पुलिस को सुचना मिली थी कि मोहाली के साथ लगते जुझार नगर में उक्त लुटेरे ऑडी गाड़ी लेकर इस ओर आ रहे है। पुलिस द्वारा इलाके को घेर कर लुटेरों को काबू करने के लिए दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है।

    लुटेरों ने ऐसे दिया लूट की घटना को अंजाम 
      
    डॉक्टर केडी की वाइफ दलजीत कौर अरोड़ा और डॉक्टर तरन बेरी जैसे ही कार के बाहर निकले तो पीछे से पैदल आ रहे लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। घर के अंदर से गेट खोलने के लिए आया व्यक्ति भी डर गया। लुटेरों ने सबसे कहा कि एक साइड हो जाएं। वो लोग जैसे ही एक तरफ हुए तो आरोपी गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी के अंदर बैठने के बाद भी चोरों ने गन ताने रखी। जैसे ही वो फरार होने लगे तो डॉक्टर दलजीत ने कहा कि उनका मोबाइल अंदर है वो दे दिया जाए। फिर लुटेरों ने पर्स और मोबाइल बाहर फेंक दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। बलराज सिंह ने बताया कि जैसे ही गाड़ी गेट के सामने आई तो वह गेट खोलने के लिए बाहर आए।

    गेट खोलते ही फायरिंग शुरू हो गई। उन्होंने देखा कि गाड़ी के पीछे ही दो छह फीट के पटका बांधे लड़के भागे आ रहे हैं और गन तानी हुई है। वो डर कर पीछे हो गए और  फरार हो गए। मौके पर पहुंचे मजीठा रोड थाने के इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि हर तरफ से जांच की जा रही है और मामले को जल्द से जल्द हल करने की कोशिश की जा रही है। नव नियुक्त हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने खुद रात को मौके पहुंच कर गश्त बढ़ाई थी। जिसमें नाकों पर भी शिफ्ट बढ़ाई गई थी, ताकि रात को होने वाली चोरियों पर रोक लगाई जा सके। इससे पहले भी अमृतसर के पॉश इलाकों में गाड़ी छीनने की घटनाएं लगातार हो रही हैं 

  • पंजाब : अब इस जिले में हुई इंसानियत शर्मसार!

    11 वर्षीय बच्ची के साथ पिता करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार 

    कपूरथलाः जिले में 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की शिकायत पर फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया है।  

    एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि 21 नवंबर को उसे बच्ची के स्कूल बुलाया गया। जब वह स्कूल पहुंची तो बच्ची ने बताया कि आपके जाने के बाद पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है। यह सिलसिला लगभग पिछले एक महीने से चल रहा है। उसने यह भी बताया कि पिता ने इस बारे में किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। कहा कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देगा और उसकी मां को भी जहर देकर मार देगा।  

    महिला की शिकायत के बाद फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी तथा 3, 4 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी इंस्पेक्टर उषा रानी ने की है।