लुधियानाः कृति किसान यूनियन द्वारा आज पातड़ा से खनौरी रोड स्थित टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है, जिससे वसूली किए बिना ही सभी वाहनों को निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक पातड़ा द्वारा टोल प्लाजा पर टोल रेटों के बढ़े टैक्स को काटने और टोल के नजदीक के गांवो को कोई छूट ना देने के कारण किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कृति किसान यूनियन के जिला सचीव दलजिंदर सिंह ने बताया कि जत्थेबंदी के पास पिछले दिनों मामला आया था कि खनौरी रोड स्थित पड़ते टोल प्लाजा जो कि पिछले लंबे समय से आने-जाने वाले साधनों से फीस से ज्यादा टैक्स वसूलते आ रहे है। दूसरी तरफ ही जो टोल प्लाजा नजदीक गांव है उनसे भी टैक्स वसूलना शुरू किया है। जत्थेबंदी ने सरकार से मांग की है कि पंजाब के सभी टोल प्लाजा हटाए जाए तांकि जो आम लोगों से हो रही लूट क रोका जा सके।
Blog
-
पंजाबः सुबह-सुबह चली गोलियां, एक की मौ’त, देखें वीडियो
अमृतसरः अटारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रनगढ़ में आज सुबह सुबह गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह गोल्डी के रूप में हुई है। जबकि उनके भाई बिक्रमजीत सिंह गंभीर इस गोलीबारी में घायल हो गए।
जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा कि मामूली विवाद को लेकर गोली चली है। बता दें कि पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामलों में बढ़ोतरी हो रही हैै। वहीं पिछले कुछ दिनों से अमृतसर में गोली चलने की वारदातें काफी बढ़ रही है। ऐसे में एक बार फिर से गोली चलने के मामलेे में इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
-
पंजाबः 3 दिन से लापता ASI का शव हुआ बरामद
लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में जीआरपी में तैनात एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की 3 दिन बाद लाश हरियाणा के फतेहाबाद में नहर से बरामद हुई है। एएसआई ने एसएचओ और मुंशी से परेशान होकर सरहिंद भाखड़ा नहर में छलांग लगाई थी। मृतक की कार भाखड़ा नहर के किनारे मिली थी और पास से एएसआई का एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था। इसमें जीआरपी सरहिंद के एसएचओ और मुंशी पर प्रताड़ित करने का आरोप था। दो दिन से लापता एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की तलाश कर रही थी।
सूत्रों के मुताबिक एएसआई सुखविंदर पाल सिंह सरहिंद जीआरपी सरहिंद में तैनात था। वह गत दिनों ड्यूटी से अपने गांव चरणार्थल स्थित घर नहीं पहुंचा था और सुबह उसकी कार भाखड़ा नहर सरहिंद के पास लावारिस मिली थी। इसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। गोताखोरों की मदद से एएसआई की तलाश की जा रही थी जिसकी लाश बुधवार को बरामद हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए मूलेपुर थाना के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि लाश को फतेहगढ़ साहिब लाया जा रहा है। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि मृतक एएसआई सुखविंदर पाल सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा था कि जीआरपी के एसएचओ गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींढसा उसे परेशान करते थे। उसे वर्ष 2022 की एफआईआर नंबर 18 में चालान पेश करने को लेकर ज्यादा परेशान किया जा रहा था। इस कारण वह खुदकुशी कर रहा है। इससे पहले रेलवे पुलिस के डीएसपी जगमोहन सिंह कह चुके हैं कि सरहिंद के एसएचओ और मुंशी दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
-
ਪੰਜਾਬ : ਫਲਾਇੰਗ ਅਫ਼ਸਰ ਸ਼ਹੀਦ ਨਿਰਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋਂ ਨੂੰ ਦਿਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪਰਮਵੀਰ ਚੱਕਰ ਵਿਜੇਤਾ ਫਲਾਇੰਗ ਅਫ਼ਸਰ ਸ਼ਹੀਦ ਨਿਰਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋਂ, ਜੋ ਕਿ 1971 ਦੀ ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਜੰਗ ਦੌਰਾਨ ਹਵਾਈ ਸੈਨਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਸਨ, ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਬਣਾਏ ਗਏ ਬੁੱਤ ’ਤੇ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਫੁੱਲ ਭੇਟ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਸ਼ਹੀਦ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦੇਣ ਲਈ ਏਓਸੀ ਏਅਰ ਫੋਰਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਹਲਵਾਰਾ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ 2 ਮਿੰਟ ਦਾ ਮੌਨ ਵੀ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ।
ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸੁਰਭੀ ਮਲਿਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਵਿਚਾਰਾਂ ‘ਤੇ ਚੱਲਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਹਵਾਈ ਸੈਨਾ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਪਰਮਵੀਰ ਚੱਕਰ ਵਿਜੇਤਾ ਸ਼ਹੀਦ ਫਲਾਇੰਗ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਰਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਵਸ ‘ਤੇ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਫੁੱਲ ਭੇਟ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।
-
पंजाबः फूड सेफ्टी विभाग की दुकान में दबिश, 35 क्विंटल देसी घी के लिए सैंपल, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम का आज सुबह-सुबह बड़ा एक्शन देखने को मिला है। जहां फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने एक दुकान में दबिश देकर दुकान से 35 क्विंटल शकी देसी घी के सैंपल लिए है। विभाग की टीम का कहना है कि उन्होंने देसी घी के सैंपल ले लिए है और टेस्टिंग के लिए भेजे जा रहे है। रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर अभिनव खोसा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि फिरोजपुर के कसूरी गेट के पास एक दुकान में नकली देसी घी बेचा जा रहा है। उन्होंने दुकान की जांच की तो दुकान से देसी घी बरामद हुआ। जो कि शुद्ध देसी घी की नकल की गई लगता है। जिसके बाद उन्होंने 35 क्विंटल घी जब्त कर उसके सैंपल ले लिए गए है। अधिकारी ने कहाकि लैब से टेस्ट की रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-
कनाडा सरकार का छात्रों को एक और बड़ा झटका !
नई दिल्लीः कनाडा सरकार ने छात्रों को एक और बड़ा झटका दे रही है। दरअसल, सरकार ने कनाडा पोस्ट ग्रेजुएट वर्क परमिट बढ़ाने से इंकार कर रही है। सरकार के पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) हासिल करने के नियमों को सख्त करने का सीधा असर भारतीय स्टूडेंट्स पर पड़ेगा। कनाडा में इस समय करीब 14 लाख छात्र पोस्ट ग्रेजुएट वर्क परमिट पर काम कर रहे हैं और अगर सरकार सख्त कदम उठाती है तो उन्हें अगले साल अपने मूल देश वापस जाना पड़ सकता है।
वर्क परमिट पर काम करने वाले पंजाब के छात्रों की संख्या 5 लाख से अधिक है। इस बीच, छात्रों को 5 साल का स्टडी वीजा दिया और 2 साल के स्टडी वीजा वाले छात्रों को एक साल का स्टडी वीजा दिया जाएगा। प्रोग्राम के लिए आए छात्रों के लिए 2 साल का वर्क परमिट जारी करने की मांग की गई है।
बताया जा रहा है कि जिनका परमिट 1 जनवरी 2024 को पूरा हो जाएगा उन्हें नया वर्क परमिट नहीं मिलेगा। हालांकि, जिनका पीजी वर्क परमिट 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो रहा है, वे विस्तार के लिए आवेदन कर सकते हैं। कनाडा के इमीग्रेशन मंत्री मार्क मिलर वीजा और परमिट नियमों को लगातार सख्त कर रहे हैं। वर्तमान में कनाडा में, 9.5 लाख अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के पास स्टडी परमिट और लगभग 14 लाख के पास वर्क परमिट हैं।
अब, वर्क परमिट वाले 14 लाख छात्रों में से केवल 3 लाख आवेदकों ने अब तक पीआर के लिए आवेदन किया है। 2017 के बाद, 2 साल के स्टडी परमिट वाले छात्रों को 4.5 साल के वर्क परमिट दिए जाने शुरु हो गए। जिसमें 18 महीने के तीन एक्सटेंशन शामिल थे। यह पॉलिसी 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो रही है।
-
इस पौधे की 4 पत्तियां, कई बीमारियों को कर देगी दूर
हेल्थ टिप्स : तुलसी के पौधे को आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज माना गया है। ये पत्तियां सेहत के लिए कई प्रकार से काम करती हैं। ये जहां एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है वहीं इसमें कई प्रकार के ऐसे तत्व भी हैं जो कि आपको कई बीमारियों में काम आ सकते हैं। इसमें कभी एनाल्जेसिक गुण है तो कई प्रकार के एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी हैं जो कि दर्द को कम करने के साथ बॉडी हीलिंग में मदद करते हैं। इतना ही नहीं तुलसी की 4 पत्तियों को चबाना भी आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
सर्दी-जुकाम की समस्या
तुलसी का पत्ता इम्यूनिटी बूस्टर गुणों से भरपूर है। ये आपके इम्यून टी सेल्स को बढ़ावा देता है और आपको सर्दी-जुकाम की समस्या से बचाता है। इसके अलावा जिन लोगों को कफ की समस्या है या फिर सीने में कंजेशन है उनके लिए भी तुलसी के पत्तों का सेवन फायदेमंद है। तो, इन तमाम फायदों के लिए आपको रोजाना 4 तुलसी की पत्तियों को जरूर चबाना चाहिए। इसके अलावा आप इसकी चाय भी पी सकते हैं या इसका काढ़ा भी सकते हैं।
सूजन और दर्द
तुलसी के पत्ता एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है जो कि कई प्रकार के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। ये सूजन और दर्द को कम करता है और सिर दर्द में भी काम आता है। इन पत्तियों की खास बात ये है कि ये दिमाग को रिलैक्ल करता है और आपकी न्यूरल गतिविधियों को बेहतर बनाता है। इसके अलावा भी तुलसी के पत्ते का सेवन कई प्रकार के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।
एलर्जी राइनाइटिस
तुलसी के पत्ते एंटी एलर्जिक गुणों से भरपूर होते हैं जो कि सर्दियों में होने वाली एलर्जी से बचाते हैं। ये डस्ट एलर्जी के साथ एलर्जी राइनाइटिस की समस्या में फायदेमंद है जो कि इन दोनों के लक्षणों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा बस 4 पत्तियों को चबाना कई प्रकार की समस्याओं से बचाव में मदद करता है। जैसे अस्थमा और ब्रोंकाइटिस का ट्रिगर करना
ये सामान्य जानकारी है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
-
पंजाबः उद्धाघटन के दौरान आप विधायक को आया गुस्सा, युवक को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में आप विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू आत्म नगर में विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जहां विधायक ने उद्धाघटन के दौरान युवक को सरेआम नशा करते हुए देखा और उन्हें गुस्सा आ गया। इस दौरान आप विधायक ने कानून अपने हाथ में लेते हुए नशेड़ी युवक को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल, आप पार्टी के विधायक विकास कार्यों का उद्घाटन करने आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 में आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि खाली प्लॉटों में 3 युवकों ने नशा कर रहे थे। विधायक के काफिले को देखकर मौके से युवक भागने लगे, लेकिन उनमें से एक नशेड़ी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इस दौरान विधायक ने उसके कब्जे से आपत्तिजनक नशीली दवाएं बरामद की।
जिसके बाद विधायक को गुस्सा आ गया और उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। विधायक कुलवंत सिद्धू ने कहा कि वह अपने हलके में नशा बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने तस्करों को ऐसे कामों को बंद करने की चेतावनी भी दी।यहां देखने वाली बात यह है कि विधायक ने पुलिस को इलाके में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद आज विधायक ने खुद सरेआम नशे का सेवन करते हुए युवकों को देखा, जिसमें से 2 युवक मौके से भाग गए और एक को उन्होंने काबू कर लिया। ऐसे में अब देखना यह है कि नशे के खिलाफ पुलिस विधायक के आदेशों का पुलिस पालन करती है या नहीं यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।
-

तेज रफ्तार का कहर, 2 की मौ’त, 3 घायल
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में 2 बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर आठनेर पुलिस थाने के तहत सातनेर-भैंसदेही रोड पर दोपहर में हुई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। हादसे के संबंध में विस्तार बताते हुए आठनेर पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह ठाकुर ने बताया, “विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गयी, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसमें दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे में घायल दो लोगों को आनन फानन में अस्तपताल में भर्ती में कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ‘
3 घायलों का चल रहा है इलाज
मोटरासाइकिल हादसे में मृतकों के संबंध में आठनेर पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि इस हादसे में मृतकों की पहचान सचिन ठाकरे उम्र 22 साल और हरिदास उइके उम्र 19 साल के तौर पर हुई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखावाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे मृतक हरिदास उइके के साथ बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया है। जबकि एक अन्य मृतक सचिन ठाकरे की मां और बहन को भी चोटें आईं और उनका आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
-
पंजाबः इस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया Alert
लुधियानाः इन्फ्लूएंजा माइकोप्लाज्मा निमोनिया तथा सारस के मरीज सामने आने पर केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभागों ने अपने जिलों को अलर्ट कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया कि उत्तरी चीन में सांस से संबंधित बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ाने के बाद सभी देशों को सावधान रहने की जरूरत है। जिसमें इन्फ्लूएंजा माइकोप्लाज्मा निमोनिया तथा सारस 2 के मरीज हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य के स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. आदर्शपाल कौर ने सभी सिविल सर्जनों को अपने-अपने जिले में सावधान रहने को कहा है। उन्होंने सभी अस्पतालों, जिनमें चैरिटेबल, कॉरपोरेट व निजी अस्पताल शामिल हैं, के अलावा इंडियन मैडीकल एसोसिएशन से संपर्क कर सांस से संबंधित सभी बीमारियों का डाटा भेजने के लिए कहा है तथा किसी भी विकट स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि सभी निजी तथा पब्लिक अस्पतालों को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट जारी करें।